बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

खुले में शौच मुक्त ग्राम बनायें - श्रीमती गीता

खुले में शौच मुक्त ग्राम बनायें - श्रीमती गीता 
 शौचालय बनवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - कलेक्टर, जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह सम्पन्न
 मुरैना | 15-फरवरी-2017
 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रमती गीता हर्षाना ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त हो ऐसे प्रयास हम सभी निर्वाचित प्रतिनिधियो को करने होंगे। खुले में शौचमुक्त ग्राम को बनाना हमारी प्राथमिकता है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना ने आज मंडल पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह में कहीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री हमीर सिंह पटेल, श्री कमल रावत, श्रीमती बिट्टी,ईआरईएस श्री पाण्डे, जनपद सीईओ पोरसा श्री दीक्षित सहित स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूक करने वाले प्रतिनिधियों से कहीं।
    कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन माह की 15 तारीख को किया जायेगा किन्तु यह कार्यक्रम में आज सम्मानित करने वाले मात्र 24 व्यक्ति है यह एक अच्छी बात नही है इस सम्मान के लिए आज जिले से कम से कम 250 व्यक्ति चाहिए थे उन्होने कहा कि जिले में 478 पंचायतें है एक-एक व्यक्ति स्वच्छता का संदेश देता तो आज 478 व्यक्तियों को सम्मानित करने में बहुत गौरवान्वित महसूस करते। कलेक्टर ने कहा कि अभी तक जिले में 80 गांव ओडीएफ हो चुके है पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करना है इसके लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास तभी होगा जब ग्राम पंचायत में सभी के यहां शौचालय होंगे। कलेकटर ने कहा कि ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करने पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत बजट विकास कार्य पर खर्च करने के लिए अलग से निर्धारित किया है जिसमें सीसी खंरजा आदि किये जा सकते है। शौचालय बनवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने कहा कि समग्र स्वच्छता अभियान में अच्छा काम करने वाले व्यक्तियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जायेगा और विकासखंड स्तर पर फ्लेक्स वेनर में उसकी फोटो छपवाई जायेगी जिससे अन्य लोग सीख लेकर स्वच्छता अभियान में सहभागी बनेंगे।
    कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कर्मचारी, निर्वाचित प्रतिनिधि, एनजीओ, या जनप्रतिनिधि स्वच्छता का संदेश गांव में पहुंचाता है और गांव को स्वच्छ बनाने में पूर्ण सहयोग देता है तथा शौचालय अधिक से अधिक बनवाता है तो उस व्यक्ति को प्रत्येक माह की 15 तारीख को जिला स्तर पर सम्मानित किया जावेगा। चयन के लिए जिला एवं खंड स्तर की समिति बना दी गई है। कार्यक्रम का संचालन ईआरईएस श्री राजीव पाण्डे एवं आभार जिला समन्वयक श्री कमल यादव ने किया।

रविवार, 12 फ़रवरी 2017

ग्राम परीक्षा स्टॉप डेम का भूमि पूजन मंत्री व सांसद ने किया








ग्राम परीक्षा स्टॉप डेम का भूमि पूजन मंत्री व सांसद ने किया


परीक्षा गांव के लिए स्कूल बाउन्ड्री बॉल, सी.सी. खरंजा व तालाब निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा, परीक्षा गांव में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बनने की घोषणा
मुरैना | 12-फरवरी-2017
  
    प्रदेश के लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा की लम्बित समय से ग्राम परीक्षा स्टॉप डेम की मांग आज पूरी होने जा रही है। इस स्टॉप डेम के निर्माण होने से इस क्षेत्र की 2500 बीघा भूमि सदैव के लिए संचित हो जायेगी। स्टॉप डेम की लागत 702.16 लाख रूपये आयेगी, यह बात उन्होने आज ग्राम परीक्षा में स्टॉप डेम का भूमि पूजन करते समय कही। इस अवसर पर मुरैना - श्योपुर के सांसद श्री अनूप मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता-इन्दर हर्षाना, कलेक्टर श्री विनोद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नागेन्द्र तिवारी, अधीक्षण यंत्री श्री आर.पी. झा कार्यपालन यंत्री ए.के. दुवेदी, श्री ओ.पी. गुप्ता, श्री आर.पी. शर्मा, श्री पी.के. गुप्ता, श्री आर.सी. भारद्वाज, श्री अनील दीक्षित, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं समाज सेवी तथा बडी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष उपस्थित हुये।
    स्वास्थ मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि ग्राम परीक्षा स्टॉप डेम के कार्य की प््राशासनिक स्वीकृति म.प्र. शासन जल संसाधन विभाग द्वारा 702.16 लाख रूपये की प्रदान की गई है, यह स्टॉप डेम आसन नदी पर ग्राम परीक्षा के निकट दतहरा-बाराहेड रोड पर बने पुल से लगभग 200 मीटर ऊपर बनाया जायेगा। इस स्टॉप डेम के निर्माण से 1.59 मिलियन घनमीटर जल भराव से 415 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई का लाभ मिलेगा। स्टॉप डेम में उपलब्ध होने वाली जल की मात्रा से गांव के ग्रामीण सिंचाई के साथ-साथ 400 परिवारों को पशुओं के निस्तार के लिये भी पानी उपलब्ध रहेगा। इस योजना से परीक्षा, भटपुरा, हुराई का पुरा, सांगोली, नाका एवं बिजोली का पुरा के ग्रामों को लाभ प्राप्त होगा।
    मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि इस गांव में स्कूल बाउन्ड्री वॉल, सी.सी. खंरजा के लिए 10 लाख, तालाब के शुद्धीकरण के लिए 10 लाख एवं 5 लाख रूपये ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के लिए स्वीकृत किये गये है। इसके साथ ही उन्होने ग्राम की स्वास्थ सुविधा को ध्यान में रखते हुये गांव में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र इसी विधानसभा सत्र में खोलने की घोषणा की।
    सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा की बहुप्रतिक्षित स्टॉप डेम की मांग आज पूरी होने जा रही है जिससे इस क्षेत्र की ही नही आस पास के गांव भी खेती के लिए पर्याप्त सिंचाई कर सकेगे। इसके साथ ही उन्होने कहा की स्टॉप डेम से सभी खेती को सिंचित नही किया जा सकता है, इसके लिए नहर का निर्माण भी कराना जरूरी रहेगा। सांसद श्री अनूप मिश्रा ने बताया कि इस स्टॉप डेम की कुल लम्बाई 100 मीटर, स्टॉप डेम की कुल ऊंचाई 3 मीटर, स्टॉप डेम की ऊपरी सतह की चौड़ाई 2.5 मीटर, गेट साइज 1.2 मीटर x 1.8 मीटर योजना की अनुबंधित राशि 528.66 लाख और कार्य पूर्ण होने की समयावधि इसी वर्ष होगी।
    कार्यक्रम में इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में आभार प्रदर्शन श्री जगदीश सिंह पटेल ने किया।

वृहद स्वास्थ्य शिविर में 13 फरवरी को कोई पंजीयन नही होगा

वृहद स्वास्थ्य शिविर में 13 फरवरी को कोई पंजीयन नही होगा

वृहद स्वास्थ्य शिविर में 7 वें दिन 1007 हुए पंजीयन, 252 हुए ऑपरेशन एवं 155 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित
मुरैना | 12-फरवरी-2017
 
   
    म.प्र.शासन एवं रोटरी के द्वारा मुरैना जिला मुख्यालय पर 6 से 13 फरवरी तक वृहद मेगा स्वस्थ्य शिविर संचालित है शिविर में 7 वें दिन 10007 लोगो द्वारा पंजीयन कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया इनमें से 252 आज विभिन्न हॉस्पीटलों मे ऑपरेशन किये गए तथा 155 मरीज अगले दिन के लिए ऑपरेशन हेतु चिन्हित किये गए । इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह एवं सांसद श्री अनूप मिश्रा, राज्य सभा सदस्य श्री विवेक तन्खा, कलैक्टर श्री विनोद शर्मा सहित ख्याति प्राप्त चिकित्सक तथा बडी संख्या में मुरैना सहित अन्य शहरो के मरीज उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को कोई पंजीयन नया नही होगा जो पंजीयन अभी तक किये गए है उन मरीजो का ही परीक्षण चिकित्सको द्वारा सुपर ओपीडी में बैठकर किया जायेगा। उन्होने बताया कि आज विभिन्न हास्पीटलो में 252 ऑपरेशन किये गए है जिनमें टेंटल के 80, आई के 51, पेन प्रोसिजर के 75, स्टाटोमी के 19, जनरल सर्जरी के 7, आर्थो के 1, प्लास्टिक सर्जरी के 8, लेवप्रोसी के साथ और पेशाव गाठ के 4 ऑपरेशन किये गए। इसके साथ ही उन्होने बताया कि आज के बाद अगली दिनाको में 155 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। जिनमें प्लास्टिक सर्जरी के 40, हार्ड के 16, सर्जरी के 37, ऑख के 38, मूत्ररोग के 18, न्यूरो के 6 और आर्थो के 23 ऑपरेशन किये जायेंगे।

शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला मुरैना हेतु ग्राम वार अतिरिक्त लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला मुरैना हेतु ग्राम वार अतिरिक्त लक्ष्य

-
मुरैना | 11-फरवरी-2017

 
 
    विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन श्री आर.एस. जुलानिया, गर्क्तिं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग विभाग के 6.02.2017 द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला मुरैना हेतु ग्राम वार अतिरिक्त लक्ष्य 13269 पंचायत दर्पण वेबसाइट पर जारी किये गये हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए निम्न तालिका अनुसार समयसीमा में कार्यवाही समस्त जनपद पंचायतों द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया जावे।
क्र. गतिविधियाँ समय-सीमा
1 स्थल निरीक्षण कर हितग्राहियों की पात्रता का भौतिक सत्यापन करना। 17 फरवरी, 2017 के पूर्व
2 ग्राम सभा आयोजित कर पात्र चयनित हितग्राहियों के नाम पढ़े जाना और उन पर आपत्ति आमंत्रित करना। आपत्ति आने की दशा में निराकरण ग्राम सभा के दिन ही पुनः स्थल निरीक्षण कर करना। 18-20 फरवरी, 2017 के मध्य
3 ग्रामसभा में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के उपरांत चयनित पात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत पर प्रदर्शित करना। 21 फरवरी 2017
4 मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा रेडम चेक कर हितग्राही चयन का पुनः सत्यापन कराना। 25 फरवरी 2017
5 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्र हितग्राहियों के नाम (पूर्व में जारी/स्वीकृत सहित) ग्राम पंचायत भवन की सहज दृश्य दीवार पर आइल पेंट से लिखे जावे। जिन ग्राम पंचायतों में भवन नहीं है, उनमें ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित किसी शासकीय भवन की सहज दृश्य दीवार पर हितग्राहियों के नाम आइल पेंट से लिखे जावें। दिनांक 28 फरवरी, 2017 के पूर्व
6 चयनित पात्र हितग्राहियों के आधार कार्ड, महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड एवं बैंक अकाउण्ट क्रमांक प्राप्त करना तथा हितग्राही के वर्तमान आवास एवं नवीन आवास निर्माण हेतु चयनित स्थल के पृथक-पृथक फोटो लेना। 22 फरवरी से 10 मार्च, 2017 तक
7 हितग्राहियों के पंजीयन से लेकर स्वीकृति की कार्रवाई को पूर्ण करना। स्पष्ट किया जाता है कि पंजीयन एवं स्वीकृति के लिए जानकारी जैसे-जैसे संकलित होती जाए आगामी कार्रवाई प्रारंभ की जावे। 22 फरवरी से 15 मार्च, 2017 तक

छटवे दिन ओपीडी में 9587 का पंजीयन किया गया 542 लोगों की जांचे, 243 लोगों के ऑपरेशन किये




छटवे दिन ओपीडी में 9587 का पंजीयन किया गया


542 लोगों की जांचे, 243 लोगों के ऑपरेशन किये
मुरैना | 11-फरवरी-2017
 
  
   जिला प्रशासन एवं रोटरी के सहयोग से जिला मुख्यालय पर वृहद मैगा स्वास्थ्य शिविर पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना में संचालित है। शिविर के छटवें दिन 9 हजार 5 सौ 87 लोगों के पंजीयन किये गये, इसके साथ 243 लोगों के ऑपरेशन किये गये। जिनमें विभिन्न प्रकार की जांचे 542 की की गई। इनके साथ सुगर 298, एक्स-रे 254, अल्ट्रासाउण्ड 324, ईसीजी 315 लोगों की की गई। अन्य जांचों के लिए अगले दिन सिटीस्केन 20, एमआरआई के 12, जैक्सप्रेयर 20, वायोक्सी के 02, एफएनएसी के 17, बैश के 78, ईईजी के 02, आईबीपी के 2 मरीजों को चयनित किया गया है।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को ग्वालियर में किये गये मरीजों के ऑपरेशन की जानकारी के अनुसार 18 लिपरो, 16 डेन्टल, 6 हाईप्रो, 30 आई के ऑपरेशन किये गये।
   12 फरवरी को होने वाले ऑपरेशन बिरला हॉस्पीटल में 6, केडीजी में 8, जेएच में 12, के आर एच में 4, अपोलो में 10, अन्य चिकित्सालय में 10 ऑपरेशन किये जायेगे।
मैगा वृहद स्वास्थ्य शिविर में सांसद श्री अनूप मिश्रा ने प्रत्येक कॉउण्टर पर पहुंच कर लिया जायजा
   पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 6 से 13 फरवरी तक संचालित वृहद मैगा स्वास्थ्य शिविर का आज मुरैना-श्योपुर के सांसद श्री अनूप मिश्रा, राज्य सभा सांसद श्री विवेक तन्खा, आयुक्त ग्वालियर श्री शिवनारायण रूपला, कलेक्टर ग्वालियर डॉ. संजय गोयल, मुरैना कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने आज मैगा स्वास्थ्य शिविर में सभी स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होने मरीजों से उनकी कठिनाईयों को सुना और उनका निराकरण भी मौके पर ही किया।
राज्य सभा सदस्य श्री विवेक तन्खा ने बेदान्ता के चिकित्स से चर्चा की रैफर कराया
   शिविर में विलगांव जौरा निवासी पवन पुत्र राधाचरण के पैर व हाथों की अगुलियां टपकने लगी है उनके इलाज के लिए सांसद श्री अनूप मिश्रा ने उन्हे आश्वासन दिया है कि हर हाल में जहां भी इलाज संभव होगा वहां इस बच्चे के इलाज कराने के लिए हमारी सरकार कटिवद्ध रहेगी। इसके पश्चात राज्य सभा सदस्य श्रीविवेक तन्खा ने सुप्रसिद्ध हॉस्पीटल बेतान्ता के चिकित्सक डॉ. तिरहान से चर्चा कर पवन को तत्काल वाहन में बेदाता हॉस्पीटल के लिए रैफर किया। कलेक्टर मुरैना श्री विनोद शर्मा ने सीएम हाउस में चर्चा कर बेदान्ता हॉस्पीटल के लिए पत्र लिखकर आवश्यक इलाज के लिए बात कही।
ग्वालियर कमिश्नर व कलेक्टर ने की स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा
   ग्वालियर कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने कहा कि मुरैना में संचालित वृहद्ध स्वास्थ्य शिविर का वास्तविक कविलै तारीफ है यहां का प्रशासन एवं सभी व्यवस्थायें बेहतर तरीके से की गई है। एक साथ एक दिन में 9-10 हजार व्यक्तियों की ओपीडी इसके साथ समय समय पर ऑपरेशन अलग विधाओं के ऑपरेशन किये जा रहे है। कलेक्टर मुरैना वास्तविक ऊर्जावान व्यक्ति है उनकी प्रशंसा कविने तारीफ है।
   कलेक्टर ग्वालियर डॉ. संजय गोयल शिविर के सभी काउण्टरों को देखा और सभी चिकित्सकों एवं मरीजों से इलाज के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की। उन्होने कहा इतना बडा महाकुम्भ मुरैना में हो रहा है और समय समय पर सभी के ऑपरेशन किये जा रहा है। जिसमें दिल्ली, हरियाणा के साथ अन्य प्रमुख शहरों से चिकित्सक अपनी सेवायें दे रहे है।
मेदान्ता हॉस्पीटल गुडगांव के चिकित्सक 13 फरवरी रहेगे  
   मेदान्ता हॉस्पीटल गुडगांव के चिकित्सक 13 फरवरी तक मैगा स्वास्थ्य शिविर में मुरैना में रहेगे। जिनमें कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय उप्रेती, न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. सुनील प्रकाश, इसके साथ ही ईको गौतम, मुरारी, जितेन्द्र भी अनवरत सेवायें दे रहे है।