मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010

श्‍ानीचरी अमावस्‍या- शनि मेला 13 फरवरी को

श्‍ानीचरी अमावस्‍या- शनि मेला 13 फरवरी को

मुरैना 1 फरवरी 10/ मुरैना जिले के ग्राम एेंती स्थित शनिदेव मंदिर पर 13 फरवरी को शनिचरी अमावस्या के अवसर पर शनि मेला आयोजित किया जायेगा । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एम.के. अग्रवाल ने शनि मेला में बड़ी संख्या में आने वाले श्रृध्दालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दी है ।

      शनि मेला के लिए सौंपी गई व्यवस्थाओं के अनुसार मंदिर के आस पास के रास्तों पर पुलिस बल द्वारा पेट्रोलिंग कराई जायेगी और बाहनों पर ओवर लोडिंग न हो इस पर विशेष निगाह रखी जायेगी । इसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहयोग करेंगे और मेला मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए पर्यापत फोर्स की व्यवस्था रखेंगे । पुलिस सेट केन्द्र निर्धारित रहेगा और वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ड्रोपगेट वाहन स्टेण्ड, बैरीकेटिंग आदि की व्यवस्था में लोक निर्माण और वल विभाग पुलिस को सहयोग करेंगे । लोक निर्माण विभाग मार्गों के गड्डों की मरम्मत के साथ ही मोड पर रेडियम संकेतक लगायेगा और मंदिर प्रागंण में फब्बारे की व्यवस्था के लिए दो पानी की मोटर लगवायेगा ।

      शनि मेला के लिए 12 फरवरी को प्रात: 10 बजे से 13 फरवरी मेला समाप्ति तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा । इस शिविर में डाक्टर दवाइयों सहित उपस्थित रहेंगे । मेले की दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी खाद्य निरीक्षकों के माध्यम से कराई जायेगी तथा पेयजल टंकी में क्लोरीन पाउडर भी डलवाने के निर्देश दिए गए है । मुण्डन कार्य हेतु नाइयों का पंजीयन कर परिचय पत्र जारी किये जायेंगे और उन्हें किफायती दर पर नवीन ब्लैड प्रदाय किये जायेंगे । शनि देव मंदिर में लाईट और जनरेटर की व्यवस्था विद्युत विभाग की रहेगी । ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंदिर के आसपास साफ सफाई और शनि कुण्ड के पानी को पाइपों में लाने के लिए नल लगवायेगा । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था हेतु टेंकर उपलब्ध कराने और अस्थाई शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी सौपी गई है । ग्वालियर दुग्ध संघ टैंकरों में पानी पहुचाने की व्यवस्था करेंगा । साथ ही सांची प्रोडक्ट के विक्रय हेतु अस्थाई सांची पार्लर की व्यवस्था करेंगा । मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुरैना और बानमोर फायर ब्रिग्रेड द्वारा दुग्ध संघ प्लांट  बानमोर से पानी टेंकरों में भर कर मंदिर परिसर तक  पहुंचायेंगे और सफाई व्यवस्था हेतु कर्मचारियों की तैनाती करेंगे ।

      शनि मूर्ति पर चढाने के लिए तेल पॉलीथिन या प्लास्टिक की थैली में ही ले जाया जायेगा । कांच की बोतल में तेल का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा । शनि मंदिर धर्मशाला राजस्व विभाग के अधीन रहेगी । इसमें पुलिस कन्ट्रोल रूप के अलावा कलेक्टर, एस.पी., कमिश्नर और आई.जी के कक्ष स्थापित किये जायेंगे । सीईओ जनपद मुरैना द्वारा पांच जनरेटरों की व्यवस्था की जायेगी और पेयजल व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे । रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एम्बूलेंस वाहन परिसर में उपलब्ध रखी जायेगी । एन.एच.ए. आई की एम्बूलेंस भी निरंतर पेट्रोलिंग करती रहेगी ।

      मेला में आने वाले श्रृध्दालुओं को मार्ग में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बामोर में मंदिर तिराहा और रेलवे क्रांसिंग के पास , फूलपुर, महटोली , पारौली, गडाजर, एेंती और पिपरसेवा में टेंकर लगाकर ड्रमों में जल रखने की व्यवस्था संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा की जायेगी ।

      अनुविभागीय दंडाधिकारी मुरैना श्री डी.के. कम्ठान ने भी मेला व्यवस्था हेतु कर्मचारियों की डयूटी लगादी है । शनि मेला की सम्पूर्ण कार्यालयीन व्यवस्था स्टेनो श्री सुरेन्द्र सिंह यादव देखेंगे । लेखा, रसीद हिसाव पेयजल प्रदाय आदि की व्यवस्था सहायक ग्रेड-3 श्री अनिल कुमार शर्मा और श्री सुनील श्रीवास्तव दखेंगे । प्रशासनिक कंट्रोल रूम की व्यवस्था सहायक ग्रेड 3 श्री श्याम सुन्दर गुप्ता और कम्प्यूटर ओपरेटर श्री कुलश्रेष्ठ राजौरिया के जिम्मे रहेगी ।

 

पंच सरपंच के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 फरवरी को

पंच सरपंच के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 फरवरी को

मुरैना 1 फरवरी 10/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए मुरैना जिले में तीन चरणों में हुए मतदान की मतगणना का सारणी करण कर पंच और सरपंच के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 फरवरी को की जायेगी । जनपद सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 5 फरवरी को और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 6 फरवरी को की जायेगी ।

 

ग्राम पंचायतों के उप सरपंच का निर्वाचन 10 फरवरी को

ग्राम पंचायतों के उप सरपंच का निर्वाचन 10 फरवरी को

मुरैना 1 फरवरी 10/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के उप सरपंच के निर्वाचन हेतु 10 फरवरी की तारीख नियत की गई है । उप सरपंच की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्षम प्राधिकारी रहेंगे ।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है । पीठासीन अधिकारी को जहां एक ही नामांकन प्राप्त होगा, उसे सम्यक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जायेगा । एक से अधिक उम्मीदवार होने पर नियत प्रक्रिया के अनुसार गुप्त मतदान के माध्यम से निर्वाचन कराया जायेगा और उप सरपंच के निर्वाचन का परिणाम घोषित किया जायेगा । यदि किसी ग्राम पंवायत का सरपंच अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति या अन्य पिछडे वर्ग का नहीं है, तो उप सरपंच ऐसे वर्गों के पंचों में से ही निर्वाचित किया जायेगा । समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित पीठासीन अधिकारी से संपर्क कर उप सरपंचों के निर्वाचन की प्रक्रिया का नियत तिथि को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।

 

मंजू ,बद्री,रामप्यारी,शीला,उमा,एवं शिवा ने जिपं के चुनाव में बाजी मारी अंबाह में हुई पंचायत चुनाव की मतगणना

मंजू ,बद्री,रामप्यारी,शीला,उमा,एवं शिवा ने जिपं के चुनाव में बाजी मारी अंबाह में हुई पंचायत चुनाव की मतगणना

विजयी जुलूसों में लगी खुशी मनाने की दौड

मुरैना..त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये आखिरी चरण में हुए मतदान के मतों की गिनती अंम्बाह व पोरसा ब्लाक मुख्यालयों पर कडी सुरक्षा के बीच सोंमवार को सुवह आरंभ हुई जो देर शाम तक चली हालाकि चुनाव परिणामों की अधिकारिक घोषणा आगामी तिथिओं में की जावेगी किन्तु गणना के समय उपस्थित ऐजेंसीयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 5 जो कि सामान्य महिला के लिये आरक्षित था से मंजू महेश अग्रवाल मामा विजयी रहीं है वहीं क्षेत्र क्रमांक 6 जो अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिये आरक्षित था से रामप्यारी श्रीवास ने वाजी मारी है जबकि अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित क्षेत्र क्रमांक 4 से बद्री प्रसाद सखवार जीत का जश्न मना रहे है। उधर क्षेत्र क्रमांक 03 से अनुसूचित जाति महिला श्रीमती शिलारामसेवक, क्षेत्र क्रमाकं 02 से सामान्य महिला उमादेवी अरविन्द्र तोमर बी.एस.टी तथा क्षेत्र क्रमांक 01 से सामान्य सीट पर शिवाकरन तोमर रछेण के विजयी होने का समाचार है।

ग्राम पंचायत के सरपंच पदों पर महूरी से शिवसिह गुर्जर बाबडी पुरा से रामवीर तोमर, लल्लू बसई से कालीचरन माहौर ,गोपी से नंदा तोमर, कोलुआ से वासुदेव बघेले, रूपाटी से हरीशचंद गुर्जर ,दोहरा से जयसिंह गुर्जर कमतरी से राजेन्द्र पटेल गोठ से कमलेश शर्मा,चांदका पुरा से श्रीमती मिथलेश  गिरवरसिंह गहलोत कुकथरी से तिलक तोमर तुतवास से देवेन्द्र जाटव, बडफरा से रवीकुमार णचांदपुर से रेखा प्रेमनारायण उपाध्याय दिमनी से विमलेश सतेन्द्र तोमर समेत अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर जीत हांसिल करने वालों ने विजयी जुलूश निकाला

अंबाह में मतगणना के दौरान कालेज परिसर को पुलिस छावनी बना दिया गया किसी प्रकार के अप्रिय समाचार की कोई खवर समाचार लिखे जाने तक जानकारी में नही आई है। पंचायत चुनाव के परिणाम जानने के लिये विभिन्न पंचायतों से मतगणना स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों  व उत्सुकों की भीड मौजूद थी हालांकि चुनाव परिणामों की जानकारी लाऊड स्पीकर पर नही दी गई मगर समर्थकों को  मतगणना ऐजेन्टों से जो आगे पीछे की जानकारी मिल रही थी उसी पर चर्चा का बाजार गर्म करते हुए विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जहां जीत की खुशी का माहौल था वही हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों के चहरे मुरझा गये  और बिना बोले चुपचाप अपने अपने घरों की ओर रवाना होते हुए दिखाई पडे।