शनिवार, 13 फ़रवरी 2010

मुरैना में बिजली शाम 7 बजे से नहीं है

खेद सूचना
हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही बिजली कटोती के तहत शाम 7 बजे से पूरी रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । फेलुअर विद्युत व्यवस्था सही होने पर पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में हर दिन सुबह 5:30 बजे से देर शाम 5:30 बजे तक बिजली कटौती चल रही है । तथा रात को शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक चल रही बिजली कटोती के कारणवश घण्टे दो घण्टे के लिये भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है हर दस पंद्रह मिनिट बाद बिजली गुल हो जाने पर जिसमें समाचार अद्यतन संभव नहीं है । फोटो एवं समाचारों का प्रकाशन भी बिजली बहाल होने पर किया जा सकेगा । इस समाचार के लिखे व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली सप्लाई बन्द है ।
--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Free email account from Nokia
http://mail.ovi.com

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2010

मुरैना में बिजली शाम 8 बजे से नहीं है

खेद सूचना
हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही बिजली कटोती के तहत कल शाम 8 बजे से पूरी रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । फेलुअर विद्युत व्यवस्था सही होने पर पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में हर दिन सुबह 5:30 बजे से देर शाम 5:30 बजे तक बिजली कटौती चल रही है । तथा रात को शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक चल रही बिजली कटोती के कारणवश घण्टे दो घण्टे के लिये भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है हर दस पंद्रह मिनिट बाद बिजली गुल हो जाने पर जिसमें समाचार अद्यतन संभव नहीं है । फोटो एवं समाचारों का प्रकाशन भी बिजली बहाल होने पर किया जा सकेगा । इस समाचार के लिखे व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली सप्लाई बन्द है ।
--------------------------------------------------------------
Ovi Store: New apps daily
http://store.ovi.com/?cid=ovistore-fw-bac-na-acq-na-ovimail-g0-na-3

रविवार, 7 फ़रवरी 2010

छात्रवृति वितरण हेतु शिविर लगेंगे

छात्रवृति वितरण हेतु शिविर लगेंगे

मुरैना 4 फरवरी 10/ अनुसूचित जाति , जन जाति एवं पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्र वृत्ति की द्वितीय किश्त का वितरण शिविरों के माध्सम से किया जायेगा ।

       कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने बताया कि शासकीय संस्थाओं के लिए 18 और 19 जनवरी तथा अशासकीय संस्थाओं के छात्र छात्राओं को 20 और 21 जनवरी को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के वितरण करने के निर्देश संकुल प्रभारियों को दिये गये थे । इन तिथियों में पंचायत चुनाव संपन्न होने के कारण अब  शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है । अब छात्र वृत्ति के वितरण के लिए शासकीय संस्थाओं हेतु 8 और 9 फरवरी तथा अशासकीय शिक्षण संस्थाओं हेतु 10 और 11 फरवरी को शिविर आयोजित किये जायेंगे ।

मंडी निर्वाचन संबंधी बैठक सम्पन्न तीन सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश

मंडी निर्वाचन संबंधी बैठक सम्पन्न तीन सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश

मुरैना 4 फरवरी 10/ कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने कहा कि आगे आने वाले माह में मंडी समितियों के चुनाव का कार्य क्रम जारी होना संभावित है। इससे पूर्व सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और मंडियों के सचिव मतदाता सूचियों का अवलोकन कराकर उन्हें व्यवस्थित कर तहसील में रखवायें । ये निर्देश आज उन्होने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में उपस्थित अधिकारियों को दिये । इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा, उप संचालक मंडी श्री विजय कुमार अग्रवाल, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री रोहन सक्सैना, सभी तहसीलदार और मंडी सचिव उपस्थित थे ।

       कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि मंडी चुनाव हेतु अधिकारी अभी से मतदाता सूचियों तैयार कर लें । उन्होने कहा कि आरक्षण नियम के तहत एक तिहाई स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किये जाने का प्रावधान है ।  मंडी निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफीसर और अपीलीय अधिकारी नियुक्त किये जा रहे । अधिकारी मंडी निर्वाचन के लिए प्रारंभिक तैयारी अभी से कर लें । श्री अग्रवाल ने समय पर उपस्थित न होने पर जौरा, पोरसा और अम्बाह के मंडी सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री रोहतगी को दिये ।

 

मंडी प्रांगण से बाहर सरसो तुलाई पर कार्रवाई होगी

मंडी प्रांगण से बाहर सरसो तुलाई पर कार्रवाई होगी

मुरैना 4 फरवरी 10/ कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने सभी मंडी सचिवों को निर्देश दिये है कि सरसों की तुलाई मंडी प्रांगण में ही सुनिश्चित की जाय । मंडी से वाहर तुलाई होने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा वीडियो रिकाडिंग कराई जायेगी और उसकी सी.डी. मंडी आयुक्त भोपाल की भेजी जायेगी । कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी मंडियों में शासन की मंशा के अनुरूप इलेक्ट्रोनिक कांटों की व्यवस्था की जाय । उन्होने कहा कि मंडी प्रांगण में सरसों न लेने की वजाय वाहर ही सरसों की तुलाई कराने संबंधी शिकायतें आ रही हैं । उन्होने कहा कि  इलेक्ट्रोनिक कांटे से तोल नहीं करने और मंडी प्रांगण से वाहर सरसों की तुलाई पाये जाने पर संबंधित मंडी सचिव के विरूध्द कानूनी कार्रवाई की जायेंगी ।