सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

बिना आई सी के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश वर्जित - कलेक्टर


राजस्व/जिला अधिकारी पुलिस के साथ केन्द्रों का निरीक्षण करें-पुलिस अधीक्षक
मुरैना | 27-फरवरी-2017
  कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने निर्देश दिए है कि 1 मार्च से इंटर व 2 मार्च से प्रारंभ होने वाली हाइस्कूल की परीक्षाओ में परीक्षा केंपस मे बिना आईसी के बाहरी व्यक्ति दिखना नही चाहिए। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिस परीक्षा केन्द्र में संबंधित विद्यालय का सेंटर हो उस विद्यालय के टीचर उस केन्द्र पर उपस्थित नही रहेगे। यह निर्देश उन्होने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में परीक्षा संबंधी बैठक में राजस्व अधिकारी व जिला अधिकारियो को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनीत खन्ना, जिला सीईओ श्री अनुराग वर्मा, एडीएम श्री विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम  सहित समस्त जिला अधिकारी, जनपद सीईओ, सीएमओ उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियो को निर्देशित किया है कि जिस अधिकारी की जिस परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी लगी है वे अपने अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियो के साथ 28 फरवरी तक सभी केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का बाहरी व्यक्ति प्रवेश करते हुए पाया तो संबंधित केन्द्र प्रभारी व केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार होगे। उन्होने कहा कि जिस विद्यालय का सेंटर है उस विद्यालय की टीचर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नही करेगी।
    कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी से नाम हटवाने पर बोर्ड चिकित्सा अनुमति के आधार पर जिला सीईओ ड्यूटी हटाने के लिए अधिकृत रहेंगे। लाइन ऑर्डर की स्थिति में अपर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। उन्होने कहा कि संपूर्ण परीक्षा की जिम्मेदारी एसडीएम श्री एम.एल.मालवीय की होगी। कलेक्टर ने बताया कि खडियाहार, नावली, रामपुर कलां, रजोधा पोरसा, सिंहोनिया, गलेथा, थरा, रिठौराकलां, नागाजी, कौंथर कलां, पं. नेहरू बानमोर, पिपरघान, पोलिटेक्निक कालेज, आईटीआई, सीमेंट बानमोर आदि परीक्षा केन्द्रों पर शक्ति से फोर्स तैनात किया जाए।
    पुलिस अधीक्षक श्री विनीत खन्ना ने कहा कि जिस परीक्षा केन्द्र पर जिस अधिकारी की ड्यूटी लगी है वे अधिकारी संबंधित क्षेत्र के एसडीओ, टीआई, थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस स्टाफ के साथ अपने अपने क्षेत्रो का ज्वाइंट निरीक्षण करे और परीक्षाए पूर्ण सावधानी के साथ कराये नकल पाये जाने वाले केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही करें। केन्द्राध्यक्ष नकल करते हुए छात्रों के रजिस्ट्रेशन करें अन्यथा संबंधित केन्द्राध्यक्षों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज होंगे।
    जिला सीईओ श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि जिस केन्द्र पर जिस अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है वे अधिकारी परीक्षा समय से पूर्व केन्द्र पर पहुंचे और परीक्षा समाप्ति के बाद कॉपीयां शील कर ही केन्द्र से वापिस हों। इसके साथ ही उन्होने समस्त विद्यार्थियो से कहा है कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

टीएल बैठक से अनुपस्थित पाये जाने पर 2 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

टीएल बैठक से अनुपस्थित पाये जाने पर 2 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस


-
मुरैना | 27-फरवरी-2017
 
    कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने लापरवाह एवं कार्य में उदासीनता बरतने तथा टीएल बैठक में उपस्थित न होने वाले जौरा व कैलारस के सीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। यह निर्देश उन्होने आज टीएल बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला सीईओ श्री अनुराम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री विवेक सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने समस्त एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों के लोक सेवा गारंटी केन्द्रों का अवलोकन करें इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रायः देखने में आ रहा है कि लोक सेवा केन्द्रों का की गई शिकायतों का बिना परीक्षण के आवेदनों को निरस्त किया जा रहा है इस संबंध में गंभीर होकर परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने गेहूँ रजिस्ट्रेशन के संबंध में कहा कि पिछले वर्ष 34 हजार किसानो का रजिस्ट्रेशन किया गया था इस बार मात्र अभी तक 9500 कृषकों द्वारा पंजीयन किया गया है। यह स्थिति ठीक नही है इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने संबंधित आरआई, पटवारी को पंजीयन का वेरीफिकेशन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने समस्त एसडीएमो को निर्देशित किया कि गेहूँ भण्डार स्थलों का निरीक्षण करें जहां पर्याप्त गेहूँ रखा जा सके।

स्प्रिंकलर से सिंचाई करें, तो पैदावार अधिक होगी - सांसद श्री मिश्रा

स्प्रिंकलर से सिंचाई करें, तो पैदावार अधिक होगी - सांसद श्री मिश्रा 
 676.72 लाख रूपये की लागत से खिटोरा स्टॉप डेम का भूमि पूजन सांसद द्वारा किया
 मुरैना-श्योपुर के सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि किसान स्प्रिंकलर से फसल की सिंचाई करें तो पैदावार में बढोत्तर होगी। इसके साथ-साथ ही आवश्यकतानुसार फसल को पानी मिलेगा और डीजल, विद्युत कम खर्च होगी तो राशि की बचत होगी तभी खेती घाटे से फायदे का सौदा साबित हो सकती है। यह बात उन्होने आज जौरा विकास खण्ड के ग्राम खिटोरा में 676.72 लाख रूपये से निर्मित होने वाले स्टॉप डेम की आधार शिला रखते समय ग्रामीणों से कही। इस अवसर पर विधायक जौरा श्री सूबेदार सिंह रजौधा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, अधीक्षण यंत्री निचला चम्बल सिंचाई विभाग के श्री आर पी झा, जौरा एसडीएम श्री आर एस बाकना, जनपद सीईओ श्री प्रजापति, श्री ओ.पी. गुप्ता श्री पाण्डे, पार्षद श्री अर्जुन, श्री संयज, सहित निर्वाचित प्रतिनिधि, सिंचाइ विभाग के अन्य अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
    सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की लम्बे समय से मांग थी कि खिटोरा गांव पर स्टॉड डेम बने, जिससे फसल एवं पशुओं को पीने के लिए ग्रीष्म रितु में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। इसके तहत आज 676.72 लाख रूपये की लागत से स्टॉप डेम का भूमि पूजन किया गया है। उन्होने कहा कि यह स्टॉप डेम क्वारी नदी पर बनेगा। इस डेम के निर्माण से 1.48 मिलियन घनमीटर जल भराव से 450 हैक्टेयर क्षेत्र सिंचाई का लाभ मिलेगा। स्टॉप डेम में उपलब्ध होने वाली जल की मात्रा से ग्राम खिटोरा, सेथरी, महावन, खरिका के 459 ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा तथा पशुओं के निस्तार के लिए भी पानी मिलेगा। जल ग्रहण क्षेत्र 1480 वर्ग मी., जल भराव 1.48 मिलियन घनमीटर, कुल प्रस्तावित सिंचाई क्षेत्र 450 हैक्टर होगी। इसकी लम्बाई 83.80 मीटर, ऊंचाई 4 मीटर, चौडाई 2.10 मीटर तथा कार्य पूर्ण होने की अवधि अप्रेल 2018 रहेगी।
    सांसद श्री मिश्रा ने कहा कि स्टॉप डेम के बनने के वाद कृषक स्प्रिंकलर से फसल की सिंचाई करें, जिससे कम डीजल में अधिक सिंचाई होगी साथ ही फसल के दाने में चमक अच्छी आयेगी व उचित दामों में फसल बिकेगी, जिससे अधिक आय प्राप्त होगी। उन्होने कहा कि स्प्रिंकलर अन्त्योदय मेलों में सरकार द्वारा सब्सिटी पर वितरित कराये जायेगे।
    सांसद श्री अनूप मिश्रा ने ग्रामीणों की मांग पर हाई स्कूल का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा, चार हैण्ड पम्प लगाने, सी सी और नाला निर्माण, ग्राम खिटोरा से मोधनी तक सडक बनाने के लिए स्टीमेट तैयार करने का आश्वासन उन्होने दिया।
    क्षेत्रीय विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैसी सरकार है वह किसानों के दुख-दर्ज को समझती है। खिटोरा गांव में स्टॉप डेम बनने से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि पगारा डेम से 35 गांवों में मिनरल वाटर पानी पीने के लिए मिलेगा। यह सरकार की सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अधीक्षण यंत्री निचला चम्बल सिंचाई विभाग के श्री आर पी झा ने स्टॉप डेम की सम्पूर्ण गति-विधियों पर प्रकाश डाला।

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

अवकाश के दिनों में विधानसभा जानकारी जमा कर सकते है

अवकाश के दिनों में विधानसभा जानकारी जमा कर सकते है


-
मुरैना | 20-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने एक आदेश जारी कर कहा है कि विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए शासकीय अवकाश के दिनो में डाक एवं अन्य अतिआवश्यक शासकीय कार्य हेतु अधिनस्थ कार्यालयों के विशेष वाहक आते जाते रहेंगे। इसलिए सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुलेगा जिसमें आवश्यकतानुसार कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई जाती है।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए उड़न दस्ते गठित

बोर्ड परीक्षाओं के लिए उड़न दस्ते गठित


-
मुरैना | 20-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने 1 मार्च से प्रारंभ होने वाली हाईस्कूल/हायर सेकेन्‍ड्री परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए उड़न दस्ता गठित कर दिए है। जिनमें अपर कलेक्टर श्री विवेक सिंह जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर परीक्षाओं में अनुचित साधन का उपयोग न करने पर पूरे समय भ्रमण पर रहेगे। इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला विकास खंड कैलारस और सबलगढ के लिए, संयुक्त कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता मुरैना और जौरा के लिए, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पुष्पा पुसाम अम्बाह एवं पोरसा के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर परीक्षाओं के संचालन में निरंतर भ्रमण करेंगे।

सी एम हेल्पलाइन की जानकारी गलत फीडिंग करने पर 500 रूपये वेतन से कटेगे - कलेक्टर

सी एम हेल्पलाइन की जानकारी गलत फीडिंग करने पर 500 रूपये वेतन से कटेगे - कलेक्टर


-
मुरैना | 20-फरवरी-2017
 कलेक्टर श्री विनोद शर्मा जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सी एम हैल्पलाइन को अधिकारी गंभीरता से लें, गलत जानकारी फीडिंग करने वाले अधिकारियों के 500 रूपये वेतन से काटे जायेगे। ये निर्देश आज उन्होने टी एल बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिलासीईओ श्री अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर श्री विवेक सिंह, समस्त अधिकारी, तहसीलदार उपस्थित थे।
   बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देश दिये कि वृहद स्वास्थ्य शिविर में चिहिन्त किये गये मरीजो में से स्वास्थ्य विभाग/सामाजिक न्याय विभाग/डिप्टी कलेक्टर यह देखें कि कोन मरीजों को किस बीमारी के तहत सहायता राशि प्राप्त हो सकती है इसप्रकार की सूची में अवलोकन करे। बीपीएल परिवार वालों को राज्य बीमारी के प्रकरण में तैयार करें उसके कहां किस हॉस्पीटल में ऑपरेशन होंगे इस प्रकार की जानकरी तैयार करें।
   कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया है कि परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुये अपने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन कर जानकारी 25 फरवरी तक प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि गेहूं उपार्जन का कृषकों द्वारा 25 फरवरी तक पंजीयन किया जाना है जिसमें अभी तक 8 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इस कार्य को प्राथमिकता दें जिससे अधिक से अधिक किसान गेहूं पंजीयन करा सके। इसके साथ ही उन्होने कहा कि संबंधित पटवारी किये गये पंजीयन का सत्यापन कर जानकारी अपडेट करें।
   कलेक्टर ने आधार फीडिंग के संबंध में कैलारस सीएमओ/ सीईओ के प्रति नाराजगी जाहिर की है उन्होने कहा कि 65 प्रतिशत सबसे कम आधार कार्ड तैयार किये गये है इस कार्य में तेजी लायें। इस कार्य में परियोजना अधिकारी, बीईओ, बीआरसी कार्य में तेजी लाये।
   कलेक्टर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है उन्होने कहा कि कैलारस अभी 300, सबलगढ में 180, जौरा में 550, पोरसा के 400, पहाडगढ, कैलारस, मुरैना में लक्ष्य के मुताविक पूर्ण नहीं बने है वे 15 मार्च तक बनवाना सुनिचित करें।