गुरुवार, 9 अक्टूबर 2008

एक दर्जन वाहन स्वामियों के परमिट निरस्त

एक दर्जन वाहन स्वामियों के परमिट निरस्त

मुरैना 7 अक्टूबर 08/ संभागायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री एस.डी.अग्रवाल ने मोटरयान अधिनियम की धारा 86 के अंतर्गत वाहनों का संचालन नियमित रूप से नहीं पाये जाने पर एक दर्जन वाहन स्वामियों के स्थाई परमिट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये हैं ।

       सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री शशिभूषण सिंह के अनुसार सर्वश्री दिलीपसिंह परमार का सांगोली से मुरैना, श्री निवास उपाध्याय का मुरैना से ग्वालियर, मलखानसिंह जादौन का चिन्नोनी से मुरैना, राधाचरण शर्मा का अम्बाह से उसेदघाट, हरचरण लाल गुप्ता का ग्वालियर से सबलगढ, सतेन्द्र सिंह परमार का मुरैना से पोरसा, केशव पाठक का ग्वालियर से मुरैना, रामप्रकाश शर्मा का तिलावली से मुरैना, बृजराज सिंह सिकरवार का चिन्नोनी से पोरसा, शशिकांत शर्मा का रघुनाथपुर से सबलगढ, गजेन्द्र सिंह सिकरवार का झुण्डपुरा से अम्बाह और राधाचरण शर्मा का अम्बाह से उसेदघाट तक का स्थाई परमिट वाहनों के अनियमित संचालन के कारण निरस्त कर दिया गया है ।

 

डीलरों के यहां नहीं थाने में जमा होंगे शस्त्र

डीलरों के यहां नहीं थाने में जमा होंगे शस्त्र

मुरैना 7 अक्टूबर 08/ निर्वाचन प्रक्रिया को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु लायसेंसी शस्त्र को डीलर के यहां जमा न कर अब थानों में जमा करने होंगे । शस्त्र विक्रेताओं को अब शस्त्र जमा करने की अनुमति नहीं दी जायेगी । साथ ही अन्य राज्यों से शस्त्र लायसेंस बनवाकर रखने वाले व्यक्तियों द्वारा थानों में शस्त्र जमा नहीं करने पर उनके विरूध्द बैद्यानिक कार्रवाई की जायेगी । ये निर्देश संभागायुक्त श्री एस.डी. अग्रवाल ने आज निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिये । इस अवसर पर चम्बल रेंज आई जी श्री अरबिन्द कुमार, डी.आई जी. श्री आर.वी. शर्मा, कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे ।

       संभागायुक्त श्री अग्रवाल ने कहा कि फोटो युक्त मतदाता सूचियों का कार्य  90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है । निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो यह सभी का दायित्व है ।  निर्वाचन कार्य में लगे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों का बारीकी से अवलोकन करें । निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण आयोजन की संयुक्त जिम्मेदारी हम सभी की हैं । उन्होंने निर्देश दिये कि एस.डी.एम. और एस.डी.ओ.पी. मैदानी अमले के साथ सतत सम्पर्क में रहे तथा मैदानी स्तर से हो रही घटनाओं पर पैनी नजर रखें । उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिये सभी संसाधन उपलब्ध करा दिये जावेंगे । श्री अग्रवाल ने कहा कि सम्पति विरूपण से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अपने स्तर से निराकृत करने की कोशिश करें । आम सभा, हैलीपेड के स्थलों का पहले से ही स्थान निर्धारित करलें और पहले आओ पहले पाओं के आधार पर स्वीकृति दें ।

       आई.जी.चम्बल रेंज श्री अरबिन्द कुमार और डी.आई.जी. श्री आर.बी.शर्मा ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अफवाह न फैलने दें संबंधित अधिकारी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें । निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के दूरभाष व मोवाइल नम्बरों की दूरभाष पुस्तिका भी तैयार करायी जाय ।

       कलेक्टर श्री रामकिकर गुप्ता ने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी शस्त्र लायसेंस की सूची थाना वाइज कम्प्यूटराज्ड कर संबंधित थानों को भेजे जिससे शस्त्र थाना स्तर पर जमा हो सकें । जो व्यक्ति थने में शस्त्र जमा नहीं करेंगे उनके विरूध्द कार्रवाई की जायेगी उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत बिनाफोटो युक्त मतदाताओं को अलग से लाइन में लगाकर पोलिंग एजेन्ट के अभिमत के आधार पर मतदान करने की अनुमति देने पर भी बिचार किया जा रहा है । 

 

रिठौरा विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण

रिठौरा विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण

मुरैना 5 अक्टूबर 08/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह की अध्यक्षता में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गत दिवस रिठौराकलां में 96 लाख 15 हजार रूपये की लागत से निर्मित विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण किया । उन्होंने कहा कि इस उपकेन्द्र के बन जाने से 26 गांव और 40 मजरा-टोलो को बोल्टेज में भरपूर बिजली उपलब्ध हो सकेगी । उन्होंने शिला पट्टिका का अनावरण कर उपकेन्द्र का विधिवत लोकार्पण किया ।

       पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि 3.15 एम.व्ही.ए. के.वी. क्षमता वाले उप केन्द्र का निर्माण विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समय-सीमा में पूर्ण किया है, इसे 33 के.व्ही. विद्युत लाइन मानपुर से जोडा गया है, जिसमें रिठौरालां, मितावली, एेंती, गडाजर, वस्तपुर, समसुपुरा, सिलगिला आदि गांवों को भरपूर बिजली उपलब्ध हो सकेगी । उन्होंने कहा कि सरकार ने पानी, सड़क और बिजली को प्राथमिकता दी है । जिससे किसान को समय पर बिजली मिलेगी तो बिजली से खेतों में टूबेल द्वारा पानी मिलेगा, पानी मिलेगा तो किसान को अच्छी फसल समय पर प्राप्त होगी जब अच्छी फसल समय पर प्राप्त होगी तो किसान की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नल-जल योजना भी सुचारू रूप से चल सकेगी । 

       अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तौमर ने कहा कि रिठौरा गांव की लम्बे समय से जिस की प्रतीक्षा थी वह मांग आज पूरी हुई है । अब बेटे-बेटियों को बिजली के अभाव में ग्वालियर-मुरैना नहीं भेजना पडेगा । क्यो कि अब बिजली का रिठौरा क्षेत्र में विद्युत उप केन्द्र स्थापित होने से यह मांग भी पूरी हो चुकी है । ऐसे कार्य अधूरे थे वो कार्य कर दिखाये हैं । सरकार की मंशा है कि गरीबों का जीवन सुधरे, खेती को घाटे से उभारा जाय और सभी को रोजगार मिले । आगे आने वाले समय में सरकार गांव-गांव में ऐसे संसाधनों को प्रारंभ करने जा रही है कि बेटे- बेटियों को अन्यत्रत अध्ययन हेतु नहीं जाना पडेगा ।

       इस अवसर ग्वालियर साड़ा के अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह, श्री नागेन्द्र तिवारी, कालीचरण कुशवाह, अरिविन्द भदौरिया ने भी विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालक श्री रामबीर कंषाना ने किया एवं आभार प्रदर्शन अंत में श्री शतीश शर्मा ने किया ।

       इस अवसर पर सर्व उर्दू अकादमी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जाफर वेगी, श्री रामकुमार मोहेश्वरी, श्री बल्लभ दण्डोतिया, श्री गंगाप्रसाद मावई, डॉ. जितेन्द्र चतुर्वेदी, श्रीमती जया चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय वर्मा, मुख्य अभियंता ग्वालियर क्षेत्र श्री श्यामलाल गुप्ता,  और विद्युत विभाग के अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

 

शा.मा. विद्यालय परसोटा के जन शिक्षक निलंबित

शा.मा. विद्यालय परसोटा के जन शिक्षक निलंबित

मुरैना 4 अक्टूबर 08/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की जानकारी के अनुसार शासकीय मा.वि. परसौटा के जन शिक्षक श्री रमेश त्यागी का उत्तर संषोषजनक नहीं पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।

       उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय अधिकारी जौरा द्वारा शिक्षा गारंटी शाला शंकरपुर का दोपहर 1.45 बजे निरीक्षण किया निरीखण के समय शाला बंद पाई गई । ग्राम वासियों द्वारास्कूल में मध्यान्ह भोजन का वितरण पिछले तीन दिन से नहीं होना बताया गया । इस आशय की जानकारी लेने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जौरा 25 अगस्त को जन शिक्षक श्री रमेश त्यागी को शा.मा.वि. निमास विकास खण्ड पहाडगढ़ की ओर कारण बताओं से सूचना पत्र जारी कर दिया जिसमें 7 दिवस तक उत्तर चाहा गया था । श्री त्यागी ने अपने उत्तर में बताया कि उनकी ङयूटी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेबिल आफीसर के रूप में लगी होने से मानीटरिंग कार्य नियमिति रूप से नहीं होना स्वीकार किया गया, जबकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन के साथ किये जाने हेतु निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये थे । संबंधित ने उक्त कार्य के साथ अपने क्षेत्र की शालाओं की मानीटरिंग कार्य भी सम्पादित किये जाने हेतु अपने उत्तर में उल्लेख किया गया है, किन्तु इस हेतु उनकी ओर से प्रतिवाद के साथ कोई ठोस अभिालेख नहीं पाया गया ओर न ही अपने भ्रमण के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं वास्तिवित भ्रमण का कोई अभिालेख प्रस्तुत नहीं किया गया । इस कारण इनका उत्तर संतोष जनक नहीं पाये जाने पर श्री त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय कार्यालय खण्ड स्त्रोत समन्वय पहाडगढ़ किया जाता है । श्री त्यागी को निलंबित अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पत्रता होगी ।

 

14 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर सामान्य अवकाश

14 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर सामान्य अवकाश

मुरैना 4 अक्टूबर 08/ राज्य शासन द्वारा 14 अक्टूबर 2008 को महिर्ष बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है । इस संबंध में म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है । पूर्व में महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर 14 अक्टूबर 2008 को एच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे संशोधित कर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

 

रविवार, 5 अक्टूबर 2008

नगरीय निकाय विवेचना मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 नवम्बर को

नगरीय निकाय विवेचना मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 नवम्बर को

मुरैना 3 अक्टूबर 08/ मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निर्वाचन 2008 (उत्तरार्ध्द)हेतु उन नगरपालिकाओं, जिनमें साधारण निर्वाचन होना है अथवा जिनमें अध्यक्ष या पार्षद के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन होना है, की मतदाता सूचियां 1 जनवरी 2008 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ।

       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रामकिंकर गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक (प्रारूप) मतदाता सूची तैयार करने के लिए कर्मचारियों का चयन एवं प्रशिक्षण 4 अक्टूबर तक किया जायेगा । प्रारूप मतदाता सूची 6 अक्टूबर तक तैयार कर 13 अक्टूबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जायेगी । प्रारंभिक मतदाता सूची का 17 अक्टूबर को मुद्रण कराकर 24 अक्टूबर को प्रकाशन की सार्वजनिक सूचना जारी की जायेगी । दावे तथा आपत्तियां 1 नवम्बर तक प्राप्त की जायेगी और प्राप्त दावों तथा आपत्तियों का निपटारा 5 नवम्बर तक किया जायेगा । वार्ड वार अनुपूरक सूचियां 6 नवम्बर तक तैयार कर 8 नवम्बर तक इन्हें मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोडा जायेगा । मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 नवम्बर को किया जायेगा।

 

प्रस्तावित ग्राम पंचायत बानमोर खुर्द के संबंध में दावे आपत्ति 15 तक लिये जायेंगे

प्रस्तावित ग्राम पंचायत बानमोर खुर्द के संबंध में दावे आपत्ति 15 तक लिये जायेंगे

मुरैना 1 अक्टूबर 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने म.प्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के अन्तर्गत मुरैना जनपद के बानमोर खुर्द को ग्राम के रूप में विर्निदिष्ट करने की प्रारंभिक सूचना जारी की है । प्रस्तावित ग्राम पंचायत बानमोर खुर्द में जयपुर उर्फ नयागांव और शहरी क्षेत्र को छोड़कर बानमोर कलां का क्षेत्र शामिल रहेगा । इस संबंध में दावें, आपत्तियां और सुझाव 15 अक्टूबर तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुरैना को प्रस्तुत करने होंगे । प्राप्त दावों, सुझावों व आपत्ति पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुरैना के न्यायालय द्वारा 16 अक्टूबर को सुनवाई की जायेगी ।

       विदित हो कि 11 जुलाई 2004 को जारी कार्यालयीन अधिसूचना के अनुसार मेहटोली को ग्राम के रूप में विर्निदिष्ट किया गया था और बानमोर खुर्द गांव त्रुटिवश छूट जाने से उसमें निर्वाचन नहीं हो पाया था।