सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

यात्री बसो के बॉडी निर्माण और अनुमोदन के संबंध में निर्देशो का पालन कर

यात्री बसो के बॉडी निर्माण और अनुमोदन के संबंध में निर्देशो का पालन कर


-
मुरैना | 20-फरवरी-2017
 
   म.प्र. परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वर्तमान व भावी बस मालिको एवं जन सामान्य को निम्न विन्दुओ का समाचार करते हुए कहा है कि केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 125 ग में यात्री बसो के बॉडी निर्माण और अनुमोदन के संबंध में निर्देशो का पालन करें। जिसमें बॉडी निर्माण और अनुमोदन- 1 अक्टूबर 2014 को और उसके पश्चात 13 या अधिक यात्रियों जिसके अंतर्गत चालक नही है, बैठने की क्षमता वाली बसों के नए मॉडलों के ढांचे का परीक्षण ओर अनुमोदन उनमें वर्णित यानो केलिए समय समय पर यथा संशोधित एआईएस 052 (पुनरीक्षण-1) 2008 के अनुसार किया जाएगा, तब तक कि भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1996 (1986 का 63) के अधीन तत्स्थानीय बीआईएस विशिष्टियां अधिसूचित नही कर दी जाती है।
   चालक को छोडकर 13 या अधिक यात्रियो के लिए बिना सत्यापन के बस बाडी बनाने वाले वाहन निर्माता/बॉडी विल्डर्स द्वारा निर्मित वाहन (स्लीपर कोच को छोडकर) का पंजीयन नही किया जा सकेगा। बस बॉडी निर्माता को अधिसूचित परीक्षण अवकरण से मान्यता प्राप्त करना आवश्यक होगा। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के यान अनुसंसाधन और विकास स्थापना, एआरएआई पूणे, सेंट्रल फार्म मशीनरी टेस्टिग एण्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बुदनी म.प्र., इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम देहरादून, इंटरनेशन सेंटर ऑफ औटोमेटिव टेक्नोलॉजी मानेसर, नार्दन रीजन फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिग इंस्टीट्यूट हिसार, बॉडी विल्डर को नियमानुसार व्यवसाय प्रमाण पत्र पंजीयन अधिकारी से प्राप्त करना होगा। बॉडी निर्माता द्वारा निर्मित वाहन के संबंध में प्रारूप 22 ए के भाग दो का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही बसों का पंजीयन किया जा सकेगा।

जिन विभागो को भूमि आवंटित की गई है वे प्रीमियम एवं भू भाटक की वसूली दें

जिन विभागो को भूमि आवंटित की गई है वे प्रीमियम एवं भू भाटक की वसूली दें


-
मुरैना | 20-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने निर्देशित किया है कि जिन विभागों को आवंटित की गई भूमि के प्रीमियम एवं भू भाटक की राशि जमा नही कराई गई है वे विभाग जमा कराये। जिनमें नगरपालिका निगम मुरैना को नवीन सब्जी मंडी निर्माण हेतु, जौरा खुर्द मुरैना में भूमि सर्वे क्र. 947 रकवा 1.014, नगरपरिषद अम्बाह को व्यावसायिक कॉम्पलेक्स दुकान निर्माण हेतु अम्बाह स्थित सर्वे क्र. 1666 रकवा 0.105, कार्यपालन यंत्री कृषि विपरण बोर्ड मुरेना को जोरा खुर्द तहसील जिला मुरैना स्थित सर्वे क्र. 984 रकवा 0.752, नगरपालिका निगम मुरैना को ग्राम बडोखर तहसील मुरैना भूमि सर्वे क्र. 758/2 भूमि 0.063 और राजश्यामा कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. संजय नगर गाजियाबाद हॉल सबलगढ अटार राज मार्ग निर्माण एजेंसी को देवपुर पूंछरी सबलगढ में सर्वे क्र. 245 भूमि 3.220 में से 5 बीघा दी गई थी।

प्रधानमंत्री आवास के तहत रिपोर्ट अधिकारी 22 फरवरी तक दें

प्रधानमंत्री आवास के तहत रिपोर्ट अधिकारी 22 फरवरी तक दें


-
मुरैना | 20-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने बताया कि म.प्र.शासन आदेश के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मुरैना जिले को 13269 आवासों का अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुआ है। शासन के निर्देशानुसार ऐसी ग्राम पंचायतें जिनको 40 या 40 से अधिक लक्ष्य प्राप्त करना है उन पंचायतों के हितग्राहियो की पात्रता/अपात्र की जांच मौके पर हितग्राहियों के वर्तमान निवास की स्थिति का अवलोकन करने हेतु जिले में 35 अधिकारियो की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें 1 अधिकारी को दो ग्राम पंचायत दी गई है। यह अधिकारी 22 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट अनिवार्यतः प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
   अम्बाह विकास खंड में तुतवास भडोली के लिए तहसीलदार श्रीमती मनीषा कॉल, खिरेटा किर्रायच के लिए उपयंत्री श्री सरद मित्तल, सिहोनियां खडियाहार के लिए एई श्री एम.पी.शर्मा, जौंहा-बरई के लिए उपयंत्री श्री नेपाल सिंह चौहान, गोपी-कमतरी के लिए बीआरसी श्री अवदेश गुर्जर नियुक्त किये है।
   जौरा विकासखंड के लिए ग्राम छैरा मैना बसई के लिए तहसीलदार श्री संदीप श्रीवास्तव, नरेला - उम्मेदगंढ बांसी के लिए खनिज निरीक्षक श्री जी.पी.शर्मा, धमकन-सिहोरी के लिए डीपीसी श्री महेश तोमर, चैना-सुमावली के लिए उपयंत्री श्री बीएल अग्रवाल, टिकटोली गुर्जर-मुन्द्रावजा के लिए श्री बी.आर.जाटव, अलापुर-खांडोली के लिए श्री एसबी पचौरी, बागचीनी-गलेथा के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विनोद चौहान को नियुक्त किया है। कैलारस विकासखंड के लिए दीपेरा-गोल्हारी के लिए बीआरसी श्री दफेदार सिंह, नेपरी-सुर्जमा के लिए एपीओ श्री प्रदीप भदौरिया को नियुक्त किया है। मुरैना के लिए अजनोधा-गौसपुर के लिए श्री राजेन्द्रसिंह, मिरघान-गंजरामपुर के लिए प्रौढ शिक्षा के श्री जण्डेलसिंह, जारह-जतावर के लिए सहायक संचालक श्री बी.के.श्रीवास्तव, कैथोदा-जखोना के लिए एपीओ श्री तिलक सिंह कुशवाह, नावली-बडागांव-केथरी के लिए उद्यान अधिकारी श्री विजेन्द्र भदौरिया को नियुक्त किया है।
   पहाडगढ विकासखंड बृजगढी-सुजानगढी के लिए देवेन्द्र हरजनिया, सरसैनी-सिंहरोली के लिए श्री पाण्डोलिया, सेंथरी-चिन्नोनी के लिए श्री पंकज कुलश्रेष्ठ, पचोखरा-बर्डेड के लिए श्री सुधीन्द्र राजपूत, पहाडगढ के लिए श्री मुकेश भारद्वाज, टिकटोली-दूमदार-परसोटा के लिए श्री विजेन्द्र आर्य को नियुक्त किया है।
   पोरसा विकासखंड ग्राम बरवाई रूअर के लिए उपयंत्री आर.एस.भदौरिया, उसैथ-रायपुर के लिए ध्रुव भारद्वाज, किचोल-कुरेठा-रजौधा के लिए अवदेश शर्मा, कौंथर-लुथावली के लिए श्री बी.एस.भदौरिया, धर्मगढ-सैंथर-बाडई के लिए श्री मातादीन शाक्य, और सबलगढ विकासखंड के ग्राम जाटोली-गौदोली के लिए श्री कमलसिंह यादव, जागरोली-कुतधान के लिए श्री सर्वेश यादव, नोरावली - खेरोन - रघु का गांव के लिए डीएल रावत, टेंटरा-मांगरोल के लिए कृषि अधिकारी श्री जसबंत छावई और बामसोली - रामपुर कलां के लिए पुष्पेन्द्र सिंह जादौन को नियुक्त किया है।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज

मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज


-
मुरैना | 17-फरवरी-2017
 
   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश श्री अशोक शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना के मार्गदर्शन में 18 फरवरी 2017 को दोपहर 1 बजे एडीआर सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर मुरैना में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय मुरैना एवं न्यायिक तहसील अम्बाह, जौरा, सबलगढ के समस्त प्रशिक्षित पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहेंगे। जिसमें लोगों को सस्ता सुलभ और शीघ्र न्याय मध्यस्थता के माध्यम से कैसे प्राप्त किया जा सकता है इस विषय पर पैरालीगल वालेंटियर्स को विस्तार से जानकारी दी जावेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता का संदेश गांव-गांव पहुंचेंगे जिला पंचायत सदस्यों का दल

जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता का संदेश गांव-गांव पहुंचेंगे जिला पंचायत सदस्यों का दल

-
मुरैना | 17-फरवरी-2017
  
   जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना के नेतृत्च में स्वच्छता का संदेश गांव-गांव लेकर जिला पंचायत सदस्य पहुचेगे, ये निर्णय आज कलेक्टर के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनोद शर्मा की उपस्थित में जिला पंचायत सदस्यों ने निर्णय लिया है। बैठक में प्रमुख रूप से कलेक्टर विनोद शर्मा, जिला सीईओ श्री अनुराग वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य श्री हमीर सिह पटेल, श्री कमल रावत, श्रीमती विटटी बाई सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।
   बैठक में कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता का संदेश हर जिला पंचायत सदस्य की सीमा क्षेत्र से पांच-पांच गांव को चिन्हित कर कलैण्डर जारी करें और समस्त सदस्य सभी जिला पंचायत सदस्यों के चिहिन्त ग्रामों में पहुचेगे। उन्होने बताया कि यह दल मण्डल पंचायत मुरैना से प्रातः 8 बजे रवाना हुआ करेगा और पांच गांव का भ्रमण कर वपिस लोटेगा। यह कार्य समस्त विकास खण्डों में सात दिवस में पूरा किया जाये, जिससे जिले को जल्द से जल्द ओडीएफ घोषित किया जाये। जिसमें सर्व प्रथम सोमबार से सबलगढ विकास खण्ड के अन्तर्गत चिन्हित गांव के लिए मण्डल पंचायत मुरैना से प्रातः 8 बजे ‘‘स्वच्छता रथ‘‘ रवाना होगा। उन्होने बताया कि स्वच्छता संदेश देने के लिए सर्व प्रथम गांव में रैली निकाली जायेगी, उसके बाद झाडू लगायेगे, सभा को सम्बोधित कर पांच बुजुर्गो का सम्मान करेंगे। जिसमें प्रधान मंत्री आवास योजना आदि पर चर्चा करेगे और जिनके यहां शौचालय नही बने है वहां एक गड्डा खोदकर शौचालय निर्माण का शुभारंभ करायेंगे।

मिल ’’बॉचें मध्यप्रदेश’’ शिक्षा के इस महाकुम्भ की आहूति में अपना सकारात्मक योगदान दें-कलेक्टर

मिल ’’बॉचें मध्यप्रदेश’’ शिक्षा के इस महाकुम्भ की आहूति में अपना सकारात्मक योगदान दें-कलेक्टर


जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण
मुरैना | 17-फरवरी-2017
 
    राज्य सरकार की पहल पर ’’मिल बाँचे मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी 2017 को जिले के सभी विद्यालयों पर आयोजित किया जावेगा। जिला प्रशासन द्वारा मिल बॉचे मध्यप्रदेश के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
    कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने बताया कि मिल बॉचे मध्यप्रदेश के अन्तर्गत पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। जिले के सभी विद्यालयों के सभी वर्गो के प्रतिनिधि मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी महति भूमिका का निर्वहन करेंगे। जिसमें कक्षा 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं के भाषा ज्ञान को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जावेंगे। साथ ही शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के वालिन्टियरों को विकास खण्ड/ जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर उन्मुखीकरण का दायित्व सौंपा जा चुका है।
        मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय परिसर, शौचालय आदि स्वच्छ एवं निर्मल होने की दिशा में कार्यवाहियां विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई है। साथ ही भवन की साफ-सफाई व आकर्षक रंगाई-पुताई को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए है। इसीप्रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका अन्तर्गत समस्त प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं को वाटर फिल्टर एवं व्हाईटबोर्ड मार्कर सहित प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में रंगोली की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।