सोमवार, 25 जनवरी 2010

एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों की मदद को बढ़े हाथ

एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों की मदद को बढ़े हाथ

याहू जागरण हिन्‍दी से साभार

हाजीपुर एचआईवी के साथ अंधेरी दुनिया में जी रहे बच्चों की मदद को हाथ बढ़े है। सरोकार परियोजना का रविवार को हाजीपुर में शुभारंभ के साथ ही ऐसे बच्चों के जीवन में रोशनी फैलने की उम्मीद जगी है। संस्था एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों के शिक्षा, पोषाहार, स्वास्थ्य एवं आवासीय प्रबंधन की व्यवस्था करेगी।

हाजीपुर के नारायणी नगर स्थित नारायणी सेवा संस्थान के सभागार में सरोकार परियोजना का शुभारंभ हुआ। अप्रवासी भारतीय एवं प्रतिज्ञा सामाजिक सेवा संस्थान के संरक्षक साधना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों के लिए पोषाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवासीय प्रबंध की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर ऐसे छह बच्चों को टोकन के रूप में पोषाहार में हार्लिक्स सहित अन्य खाद्य सामग्री एवं किताब, कांपी, कलम, बैग एवं स्वेटर इत्यादि का वितरण श्रीमती सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने इस मौके पर जल्द ही ऐसे बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्था करने की घोषणा की। बच्चों के रखरखाव, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की नि:शुल्क व्यवस्था होगी। इस मौके पर जिला एचआईवी कार्यक्रम 'दिशा' वैशाली के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अमरजीत कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में एचआईवी के साथ जी रहे सभी बच्चों के जीवन में काफी सुधार आयेगा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एचआईवी संक्रमित नेटवर्क के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने सरोकार परियोजना की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग करने की अपील की। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. संतोष कुमार ने इस मौके पर कहा कि एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों में प्रतिरक्षण क्षमता कम हो जाती है जिसके कारण कोई भी बीमारी तुरंत पकड़ लेती है। इन बच्चों के पोषण एवं स्वच्छता पर सरोकार परियोजना ध्यान केन्द्रित करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिज्ञा के संस्थापक सचिव संजय कुमार ने सरोकार परियोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से जिले में एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों के जीवन में गुणात्मक सुधार लाने की कोशिश की जायेगी जिससे समाज में व्याप्त दूरी को मिटाया जा सके। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए नारायणी सेवा संस्थान के सचिव ऋतुराज ने कहा कि इस परियोजना का शुरूआत होने से बच्चों को काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर जागृति कला केन्द्र के सचिव अभय नाथ सिंह, डा. जेएस मिश्रा, डा. संजीव कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, अजय प्रकाश, अवधेश कुमार, आशीष गौतम, आशुतोष राज, प्रेमनाथ, सुमित कुमार, मनीष कुमार समेत कई लोगों ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखते हुए कहा कि एचआईवी के साथ जी रहे बच्चों के जीवन में सरोकार परियोजना नई रोशनी फैलाने में मददगार साबित होगी।



रविवार, 24 जनवरी 2010

कहत कबीर सुनो भई साधू.....बात कहूँ मैं खरी____

कहत कबीर सुनो भई साधू.....बात कहूँ मैं खरी

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

 

कबिरा फँसे बाजार में, माँगें खुद की खैर ।
कापीराइट में ले गये सब रचनन के खैर ।।
पढे लिखेन की मंडी में
, कबिरा अपढ गंवार ।
कवियन मूरख नाम धर
, इज्जत रहे उतार ।।
इज्जत रहे उतार
, सुनावें नित नूतन कविता ।
कबिरा रोय पुकार
, कित गयी छंद की सविता ।।
ना दोहा ना चौपाई
, ना रोला ना मुक्तक ।
कहाँ सवैया
, सोरठा ना रची कुंडली अभी तक ।।
बडे बडे कविराय
, मण्डी के मठराज सलाह कबीरा दीनी ।
जाइन मठ कर
, लिख तारीफा जो आपुन हित चीन्ही ।।
वरना रहे फकीरा बन फिरे गरीबा गमछा टांगे फिरिहे ।
नहीं होय उद्धार ना बेडापार जो तारीफ हमारी ना करिहे ।।
पावै लाभ अपार यूनियन गर नूतन कविता की लेवे ।
हैल्मेट बिन बीमा के कोऊ कवि सम्मेलन में ठुकवे ।।
बस करता जा तारीफ
, पल्ले भले ना अधेला समझे ।
तुकबंदी बकवास की ये नूतन कविता समझे ।।
हैलमेट औ बीमा संग ट्रेनिंग कविता की देंगे ।
टैक्नालाजी औ मार्केटिंग संग कवि कबिरा नाम धरेंगे ।।
कहाँ फकीरी और गरीबी में लिये ताँत और बान ।
हुक्का बीडी और तमाखू
, कैसे मिटे थकान ।।
ऊँच सोसाइटी ऊँची संगत ऊँची बडी दुकान ।
कविता बिकती तारीफें बिकतीं बिकता है सम्मान ।।
चढी पसेरी हाट में तुलतीं
, कबिरा की पद बन्ध ।
कबिरा उलट बांसी ऐसी रची प्रस्तुत ये इक बंध ।।
ज्यों की त्यों धर दीनि चदरिया अब बोले संत कबीर ।
प्रिया फकीरी और गरीबी इनसों पैदा भयो कबीर ।।
ना नूतन पाखंड चहूँ
, ना चाहूँ बडी दूकान ।
मंडी तुम्हार चलती रहबे होय फरक पहचान ।।
कबिरा एम.ए. ना करी
, ना बन पाये अन जीनियर ।
पर पी.एच.डी. कर रहे कई कबिरा औ रहीमा पर ।।


.....जारी रहेगा क्रमश:

 

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

 

 

गुरुवार, 21 जनवरी 2010

चुनाव पार्टी बंधक बनाई

मुरैना 21 जनवरी 10 आज ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान यहाँ जौरा तहसील के ग्राम मई ग्राम में निर्वाचन दल एवं पीठासीन अधिकारी अशोक कटारे को बंधक बना लिया है ।
--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Making email access easy
http://mail.ovi.com

बुधवार, 20 जनवरी 2010

नई दुनिया के ब्‍यूरो चीफ जितेन्‍द्र शर्मा का निधन

नई दुनिया के ब्‍यूरो चीफ जितेन्‍द्र शर्मा का निधन

मुरैना 20 जनवरी 10, मुरैना के लोकप्रिय युवा पत्रकार एवं प्रसिद्ध समाचार पत्र दैनिक नई दुनियां के मुरैना जिला कार्यालय के ब्‍यूरो चीफ जितेन्‍द्र शर्मा आयु 40 वर्ष का कल ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण निधन हो गया । वे अपने पीछे पत्‍नी तथा एक पुत्र व एक पुत्री सहित पिता व भाई बहिनों से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं । वे आगरा में कामायनी हास्‍पीटल में पिछले तीन दिन से भर्ती होकर उपचार करा रहे थे जहॉं एशिया के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ आर.सी. मिश्रा उनका उपचार कर रहे थे जहॉं कल दोपहर 11: 30 बजे जितेन्‍द्र शर्मा ने अंतिम सांस ली । जितेन्‍द्र शर्मा के आकस्मिक व असामायिक निधन पर सम्‍पूर्ण पत्रकार जगत एवं समाजसेवीयों में शोक की लहर व्‍याप्‍त है । ग्‍वालियर टाइम्‍स परिवार अपने प्रिय मित्र के निधन पर शोकाकुल हो हार्दिक संवेदनायें व्‍यक्‍त कर स्‍व. शर्मा के परिवार को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्‍वर से प्रार्थना करता है ।  

 

चढ जा बेटा सूली पे....

बिजली को तो जाना है, थोडी देर में जायेगी ।
दिन भर पूरे गोल रह, देर रात को आयेगी ।।
टाँग पसार के दिन भर सोवो, करो रात में काम ।
चढ जा बेटा सूली पे, बली करेंगे राम ।।
जय श्री राम, जय श्री राम ।।
--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Available in 15 languages
http://mail.ovi.com

मंगलवार, 19 जनवरी 2010

मइके की चिठिया- शन्नो Kent, United Kingdom

मइके की चिठिया

 

मइके से आई चिठिया
रोइ बेहाल हुई बिटिया
जेठवा हरदम आँख तरेरे
देवरा चिढ़ा-चिढ़ा कर घेरे
ससुरा कहे कच्ची है रोटी
सास कहे बहू है खोटी
लगी जिठानी नाक चढ़ाने
ननद निगोड़ी मारे ताने

भरि-भरि जायें अँखियाँ
मइके से जो आई चिठिया
रोइ बेहाल हुई बिटिया

करे चाकरी सबकी दिनभर
नहीं उसे आराम है पलभर
काम का करें सभी बहाना
दिनभर सासू मारे ताना
मइके में जो झूला झूली
सखियों संग करी ठिठोली
जबसे सास-ससुर घर आई
अपनी होकर रही पराई

कब से ना देखीं सखियाँ
मइके से आई चिठिया
रोइ बेहाल हुई बिटिया.

-शन्नो
  Kent, United Kingdom

बिजली कटौती से डगमगाया समाचार अपडेट – जल्‍दी लाइन पर आयेगा

बिजली कटौती से डगमगाया समाचार अपडेट – जल्‍दी लाइन पर आयेगा

ग्‍वालियर / मुरैना / भिण्‍ड 19 जनवरी । प्रिय शुभेच्‍छुओं, पिछले 14 जनवरी मकर संक्रान्ति से मुरैना म.प्र. में चल रही अंधाधुन्‍ध बिजली कटौती से गड़बड़ाये भिण्‍ड मुरैना और ग्‍वालियर के समाचार अपडेट को हम शीघ्र ही लाइन पर लाने की कोशिश कर रहे हैं । कृपया धैर्य रखें हमें सभी समाचार व फोटोग्राफ समय पर प्राप्‍त हो रहे हैं । लेकिन अघोषित व ऊटपटांग बिजली कटौती के चलते इन्‍हें समय पर अपडेट नहीं किया जा सका इसका हमें खेद है ।