सोमवार, 1 जून 2009

डा. एमपी गुप्ता की स्थानांतरण से जनता में रोष (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

डा. एमपी गुप्ता की स्थानांतरण से जनता में रोष

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

सबलगढ़-सबलगढ उप स्वास्थ्य केन्द्र की पदस्थ डा. एमपीगुप्ता बीएमओ का स्थानांतरण टेंटरा हो जाने से क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त  है। डा. एमपीगुप्ता का व्यवहार आमजनता के प्रति सहानुभूति पूर्वक एवं मुद्रव्यवहार एवं 24 घंण्टे आम जनता की सेवा के लिये उपलब्ध रहते है क्षेत्र की सांसद नरेन्द्र सिंह से मिलकर डा. एमपी गुप्ता को टेंटरा स्थानातरण  रद करने की गुजारिश की है। वीएमओं की रूप में इनका कार्यकाल अच्छा रहा इनके समय में अस्पताल  में काफी प्रगति है।

 

ट्रक की टक्कर से महिला घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

ट्रक की टक्कर से महिला घायल

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

मुरैना। एबी रोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सराय छौला थाना अन्तर्गत ग्राम पिपरई के सामने ट्रक क्रमांक एच आर-38 एन 8310 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर राजेन्द्री पत्नी मुंशी जाटव को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल राजेन्द्री पिपरई गांव की ही रहने वाली है। पुलिस ने वैजन्ती पत्नी महाराज सिंह जाटव की रपट पर से ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279,337 का मामला दर्ज कर लिया है।

 

हाईटेंशन लाईन का तार टूटा, दो भाईओं की मौत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

हाईटेंशन लाईन का तार टूटा, दो भाईओं की मौत

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

मुरैना। बिजली की हाईटेशन लाईन का तार टूटने की घटना में दो सगे भाईओं की करंट लगने से मौत हो गई घटना मुरैना के वल्लापुरा गांव की है।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम वल्लापुरा से निकली बिजली की हाईटेशन लाईन का तार आज टूट गया जिससे करंट लगने से वल्लपुरा के ही दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मेडिकल परीक्षण के वाद मृतकों के परिजनों को  सौप दिया है। घटना की पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

 

तोमर का नगरागमन पर स्वर्णकार समाज ने किया स्वागत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

तोमर का नगरागमन पर स्वर्णकार समाज ने किया स्वागत

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

सबलगढ- मुरैना -श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर के नगरागमन पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जनपद पंचायत की अध्यक्षयाा श्रीमती सुमित्रा भीमसेन रावत ने अपने निज निवास पर सांसद का स्वागत किया। रामजीलाल बंसल चाचाजी ने अपने गृह निवास पर तोमर का स्वागत किया। अजबसिंह सिकरवार न.पा. अध्यक्ष ने अपने सेकडो साथियोें साहित सांसद का स्वागत किया। स्वर्णकार समाज द्वारा कटरा बाजार में तोमर का शाल श्रीफल चांदी का. एवं सिक्कों से तोलकर अपने सासद का स्वागत किया। स्वर्णकार समाज की समारोह को सम्बोधित करते हुये  तोमर ने कहा कि जनसंघ के समय से स्वर्णकार समाज भाजपा के साथ ही मेरी जीत में बडोदा से लेकर पोरसा तक स्वर्णकार समाज का काफी योगदान रहा है। में इस क्षेत्र के लिये कोई कमी नहीं छोडूगा,बस क्षेत्र के विकास के लिये  सतत प्रयत्तनशील रहूंगा। कार्यक्रम को भाजपा जिलाअध्यक्ष नागेन्द्रतिवारी, पूर्व विधायक मेहरवान सिंह रावत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, भीमसेन रावत, न.पा. अध्यक्ष अजबसिंह सिकरवार, नवाव सिंह यादव स्वर्णकार समाज की अध्यक्ष रामगोपाल सोनी,दर्शन सोनी परषोत्त्तम सोनी पार्षद, रामेश्वर सोनी पूर्व पार्षद,राजेन्द्र सोनी गोपाल सोनी पत्रकार हरीशंकर शुक्ला पूरन सोनी मनोज वर्मा, दर्शन वर्मा, काशीनाथ, जगदीश वर्मा मुन्ना सोनी, राधेध्याम सोनी, दिलीप शर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा मुंशी सोनी विष्णु सोनी  दिलीप सोनी आनंदसिकरवार डा. मुन्ना लाल टेगोर जलसम खटीक प्रदीप गुप्ता प्यारेलाल अटेरिया गोपाल सर्राफ दीकमचन्द्र कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सोनी ने किया।

 

लम्बर वालिस्टर सिंह तोमर का निधन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

लम्बर वालिस्टर सिंह तोमर का निधन

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

अम्बाह (मुरैना) ग्राम अम्लिेहड़ा निवासी ठा. वालिस्टर सिंह तोमर .लम्बर का बीते रोज निधन हो गया वे 80 वर्ष के थे। दिवंगत वालिस्टर सिंह का अंन्तिम संस्कार कर दिया है।

अंबाह के समीपवर्ती ग्राम अम्लिेहड़ा निवासी ठाकुर वालिस्टर सिंह तोमर पिछले कु छ समय से बीमार थे गुरूवार की सायं उन्होने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय वालिस्टर सिंह तोमर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये है। तवंरघार में सम्मान के तौर पर वालिस्टर सिंह को  लम्बरदार  कहा जाता था। आसपास के गांव के लोग  भारी संख्या में श्री तोमर की शव यात्रा में पहुचे।

श्री तोमर का अंतिम संस्कार उनके पेतृक खेत में किया गया चिता को मुखान्नि जेष्ठ पुत्र सतेन्द्र सिंह सिंह तोमर ने दी। दैनिक मध्यराज्य परिवार दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना करता है।

 

रंजिशन लाठी फरसा से हमला दो भाई घायल - मारपीट व वलवा का मामला कायम - मारपीट की अन्य घटनाओं में तीन घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रंजिशन लाठी फरसा से हमला दो भाई घायल - मारपीट व वलवा का मामला कायम - मारपीट की अन्य घटनाओं में तीन घायल

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

मुरैना 29 May (Dainik Madhyarajya) । कैलारस थाना अन्तर्गत अहरोली में पूर्व रंजिशन किये गये हमले में दो सगे भाई घायल हो गये। मारपीट की अन्य घटरनाओं में भी तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने हमलावरों के  विरूद्ध मारपीट तथा वलवा की धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रो से घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार अहरोली के हार में गत दिवस हमलावर सरनाम दिनेश राकेश मुकेश दुर्गा के दो लड़के हाकिम के दो लड़के निवासी अहरोली ने एक राय होकर लाठी फरसा एवं बंदूको से लेस होकर देशराज गुर्जर व उसके भाई छत्तू गुर्जर पर हमला  कर घायल कर दिया। घायल गुर्जर वंन्धू ग्राम वुढ़ावली के रहने वाले है। पुलिस ने धारा 147148149294323506वीं का मामला कायम कर लिया है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली अन्तर्गत एमएस रोड़ पर बीते रोज अंकित गुप्ता की दुकान पर धावा बोल कर हमावरों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

दत्तपुरा निवासी अंकित की रपट पर से पुलिस ने हमलावर सचिन त्यागी गायत्री कालोनी, संतोष सिकरवार विजय सिकरवार तथा ंटिंकू शर्मा के विरूद्ध धारा 294323341506 वीं34 का मामला कायम कर लिया है।

अंम्बाह थाना अन्तर्गत ग्राम गोले की गढ़ी में आपसी विवाद के चलते आरोपी राजकुमार शिवकुमार रंजीत तोमर ने उदयभान तोमर की लाठी डण्डो से मारपीट की और पत्थर फेंक कर मारे। पुलिस ने हमलावरों के विरूद्ध धारा 294 32333650634 का मामला दर्ज कर लिया है।

मारपीट की तीसरी घटना सराय छौला थाना अन्तर्गत ग्राम दुर्ग का पुरा में होने की खवर है जहां पर लक्ष्मण गुर्जर नायक का पुरा ने राजवीर परमार को पैसा नहीं देने पर हमला कर उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 341 294 323का मामला दर्ज कर लिया है।

 

रविवार, 31 मई 2009

रात भर बिजली कटौती से फिर थर्रायी चम्बल

मुरैना 31 मई 09 इन दिनों चंबल में चल रही अघोषित व अचानक भारी बिजली कटोती से चम्बल में हडकंप मच गया है ।
आज शाम जहाँ करीब 2 घंटे बिजली कटी वहीं आज रात से ही धुंआधार बिजली कटौती भी यथावत जारी है बिजली कंपनी अपनी घोषणा पर कायम नहीं रह सकी और आज शाम के अलावा आज रात 8 बजे से ही बिजली काट दी । जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है । खबर लिखे जाने व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली गोल थी । रात एक बजे से कटी बिजली इस समाचार के लिखे और प्रकाशित किये जाने के वक्त रात 2 बज कर 16 मिनिट तक गुल थी ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Easy setup in minutes
http://mail.ovi.com