मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने ऊषा किरण केन्द्र (वन स्टॉप सेंटर) का किया अवलोकन

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने ऊषा किरण केन्द्र (वन स्टॉप सेंटर) का किया अवलोकन 


यह केन्द्र 1 मार्च से प्रारंभ होगा
मुरैना | 28-फरवरी-2017
 प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में ऊषा किरण केन्द्र (वन स्टॉप सेंटर) का शुभारंभ किया जा रहा है। मुरैना जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्री विनोद शर्मा के निर्देशन में न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुरैना में एम.आई.जी. 625 में निर्मित किया गया। यह सेंटर 1 मार्च से प्रारंभ होगा।
    कलेक्टर श्री विनोद शर्मा व पुलिस अधीक्षक श्री विनीत खन्ना ने गत दिवस निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुरैना श्री प्रदीप तोमर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री गौतम, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री संजय अग्रवाल सहित एनजीओ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि म.प्र.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में वन स्टॉप सेंटर प्रारंभ जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित किये जा रहे है। कलेक्टर ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर पर उन परिवारों की महिलाओं को रखा जायेगा, जो किसी भी प्रकार की हिंसा से पीडित है। ऐसी महिलाओं को इस सेंटर पर रखकर उन्हें परामर्श प्रदान करना, स्वावलम्बी बनाना, सरकार की योजनाओं के अनुसार ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहेगा। इन महिलाओं को रूकने,रहने,खाने आदि का प्रबंध सरकार द्वारा किया जा रहा है। इलाज के लिए चिकित्सक विधि अधिकारी, पुलिस अधिकारी आदि को रोटेशन के हिसाब से तैनात किया जायेगा। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र की आंगनवाडी कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वे ही इस प्रकार की महिलाओ को गायडेंस के रूप में सार्थी बनेगी।

कोई टिप्पणी नहीं :