मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010

संस्कारित आचरण की शिक्षा आवश्यक-मुनि संभव सागर

संस्कारित आचरण की शिक्षा आवश्यक-मुनि संभव सागर

बानमोर..मिलन वाटिका में जैन समाज की ओर से एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें संत शिरोमणी आचार्य विधासागर जी महाराज एवं उनके शिष्य मुनि संभव सागरजी महाराज तथा भाव सागर जी महाराज द्वारा प्रवचन दिये गये। धर्म सभा को संबोधित करते हुये जैन मुनि संभव सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन की डोर धर्म में निहित है,धर्म ही व माध्यम है जिसके द्वारा संस्कार एवं आचरण की शिक्षा दी जाती है। धर्म सभा में मुनी अनुभव सागर महाराज ने सस्कार ने पाठ शालाओं को श्रेयश्कर बताया जहा बच्चों को नैतिकता का बौध कराया जाता है। उन्होने कहा कि पालकों को अपने बच्चों को पाठशालाओं में भेजना चाहिऐ जिससे वर्तमान में पनप नही टीवी संस्कृति से छुटकारा मिल सकें। सभा को भाव सागर महाराज ने भी संबोधित किया धर्म सभा में प्रमुख रूप से राजेन्द्र प्रशाद जैन, सुरंगजैन, राजाराम जैन, परषोत्तम जैन, जगदीश जैन, मनोजजैन, शेखर जैन, नत्थीजैन, अशोक जैन,पवन जैन, पारश जैन,सहित अनेक जैन बन्धु उपस्थित थे।

 

पास बुक खोने की सूचना

सूचना

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मेरा खाता सहारा इण्डिया में एक रजत योजना फिक्स में खुला था जिसका खॉता क्रमांक 24559200836 है 14.8.2003 को 10000 रू. जमा किया था जो कि मेरे नाम से श्यामवीर सिंह राठौर पुत्र रामजीलाल राठौर निवासी टीकेतन का पुरा नगरा पोरसा है जिसकी पास बुक घर से पोरसा आते समय कही गिर पड़ी  है जिसका भुगतान बिना मेरी पास बुक के नही हो।

प्रार्थी

श्यामवीर सिंह राठौर

पुत्र रामजीलाल राठौर

 

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया गणतंत्र दिवस

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया गणतं­त्र दिवस

पोरसा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा ने राष्ट्रीयह पर्व गणवंत्र दिवस हर्ष उल्लास के मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभाराम सखवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा ने किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित नगरपालिका परिषद पोरसा के अध्यक्ष श्रद्धेय जनसेवक श्री सुरेश जाटव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ध्वजारोहण शोभाराम सखवार एवं मोहन सिंह तोमर ने किया तथा कार्यक्रम का श्री गणेश नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश जाटव ने दीप प्रावलित कर अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजली दी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष न.पा.परि. पोरसा सुरेश जाटव का अभिनंदन करना चाहा सुरेश जाटव ने विनम्रता पूर्वक अपने अभिनंदन को स्वीकार न करते हुये स्वयं हर्ष के साथ ब्लॉक कांग्रेस क मेटी एवं उपस्थितजनों को हार्दिक अभिनंदन कर अपनी विजय के लिये हार्दिक आभार व्यक्त किया इस अवसर पर शोभाराम सखवार मोहन सिंह तोमर, सुरेशजाटव, रामनिवास राठौर, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, राकेश ओझा, अजय कटारे, शिवदत्त शुकला युनूशखां, महावीर जैन, दिलीप जैन, शैलेन्द्र ओझा, मातादीन सखवार, रामलाल सखवार, हमीद गौरी, हरीसिंह तोमर भगवान सिंह नरवरियॉ, महेश शिवहरे, रामस्वरूप हिण्डौलिया, रामस्वरूप जाटव, रामप्रकाश जाटव, संतोष सिंह तोमर राजेश श्रीवास, मंशारामश्रीवास, सुरेशचंद्र जैन, रामसिंह तोमर, कैलाशसिंह तोमर, लक्ष्मण सिंह महौर रामू वर्मा आदि ने हृदय से अमर शहीदों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की।

 

हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला कायम

हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला कायम

मुरेना..अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम पूठ में गत दिवस जमीन विवाद पर हुई गोली कांड की घटना में एक युवक की मोत हो गई्र और एक घायल हो गया पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार जमीन बिबाद पर हमलावर कल्याण व मटुरी तोमर ने कट्टे से गोली मार कर अर्जुन पुत्र वचन सिंह तोमर उम्र 36 बर्ष की हत्या कर दी जब कि गोली लगने सेबद्री तोमर धायल हो गया घायल को इलाज हेतु अस्पताल में दाखि करा दिया है मृतक के पुत्र अजय तोमर की शिकायत पर पुलिस ने हमलवरों के खिलाफ धारा 302,307 का मामला कायम कर लिया है। शव को मेडीकल परीक्षण के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

 

ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

मुरैना..टेक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत ,घटना जौरा थाना क्षेत्र क ी है पुलिस ने अज्ञात चालक के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार गढीपुरा की नहर पुलिया के पास अज्ञात टेक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर परसराम नामक युवक को टक्कर मारदी जिससे उसकी मौत हो गई  पुलिस ने गजराज रावत की शिकायत पर अज्ञात चालक के बिरूद्ध धारा 304 ए का मामला कायम कर लिया है।

 

ट्रक चालक से चौथ वसूली

ट्रक चालक से चौथ वसूली

मुरैना..बामोर की फूलपुर रोड पर ट्रक चालक से चौथ वसूली की मांग करने पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक कालीचरन निवासी डवरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी पप्पन,शिवराम फूलपुर रोड जीतेन्द्र आदि ने दौ सौ रूपये की चौथ वसूली की मांग की गइ्र न देने पर धमकाया पुलिस ने आरोपी के बिरूद्ध धारा 384 का मामला कायम कर लिया है।

 

रेत के बिबाद पर बलबा एक दर्जन घायल पुलिस ने किया क्रास मामला कायम

रेत के बिबाद पर बलबा एक दर्जन घायल पुलिस ने किया क्रास मामला कायम

मुरैना..जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम भोगीराम का पुरा में गत दिवस नदी से रेत भर ने को लेकर दो गुटो के बीच लाठी फरसा चलने की घटना में दोनो पक्ष के  एक दर्जन लोग घायल हो गये धायलों में महिला भी शामिल है। पुलिस ने दोनो पक्षों के बिरूद्ध मारपीट व बलबा की धाराओं के तहत क्रास मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भोगीराम का पुरा के पास नदी से रेत की ट्राली भरने को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगडे में जमकर लाठी फरसा चले जिसमें पप्पू उर्फ देवेन्द्र कुशवाह ,गीता ,राजू ,कल्याण, बाबू, राजेन्द्र भरोषी जोगेन्द्र कुशवाह तथा दसरे पक्ष के नेतराम माधौ बिद्याराम,रामकली कमला कुशवाह आदि धायल हो गये । घायलों को इलाज हेतु असपताल में दाखिल करा दिया गया है।

पुलिस थाना सुमावली ने पप्पू कुशवाह व नेतराम कुशवाह की अलग अलग शिकायतों पर दो दर्जन से अधिक लोगों के बिरूद्ध बलबा एवं मारपीट की धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार चम्बल कालोनी के सामने मामूली बिबाद पर आरोपी रामसिंह सतीश पुत्रगण केशवसिंह ने बबलू पुत्र केदार की मारपीट कर धमकाया पुलिसने शिवनगर निवासी बबलू की शिकायत पर मामला कायम कर लिया है।

जोरा थाना क्षेत्र में एम उस रोड पर दुकानदार की मारपीट कर हमलावरों ने तोडफोड की पुलिस ने फरियादी सुभाष बंसल की शिकायत पर विस्वनाथ जीतू सिकरवार 2..4 अन्य निवासी सिकरौदा के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।