बुधवार, 10 मार्च 2021

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

Link to Gwalior Times Live Morena  ग्वालियर टाइम्स लाइव

सीएम हेल्पलाइन में नगर निगम की प्रशंसा कलेक्टर ने की, समीक्षा के दौरान दो जेएसओ को कारण बताओ नोटिस दिये

Posted: 09 Mar 2021 07:13 PM PST

 कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभाग ऐसे पाये गये, जिनकी शिकायतें निराकरण कम होना पाई गई तथा शिकायतें नवीन ज्यादा प्राप्त होती पाई गई। उन अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में निराकरण की गति तेज करने के निर्देश दिये। समीक्षा में पंचायती राज की 239, राजस्व की 320, पीएचई की 223 एवं डीएसओ की सबसे ज्यादा शिकायतें लगातार बढ़त होती पाई गई, जबकि निराकरण की गति धीमी पाई गई। इस पर कलेक्टर ने जेएसओ श्री संजीव शर्मा और जेएसओ श्री जितेन्द्र राजावत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

    समीक्षा के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता ने पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस सप्ताह सीएम हेल्पलाइन में बहुत अच्छा कार्य किया है। जिससे सीएम हेल्पलाइन की संख्या बहुत तदायत में कम हुई। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को गुण कहते हुये बैठक में संबोधित किया।

प्रकाशित खबरों और समाचारों में प्रकाशित जनसमस्याओं व व्यक्तिगत समस्याओं का निराकरण कराने के लिये विकासखण्ड अधिकारी कुशवाह मुरैना जिला के लिये नियुक्त

Posted: 09 Mar 2021 07:11 PM PST

 अब किसी भी समाचार पत्र/ न्यूज पोर्टल वेबसाइटों , चैनलों आदि पर प्रकाशित प्रसारित किसी भी जन समस्या या व्यक्तिगत निदान व निराकरण के लिये मुरैना जिला के लिये बलवीर सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है । 

समय-समय पर जिला पंचायत मुरैना से संबंधित शिकायती एवं अन्य अनेक समाचारों का प्रकाशन विभिन्न समाचार पत्रों में जनसम्पर्क विभाग की ओर से प्रकाशित होते है, जिन पर समयावधि में कार्यवाहियां एवं खंडन करने संबंधी कार्य तत्काल प्रभाव से विकासखण्ड अधिकारी श्री बलवीर कुशवाह संलग्न जिला पंचायत मुरैना को आगामी आदेश तक के लिये दायित्व सौंपा जाता है। श्री कुशवाह का दायित्व होगा कि वे प्रकाशित शिकायत, अन्य प्रकरणों को निराकरण के लिये रूचि लेकर जनसंपर्क विभाग से समय पर संपर्क स्थापित कर समयावधि में निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे तथा अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रतिवेदन सहित अवगत करायेंगे। 

अवकाश के दिनों में भी पंजीयक कार्यालय खुलेंगे

Posted: 09 Mar 2021 07:06 PM PST

 प्रदेश के जनसामान्य को दस्तावेजों के पजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने के लिए एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए माह मार्च 2021 में  13, 14, 20, 21 एवं 28 को अवकाश दिवसों में समस्त जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय, पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिये खुले रहेंगे। इन तिथियों पर परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक, पंजीयन अपने परिक्षेत्र अंतर्गत समस्त पंजीयन कार्यालय खोला जाना सुनिश्चित करें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साइकल रेली का आयोजन किया गया

Posted: 09 Mar 2021 07:04 PM PST

 

बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अंतर्गत मंगलवार को महिला एवं बाल विकास द्वारा सेफ सिटी कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं की जागरूकता हेतु जिला मुख्यालय पर साइकल रेली का आयोजन किया गया। जिसको शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से प्रारम्भ कर स्टेडियम से वापिस होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 पर समापन किया गया।
    आयोजित साइकल रेली का विभागीय जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राऐं, शौर्यादल की सदस्य बालिकाऐं एवं एनसीसी की बालिकाओं द्वारा प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री ताराचंद मेहरा, परियोजना अधिकारी मुरैना शहरी श्री मनीष सिंह, प्राचार्य श्री मुकेश सांण्डिल, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर एवं संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा भी प्रतिभागिता की गई।
बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अंतर्गत मंगलवार को महिला एवं बाल विकास द्वारा सेफ सिटी कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं की जागरूकता हेतु जिला मुख्यालय पर साइकल रेली का आयोजन किया गया। जिसको शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से प्रारम्भ कर स्टेडियम से वापिस होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 पर समापन किया गया।
    आयोजित साइकल रेली का विभागीय जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राऐं, शौर्यादल की सदस्य बालिकाऐं एवं एनसीसी की बालिकाओं द्वारा प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री ताराचंद मेहरा, परियोजना अधिकारी मुरैना शहरी श्री मनीष सिंह, प्राचार्य श्री मुकेश सांण्डिल, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर एवं संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा भी प्रतिभागिता की गई।

रविवार, 7 मार्च 2021

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

Link to Gwalior Times Live Morena  ग्वालियर टाइम्स लाइव

लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ आज मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे

Posted: 06 Mar 2021 07:14 PM PST

प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ एक दिवसीय प्रवास पर 7 मार्च को मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री धाकड़ 7 मार्च रविवार को प्रातः 9.30 बजे नरवर से प्रस्थान कर मोहना विजयपुर होते हुये 12.30 बजे सबलगढ़ सर्किट हाउस जिला मुरैना कार द्वारा पहुंचेगे। राज्यमंत्री श्री धाकड़ सर्किट हाउस पर लोक निर्माण विभाग के जिलाधिकारियों के साथ जिले में चल रहे निर्माण कार्यो के संबंध में चर्चा करेंगे। मंत्री श्री धाकड़ दोपहर 1 बजे सबलगढ़ से ग्राम मांगरोल के लिये प्रस्थान कर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री धाकड़ 3.15 बजे मांगरोल से पोहरी जिला शिवपुरी के लिये विजयपुर बेराढ़ होते हुये प्रस्थान करेंगे।

जिले में अन्न उत्सव आज : कलेक्टर ने नोडल अधिकारी किये नियुक्त

Posted: 06 Mar 2021 07:11 PM PST

 मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 7 मार्च को अन्न उत्सव कार्यक्रम करने के आदेश है। आदेशों के तहत कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जिले में समस्त अधिकारियों को अन्न उत्सव कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताई नहीं हो। इस प्रकार के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये है कि जिस दुकान पर खाद्यान्न सामग्री पहुंच चुकी है, वहां पर संबंधित नोडल अधिकारी अपनी निगरानी में राशन सामग्री वितरण करायें। किसी भी प्रकार की पीडीएस दुकान संचालक लापरवाही न बरतें, उनकी पीओएस मशीन आदि का अवलोकन कर लें।

कलेक्टर ने इन दुकानों के लिये बनाये नोडल
    अन्न उत्सव के दिन खाद्यान्न सामग्री वितरण के लिये जनपद पंचायत कैलारस के अन्तर्गत पीडीएस की दुकान शारदा प्राथमिक उप भंडार, पूजा महिला प्राथमिक उप भंडार, अलोपी शंकर प्राथमिक उप भंडार, गणेश प्राथमिक उप भंडार, मां दुर्गा प्राथमिक उप भंडार और कैलादेवी प्राथमिक उप भंडार की दुकानों के लिये श्रम निरीक्षक श्री पवन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। महिला प्राथमिक उप भंडार, शारदा महिला प्राथमिक उप भंडार, मारकंडेश्वर प्राथमिक उप भंडार, त्रिवेणी प्राथमिक उप भंडार, लक्ष्मी महिला प्राथमिक उप भंडार के लिये नोडल जीएम सीसीबी मुरैना श्री डीके सागर को नियुक्त किया है। अन्नपूर्णा प्राथमिक उप भंडार, माझी आदिवासी प्राथमिक उप भंडार, सती मां प्राथमिक उप भंडार, महिला बहुद्देश्यीय सहकारी समिति जौराखुर्द के लिये जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति श्री अरूण जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
    इसी प्रकार परदू का पुरा, भदावली, खोयला, जोंटई, हमीरपुरा, अधनपुर और धौरेंट के लिये उप संचालक पशु चिकित्सा श्री तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम चचेड़ी, खुटियानी हार, बुढ़ावली, रजौधा, हुसैनपुर, कुकरौली, ब्रजगढ़ी, सिकरौदा और अगरौता पीडीएस की दुकान के लिये नोडल अधिकारी सहायक मत्स्य श्री एके पाण्डेय को नियुक्त किया है।

पेयजल समस्या का हल हर स्तर पर हो - कमिश्नर

Posted: 06 Mar 2021 07:09 PM PST

चंबल कमिश्नर ने गूगल मीट के दौरान राजस्व अधिकारियों को सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुख्य अभियंता से चर्चा करते हुये कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये पेयजल समस्या का हल अभी से करें। किसी भी स्तर पर पेयजल की समस्या नहीं बनें। जहां पेयजल के स्त्रोत नहीं है, वहां क्या उचित व्यवस्था हो सकती है। कमिश्नर ने कहा कि जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाये। बिगड़े हेण्डपंपों, नलजल योजनाओं को युद्ध स्तर पर सुधार करें। हेण्डपंप मरम्मत की सामग्री पर्याप्त मात्रा में पंचायतों में उपलब्ध करायें। हेण्डपंपों को ठीक करने के लिये संधारण वाहन उपलब्ध कराये जायें। हेण्डपंप खराब मिलने की सूचना के बाद दो या तीन दिन में हेण्डपंप ठीक हो जाये। जो नलजल योजनायें विद्युत कनेक्शन से नहीं जुड़ी है, उन्हें तत्काल कनेक्शन देकर चालू करें।
    कमिश्नर ने सभी राजस्व अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी की सभी प्राथमिकता वाली योजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आगामी 10 मार्च को कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी कॉन्फ्रेस लेंगे। इसकी संपूर्ण तैयारी दिये गये निर्देशों के तहत करें।
    कमिश्नर ने बैठक के एजेण्डा को दोहराते हुये कहा कि उपार्जन का भुगतान किसी भी स्तर पर लंबित न हो, शतप्रतिशत भुगतान हो जाये। अभी तक गेहूं, चना और सरसों के किसानों के हुये पंजीयन का एसडीएम और तहसीलदार पूरी ईमानदारी के साथ सत्यापन करना सुनिश्चित करें। सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिये पर्याप्त बुनियादी सुविधायें रहे और भण्डारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
    कमिश्नर ने कहा कि माफिया अगर सरकारी जमीन पर कब्जा किये है तो उन्हें तत्काल हटवायें। इस कार्य में तहसीलदार, एसडीएम की महत्वपूर्ण भूमिका रहे। भू-माफिया, खनिज तथा शराब माफियाओं के खिलाफ असरदार कार्रवाही की जाये। जिला बदर, एनएसए की कार्रवाही के साथ ऐसी व्यवस्था भी करें कि इन लोंगो की संपत्ति जप्त कर इनकी आर्थिक कमर को तोड़े। इन दबंगो की रंगदारी को खत्म करना जरूरी है। चिटफंड कंपनी से लोंगो को पैसा वापस करायें। कॉपरेटिव वाले भी जनता, किसान के साथ धोखाधड़ी कर रहे है, इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाही की जाये।
    अपहरत् लड़कियों को ढू़ढ़ने के काम भी प्राथमिकता के साथ करें। हमारा संपूर्ण दायित्व मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजनाओं को पूरा करने में रहे। कहीं पर भी काला बाजारी न हो। अवैध रेत, पत्थर, खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाही होती रहे। कोई भी अवैध खदान नहीं रहे। उनकी नीलामी की प्रक्रिया को पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्जस के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करें। उन्होंने सुदूर ग्रामीण अंचलों की घटनाओं की जानकारी लेने के लिये कोटवारों, पटेलों जो भू-राजस्व संहिता के अंश है, इनसे जानकारियां प्रतिदिन तहसीलदार, एसडीएम प्राप्त करें। इन संस्थाओं को पुर्नजीवित करें। कोटवार के महत्व को बढ़ायें। राजस्व अधिकारी उनका सहयोग भी करें। कहीं पर कोई घटना या ओलावृद्धि होती है या अनैतिक कारोबार होता है तो इसकी जानकारी कोटवार, गांव के पटेल सहित अन्य विभागों में मैदानी अमले से आना चाहिये।       
    कमिश्नर ने नवीन पात्रता पर्ची, आयुष्मान भारत कार्ड का शतप्रतिशत वितरण, गौसेवा योजना को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना, स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत गलियों में गंदगी नहीं रहने, गोबर के ढेरों को हटाने, वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टों का वितरण, नवीन गौण खनिजों को नीलाम कराने सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुये पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
 

राजस्व अधिकारी सामाजिक सरोकार के काम भी करें

Posted: 06 Mar 2021 07:07 PM PST

चंबल कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा है कि वे अपने कार्यो से हटकर सामाजिक सरोकार के काम भी करें। उन्होंने कहा कि श्योपुर में कराहल आदिवासी बैल्ट में गरीबों के हित में सकारात्मक कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी जनता को साथ लेकर गरीबों के आर्थिक उत्थान, उनकी दरिद्रता को दूर करोनो तो आपको स्वयं संबुन मिलेगा, लोंगो के दिल से जुड़े, भलाई के काम करने के लिये एक टारगेट बनाकर कार्ययोजना बनायें। सभी अधिकारी रूचि के अनुसार कार्य लें। पूरी कार्य योजना बनाकर 9 तारीख तक संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह को प्रस्तुत करें।
 

राजस्व प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से किया जाये राजस्व वसूली पर प्रभावी रणनीति बनाये , 1 मई तक ई-ऑफिस प्रारंभ हो जाये , कमिश्नर सक्सेना के राजस्व अधिकारियों को निर्देश

Posted: 06 Mar 2021 07:06 PM PST

 ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने चंबल संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टरों सहित सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से किया जाये। कोई भी प्रकरण एक, दो वर्ष तक लंबित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि जिन तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने राजस्व प्रकरणों को लंबित रखा है, उनके प्रस्ताव मुझे भेजे, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाही की जा सके। कमिश्नर ने राजस्व वसूली पर प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर देते हुये कहा कि चालू वसूली शतप्रतिशत हो जाये। बकाया वसूली 20 प्रतिशत होना सुनिश्चित करें। उन्होंने श्योपुर, भिण्ड जिलों के कलेक्टरों से कहा कि ऑफिसों को पेपरलेस करते हुये ई-ऑफिस की मैपिंग कराके 1 मई 2021 तक कलेक्ट्रेट ऑफिस ई-ऑफिस अनुसार कार्य करें। कमिश्नर श्री सक्सेना शनिवार को गूगल मीट के द्वारा चंबल संभाग के जिलों की राजस्व की समीक्षा कर रहे थे। गूगल मीट से अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चौहान, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री उमेशप्रकाश शुक्ला, श्योपुर कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, भिण्ड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सहित मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिले के सभी राजस्व अधिकारी जुड़े हुये थे।        
    कमिश्नर श्री सक्सेना ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुये बानमौर तहसीलदार के यहां नामान्तरण के 31 प्रकरण 1 वर्ष से 2 वर्ष तक, मुरैना तहसील के 22 लंबित प्रकरणों की जांच के निर्देश अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चौहान को दिये। इसी तरह जौरा, सुमावली के 5 सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण लंबे समय से नहीं होने पर अपर आयुक्त श्री चौहान को जांच करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी तरह तहसीलदार रवीश भदौरिया के यहां 14 प्रकरण 1 से 2 वर्ष तक लंबित रहने, अम्बाह तहसीलदार राजकुमार नागोरिया के यहां किन कारणों से 8 प्रकरण लंबित है, के जांच के निर्देश अपर आयुक्त को दिये गये है। मुरैना में 79 नामान्तरण प्रकरणों को 1 वर्ष, 2 वर्ष तक लंबित रखने पर असंतोष व्यक्त किया। सीएम हेल्पलाइन की लंबित 1266 शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर कमिश्नर ने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा है कि इन शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण किया जाये। जौरा में एल-1 पर 124 शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर कमिश्नर ने एसडीएम और तहसीलदार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। मुरैना जिले को मिले 8 करोड़ के वसूली लक्ष्य पर कमिश्नर ने कहा कि चालू वसूली शतप्रतिशत की जाये और बकाया वसूली 20 प्रतिशत की जाये।
    मौके पर अपर कलेक्टर श्री उमेशप्रकाश शुक्ला ने चंबल रेत के विनिष्टिकरण करके 9 लोंगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, औषधी प्रशासन द्वारा 928 खाद्य पदार्थो के नमूने लेने की जानकारी से अवगत कराया।

    भिण्ड जिले की समीक्षा के दौरान ऊमरी, गोहद, लहार, भिण्ड में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण नहीं होने पर कमिश्नर ने चिंता व्यक्त की। भिण्ड में सीमांकन के 1 वर्ष से लंबित प्रकरणों को कमिश्नर ने गंभीरता से लिया। गोहद में दो वर्ष से लंबित प्रकरणों की जांच के लिये कलेक्टर भिण्ड को निर्देश दिये। इन्डोरी में 2 पुराने नामान्तरण, गोहद एसडीओ राजस्व के पास नामांतरण के 2 वर्ष से लंबित क्यों रखें है। कलेक्टर इनके प्रस्ताव बनाकर मुझे भेजें। डायवर्सन के भिण्ड में 56, मेहगांव में 13, गोहद में 23 प्रकरण 3 माह से लंबित होने पर जांच के निर्देश दिये गये कि यह प्रकरण लंबित क्यों रखे गये। कमिश्नर ने आर.सी.एम.एस. प्रावधानों के अनुसार कहा कि डायवर्सन गलत हुआ है, तो सुनवाई का मौका देकर उन्हें निरस्त किया  जाये। भिण्ड तहसीलदार के यहां अतिक्रमण के 14 लंबित प्रकरण रखने पर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिये गये। वसूली की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि 3 करोड़ 60 लाख रूपये की वसूली की तुलना में 55 लाख रूपये की वसूली हुई है। इस पर कमिश्नर ने शतप्रतिशत वसूली के लिये प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश कलेक्टर को दिये।     
    श्योपुर कलेक्टर ने बताया कि श्योपुर में 60 प्रतिशत से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण करके चंबल संभाग ऊपर है। वीरपुर में 41 प्रतिशत उपलब्धी होने, श्योपुर तहसीलदार के यहां 2 से 5 वर्ष तक के लंबित प्रकरणों की जांच कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर न्यायालय में एक वर्ष से ऊपर के सभी प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये गये। बड़ौदा के तहसीलदार पर एक वर्ष से ऊपर के 20, श्योपुर तहसीलदार के यहां नामान्तरण के 26 प्रकरण लंबित होने पर अपर आयुक्त श्री चौहान को जांच के निर्देश दिये। विजयपुर एसडीएम के यहां सीएम हेल्पलाइन के 197 शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। संयुक्त आयुक्त विकास ने बताया कि श्योपुर में 496 सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें है। वसूली की स्थिति भी ठीक नहीं  है। 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में

Posted: 06 Mar 2021 07:01 PM PST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।  
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी बांदिल ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय मुरैना में एक दिवसीय महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की संपूर्ण जांच की जायेगी तथा जांच उपरांत एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, सरवाइकल ब्रेस्ट, ओरल केंसर तथा रजोनिवृत्ति से संबंधित उपचार किया जायेगा। शिविर में शासकीय विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी। शिविर में लोंगो से अपील की गई है कि महिला दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में महिलायें जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।    

ग्वालियर-चंबल संभाग में खाद्य प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं , छोटे किसानों को सशक्त करके ही कृषि में लाई जा सकेगी आत्मनिर्भरता, ग्वालियर में खाद्य प्रसंस्करण पर शिखर सम्मेलन का आयोजन- केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

Posted: 06 Mar 2021 06:59 PM PST

  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग अंचल में खाद्य प्रंस्करण के क्षेत्र में अपार संभावनाए हैं और इनका दोहन करके इस क्षेत्र के छोटे व मझौले किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त किया जा सकता है। मंत्री श्री तोमर शुक्रवार को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, एैसोचेम और इनवेस्ट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में श्मध्यप्रदेश में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के अवसरश् विषय पर आयोजित शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।  
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल सांस्कृतिक, पुरातात्विक, व्यापारिक क्षेत्र के साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी समृद्ध है। यहां गेहूं और धान का उत्पादन तो अच्छा होता ही है दलहन व तिलहन और विशेषकर सरसों के उत्पादन, प्रसंस्करण की भी अपार संभावनाएं हैं। मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर में तिलहन प्रसंस्करण के कई उद्योग सुचारू रूप से चल रहे हैं, लेकिन अब इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
    मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुरैना जिला शहद की दृष्टि से भी अग्रणी है। नेफेड ने शहद का एक एफपीओ बनाया है, इसके माध्यम से गुणवत्ता युक्त शहद उत्पादन में वृद्धि, बेहतर पैकेजिंग-मार्केटिंग हो पाएगी। हमारे यहां का शहद देश के साथ दुनिया में भी बिके इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 86 प्रतिशत छोटे किसान है। ये छोटे किसान न तो निवेश करने की क्षमता रखते हैं और ना ही जोखिम उठा सकते हैं। लेकिन, जब तक इन छोटे किसानों की ताकत नहीं बढ़ेगी तब तक आत्मनिर्भर गांव व कृषि की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है कि छोटे किसान की आमदनी बढ़े। देश के साढ़े 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 1 लाख 15 हजार करोड रूपए की राशि भेजी गई है। इससे इन किसानों की 6 हजार रुपए सालाना आय बढ़ी है। इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है कि छोटे व मझौले किसान भी महंगी फसलों की खेती कर सके, उन्हें कृषि तकनीकी का लाभ मिले और गुणवत्तापूर्ण व वैश्विक मानकों के स्तर की फसल का उत्पादन कर सके।
    उन्होंने कहा कि इसके लिए किसान की फसल का पर्याप्त प्रसंस्करण करके उसे ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सकता है, और इसीलिए केंद्र सरकार देश में दस हजार नए एफपीओ स्थापित कर रही है। सरकार इन एफपीओ पर 6865 करोड़ रू. खर्च करेगी। एफपीओ से जुड़ने पर किसान की खेती में लागत तो कम होगी ही से बेहतर बाजार एवं एकीकृत सिंचाई सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा। एफपीओ यदि खेती के लिए 2 करोड़ रुपए तक का ऋण लेते हैं तो उन्हें ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आज खेती के क्षेत्र में निजी निवेश व नवीनतम तकनीकी लाने की आवश्यकता है। आज गांवों में भंडारण की सुविधा नहीं है। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 1 लाख करोड़ रुपए का कृषि अवसंरचना कोष का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से गांव-गांव तक कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस जैसी अधोसंरचनाएं पहुंच पाएगी।
श्री तोमर ने कहा कि हमारे किसानों के परिश्रम और वैज्ञानिकों के शोध के कारण खाद्यान्न उत्पादन की दृष्टि से भारत अधिशेष राष्ट्र है। दूध, बागवानी उत्पाद में भी हम दुनिया में पहले या दूसरे नंबर पर हैं। अब हमें खाद्य प्रसंस्करण पर ध्यान देने की जरूरत है। खाद्य प्रंस्करण मंत्रालय कई योजनाओं के साथ इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन कराना जरूरी

Posted: 06 Mar 2021 06:54 PM PST

 वाहन मालिकों द्वारा अधिकांश ट्रेक्टर-ट्रॉली, डंफर और ट्रक से खनिजों का परिवहन होता है। इन वाहनों का ई-खनिज पोर्टल पर पंजीयन नहीं होने से ई-टीपी जनरेट नहीं होती है। ई-टीपी जनरेट नहीं होने से शासन को प्राप्त होने वाले राजस्व का भी नुकसान हो रहा हैं। खनिजों का परिवहन किए जाने वाले वाहनों में ई-टीपी नहीं होने से वाहनों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन के प्रकरण दर्ज किए जाकर अत्याधिक जुर्माने के रूप में राशि वसूल की जाती है।

    खनिज साधन विभाग द्वारा विभागीय वेबसाईट https://ekhanij.mp.gov.in पर खनिजों के परिवहन किए जाने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। वाहनों के वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् वैध ठेकेदार से ई-टीपी प्राप्त करने के पश्चात खनिजों का परिवहन किया जा सकता है। विभागीय वेबसाईट पर बिना रजिस्ट्रेशन के खनिजों का परिवहन करना अवैध परिवहन की श्रेणी में आता है। इसलिए समस्त वाहन मालिक वेबसाईट पर जाकर परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन कराएं।

चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को कुर्क करके हितग्राहियों को पैसा वापस दिलाया जायेगा

Posted: 06 Mar 2021 06:53 PM PST

 चिटफंड कंपनियों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्रवाही किये जाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दिये है। निर्देशों में थाना प्रभारियों से कहा गया है कि उनकी संपत्तियों को कुर्क करके हितग्र्राहियों को पैसा वापस दिलाया जाये। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक 12 प्रकरणों में 76 आरोपी बनाये गये है। इनमें से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 63 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। चिटफंड कंपनियों द्वारा 28 करोड़ 5 लाख 17 हजार 975 रूपये की राशि हितग्राहियों से निवेषित कराई, इसमें से 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार 116 रूपये की राशि हितग्राहियों को वापस कराई गई है। 
    सहारा कंपनी के विरूद्ध कुल पंजीबद्ध 6 प्रकरणों में 25 करोड़ 16 लाख 28 हजार 470 रूपये निवेश कराये गये, जिसमें से पुलिस द्वारा 209, जिनकी कुल राशि 1 करोड़ 13 लाख 71 हजार 116 रूपये थी, को वापस कराया गया। सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 157/20 में पुलिस द्वारा 56 लाख के चैक एवं 15 लाख रूपये की नगद राशि वापस कराई है। यह वापस राशि हेप्पीनेस इंजीनियरिंग लाइफ सर्विस कंपनी से कराई है।
    कलेक्टर मुरैना ने चिटफंड कंपनी के.एम.जे लेण्ड डवलपमेंट मुरैना, पी.ए.सी.एल (पल्स) इंडिया लिमिटेउ मुरैना के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर बैंक खातों पर रोक लगाई जाकर मध्यप्रदेश निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत अंतरिम आदेश की पुष्टि हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरैना संपर्क कर निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।

’खेती संबंधी बंटाई अनुबंध की कॉपी तहसीलदार को देना अनिवार्य

Posted: 06 Mar 2021 06:51 PM PST

 सामान्य तौर से कृषकों और भू-स्वामियों द्वारा अपनी भूमि अन्य व्यक्तियों को देकर खेती कराई जाती है। जिसे सामान्य तौर पर बंटाई, सिकमी, अन्य स्थानीय नामों से जाना जाता है। तत्संबंध में मध्यप्रदेश भूमि स्वामी एवं बंटाईदारों के हित संरक्षण अधिनियम 2016 के अनुरूप भूमि बटाई पर दिए जाने की मान्यता प्रदान की गई है।         

    हित संरक्षण अधिनियम भूमि स्वामी एवं बंटाईदार दोनों के हितों का संरक्षण करता है। अब कोई भी भूमि स्वामी अपनी भूमि बटाई पर देने या किसी व्यक्ति द्वारा बटाई पर लेने की वैधानिकता तभी मानी जाएगी, जब दोनों पक्षों के द्वारा मध्यप्रदेश भूमि स्वामी बंटाईदारों के हित संरक्षण अधिनियम 2016 के नियम चार के तहत अनुबंध निष्पादित किया गया हो और एक प्रति संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को उपलब्ध कराई हो। कोई भी बंटाईदार, भूमि बंटाई पर लेकर यदि वह फसल क्षति की देय राहत राशि, बीमा राशि और कृषि उपज का उपार्जन के लिए दावा करता है, तो शासन द्वारा तभी स्वीकार माना जाएगा जब भूमि स्वामी और बंटाईदार के मध्य उपरोक्त अधिनियम के अंतर्गत अनुबंध निष्पादित हुआ हो अन्यथा विधिवत अनुबंध के अभाव में उपरोक्त हित लाभ दिया जाना संभव नही होगा।

आरओ एवं ए.आर.ओ. का प्रशिक्षण 8 मार्च को

Posted: 06 Mar 2021 06:49 PM PST

 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020-21 के लिये नियुक्त रिटर्निंग ऑफीसर और सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों को चुनावी कार्य संपन्न कराने के लिये प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण 8 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे से नवीन कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में आयोजित किया जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020-21 की घोषणा आयोग द्वारा निकट भविष्य में की जाना संभव है।

टीबी रोग से जीवन का अंत नहीं- कलेक्टर

Posted: 06 Mar 2021 06:48 PM PST

टीबी हारेगा देश जीतेगा के अंतर्गत जन आंदोलन अभियान चल रहा है। टीबी रोग से व्यक्ति के जीवन का अंत नहीं टीबी का इलाज संभव है। यह बात कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन ने गुरूवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभकक्ष मुरैना में संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री गिर्राज डण्डोतिया, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर निगम के सभापति श्री अनिल गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर, सीएमएचओ डॉ आरसी बांदिल, पीएचई, सिविल सर्जन डॉ एके गुप्ता, टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।       
    कलेक्टर श्री बी कर्तिकेयन ने कहा कि देश में टीबी कोई भयानक बीमारी नहीं है। टीबी का इलाज संभव है। इसके लिये व्यक्ति को 6 माह डॉट पद्धति का इलाज लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि टीबी माइक्रोबेक्टिरियम टयूबरक्लोसिस नामक जीवाणु से होने वाला रोग है। भारत  में हर वर्ष लगभग 20 लाख लोग टीबी से पीड़ित होते हैं और प्रत्येक 3 मिनट में दो व्यक्तियों की मृत्यु टीबी के कारण होती है। टीबी का सही इलाज न होने पर फेंफड़ों की टीबी का रोगी 1 वर्ष में 10 से 15 व्यक्तियों में टीबी रोग फैला सकता है। टीबी किसी भी व्यक्ति को  हो सकती है यह आयु, लिंग, गरीब, अमीर जाति धर्म नहीं देखती। उन्होंने कहा कि टीबी की आशंका होने पर बलगम की जांच करायें। इसके लिये जिले में निशुल्क स्वास्थ्य उपचार केन्द्र हैं। जिसमें क्षय उपचार इकाई मुरैना, क्षय उपचार इकाय नूराबाद, क्षय उपचार इकाई जौरा, अंबाह, पहाडगढ, कैलारस और सबलगढ में बने हुये हैं। प्रत्येक क्षय रोगी को प्रत्येक क्षय रोगी को उसके उपचार के दौरान 500 रूपये प्रतिमाह पोषण के रूप में प्रदान किये जाते हैं। व्यक्ति को यह नहीं सोचना चाहिये कि टीबी रोग हो गया अब क्या होगा। इस रोग से बचाव संभव है किंतु इसका इलाज डॉट पद्धति से लेना अनिवार्य है।  

खेती-किसानी और किसानों की बेहतरी के पुरोधा शिवराज - जन्म-दिवस पर विशेष "आलेख"

Posted: 06 Mar 2021 06:46 PM PST

किसान पुत्र होने के नाते खेती-किसानी को बेहतर तरीके से जानने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये जो किया है, वह कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। एक लंबे समय से उनके द्वारा खेती-किसानी और किसानों की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों और नवाचारों के परिणाम अब न केवल पूरे देश-दुनिया के सामने है बल्कि उन्हें इसका पुरोधा भी माना गया है।
    प्रदेश के किसानों के हित में खेती को लाभप्रद बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनेक नवाचार भी किये हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भागीदारी है। कृषि उत्पादन को बढ़ाना, उत्पादन की लागत को कम करना, कृषि उपज के उचित दाम दिलाना और प्राकृतिक आपदा या अन्य स्थिति में उपज को हुए नुकसान में किसान को पर्याप्त क्षतिपूर्ति देना, मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों में शामिल हैं।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के किसानों को जो संबल दिया, उससे किसानों ने प्रमुख रूप से गेहूँ उत्पादन में रिकार्ड कायम किया। मध्यप्रदेश गेहूँ उपार्जन में पूरे देश में अव्वल रहा। किसानों के हित में कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन करते हुए ई-ट्रेडिंग का प्रावधान किया गया और किसानों को उपार्जन केन्द्र के साथ ही मंडी के अधिकृत निजी खरीदी केन्द्र और सौदा-पत्रक व्यवस्था के माध्यम से भी फसल बेचने की सुविधा प्रदान की गई। गेहूँ, धान एवं अन्य फसलों के उपार्जन की 33 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई।
    प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में प्रतिवर्ष 6-6 हजार रूपये तो मिल ही रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया गया। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।
    किसानों की परेशानियों को भी मुख्यमंत्री श्री चौहान भलीभांति समझते हैं। उन्होंने प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य परिस्थिति में किसान की उपज को हुए नुकसान में राहत पहुँचाने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लंबित प्रीमियम जमा कर किसानों को राहत पहुँचाई। लॉकडाउन की विकट स्थिति में एक करोड़ 29 लाख टन गेहूँ 16 लाख किसानों से खरीद कर उनके खातों में 27 हजार करोड़ से अधिक की राशि अंतरित किया जाना किसानों के लिये बड़ी राहत थी।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण योजना को पुनरू चालू करते हुए किसानों को राहत पहुँचाई। इसके लिये सहकारी बैंकों को 800 करोड़ रूपये की राशि भी उपलब्ध करवाई गई।  किसानों की आय को बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेहतर प्रबंधन और सिंचाई परियोजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य करवाये। इन कार्यों से प्रदेश में अधिक से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। वर्ष 2020 तक लगभग 40 लाख 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएँ विकसित की गईं। प्रदेश में 19 वृहद, 97 मध्यम और 5344 लघु सिंचाई योजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया। इसके साथ ही 27 वृहद, 47 मध्यम और 287 लघु सिंचाई योजनाएँ प्रगति पर हैं। प्रदेश में अगले 5 वर्षों में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।    कोरोना काल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में 57 हजार 653 जल- संरचनाओं का निर्माण किया गया। इन सभी जल संरचनाओं से जहाँ एक ओर स्थानीय लोगों को कोरोना काल में रोजगार मिला, वहीं भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी के साथ किसानों को खेती में सिंचाई के लिये पानी भी मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से सिंचाई बजट में निरंतर वृद्धि भी की जा रही है।
    हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र में नये प्रावधान जोड़े हैं। इन प्रावधानो में प्राकृतिक प्रकोप, आग लगने तथा वन्य प्राणियों द्वारा मकान नष्ट किये जाने पर आर्थिक सहायता को शामिल किया। किसानों को कृषि कार्य के लिये फ्लैट दरों पर बिजली दी जा रही है, जिसमें 22 लाख कृषि उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। किसानों को खेती के लिये बिजली कनेक्शनों पर 14 हजार 244 करोड़ रूपये का अनुदान दिया गया।
    प्रदेश कृषि अधोसंरचना विकास फंड के उपयोग में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। अधोसंरचना विकास के लिये आत्म-निर्भर कृषि मिशन का गठन किया गया है। कृषि विकास एवं किसान-कल्याण के लिये विभिन्न योजनाओं पर 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक के हितलाभ दिये गये हैं। किसानों के हित में मंड़ी नियमों में ऐतिहासिक सुधार भी किया गया हैं। मंडी टेक्स 1.50 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत किया गया। कृषि की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने तथा उपज का सही दाम किसानों के दिलाने के लिए कृषि उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को मजबूत किया जा रहा है। आगामी वर्षों मे एक हजार नये कृषि उत्पादक संगठनों का गठन किया जाएगा।
    किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा फसल नुकसानी पर न्यूनतम मुआवजा राशि 5 हजार रूपये की गई है। इस संबंध में राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन भी किया गया है। शिवराज के इन्हीं सब कार्यों का परिणाम है कि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश को लगातार सातवीं बार कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सफल प्रयासों ने उन्हें खेती-किसानी और किसानों की बेहतरी के पुरोधा के रूप में मान्यता दिलाई है। 

ईव्हीएम गोडाउन का मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Posted: 06 Mar 2021 06:43 PM PST

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रति दो माह में ईव्हीएम गोडाउन का निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में करना है। निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय ने गुरूवार 4 मार्च 2021 को नवीन ईव्हीएम गोडाउन में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में अपने समक्ष ताले खुलवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पिछले वर्ष की रखी ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट, बीयू, सीयू का अवलोकन किया। इसके बाद अपनी उपस्थिति में ही ईव्हीएम गोडाउन को सभी के हस्ताक्षर कराकर सील किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एलके पाण्डे, ईव्हीएम गोडाउन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री एसके वर्मा सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
  

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रति दो माह में ईव्हीएम गोडाउन का निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में करना है। निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय ने गुरूवार 4 मार्च 2021 को नवीन ईव्हीएम गोडाउन में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में अपने समक्ष ताले खुलवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पिछले वर्ष की रखी ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट, बीयू, सीयू का अवलोकन किया। इसके बाद अपनी उपस्थिति में ही ईव्हीएम गोडाउन को सभी के हस्ताक्षर कराकर सील किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एलके पाण्डे, ईव्हीएम गोडाउन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री एसके वर्मा सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

55 हजार 452 किसानों ने कराया पंजीयन आज तक करा सकते है पंजीयन, पोर्टल फेल, पैसा दो पंजीयन कराओ

Posted: 06 Mar 2021 06:39 PM PST

  किसानों की उपज को समर्थन मूल्य पर क्रय करने की दृष्टि से रबी उपज गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिये किसान अपना पंजीयन 5 मार्च 2021 तक करा सकते है। 5 मार्च को किसानों का पंजीयन सिर्फ सहकारी समितियों के केन्द्रों पर ही किया जायेगा।  

    जिले में 22 फरवरी तक 55 हजार 452 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें 28 हजार 115 गेहूं के कृषक, 773 चना और 26 हजार 564 सरसों के किसानों ने पंजीयन कराया है।  
    जौरा तहसील में 8 हजार 168 गेहूं, 330 चना और 7 हजार 112 कृषकों ने सरसों का पंजीयन कराया है। इसी तरह अम्बाह में 4 हजार 98 गेहूं, 33 चना और 3 हजार 623 किसानों ने सरसों का पंजीयन कराया है। पोरसा तहसील में 3 हजार 747 गेहूं के किसानों ने, 71 चना और 3 हजार 709 सरसांे के किसानों ने पंजीयन कराया है। मुरैना तहसील में 3 हजार 457 गेहूं के किसानों ने, 55 चना और 3 हजार 297 सरसों के किसानों ने पंजीयन कराया है।
    कैलारस तहसील के 3 हजार 171 गेहूं के किसानों ने, 88 चना और 3 हजार 618 सरसों के किसानों ने पंजीयन कराया है। सबलगढ़ तहसील में 2 हजार 887 गेहूं के किसानों ने, 150 चना और 3 हजार 131 सरसों के किसानों ने पंजीयन कराया है।
    बानमौर तहसील में 2 हजार 147 गेहूं के किसानों ने, 32 चना के और 1 हजार 712 सरसों के किसानों तथा मुरैना नगर के 440 गेहूं के किसानों ने, 14 चना के और 362 सरसों के किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों का पंजीयन कार्य अभी जारी है।

शनिवार, 6 मार्च 2021

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

सोमवार, 1 मार्च 2021

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

Gwalior Times Live Morena Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव मुरैना विस्तृत समाचार

Link to Gwalior Times Live Morena  ग्वालियर टाइम्स लाइव

फिल्म -रूबरू-संजय गुप्ता मांडिल, मुकेश सिंघल व सुनील जैन, शकील शाह, गांधी कालोनी मुरैना के नाले से

Posted: 28 Feb 2021 07:58 PM PST


ग्‍वालियर टाइम्‍स की 200 वीं फ‍िल्‍म - ग्वालियर टाइम्स का साप्ताहिक रविवारीय विशेष कार्यक्रम - जनता की आवाज , हर रविवार को प्रसारित किया जाने वाला विशेष प्रसारण , इस अंक में संजय गुप्ता ( मांडिल ) मांडिल कम्प्यूटर्स मुरैना , मुकेश सिंघल , सिंघल स्टेशनर्स एवं पुस्तक सदन जयेन्द्र गंज लश्कर ग्वालियर, सुनील जैन , एडवोकेट ग्वालियर , शकील शाह - माहौर चौराहा , तुस्सीपुरा मुरैना और गांधी कालोनी मुरैना के बरसों से साफ नहीं हुये सीवर लाइन से छेके गये नाले से एक मुलाकात

 

90 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा उसैदघाट पुल - केन्द्रीय मंत्री व मुरैना-श्योपुर सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर

Posted: 28 Feb 2021 07:56 PM PST

 

चंबल नदी के उसेथघाट पर 700 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और 90 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण का 3 वर्षो में पूर्ण होगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल किनारे उसेद घाट पर संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन का अवरोध अब समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उसैदघाट पुल की मांग बहुत समय से चली आ रही थी। पुल के बनने से आपसी रिस्तेदारियां बनेंगी और व्यापार करना भी सुविधा जनक होगा। इस कार्य में कई कारणों से विलंब हुआ, लेकिन अब शुभ घड़ी आ गई है। क्योंकि काम सगुन से शुरू ना हो तो बाधाएं बहुत आती है। कार्यक्रम के अवसर पर अम्बाह विधायक श्री कमेलश जाटव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक पति श्री राजार्धमन सिंह, मुरैना भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री बंशीलाल, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, ब्रिज कॉर्पोरेशन के मोहर सिंह जौदान, एसडीओपी श्री चौहान, समाजेसवी श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री दिनेश जैन, श्रीमती शर्मा कंचन चौहान सहित वाह विधानसभा क्षेत्र और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

चंबल नदी के उसेथघाट पर 700 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और 90 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण का 3 वर्षो में पूर्ण होगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल किनारे उसेद घाट पर संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन का अवरोध अब समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उसैदघाट पुल की मांग बहुत समय से चली आ रही थी। पुल के बनने से आपसी रिस्तेदारियां बनेंगी और व्यापार करना भी सुविधा जनक होगा। इस कार्य में कई कारणों से विलंब हुआ, लेकिन अब शुभ घड़ी आ गई है। क्योंकि काम सगुन से शुरू ना हो तो बाधाएं बहुत आती है। कार्यक्रम के अवसर पर अम्बाह विधायक श्री कमेलश जाटव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक पति श्री राजार्धमन सिंह, मुरैना भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री बंशीलाल, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, ब्रिज कॉर्पोरेशन के मोहर सिंह जौदान, एसडीओपी श्री चौहान, समाजेसवी श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री दिनेश जैन, श्रीमती शर्मा कंचन चौहान सहित वाह विधानसभा क्षेत्र और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दूसरे दिन भी जिला प्रशासन , पुलिस और वन विभाग ने रेत माफिया पर तगड़ा धावा बोलकर 4 हजार रेत ट्राली डंप किया गया रेत मिट्टी में मिला कर तहस नहस किया , अब तक दो दिन में 6,500 ट्राली डंप किया रेत नष्ट किया जा चुका है

Posted: 28 Feb 2021 07:48 PM PST

मुरैना मे रेत माफिया पुलिस अफसरों और अन्य अधिकारीयों को अवैध रेत के ट्राली ट्रेक्टरों और डंपरों से कुचल कर मार डालता था और प्रशासन पर हावी रहता था । जिसके चलते चंबल में रेत का करोबार अवैध रूप से माफिया डॉनों द्वारा संगृहीत रेत से हर साल करोड़ों की कमाई की जा रही थी , अब प्रशासन ने नई रणनीति के तहत बजाय रेत ढोते ले जाते ट्रेक्टर ट्रालीयों ओर डंपरों को पकड़ने के बजाय सीधे सीधे जहां रेत ले जाकर रखा गया और संगृहीत किया जाता है , उन्हीं अड्डों पर ही धावा बोल कर दो दिन में ही साढ़े तीन करोड़ रू की कीमत का साढ़े 6 हजार ट्राली रेत नष्ट कर दिया । ग्वालियर टाइम्स समूह , जिला प्रशासन , पुलिस और वन विभाग की इस नई संयुक्त सटीक रणनीति की सराहना करता है और इस मुहिम में उनके साथ है ।



कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मुरैना विकासखंड के ग्राम जारह, कैमरा, कैंथरी, बरवासन, तोरखेड़ा, कोक सिंह का पुरा और खाण्डौली के समीप जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, खनिज व वन विभाग की टीम ने 4 हजार ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट कराया। इस रेत की बाजारू कीमत 2 करोड़ रूपये बताई गई है। यह जिला प्रशासन ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाही की है। कार्रवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, एसडीएम मुरैना श्री आरएस बाकना, एसडीएम जौरा श्री नीरज शर्मा, खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल, वन विभाग व राजस्व की टीम ने यह कार्रवाई रविवार को की है।   
 

सदाबहार हुआ मुरैना की विश्व विख्यात गजक का जायका

Posted: 28 Feb 2021 07:29 PM PST

कुछ वर्ष पूर्व तक सर्दियों की शुरुआत होते ही मुरैना की गजक की याद सताने लगती थी लेकिन धीरे-धीरे इसके लजीज स्वाद ने इसको बारहमासी बना दिया। आज मुरैना की गजक की मांग पूरे वर्ष भर रहती है यह सच है कि सर्दियों में इसकी डिमांड कई गुना बढ़ जाती है लेकिन गर्मियों में भी इसको खाने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। यूं मुरैना में गजक की शुरुआत 18 वीं शताब्दी  के मध्य पूर्व हुई। संयोग पूर्वक बनी इस गजक रूपी  मिठाई को प्रारंभ में छपरा और डलिया में रखकर गांव गांव बेचा जाता था धीरे-धीरे इसकी प्रसिद्धि बड़ी और हाट बाजार में यह ठेलों पर बिकने लगी। वर्तमान में पोरसा से लेकर सबलगढ़ तक मुरैना जिले की सभी तहसीलों में प्रमुखता से बनती और बिकती है। जिलेभर में छोटे-बड़े गजक निर्माताओं की संख्या 1 सैकड़ा से अधिक है वहीं विक्रय करने वालों की संख्या दुकानदारों और हाथ ठेले वालों को मिलाकर गिनी जाए तो सैकड़ों में बैठेगी।  

गजक के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण इसका मिलावट रहित होना है। गुड और तिल से बनने वाली इस गजक के अनेक फायदे भी हैं। तिल के प्रयोग के कारण यह गर्म तासीर रखती है। और सर्दियों में इसके सेवन से स्वास्थ्य को लाभ होता है इसमें कई तरह की विटामिन होती हैं सौंदर्यीकरण में भी यह सहायक है और चेहरे से झुर्रियां मिटाने का काम करती है। गजक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जैसे आंतों को पुष्ट करना, शुष्क त्वचा को तेल के गुण प्रदान कर, रूखेपन से दूर ले जाना। शरीर को पुष्ट करना, रक्त संचार को ठीक करना। स्वरोजगार का माध्यमय मुरैना जिले में घरेलू उद्योग के रूप में लगातार विकसित हो रहे गजक उत्पादन में लगभग 3000 से अधिक लोग रोजगार पा रहे हैं।        
    मुरैना गजक का स्वाद जिला और प्रदेश सहित देश की सरहद को पार कर विदेश तक पहुंच चुका है इसलिए देश के हर बड़े शहर में मुरैना गजक के नाम से गजकी अली दुकाने मिल जाती हैं।  

अब बनने लगी है शुगर फ्री गजक

    वर्ष 2019 में मुरैना में तत्कालीन कलेक्टर और आचार्य आनंद क्लब के सहयोग से आयोजित हुए गजक मीठोत्सव से गजक की आधा सैकड़ा से अधिक वैरायटी डिजाइन बाजार में दिखाई देने लगी है, इसके साथ ही साथ अब शुगर-फ्री गजक भी बाजार में बिकने लगी है। गजक उत्पादकों के लिए मुरैना गजक को जीआई टैग दिलाने हेतु भी प्रशासन और क्लब द्वारा गंभीर प्रयास किए गए इससे गजक व्यापारियों में उत्साह का संचार हुआ है।        

                                      डी.डी.शाक्यवार 

रेल्वे स्टेशन मुरैना पर आगन्तुकों की संपूर्ण जानकारी का विवरण अंकित करने के लिये कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Posted: 28 Feb 2021 07:24 PM PST

कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि महाराष्ट्र एवं केरला से आने वाले आगन्तुकों की रेल्वे स्टेशन मुरैना पर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में थर्मल स्क्रीनिंग की जाकर उन्हें उनके निवास पर 14 दिन के लिये होम क्वारंटाइन किया जाये।    
    निर्णय के परिपालन में रेल्वे स्टेशन मुरैना पर कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण हेतु थर्मल स्क्रीनिंग करने एवं आगन्तुक की संपूर्ण जानकारी का विवरण अंकित करने के संबंध में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।    
    जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे के मध्य महाराष्ट्र एवं केरला से आने वाली समस्त ट्रेन के लिये प्राथमिक विद्यालय इमलिया सर्वश्री ओमप्रकाश सिंह, माध्यमिक विद्यालय मुडियाखेरा अमरीश कथूरिया, प्राथमिक विद्यालय जेबराखेड़ा गजेन्द्र सविता, प्राथमिक विद्यालय लालौरखुर्द श्री रघुवीर सिंह बघेल, स्वास्थ्य विभाग मुरैना श्री दिलीप शर्मा की ड्यूटी लगाई है।
    इसी प्रकार रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य महाराष्ट्र एवं केरला से आने वाली समस्त ट्रेन के लिये माध्यमिक विद्यालय महिवा का पुरा श्री संदीप कुमार राय, माध्यमिक विद्यालय खेड़ामेवदा श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, माध्यमिक विद्यालय देवलाल का पुरा श्रीनिवास चतुर्वेदी, प्राथमिक विद्यालय रसीलपुर श्री राजेश शर्मा और स्वास्थ्य विभाग श्री नरविर इंदौलिया की ड्यूटी लगाई है।
    नियुक्त कर्मचारी आने वाले व्यक्तियों की पहचान करेंगे तथा उनका परीक्षण करेंगे। परीक्षण उपरांत उनकी समस्त जानकारी से संतुष्ट होने के उपरांत ही प्रवेश करायें। किसी प्रकार का संदेह होने पर प्रवेश न दिया जाये। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी जांच के दौरान अपनी सुरक्षा के लिये अपने हाथों पर ग्लब्स एवं मुंह पर मास्क अनिवार्यतः पहनेंगे। 

हेलो आशा फोन-इन कार्यक्रम 2 मार्च को आयोजित होगा

Posted: 28 Feb 2021 07:17 PM PST

 जनसामान्य को जानकारी देने के उद्देश्य से हेलो आशा फोन-इन कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी भोपाल से लगातार किया जा रहा है। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम पर 2 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक आकाशवाणी, भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। समस्त आशा कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें।

31 मार्च तक निर्माण श्रमिकों के पंजीयन का अभियान चलेगा

Posted: 28 Feb 2021 07:16 PM PST

 मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण के अंतर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में सलंग्न असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक जारी रहेगा। इस आशय के निर्देंश श्रम विभाग द्वारा सभी संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर्स को जारी किए है। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए 2 अक्टूबर 2020 से तीन माह का विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया था। अभियान की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई गई है।

अब सभी पेंशन प्रकरण ऑनलाइन तैयार होंगे, भुगतान में नहीं होगा विलंब

Posted: 28 Feb 2021 07:15 PM PST

 सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्णय के संदर्भ में अगले माह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार कर लिया जाएगा ताकि पेंशन भुगतान में एक भी दिन का विलंब नहीं हो।

    पेंशन प्रकरणों के सबंध में आने वाली कठिनाईयों के लिए संभागीय पेंशन अधिकारी व कोषालय से सम्पर्क किया जा सकता है। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों में आ रही कठिनाइयों के निराकरण के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र में इस विषय पर चर्चा हुई।
    वल्लभ कोषालय भोपाल द्वारा वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों में आ रही विभिन्न स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इससे संबंधित पेंशन एवं ईएसएस माडयूल के अंतर्गत कठिनाइयों के त्वरित निराकरण के लिये वित्तीय सलाहकार, वित्तीय अधिकारियों तथा आहरण संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, वल्लभ भवन श्री प्रदीप ओमकार, सहायक कोषालय अधिकारी भारती देशमुख, कोषालय स्टाफ एवं पेंशन कार्यालय के अधिकारियों ने ईएसएस व पेंशन मॉडयूल के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार करने की प्रक्रिया और निराकरण संबंधी जानकारी विस्तार से बताई। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में संचालक पेंशन एवं संभागीय पेंशन अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपराजिता - से होंगी प्रदेश की बालिकाएँ आत्मनिर्भर

Posted: 28 Feb 2021 07:13 PM PST

 महिला-बाल विकास विभाग द्वारा बलिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माशर्ल आर्ट्स का प्रशिक्षण ''अपराजिता'' प्रारम्भ किया जा रहा है।

    संचालक, महिला-बाल विकास श्रीमती स्वाती मीणा नायक ने बताया कि 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के 311 विकास खण्डों में उत्कृष्ट विद्यालय और चयनित शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाओं के लिए 15 से 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। इसमे आत्म-रक्षा वाली खेल गतिविधियाँ जूड़ो, कराटे एवं ताईक्वांडों का विशेष प्रशिक्षण खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से दिया जायेगा।
    श्रीमती स्वाति मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य न सिर्फ बालिकाओं को आत्म-रक्षा के तरीके सीखाना है, बल्कि इस क्षेत्र में रूचि रखने वाली बालिकाओं का टेलेंट सर्च भी हो सकेगा। प्रशिक्षण के समापन पर सभी विकास खण्डों में प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी और प्रत्येक विकासखण्ड से प्रथम दस प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन भी किया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कान्फ्रेंस अब 13 मार्च को

Posted: 28 Feb 2021 07:12 PM PST

 कलेक्टर्स कान्फ्रेंस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित 8 मार्च के स्थान पर अब कलेक्टर्स कान्फ्रेंस 13 मार्च को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जायेगी। इसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की जिलेवार समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय में कलेक्ट्रेट एनआईसी केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

मुरैना जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का निःशुल्क कोविड-19 का टीकाकरण आज से प्रारंभ

Posted: 28 Feb 2021 07:10 PM PST

  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार मुरैना जिले में 1 मार्च से 60 वर्ष के लोंगों को कोविड-19 का टीका जिला चिकित्सालय मुरैना, सिविल हॉस्पीटल अम्बाह और सबलगढ़ में लगाया जायेगा। हितग्राही अपना आधार कार्ड, फोटो आईडी, पेनकार्ड, अन्य फोटोयुक्त परिचय पत्र टीकाकरण केन्द्र पर लेकर अवश्य जायें।  

    कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने लोंगो से अपील की है कि हितग्राही स्वयं अपने मोबाइल में कोविड-19 एप्प डाउनलोड कर सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जो हितग्राही रजिस्ट्रेशन करने में सक्षम नहीं है, वह टीकाकरण स्थल पर अपने उम्र का प्रमाणपत्र आधार कार्ड के साथ वोटर आईडी, पेनकार्ड, बैंक पासबुक और फोटो पहचान पत्र इनमें से कोई दो के आधार पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। हितग्राही अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर 07532-232401 पर संपर्क कर सकते है

आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के कार्ड अब हितग्राही आज से कॉमन सर्विस सेन्टर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है

Posted: 28 Feb 2021 07:09 PM PST

  गरीब एवं आम लोंगो की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के दायरे में सभी पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के लिये विशेष अभियान ''आपके द्वार आयुष्मान सोमवार'' 1 मार्च 2021 से शुरू होकर 31 मार्च 2021 तक पूरे माह चलाया जायेगा।

    लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर 1 मार्च से विशेष अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेन्टर एवं आयुष्मान पंजीयन केन्द्र पर हितग्राहियों को निःशुल्क कार्ड बनाकर दिये जायेंगे। आयुष्मान योजना के तहत 2011 की जनगणना में शामिल लोंगो में अतिरिक्त संबल और खाद्य सुरक्षा पर्ची वाले हितग्राहियों को शामिल किया गया है। इस विशेष अभियान में जिला प्राधिकरण को शामिल किया गया है। स्थानीय कर्मचारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पैरालीगल वॉलेटियर्स, वी.ई.ई. सेक्टर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, की सक्रिय भागीदारी रहेगी। ग्राम सचिवों को हितग्राही की सूची देकर घर-घर जाकर लोंगो की सूचना दी जायेगी। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
    सीएमएचओ डॉ. आरसी बांदिल ने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे अभियान का लाभ उठायें और आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क कार्ड बनवायें।