मंगलवार, 15 सितंबर 2009

एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स के नये प्रोजेक्‍ट के लिये नये चेहरे फेसबुक से चुने

एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स के नये प्रोजेक्‍ट के लिये नये चेहरे फेसबुक से चुने

ग्‍वालियर 15 सितम्‍बर 09 , फेसबुक पर नामी गिरामी हस्तियों में जहॉं वे पब्लिक से न केवल सीधे रूबरू होतीं हैं बल्कि कई राजनैतिक हस्तियॉ मसलन ग्‍वालियर सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, समाजवादी पार्टी की उ.प्र. की राजनेता मीरा शुक्‍ला सहित अनेक केन्‍द्रीय मंत्री व प्रदेश सरकारों के मंत्री लोगों से बाकायदा सलाह मशविरा और राय भी ग्रहण करते हैं तथा अपने द्वारा किये जा रहे या किये गये कार्यों से भी लोगों को अवगत कराते हैं इसके साथ ही उनसे सीधे बातचीत कर उनकी समस्‍याओं और परेशानीयों का भी निदान करते हैं ।

ग्‍वालियर सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया तो प्रतिदिन लगातार ही अनेक (हजारों) लोगों से फेसबुक पर सीधे रूबरू होकर वार्ता करतीं हैं ।

अन्‍य लोकप्रिय व म‍हत्‍वपूर्ण हस्तियों में कई शीर्ष फिल्‍म सितारे भी फेसबुक पर रोजाना अभिगमन करते हैं, जिसमें ऐश्‍वर्या रॉय, रिया, एकता कपूर (बालाजी टेली फिल्‍म्स), सहित अनेक शीर्ष अभिनेता भी यहॉं लोगों के सतत सम्‍पर्क में रहते हैं ।

आज प्रसिद्ध फिल्‍म अभिनेता जीतेन्‍द्र की पुत्री एकता कपूर ने अपनी घोषणा में कहा है कि फेसबुक पर अपने मित्रों व फैन्‍स में से ही उन्‍होंने अपने आगामी प्रोजेक्‍टस के लिये नये चेहरों को चुना है और शीघ्र ही इन चयनित लोगों को बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स का आमंत्रण पत्र मिलने जा रहा है ।

एकता कपूर जी द्वारा की गयी घोषणा हम यहॉं नीचे यथावत दे रहे हैं । जो कि हमारी फेसबुक प्रोफाइल पर एकता जी की ओर से आयी है हम एकता जी को उनके आगामी नवीन प्रोजेक्‍टस की रिकार्ड सफलता के लिये ग्‍वालियर टाइम्‍स की टीम ओर से हार्दिक शुभकामनायें व बधाई देते हैं ।

 

We've selected new faces for our new project & I am very glad to tell that most of them are from my face book friends n fans. Now my company is going to contact these selected persons very soon on contact details provided by them. -  एकता कपूर   

मुरैना के टी.आई. सोनकिया का जनता ने सम्‍मान व अभिनन्‍दन किया Atar Singh Dandotiya

मुरैना के टी.आई. सोनकिया का जनता ने सम्‍मान व अभिनन्‍दन किया

Atar Singh Dandotiya

मुरैना 14 सितम्‍बर आज सायं शहर के मालगोदाम रोड स्थित निकी हैलो पाइण्‍ट सेण्‍टर पर मुरैना सिटी कोतवाली के टी.आई श्री के.डी; सोनकिया का नागरिक अभिनन्‍दन व सम्‍मान किया गया ।

सोनकिया को दूसरी बार राष्‍ट्रपति पुरूस्‍कार प्राप्‍त होने पर गौरव स्‍वरूप निकी हैलो पॉइण्‍ट के संचालक राजेन्‍द्र मुदगल और आसपास के व्‍यावसायियों ने सामुहिक रूप से सोनकिया का माल्‍यार्पण कर व शुभकामनायें एवं बधाई देकर नागरिक सम्‍मान व अभिनन्‍दन किया ।  

 

वायुसेना के तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए रैली

वायुसेना के तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए रैली

 

Bhopal:Monday, September 14, 2009

 

भारतीय वायु सेना द्वारा रीवा में 17 सितम्बर से 22 सितम्बर 2009 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती दो समूहों- ग्रुप 'X' और ग्रुप 'Y' के तहत की जाएगी। ग्रुप 'X' में तकनीकी ट्रेडों के लिए और ग्रुप 'Y' में ऑटो तकनीशियन, ग्राउण्ड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और भारतीय वायु सेना (पुलिस) पदों के लिए भर्ती की जाएगी। श्योपुर, मुरैना, भिण्ड,ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सिंगरौली, सीधी एवं सतना के अविवाहित पुरुष इस भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक जुलाई, 1983 एवं 30 सितम्बर 1992 के मध्य होनी चाहिए।

रीवा के वायुसेना मैदान, चिरहुला में सुबह 7 बजे से आयोजित इस रैली में ग्रुप 'X' के तहत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10 + 2 की परीक्षा पास उम्मीदवार शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी पॉलिटेक्निक संस्था से इंजीनियरिंग जैसे कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग रिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कम्प्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेन्टेशन तक्नालॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी में 3 साल का डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। इसी तरह ग्रुप 'Y' के तहत 10+2 या समकक्ष व्यावसायिक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं। भर्ती रैली के दौरान वायुसेना के अधिकारी, पायलट और नेवीगेटर पदों के लिए कोई भर्ती नहीं की जाएगी।

 

 

तिथि

गतिविधियां

पात्र जिले

 18 सितम्बर, 2009

लिखित परीक्षा एवं शारीरिक फिटनेस परीक्षा (पीएफटी) ग्रुप 'X' (तकनीकी) के लिए

श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सिंगरौली, सीधी और सतना।

 

 

 

 

 18 सितम्बर, 2009

लिखित एवं शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं मेडिकल टेस्ट

 19 सितम्बर, 2009

ग्रुप 'Y' के अभ्यर्थियों की लिखित एवं शारीरिक फिटनेस परीक्षा

 20 सितम्बर, 2009

ग्रुप 'Y' के 19 सितम्बर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं मेडिकल टेस्ट

 21 एवं 22 सितम्बर, 2009

आरक्षित दिवस

 

मुरैना के बटेश्वर मंदिरों का संरक्षण , व्याख्यानमाला में जुटे पुरातत्वविद्

मुरैना के बटेश्वर मंदिरों का संरक्षण , व्याख्यानमाला में जुटे पुरातत्वविद्

 

Bhopal:Monday, September 14, 2009

 

राजधानी में बटेश्वर मंदिरों के संरक्षण पर आयोजित व्याख्यानमाला में आज कई पुरातत्वविद् और विषय विशेषज्ञ जुटे। ग्वालियर से कोई 50 किलोमीटर दूर चंबल घाटी में मुरैना के एक स्थान पर इन 200 मंदिरों के अवशेष बिखरे पड़े हैं। इन्हें संरक्षित करने का बीड़ा पुरातत्व विभाग ने उठाया है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह आयोजन किया गया था।

इस मौके पर अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली मंडल डॉ. के.के. मोहम्मद ने बताया कि मुरैना के बटेश्वर के 200 मंदिरों में से फिलहाल 70 मंदिरों के संरक्षण का काम हाथ में लिया गया है। ये मंदिर अभी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन हैं। इस काम को पूरी पारदर्शिता और तत्परता से किया जा रहा है। डॉ. के.के. मोहम्मद पूर्व में भोपाल मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में बिखरे इन मंदिरों को उनके मूल स्वरूप में लाकर पुरातत्वीय इतिहास की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल डॉ. एस.वी.ओटा, अधीक्षण पुरातत्वविद् श्री एन. ताहीर, उप संचालक अभिषेक कुमार, डा. गीता सभरवाल, उप संचालक प्रशासन डॉ. वी.पी नागपच, पुरातत्व विभाग के अतिरिक्त डॉ. नारायण व्यास एवं पुरातत्व विषय से संबंधित विद्धजन इस व्याख्यान को सुनने के लिए उपस्थित थे।

 

रविवार, 13 सितंबर 2009

आमजन की समस्यओं को दी जावेगी प्राथमिकता- मौर्य

आमजन की समस्यओं को दी जावेगी प्राथमिकता- मौर्य

मुरैना.. नवागत नगर पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने अपनी प्राथमिकतां गिनातें हुऐ कहा कि मै शहर की आम जनता के लिए हर समय सहज और सरल  रूप से उपलब्ध रहूंगा मुझे जब भी किसी घटनाक्रम के बारे में सूचना मिलेगी तो प्राथमिकता के साथ घटना स्थल पर पहुचकर कार्रवाही करूगा। श्री कमल मौर्य ने आज दोपहर अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपना स्वयं का परिचय देते हुए सभी पत्रकारों से भी रू-ब-रू हुऐ। कमल मौर्य ने मुरैना 4 सितम्बर को पदभार ग्रहण किया मूल रूप से ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के रहने वाले मौर्य है उन्होंने सन 1998 में एमपीपीएसी की परीक्षादी और वे 2001 के बैच में डीएसपी हो गये। पहली प्राथमिकता शिवपुरी में हुई, उसके बाद नरवर,छतरपुर की बड़ा मल्हरा एसडीओपी रहने बाद बैतूल के सारणी में एसडीओ पद से हाल ही में स्थानांतरित होकर मुरैना आए है। चर्चा के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक व जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जो भी कार्य सौंपे जायेगे उनका भी पूरी शालीनता और जिम्मेदारी से निर्वहन कंरूगा। श्री मौर्य ने कहा कि यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन की जरूरत है ऑटो चालाक ो को टे्रस में रहने की हिदायत दी जायेगी और आम जन के सुझाव पर पूर्ण रूप से विचार किया जायेगा।

 

पीएसीएल इंडिया लि. कम्पनी से कर्मियों को पलायन - मुरैना में विजय राठौर एस आर ईएम समेत 500 वर्करों ने किया टाटा

पीएसीएल इंडिया लि. कम्पनी से कर्मियों को पलायन - मुरैना में विजय राठौर एस आर ईएम समेत 500 वर्करों ने किया टाटा

मुरैना. पीएसीएल इंडिया कम्पनी नई दिल्ली की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगते है कम्पनी से वर्कर एवं एजेण्टों का पलायन शुरू हो गया है। कम्पनी की मुरैना शाखा के सीआर ई एम विजय सिंह राठौर समेत 500 वर्करों ने कम्पनी को टाटा , वाय-वाय कर अन्य कम्पनियों का दामन थाम लिया है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी के एसआरईएम विजय राठौर महेश कुमार राठौर एसआर आईओ अशोक कुमार राठौर वाकेलाल राठौर श्री कृष्ण सिंघल डीओं समेत करीब 500 वर्करों ने पीएसीएल को टाटा बाय बाय  कह दिया है। विजय राठौर ने जनरल मेनेजर को भेजे अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि गत वर्ष 13 वर्ष से पर्ल्स कम्पनी में तन-मन से कार्य कर

 कर रहे थे लेकिन कम्पनी की गलत नितियों से सभी लोग मानसिक रूप से त्रस्त हो चुके थे समय पर पेमेन्ट ना मिलना एवं कमीशन वर्कर का समय पर ना मिलना आदि समस्याओं के कारण में और मेरी टीम के समस्त लीडरों में पल्स कम्पनी को दो माह पूर्व स्तीफा दे दिया है

 

युवती को मनचले युवक ने छेडा

युवती को मनचले युवक ने छेडा

मुरैना.जिले के  टेंटरा ग्राम में गत दिवस एक युवती को गांव के ही एक मनचले युवक ने अकेला पाकर उसके साथ बुरी नियत से  छेडखानी की गई पुलिस ने आरोपी के बिरूद्ध मामला  कायम कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार आरोपी बल्लीनाथ निवासी टेंटरा ने गांव  की ही एक युवती को अकेले में पाकर उसके साथ बुरी नियत से छेडखानी की बिरोध  करने पर आरोपी मौके से भाग गया पुलिस थाना टेंटरा ने युवती की शिकायत पर आरोपी के बिरूद्ध धारा 354 का  मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।