सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

रवी वर्ष 2016-17 में फसल सरसों,चना, गेहूँ, अरहर फसल कटाई प्रयोग परिणाम निर्धारण

रवी वर्ष 2016-17 में फसल सरसों,चना, गेहूँ, अरहर फसल कटाई प्रयोग परिणाम निर्धारण


-
मुरैना | 27-फरवरी-2017
 
   सरसों फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त म.प्र.शासन भोपाल की आयोजित बैठक में मुरैना जिले की रबी वर्ष 2016-17 में सरसों 1950 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर, चना 1900 किग्रा. प्रति हेक्टेयर, गेहूँ 4400 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर एवं अरहर 2450 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर का निर्धारण किया गया है।
   इस वर्ष समस्त फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहने एवं विभाग द्वारा प्रदाय किये गए उन्नत बीजों तथा नवीनतम तकनीकों से उपरोक्त दर्शित उपज प्राप्त होने पर अनुमान प्राप्त हो रहे है तथा कृषकों के क्षेत्र से भी बंपर फसल होने के विचार प्राप्त हो रहे है। ऐसी स्थिति में विभागीय अमले (पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) को फसल कटाई प्रयोग करने हेतु निर्देशित करे। साथ ही आप भी फसल कटाई प्रयोगों का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन देवे साथ ही में भी क्षेत्र के फसल कटाई प्रयोगों का आकस्मिक निरीक्षण करूंगा, जिले की फसलों की उत्पादकता उपरोक्तानुसार रहने का अनुमान है। फसल कटाई प्रयोगो की लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं :