शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

भूतपूर्व सैनिकों की बैठक 27 फरवरी को श्योपुर में

भूतपूर्व सैनिकों की बैठक 27 फरवरी को श्योपुर में


-
मुरैना | 17-फरवरी-2017
 
   जिला सैनिक अधिकारी श्री गांधी ने बताया कि सैनिकों/ पूर्व सैनिकों/ विधवाओं एवं उनक आश्रितों की समस्याओं के संबंध में जिला स्तरीय बैठक 27 फरवरी को श्योपुर जिला मुख्यालय पर मुरैना-श्योपुर जिला सैनिक अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई है।

दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस

दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस


-
मुरैना | 17-फरवरी-2017
    जिलासीईओ श्री अनुराग वर्मा ने लापरवाही के आरोप में दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये है। जिनमें शा.प्रा.वि.धोबीपुरा/खिडोरा, पहाडगढ के श्री सज्जाराम पचौरी व शा.प्रा.वि.बघरौली कैलारस के श्री रामकुमार शर्मा के नाम शामिल है।

2 व्यक्तियों को मंत्री द्वारा स्वेच्छा निधि से 30 हजार रूपये की राशि स्वीकृत

2 व्यक्तियों को मंत्री द्वारा स्वेच्छा निधि से 30 हजार रूपये की राशि स्वीकृत


-
मुरैना | 17-फरवरी-2017
     प्रदेश के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह की स्वेच्छानुदान निधि से कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने 2 व्यक्तियो को 30 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील मुरैना के रामनाथ शर्मा पुत्र स्व. अजयसिंह शर्मा को 10 हजार और ग्राम पंचायत पढावली की श्रीमती सनेही पत्नी स्व. गन्धरफा को 20 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की है।
    एक अन्य आदेश के तहत मंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 7 व्यक्तियो को 35 हजार रूपये की सहायता प्रदान की है जिनमें महाराजपुर के अशोक, चंबल कालोनी मुरैना के बृजमोहन, गांधी हॉस्पीटल रोड मुरैना के आदित्य सिंह और धर्मवीर सिंह, पुरानी हाउसिंग वोर्ड कालोनी के प्रवल प्रताप सिंह श्रीमती विन्नीदेवी तथा गोपालपुरा मुरेना के मुरारी लाल इन सभी को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि उपचार हेतु स्वीकृत की है।

विगत 3 वर्षो में किये गये कार्यो का अवलोकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें - कलेक्टर

कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने निर्माण एजेंसियो के सब इंजीनियर की समिति गठित कर विगत 3 वर्षो में सांसद, विधायक निधि, जनभागीदारी की राशि से निर्माण कार्यो का मौके पर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह निर्देश उन्होने आज कलेक्टर कक्ष में उपस्थित सब इंजीनियरो को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, अन्य निर्माण एजेसियों के सब इंजीनियर उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने कहा कि अलग अलग विकासखंड के लिए 6 अधिकारियो की टीम गठित कर ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचकर विगत 3 वर्षो में किये गए कार्यो का भौतिक सत्यापन करेगे और वर्तमान कार्य की स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे। उन्होने कहा कि समिति के प्रमुख संबंधित एसडीएम, ई लोक निर्माण, एसडीओ, एपीओ, मनरेगा, एएसओ, स्तर के अधिकारी समिति में रहेगे। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से समिति के सदस्यो को निर्देश दिए है कि उक्त कार्य का अवलोकन 7 दिवस में पूर्ण कर रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें।

मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित

जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर श्री आलोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम ए.सी.जे.एम. एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर श्री एन.एस. बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आर.एन. शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री कैलाश पाराशर एवं पैरालीगल वॉलेंटीयर्स श्री गिर्राज किशोर शर्मा, श्री हरिपाल सिंह जादौन, श्री ए.के. गर्ग, श्रीमति प्रीति भटनागर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफगण  उपस्थित रहे।
   श्री बघेल द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को मीडिएशन का आशय समझाते हुए बताया कि मीडिएशन प्रक्रिया से प्रकरण निराकृत होने पर दोनों पक्षकारों की जीत होती है। साथ ही समय व धन की भी बचत होती है। श्री योगेश बंसल द्वारा विधिक सहायता संबंधी कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित श्री कैलाश पाराशर द्वारा मध्यस्थता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में इसे प्रकरण शांतिपूर्वक निराकृत करने का बहुत ही महत्वपूर्ण साधन बताया। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री ए.के. गर्ग द्वारा किया गया एवं प्रभारी प्राचार्य श्री आर.एन. शर्मा द्वारा विद्यालय की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो का आभार प्रकट किया।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

भू-अर्जन शाखा का कार्य उमेश प्रकाश शुक्ला देखें

भू-अर्जन शाखा का कार्य उमेश प्रकाश शुक्ला देखें


-
मुरैना | 16-फरवरी-2017
     कलेक्टर श्री विनोद शर्मा नें कार्य की महत्वतता को देखते हुये संयुक्त कलेक्टर मुरैना श्री उमेश प्रकाश शुक्ला को भू-अर्जन शाखा की जिम्मेदारी सौपी है। इनके लिंग अधिकारी श्री पुरूषोतम गुप्ता संयुक्त कलेक्टर होगे।

जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्योपुर को कारण बताओं नोटिस

जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्योपुर को कारण बताओं नोटिस


-
मुरैना | 16-फरवरी-2017
     आयुक्त चंबल संभाग श्री शिवानंद दुवे ने जिला श्योपुर के तत्कालिन परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना विजयपुर के विरूद्ध संस्थित विभागीय जांच प्रकरण 2014 से लंबित था। इस संबंध में कलेक्टर श्योपुर निरंतर स्मरण पत्र भेजते रहे किन्तु जिला महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा जानकारी समय पर प्रस्तुत नही की इस संबंध में जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्योपुर श्री रतनसिंह गुण्डिया को 2 वेतनवृद्धि अंचयी प्रभाव से रोकने का नोटिस जारी किया गया है।