सोमवार, 27 जुलाई 2009

चम्बल बीहडों से पुंजीपतिओं को खदेडने हेतु बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

चम्बल बीहडों से पुंजीपतिओं को खदेडने  हेतु बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय

मुरैना.26 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्थानीय पतिराम सीताराम धर्मशाला में गत दिवस चम्बल घाटी सघर्ष समिति की बैठक  में चम्बल के बीहडों से पुंजीपतिओं को खदेड ने हेतु आंदोलन तेज करने की रणनीति पर बिचार किया गया बैठक में अंचल के सैकडों ग्रामों के लोगो ने भाग लिया । बैठक की अध्यक्षता डम्बरसिंह तोमर पूर्व प्राचार्य ने कीसंचालन इंजी.राजाराम सोलंकी कुम्हेरी ने किया।

बैठक की जानकारी देते हुए सघर्ष समिति के संचालक और पूर्व बिधायक श्री सूवेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि चम्बल बेहड़ बचाओं आंदोलन सात जिलें में तेज हो गया है। मगर प्रदेश की बीजेपी सरकार कुंम्भकरण की निंद्रा में लीन है। चम्बल की बीहड भूमि से पूंजीपतिओं को खदेड ने के लिये आंदोलन को और तेज किया जावेगा। सघर्ष समिति का आंदोलन चरणबद्ध जारी है। साधारण सभा में सर्व समति में निर्णय लिया गया कि चम्बल घाटी संषर्श समिति द्वारा एक वर्ष से चम्बल बेहड़ बचाओं पूंजीपतियों को भगाओं की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। परन्तु भाजपा सरकार की कुंभकरणी नींद नही खुली है।

इसलिए आंदोलन को और तेज किया जावेगा। तथा नौ अगस्त को मुरैना में होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने   सम्पूर्ण क्षेत्र के किसान व मजदूरों को इस धरने में शामिल होने हेतु आवे और इस धरना को सफल बनाएं।

 जण्डेल सिंह सिकरवार रिटायर्ड शिक्षक,  करन सिंह एडवोकेट, सूबेदार सिंह पूर्व विधायक रक्षपाल सिंह तोमर एड. अशोक तिवारी कैलारस, सीपीएम मोतीसिंह गुर्जर, बनवारीलाल शर्मा, वालिस्टर सिंह तोमर, रामेहत पिप्पल, आफीसर, जुगल किशोर पिप्पल, रामनिवास शर्मा, अमरसिंह रामजीलाल दीनालाल, राजकुमार शर्मा नारायण सिंह रविन्द्र सिंह सिकरवार, गोपाल सिंह सिकरवार, जगन्नाथ सिंह सुल्तान सिंह रामप्रकाश  सिकरवार, रामदयाल सिंह सिकरवार, महेन्द्र सिंह दिवाकर सिंह, हरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

 

अधूरे निर्माण कार्य का पूर्ण भुगतान,सरपंच व सचिव का कारनामा ::ग्रामवासियों ने सीएम के नाम ज्ञापन दिया, कार्यवाही की मांग (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

अधूरे निर्माण कार्य का पूर्ण भुगतान,सरपंच व सचिव का कारनामा ::ग्रामवासियों ने सीएम के नाम ज्ञापन दिया, कार्यवाही की मांग

मुरैना.26 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सरपंच और सचिप की मिली भगत से ग्राम पंचायत करारी में अधूरे पडे निर्माण कार्यो का भुगतान कर दिया गया है शासन के धन का कथित दुरउपयोग का आरोप लगाते हु ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर अधूरे पडे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने और सरपंच तथा सचिव के बिरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है।

सी एम के नाम दिये ज्ञापन में  आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत करारी परगना मुरैना द्वारा सिधारी का पुरा तुत्तका पुरा, एवं उमराय का पुरा, पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है। जो पूर्ण नहीं हुआ नहीं, लेकिन सरपंच द्वारा उक्त निर्माण कार्य के लिये पूर्ण धन राशि  खाते से निकाल कर निजी कार्य कार्य में उपयोग कर लिया है। अधूरा सड़क मार्ग होनेसे वर्षात में आने जाने में टै्रक्टर ट्रांली फंस जाते है। मौके की जांच करायी जाकर सरपंच व सेकेट्री के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जावे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय तुत्त का पुरा में ग्राम पंचायत करारी द्वारा किचिन सेट की दीवाल का निर्माण कराया गया इसके अलावा कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया। जिसे 2 वर्ष हो चुके है। किचिन सेट की संपूर्ण राशि ग्राम पंचायत करारी से निकाल कर अपनी निजी उपयोग में लिया गया है।  गांव वालों से जांब कार्ड बनाने के पैसे लिए गएऔर उसके बाद भी  कार्य नही दिया जा रहा।  पंचायत के अंतरगत स्वराज भवन ग्राम सिधारी का पुरा में घटिया निर्माण किया गया है। ग्राम भटारी में खरंजा निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। कुछ लोगों को काम दिया तो उसकी इन्ट्री कार्ड में नहीं की गई है।  ग्राम पंचायत तुत्त का पुरा एवं करारी के पूरे कार्यकाल की जांच कराई जाकर ग्राम पंचायत करारी जनपद पंचायत मुरैना के विरूद्ध कानूनी कार्यवाहीै की गई है।

 

भैंसें बाधने को लेकर हुए बिबाद पर महिलायें झगडीं :बटबारे को लेकर युवक की मारपीट (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

भैंसें बाधने को लेकर हुए बिबाद पर महिलायें झगडीं :बटबारे को लेकर युवक की मारपीट=::

मुरैना.26 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) भैंसें बांधने की जगह को लेकर सिहोनिया क्षेत्र के ग्राम पुरावस में खटीक समाज के दो परिवारें के महिला व पुरूषों के बीच हुए झगडे में दोनो पक्ष के लोग घायल हो गये पुलिस ने मारपीट का क्रास मामला कायम कर लिया है वहीं महुआ इलाके में जमीन बटबारे को लेकर आपस में हुए झगडे में एक युवक की मारपीट कर चोट  पहुंचाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरावस में गत दिवस भैंसें बांध ने की जगह को लेकर लक्ष्मी पत्नी धांदू खटीक ब गीता पत्नी रामअख्तार खटीक के बीच हुए झगडे में दोनो पक्ष के लोगों ने उक दूसरे पर लाठी व फरसा से हमला कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने लक्ष्मी खटीक की शिकायतपर आरोपी गंगाराम रामअख्तार लम्बू गीता खटीक तथा गीता खटीक की फरियाद पर धांदू साधू लक्ष्मी खटीक के बिरूद्ध धारा 323,324,504,34 आईपीसी का क्रास मामला  दर्ज कर  लिया है।

जिले के महुआ थाना अंर्तगत ग्रामचंदन का पुरा में जमीन बटबारे को लेकर हुए बिबाद पर आरोपी रघुराज जितेन्द्र मिथुन देशराज आदि ने मिल कर अतिराज तोमर की मारपीट की और जानसे मारने की धमकी दी पुलिस ने अतिराज की शिकायत पर हमलावरों के बिरूद्ध धारा 294,323,505वी,34 का मामला दर्ज कर लिया है।

 

सीढिओं से गिर कर दलित युवक की मौत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सीढिओं से गिर कर दलित युवक की मौत

मुरैना.26 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सभाई पुरा में एक दलित युवक की सीढिओं से गिर कर मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक की मौत के कारणों की जांच शुरू करदी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सभाईपुरा निवासी रामचरन सखवार उम्र 30 बर्ष बीते रोज घर के झाीने की सीढयोें से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज हेतु परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया जहा पर युवक ने इलाज के दौरान दमतौड दिया।

 

माऊजर की अधिया समेत एक युवक गिरफतार, सटोरिया भी दाखिले हवालात (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

माऊजर की अधिया समेत एक युवक गिरफतार, सटोरिया भी दाखिले हवालात

मुरैना.26 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) .पुलिस ने गत दिवस अबैध हथियार समेत एक युवक को गिरफतार कर उसके पास से अधिया बरामद कर मामला कायम कर लिया है पुलिस ने एक सट्टा कारोवारी को भी बंदी बनाने में सफलता अर्जित की है।

पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा से आरोपी शिवसिंह तोमर नामक युवक को बंदी बना कर उसके पास से 315 बोर की अधिया  व एक जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी के खिलाफ धारा 25,27आर्म्मस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने बताया कि आरोपी खेरा का रहने वाला है।

ुपुलिस द्वारा दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार अंबाह थाना पुलिस ने सट्टे के गेैर कानूनी कारोवार करने के आरोप में प्रमोद शर्मा निवासी एम.एल. डी. कालोनी को गिरफतार कर उसके कब्जे से नगदी और सट्टे की पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट का प्रकरण पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

 

रविवार, 26 जुलाई 2009

मुरैना सांसद नरेन्‍द्र सिंह तोमर आज आयेंगें

मुरैना सांसद नरेन्‍द्र सिंह तोमर आज आयेंगें

मुरैना 26 जुलाई 09 , आज श्‍योपुर मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर मुरैना आयेंगें तथा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से रूबरू होकर जनता का व कार्यकर्ताओं का हाल चाल एवं समस्‍यायें जानेंगें । श्री तोमर आज लोगों की समस्‍याओं के समाधान पर बुद्धिजीवियों से भी मशविरा करेंगें ।

 

शासकीय जमीन को प्लाट बना कर बिक्रय किया

शासकीय जमीन को प्लाट बना कर बिक्रय किया

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्थानीय मंडी गेट के सामने एक प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले भू.माफिया के बिरूद्ध पुलिस ने चार सौ बीस का मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार हऊसिंग बोर्ड कोलोनी में रहने वाले मूल सिंह सिकरवार ने बर्ष 1986 में मंडी गेट के सामने एक प्लाट बिनोद कुमार यादव व रवी कुमार यादव से दस हजार रूपये में क्रय किया था मगर जब मूल सिंह ने उसका नामांतरण और नजूल से प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया तो पता चला कि उक्त जमीन सरकारी थी और बिनोद रवी यादव ने उसकी फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधडी की है तो पुलिस में शिकायत की गई शहर कोतवाली  पुलिस ने जांच बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।