मंगलवार, 26 जून 2007

शिवराज सिंह ने किया पुलिस का तगड़ा पोस्‍टमार्टम, अरविन्‍द कुमार होंगें चम्‍बल आई.जी.

पुलिस में भारी फेरबदल, ग्‍वालियर चम्‍बल सहित कई आई.जी.तितर बितर

शिवराज सिंह ने किया पुलिस का तगड़ा पोस्‍टमार्टम

डी.एस.सेंगर ग्‍वालियर और अरविन्‍द कुमार होंगें चम्‍बल आई.जी.

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए है।

जारी आदेशों के अनुसार श्री अशोक दोहरे पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसी प्रकार श्री के.सी. वर्मा निदेशक जे.एन.पी.ए. सागर को पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर, श्री सर्वजीत सिंह पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल, श्री बी.एम. कुमार पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा को निदेशक जेएनपीए सागर, श्री स्वर्ण सिंह पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल तथा श्री के.एल. मीणा पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसके अलावा श्री के.एन. तिवारी पुलिस महानिरीक्षक योजना मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर, श्री अनिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज भोपाल, श्री संजीव कुमार पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री विजय यादव पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं भोपाल, श्री पी.एम. मोहन, पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भोपाल, श्री डी.एस. सेंगर पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर, श्री एम. पी. द्विवेदी पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन, श्री ए.के. सोनी पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवा तथा अरविंद कुमार पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

श्री अजय कुमार शर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक आएपीटीसी इंदौर, श्री जी.आर. मीणा उप पुलिस महानिरीक्षक लेखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवां, श्री आर.पी. सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री बी. बी.एस. ठाकुर उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को महानिरीक्षक जेएनपीए सागर, श्री व्ही.के. माहेश्वरी उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन को उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन, श्री अशोक अवस्थी उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज छिंदवाड़ा को उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, श्री के. वैफई उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा, श्री ए.पी. सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल भोपाल, योगेश मुद्गल उप पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवां को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री आर.के. गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन तथा श्री के. पी. खरे उप पुलिस महानिरीक्षक जेएनपीएसी सागर को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर पदस्थ किया गया है।

 

सोमवार, 25 जून 2007

मुरैना तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

मुरैना तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 

मुरैना 25 जून07- अतिवृष्टि एवं बाढ़ से बचाव हेतु मुरैना तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है । नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी नायव तहसीलदार श्री एल.के.मिश्रा रहेंगे । नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 226220 है और मोवाइल नम्बर 99268-58244 है ।

       तहसीलदार श्री बी.पी.श्रीवास्तव के अनुसार यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन तीन पारियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगा । प्रथम पारी प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी, जिसमें उप संचालक कृषि कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 श्री पंचम और जल संसाधन विभाग के भृत्य श्री गनेश कुशवाह नियुक्त रहेंगे । इनका साप्ताहिक अवकाश सोमवार रहेगा । द्वितीय पारी में जल संसाधन विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री बी.पी.राजपूत और नलकूप उप संभाग के भृत्य श्री नत्थीलाल सविता दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक डयूटी करेंगे और इन्हें मंगलवार का साप्ताहिक अवकाश मिलेगा । तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक रहेगी ओर इस पारी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक ग्रेड:3 श्री रोशन और जल संसाधन विभाग के हेल्पर श्री श्रीनिवास प्रजापति डयूटी देंगे । इन्हें बुधवार का साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा । वाणिज्यकर विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री एम.एल.रावत और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भृत्य श्री मनीराम राजपूत रिजर्व पार्टी में रहेंगे और इन्हें रविवार साप्ताहिक अवकाश के रूप में मिला करेगा ।

       इसके अलावा वाणिज्यकर विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री एस.आर.निवोरिया, भूमि सर्वेक्षण योजना के सहायक ग्रेड-2 श्री आर.एम.चौबे, लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री तुलाराम कुशवाह, और सहायक ग्रेड-3 श्री राजाराम पिप्पल तथा भृत्य श्री राधेश्याम और जी.डी. जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल के भृत्य श्री के.के. तिवारी रिजर्व कर्मचारी के रूप में रहेंगे ।

       प्रथम,द्वितीय और तृतीय पारी के साप्ताहिक अवकाश में रिजर्व पार्टी के कर्मचारी कार्य करेंगे । शेष दिनों में रिजर्व पार्टी के कर्मचारी अपने विभागीय कार्यालय में कार्य करेंगे । उक्त सभी पारियों में नियुक्त कर्मचारियों को राजपात्रित अवकाश में भी कार्य पर उपस्थित रहने के कारण नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देय होगा । प्रत्येक पारी के कर्मचारी रोटेशन से प्रत्येक सप्ताह बाद अपनी दूसरी पारी में कार्य करेंगे। रिजर्व में रखे गये कर्मचारी अपने विभाग में नियमानुसार कार्य पर उपस्थित रहेंगे । संबंधित विभागों के अधिकारी, नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी की अनुमति के बिना नियुक्त कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश सहित किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे । उक्त कर्मचारी प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष की मौखिक या लिखित सूचना पर तत्काल कार्य पर उपस्थित रहेंगे ।

 

कलेक्टर ने दिए जन शिकायतों को निराकृत करने के निर्देश

कलेक्टर ने दिए जन शिकायतों को निराकृत करने के निर्देश

मुरैना 25 जून07- टाऊन हॉल मुरैना में आयोजित जन शिकायत निवारण सह खण्ड स्तरीय लोक कल्याण शिविर में कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने उपस्थित जन समुदाय के प्रत्येक आवेदन पर समुचित कार्यवाही के निर्देश मौके पर ही दिये । शिविर में सभी विभागों के काउन्टर लगाकर जन शिकायतों को दर्ज किया गया ।

       कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार ने इस मौके पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों को त्वरित गति से निपटाया जाये । प्रत्येक विभाग से संबंधित जनशिकायतों को दर्ज कर समय सीमा में आवेदक को समुचित निराकरण से अवगत करा दिया जाय ।

       उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय जन शिकायत निवारण शिविर में 26 जून को निराकरण की स्थिति से शिविर स्थल पर ही अवगत करा दिया जायेगा । जन शिकायत निवारण विभाग की पहल पर नियमित रूप से आयोजित किये जाने वाले इस शिविर में पहले दिन मुरैना खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन भी रखा गया ।

       शिविर स्थल पर राजस्व विभाग, जिला पंचायत जिला नगरीय विकास अभिकरण नगरीय निकाय, जनपद पंचायत व पंचायत एवं समाज कल्याण, जिला महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश सडक विकास प्राधिकरण मुरैना इकाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, पशु चिकित्सा सेवाएं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, आदिम जाति कल्याण विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि विभाग आदि समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं विभिन्न शाखा प्रभारी मौके पर ही मौजूद रहे  और उपस्थित जनों को संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया । जिले से आने वाले विभिन्न नागरिकों द्वारा प्राप्त आवेदनों को पंजीवध्द कर संबंधित शाखाओं को प्रेषित कर त्वरित निराकरण की कार्यवाही में लिया गया । इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री विजय अग्रवाल और सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमरेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज

 

मुरैना 25 जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में 26 जून को को अपरान्ह 3 बजे जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई है । डी.आर.डी.ए. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में आर.सी.एच.कार्यक्रम द्वारा स्वीकृत बजट वर्ष 2007-08 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया जायेगा तथा मासिक समीक्षा की जायेगी । बैठक में समिति के सदस्यों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है ।

 

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आज

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आज

 

मुरैना 25 जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में 26 जून को राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है । कलेक्टर के कक्ष में टी.एल.बैठक के बाद राजस्व अधिकारियों के राजस्व कार्यों की समीक्षा की जायेगी ।

 

स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

 

मुरैना 25 जून07- जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से संचालित स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के विकलांग आवेदकों से 15 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है ।

       कार्यपालन अधिकारी के अनुसार आवेदक को मुरैना जिले का निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 वर्ष से कम और 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए । आवेदक को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी विकलांग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 60 हजार रूपये और ग्रामीण क्षेत्र में 55 हजार रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए । आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 15 जुलाई तक प्रस्तुत करने होंगे । निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें ।

 

परीक्षाओं के लिए अधिकारियों की डयूटी

परीक्षाओं के लिए अधिकारियों की डयूटी

 

मुरैना 25 जून07- मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी की परीक्षा प्रारंभ हो गई है । मुरैना में यह परीक्षायें शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित हो रही है । अनुविभागीय दंडाधिकारी मुरैना श्री विजय अग्रवाल ने परीक्षाओं में नकल रोकने और अनुचित साधनों के प्रयोग पर नियंत्रण हेतु अधिकारियों की डयूटी लगा दी है । नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट परीक्षा संचालन के समय प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे तथा नकल पर नियंत्रण हेतु समुचित कार्रवाई करेंगे ।

       एस.डी.एम. के अनुसार 26 जून को शासकीय पॉलीटेक्निक के भाग 1 में प्रबंधक एम.पी.एग्रों श्री साहू, भाग 2 में अधीक्षक डायवर्सन श्री सुरेश बहरादिया, भाग-3 में अधीक्षक भू-प्रबंधन श्री संजीव कुमार मेवाड़ और भाग-4 में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिकरवार डयूटी देगें । इसी प्रकार 27 जून को भाग-1 में खंडश्रोत समन्वयक श्री श्रीवास्तव, भाग-2 में सहायक यंत्री लोक निर्माण श्री गुप्ता, भाग-3 में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सिंह और भाग-4 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री दिनेश गुप्ता ,28 जून को भाग-1 में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सिंह, भाग-2 में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिकरवार, भाग-3 में सहायक यंत्री लोक निर्माण श्री गुप्ता और भाग-4 में खंडश्रोत समन्वयक श्री श्रीवास्तव, 29 जून को भाग-1 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री दिनेश गुप्ता, भाग-2 में खंडश्रोत समन्वयक श्री श्रीवास्तव, भाग-3 में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिकरवार और भाग 4 में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सिंह तथा 30 जून को भाग-1 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री दिनेश गुप्ता, भाग-2 में अधीक्षक डायवर्सन श्री सुरेश बहरादिया, भाग-3 में प्रबंधक एम.पी.एग्रों श्री साहू और भाग-4 में अधीक्षक भू-प्रबंधन श्री संजीव कुमार मेवाड़ डयूटी करेंगे । आज 25 जून को आयोजित परीक्षाओं के लिए भाग-1 में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिकरवार, भाग-2 में खंडश्रोत समन्वयक श्री श्रीवास्तव, भाग-3 में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सिंह और भाग-4 में सहायक यंत्री लोक निर्माण श्री गुप्ता ने परीक्षा केन्द्रो पर उपस्थित रहकर परीक्षाओं का सफल संचालन कराया ।