शनिवार, 26 सितंबर 2009

सी.बी.आई. मुरैना आई, भ्रष्‍टाचार, गबन, रिश्‍वतखोरी के खिलाफ छेड़ी मैदानी जंग, चम्‍बल में हडकम्‍प, रातो रात पड़े छापे

सी.बी.आई. मुरैना आई, भ्रष्‍टाचार, गबन, रिश्‍वतखोरी के खिलाफ छेड़ी मैदानी जंग, चम्‍बल में हडकम्‍प, रातो रात पड़े छापे

नरेन्‍द्र सिंह तोमर '' आनन्‍द' एवं असलम खान

मुरैना 26 सितम्‍बर 09, सी.बी.आई की मध्‍यप्रदेश शाखा ने भ्रष्‍टाचार, गबन और रिश्‍वतखोरी जैसे मामलों में आम जनता से जागृत, सचेत होने और सीधे सी.बी.आई से इसकी शिकायतें करने हेतु मुरैना में 23 सितम्‍बर को जागरूकता तथा सम्‍पर्क शिविर का आयोजन यहॉं कलेक्‍ट्रेट परिसर के डी.आर.डी.ए. हॉल में किया ।

सी.बी.आई. की मध्‍यप्रदेश शाखा के एस.पी. श्री योगेन्‍द्र कोयल और उनकी टीम सहित मुरैना के सी.एस.पी. श्री कमल मौर्य, जिले के पत्रकारगण तथा कुछ शिकायतकर्ता मौके पर मौजूद थे । सी.बी.आई भोपाल के एस.पी. श्री योगेन्‍द्र कोयल पत्रकारों से रूबरू होकर सी.बी.आई के कामकाज और कार्यप्रणाली पर विस्‍तृत प्रकाश डालते हुये पत्रकारों के सवालों के उत्‍तर भी देते रहे साथ ही मौके पर ही शिकायत कर्ताओं के आवेदन भी ग्रहण करते रहे ।

सी.बी.आई के मुरैना आने की खबर अंत तक गोपनीय रहने से यद्यपि अधिक शिकायत कर्ता वहॉं नहीं पहुँच सके लेकिन फिर भी दो शिकायत कर्ताओं ने अपने शिकायती आवेदन श्री कोयल को दिये ।

23 सितम्‍बर को ही भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष एवं मुरैना सांसद नरेन्‍द्र सिंह तोमर के अनेक व्‍यस्‍तता भरे कार्यक्रमों के कारण जहॉं प्रशासन और महत्‍वपूर्ण पुलिस अधिकारी इस खास मौके से वंचित रहे वहीं इतने महत्‍वपूर्ण शिविर को अंतिम समय तक गोपनीय रखे जाने से आम नागरिकों को भी इसकी भनक नहीं लग सकी ।

श्री कोयल ने सी.बी.आई द्वारा भ्रष्‍टाचार, गबन, और रिश्‍वतखोरी जैसे मामलों में पत्रकारों से चर्चा करते हुये उन्‍हें बताया कि आम जनता यानि कोई भी आम नागरिक सीधे सी.बी.आई को शिकायत कर सकता है तथा उन्‍होनें अपने फोन व मोबाइल नंबर एवं ई मेल पते भी पत्रकारों को उपलब्‍ध कराये एवं जनता के लिये इन्‍हें प्रकाशित कर सार्वजनिक करने का आह्वान भी किया । श्री कोयल ने बताया कि ये नंबर 24 घण्‍टे चालू रहते हैं और किसी भी समय उनसे कोई भी सम्‍पर्क कर सकता है ।

सी.बी.आई की कार्यप्रणाली और भ्रष्‍टाचार विरोधी मुहिम

श्री योगेन्‍द्र कोयल ने भारत सरकार और सी.बी.आई. द्वारा छेड़े गये भ्रष्‍टाचार, रिश्‍वतखोरी और गबन जैसे मामलों के खिलाफ मैदानी अभियान की भूमिका व कार्यप्रणाली पर विस्‍तृत प्रकाश डालते हुये बताया कि केन्‍द्र सरकार के किसी भी कार्यालय, केन्‍द्र सरकार के किसी लोक उपक्रम, कार्पोरेट सेक्टर, लोक उद्यम, केन्‍द्र सरकार के किसी भी विभाग, बीमा, बैंक, डाकघर , रेल्‍वे, आयकर, क्रेडिटकार्ड, केन्‍द्र सरकार की योजनाओं, भारत सरकार द्वारा सीधे अनुदानित स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के मामलों में भ्रष्‍टाचार , गबन, एवं रिश्‍वतखोरी के मामले सीधे ही सी.बी.आई स्‍वयं हैण्‍डल करती है और त्‍वरित एवं तत्‍पर सीधी कार्यवाही करती है ।

राज्‍य सरकार के ऐसे सभी विभाग या कार्यालय जो कहीं से पार्शियली या अंशत: या सारत: केन्‍द्र सरकार से निधि संबद्ध या धन प्राप्‍त होकर संचालित, मानिटर्ड या प्रशासित है उनसे संबंधित मामले भी सी.बी.आई राज्‍य सरकार से सहबद्ध होकर हैण्‍छल करती है इनके भी भ्रष्‍टाचार, गबन और रिश्‍वत से जुड़ मामले सी.बी.आई को भेजे जा सकते हैं ।

राज्‍य सरकार के पिभागों, कार्यालयों, लोक उपक्रमों, लोक उद्यमों एवं लोक सेवाओं, अधिकारीयों कर्मचारीयों से जुड़े भ्रष्‍टाचार, गबन और रिश्‍वत के मामले भी सी.बी.आई. को भेजे जा सकते हैं, ऐसे मामलों में सी.बी.आई. अपने कव्‍हर नोट के साथ राज्‍य सरकार की संबंधित जॉच या अपराध जॉच एजेन्‍सी की ओर प्रकरण अग्रेषित कर राज्‍य सरकार की सम्‍बन्धित अपराध शाखा या जॉच एजेन्‍सी मसलन आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो, लोक आयुक्‍त, या सतर्कता विभाग को त्‍वरित व तत्‍पर कार्यवाही करने के लिये आग्रह करती है तथा मामले के अंत तक उस पर नजर रखती है ।

श्री कोयल ने किसान क्रेडिट कार्ड , किसान ऋण योजनाओं, स्‍वरोजगार योजनाओं, बेरोजगारों के शोषण आदि से जुड़े मामले भी सी.बी.आई. को दिये जाने का आग्रह किया ।

मौके पर हुयी दो शिकायतें

सम्‍पर्क शिविर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान ही दो आवेदक श्री कोयल से मिले और अपनी शिकायतें उन्‍हें सौंपी । एक आवेदक पहले से ही अपनी शिकायत लिखित तौर पर तैयार कर के लाया था (संभवत: उसे पहले से ही सी.बी.आई के आने की जानकारी थी, वह पूरी तैयारी से आया था) दूसरा आवेदक एक महिला थी जिसे शायद अचानक जानकारी मिली थी और बिना तैयारी के आयी थी जिस पर श्री कोयल ने उसे अपनी शिकायत लिखित रूप से विवरण रूप में बताने का निर्देश दिया और उसने अपनी शिकायत वहीं जल्‍दी जल्‍दी लिखी और श्री कोयल को सौंपी ।

लालौर मुरैना के सत्‍यनारायण शर्मा ने अपनी शिकायत सौंपते हुये बताया कि उनके नाम पर उनकी जमीन को मार्टगेज कर किसी ने यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया से 2 जाख रूपये का ऋण ले लिया है और उन्‍होंने खुद कभी बैंक से कोई ऋण नहीं लिया और अब उनसे जबरदस्‍ती बैंक द्वारा 1 लाख 65 हजार रूपये की पैनल्‍टी सहित ऋण वसूली की जा रही है, उनके द्वारा पुलिस में एफ.आई.आर. भी दर्ज करायी गयी किन्‍तु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुयी, पत्रकारों ने बताया कि मुरैना की बैंकों में यह आमतौर पर वर्षों से चल रहा है और ऐसे सैकड़ों मामले हैं जिनमें किसी के भी नाम पर किसी अन्‍य ने फर्जी ऋण निकाल लिये हैं जिसमें अंचल में अनेक दलाल सक्रिय है तथा बैंक प्रबंधन इसमें अपने दलालों के माध्‍यम से कूटरचना व जालसाजी करके किसी के भी नाम पर कोई भी ऋण निकाल लेता है । सी.बी.आई ने सारी टिप्‍स एवं पाइण्‍टस नोट कर लिये तथा सत्‍यनारायण शर्मा नामक किसान का मामला अपने संज्ञान में लेकर कार्यवाही के लिये ग्रहण कर लिया ।

कल्‍पना मुदगल नामक युवती ने अपनी शिकायत करते हुये बताया कि वह एक एन.जी.ओ. चलाती है (कल्‍पना मुदगल के एन.जी.ओं. के खिलाफ मुरैना के तत्‍काली कलेक्‍टर राधेश्‍याम जुलानिया ने फर्जी कार्यवाही कर अनुदान हड़पने और जालसाजी का मामला पुलिस में पंजीबद्ध कराया था यह मामला लंबित है) कल्‍पना मुदगल की शिकायत थी कि उसके एन.जी.ओं के बैंक खाते से उसी के एन.जी.ओं. के अन्‍य पदाधिकारीयों ने उसके फर्जी हस्‍ताक्षर बना कर पूरा बैंक खाता साफ कर दिया है, उसने मामले की पुलिस एफ.आई.आर. भी दर्ज करायी लेकिन अभी तक उसे न्‍याय नहीं मिला है ।

पत्रकारों ने की व्हिसिल ब्‍लोइंग

पत्रकारों ने श्री कोयल के साथ चर्चा में भाग लेते हुये कई मामलों की व्हिसिल ब्‍लोइंग की पत्रकारों ने श्री कोयल कों किसानों के सहकारी समितियों द्वारा वर्षों से फर्जी बीमों और क्‍लेम मांगने पर क्‍लेम न मिलने तथा बीमा कम्‍पनीयों द्वारा यह कहे जाने पर कि सम्‍बन्धित सहकारी समिति ने उनके यहॉं कोई पैसा नही जमा कराया के लम्‍बे चौड़ फर्जीवाड़े, स्‍कूल शिक्षा विभाग में छात्रों के फर्जी बीमा किये जाने और सरकारी स्‍कूलों के छात्रों को आज तक कभी कोई क्‍लेम न मिलने, जिला शिक्षा विभाग द्वारा बीमा कम्‍पनीयों से सांठगॉंठ कर लाखों करोड़ो छात्र बीमा के फर्जीवाड़े, एन.जी.ओ. मूवमेण्‍ट के नाम पर जिले की फर्जी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओ द्वारा करोड़ों रू. फर्जीवाड़ा कर हड़पने उनके साथ भारत सरकार के और मध्‍यप्रदेश सरकार के अधिकारीयों से सीधे सांठगांठ कर करोड़ों रू. का प्रतिवर्ष फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट की ओर भी ध्‍यान आकर्षित कराया । इस सम्‍बन्‍ध में कुछ पत्रकारों ने सी.बी.आई. को साक्ष्‍य सबूत देने और भारत सरकार द्वारा फर्जी व फरार घोषित संस्‍थाओं को मुरैना में प्रशासन व राज्‍य सरकार के साथ कई कार्यक्रमों में कार्य करने की जानकारी भी उपलब्‍ध कराई तथा भारत सरकार एवं राज्‍य सरकार से अनुदानित स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्यवाही न करने, अपनी सूचनायें व जानकारीयॉं सार्वजनिक न करने, इण्‍टरनेट पर प्रकाशित न करने फण्‍ड, पदाधिकारी, व हितग्राहीयों की सूची सार्वजनिक न किये जाने पर भी सी.बी.आई. को व्हिसिल ब्‍लोइंग की । इसके अलावा करीब दो दर्जन और भ्रष्‍टाचार, गबन तथा रिश्‍वत से जुड़े अपराधों की व्हिसिल ब्‍लोइंग की गयी ।

सायबर क्राइम पर मौन रहा

हालांकि सायबर क्राइम से जुड़े अपराध सी.बी.आई के हिट लिस्‍ट में हैं लेकिन मुरैना में सायबर क्राइम पर मौन छाया रहा और न पत्रकारों ने न सी.बी.आई ने इस विषय को चर्चा में लिया ।

पब्लिक नेटवर्क बनाने की मुहिम

सी.बी.आई. ने खास वजह बताते हुये कहा कि जिन जिलों में सी.बी.आई. का पर्याप्‍त नेटवर्क नहीं हैं वहॉं सी.बी.आई. अपना पब्लिक नेटवर्क तैयार कर रही है एक सक्रिय, सक्षम व सशक्‍त पब्लिक नेटवर्क तैयार करना जो कि सी.बी.आई. का सहयोगी नेटवर्क हो सी.बी.आई का प्रमुख उद्देश्‍य है तथा मुरैना जिला  ऐसे ही एक जिला है जहॉं हमें अपना नेटवर्क खड़ा करना है और हमने आज इसकी इस सम्‍पर्क शिविर के साथ शुरूआत की है । हम जिला स्‍तरीय कार्यक्रम चला रहे हैं और आगे सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम चलाये जायेंगें, हम चाहते हैं कि भ्रष्‍टाचार, गबन और रिश्‍वतखोरी के खिलाफ लोग खुलकर मुखर होकर सामने आयें, सी.बी.आई. से जुड़ें ।

सी.बी.आई को करें शिकायत तभी मिटेगा भ्रष्‍टाचार

श्री कोयल ने कहा कि हर जगह भ्रष्‍टाचार है, गबन और रिश्‍वतखोरी है लेकिन जब त‍क आप हमें शिकायत नहीं करेंगे, सुराग या साक्ष्‍य नहीं देंगे तब तक हम कार्यवाही कर पाने में असमर्थ रहते हैं हमें आप खबर दीजिये या सुराग दीजिये हम कार्यवाही करेंगें । श्री कोयल ने यहॉं तक कहा कि आप तो बस हमें सुरागी संकेत दे दीजिये बकाया काम हम कर लेंगे ।

चड्डी गीली हो जाती है सी.बी.आई के नाम से

एक पत्रकार द्वारा बार बार कई बार यह पूछे जाने और दोहराये जाने पर कि साहब पुलिस के नाम से तो लोगों को पसीने आते हैं लेकिन आपके नाम से तो आदमी की सीधी चड्डी गीली हो जाती है अगर कोई किसी की झूठी खबर आपको दे दे तो कोई तो मुफत में ही मारा जायेगा और उसकी चड्डी गीली हो जायेगी । इस पर श्री कोयल ने पहले तो कोई जवाब देना उचित नहीं समझा लेकिन बार बार पूछे जाने पर उन्‍होंने बताया कि हम हर खबर का हर सूचना का गोपनीय तरीके से पहले सत्‍यापन कराते हैं और सत्‍यता की सुगंध पाने के बाद ही कार्यवाही करते हैं और फिर कार्यवाही में देर नहीं लगाते । सबूत बटोरना हमारा काम है हमारे शिकायत कर्ता का नहीं और यदि इसके बाद भी अगर सूचना गलत पायी गयी तो हम अपनी कमजोरी इसे मानते हैं अपने सूचनाकर्ता या शिकायतकर्ता की नहीं और हम अपने खबर देने वाले को सुरक्षा व संरक्षण देते हैं पुलिस की तरह उसे उल्‍टा नहीं पुलिस केस में फंसा देते । उल्‍लेखनीय है कि सम्‍बन्धित पत्रकार प्रसिद्ध वकील भी था और अनेक भ्रष्‍टों का संरक्षक एवं शासकीय कम्‍पनीयों तथा सी.बीआई के निशाने पर कम्‍पनीयों, विभागों व अधिकारीयों का अभिभाषक है । पत्रकार की चिन्‍ता ताड़ते हुये ग्‍वालियर टाइम्‍स से सी.बी.आई. के एक अधिकारी ने अलग से गोपनीय चर्चा में अंतत: पूछ ही लिया कि यह श्रीमान कहीं किसी निशाने से तो नहीं जुड़े है इनकी चड्डी गीली क्‍यों हो रही है ।

रातोंरात मचा हड़कम्‍प और धड़ाधड़ हुयी छापेमारी

सी.बी.आई की शहर और अंचल में हरकत की खबर से मुरैना के कई सरकारी विभागों और कार्यालयों में हड़कम्‍प मच गया । और मुरैना सांसद नरेन्‍द्र सिंह तोमर के शाम तक चले कार्यक्रमों से फारिग होने के बाद कई विभागों ने फटाफट अपने रिकार्ड खंगालने और फूंकने तथा ओ.के करना शुरू कर दिये । रात 9 बजे से रात 1 बजे तक कई स्‍वयंसेवी अनुदानित संस्‍थाओं के कार्यालयों, छात्रावासों और संस्‍थाओं पर प्रशासन छापेमारी करता रहा । पिछले तीन दिन से चल रहा छापा मारी एपीसोड और एन.जी.ओं. की खाना तलाशी अभी तक जारी है । सूत्र बताते हैं कि दो चार एन.जी.ओं. लपेट में आभी गये हैं । एन.जी.ओ; की खाना तलाशी के लिये विशेष तौर पर पेजीयक फर्म्‍स एवं संस्‍थायें म.प्र ग्‍वालियर भी टीम के साथ घूम रहे है , उधर खबर है कि सी.बी.आई गोपनीय तौर पर अभी चम्‍बल में ही डेरा डाले हुये है और ग्‍वालियर चम्‍बल में कई मामलों के सुराग टटोल रही है ।

सी.बी.आई के सम्‍पर्क्‍ पते कैसे करें शिकायत

समाचार काफी विस्‍तृत हो जाने के कारण हम सी.बी.आई के सम्‍पर्क पते व सम्‍पर्क एवं शिकायत के तरीके पृथक से देंगें तथा वेबसाइट पर सी.बी.आई से सम्‍पर्क लिंक और जानकारी भी उपलब्‍ध करायेंगे साथ ही मातृ संस्‍था प्रसिद्ध स्‍वयंसेवी संस्‍था नेशनल नोबल यूथ अकादमी एवं ग्‍वालियर टाइम्‍स संयुक्‍त रूप से चम्‍बल में सी.बी.आई. को भ्रष्‍टाचार गबन और रिश्‍वत से जुड़ी शिकायतों को पहुँचाने के निये पर्चा पेम्‍पलेट छपवा कर बंटवाने ग्रामीण शिविर आदि लगा कर भी जागस्‍कता व प्रचार प्रसार करेंगें जिसमें सी.बी.आई को शिकायत करने तथा संपर्क तरीके आदि प्रमुख रूप से प्रचारित किये जायेंगे । अधिक जानकारी के लिये लॉगइन करें – www.gwaliortimes.com     Or On Direct C.B.I. Website  www.cbi.gov.in    

 

समाज सेवा और और बालिका संरक्षण दुष्‍कर व भीष्‍म कार्य – कलेक्‍टर मुरैना – अग्रवाल

बालिका है तो आज हम हैं, कन्‍या बिना सृष्टि और पुरूष दोनों का विनाश- चम्‍बल आयुक्‍त अग्रवाल

समाज सेवा और और बालिका संरक्षण दुष्‍कर व भीष्‍म कार्य – कलेक्‍टर मुरैना – अग्रवाल

मुरैना 26 सितम्‍बर 09, विगत 22 सितम्‍बर 09 को यहॉं विख्‍यात समाज सेवी संस्‍था अभ्‍युदय आश्रम के सभागृह में चम्‍बल आयुक्‍त श्री एस.डी.अग्रवाल, मुरैना जिला कलेक्‍टर श्री एम.के. अग्रवाल ने स्‍वयंसेवी संस्‍था ''संस्‍कृति'' द्वारा गिरते कन्‍या लिंग अनुपात पर आयोजित दिशा निर्देशन कार्यक्रम के दौरान शिरकत करते हुये अभ्‍युदय आश्रम की बालिकाओं व बालकों द्वारा प्रस्‍तुत सांध्‍य भजन प्रार्थना में भाग लेकर अंचल के समाजसेवी क्षेत्र को अति उपयोगी महत्‍वपूर्ण निरूपित करते हुये इसका सम्‍यक उपयोग एवं सद्भावपूर्ण संचालन पर बल दिया ।

कार्यक्रम में अनेक राष्‍ट्रीय व उत्‍कृष्‍ट पुरूस्‍कारों से सम्‍मानित व विभूषित प्रसिद्ध समाजसेवी रामसनेही, डॉं एच .सी.शर्मा, डा. गजेन्‍द्र सिंह तोमर, डॉ. आर.सी.बादिल एवं संस्‍कृति संस्‍था के संचालक व कन्‍या शिशु बचाओ अभियान के संयोजक देवेन्‍द्र सिंह तोमर भी मंचासीन थे ।

इस अवसर पर चम्‍बल आयुक्‍त श्री एस.डी. अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में अभ्‍युदय आश्रम एवं समाजसेवी रामसनेही की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये उन्‍हें समाजसेवियों के लिये प्रेरणास्‍त्रोत बताया । श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चियॉं सृष्टि का भविष्‍य हैं, सृष्टि की संचालक, वाहक एवं पालक हैं उनके बगैर मानव पीढ़ी के भावी संसार की कल्‍पना नहीं की जा सकती । बच्चियॉं जहॉं हमारी बेटियॉं हैं वहीं उनके कई अलग रूप हमारे आस पास कभी बहिन के रूप में, कभी मॉं के रूप में तो कभी पत्‍नी के रूप में सदा रहते हैं । बेटियॉं नहीं रहेंगीं तो न मॉं रहेगी , न बहिन मिलेगी न पत्‍नी । हमें अपना अस्तित्‍व बचाना है या सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले बेटियों को सुरक्षित रखना होगा ।

मुरैना जिला कलेक्‍टर श्री एम.के. अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने मार्गदर्श एवं प्रोत्‍साहनदायक सम्‍बोधन में कहा कि आजकल मॉं दुर्गा का शक्ति या स्‍त्री के श्रेष्‍ठतम स्‍वरूप का नवदुर्गा आराधना अर्चना का काल चल रहा है , हमारी संस्‍कृति में स्‍त्री को उच्‍चस्‍तरीय श्रेष्‍ठता दर्जा व मान्‍यता आदिकाल से ही प्राप्‍त रही है इसीलिये हम वर्ष में दो बार स्‍त्री शक्ति पूजा के सर्वोत्‍तम पर्व नवरात्रियों को वर्ष में दो बार मनाते हैं, इसके अतिरिक्‍त स्‍त्री शक्ति की ही कभी मॉं जगदम्‍बा जगज्‍जननी तो कभी दस महाविद्या के रूप में अर्चना उपासना करते हैं , ब्रह्मा विष्‍णु और महेश जैसे त्रिदेव भी आदिशक्‍ित जगज्‍जननी मॉं की आराधना कर ईश्‍वर और सृष्टि के नियामक, नियन्‍ता व संहारक शक्तियों से समृद्ध हैं । शक्ति यानि स्‍त्री की श्रेष्‍ठता व उसकी रक्षा पूजा उपासना अर्चना से हमारे धार्मिक ग्रथ भरे पड़े हैं फिर भी कई लोग बालिक का महत्‍व नहीं जानते और मूढ़ होकर प्रकृति की सर्वश्रेष्‍ठ वरदान स्‍वरूप कन्‍या रत्‍न को भी त्‍याग देते हैं जिससे उनका व समाज का घोर अनर्थ होता है और कई काल तक यह पाप समाज को पीड़ायें देकर सताता है । श्री अग्रवाल ने रामसनेही की समाजसेवा और अभ्‍युदय आश्रम की मुक्‍त कण्‍ठ से प्रशंसा करते हुये कहा कि ऐसे लोग कुदरत बड़ी मुश्किल से पैदा करती है जो कि दूसरों के लिये अनुकरणीय मिसाल बनें । मैंने रामसनेही जी का काम लम्‍बे समय तक देखा है और ऐसे समाजसेवी की लम्‍बी उम्र व स्‍वस्‍थ जीवन की मैं कामना करता हूँ , श्री अग्रवाल ने कन्‍या लिंगानुपात पर अंचल की स्थिति पर प्रकाश डालते हुये कहा आज से पन्‍द्रह बीस साल पहले अंचल में कन्‍याओं की स्थिति यहॉं काफी बदतर थी लेकिन सरकारी प्रयासों और योजनाओं के जरिये तथा समाजसेवियों एवं समाजसेवी संस्‍थाओं द्वारा कमर कस कर उठ खड़े होने के बाद चार साल पहले इस अभियान की जो अलख जगाई गयी थी उसका असर साफ तौर पर नजर आने लगा है और लोग अब जागरूक होने लगे हैं तथा स्‍वेच्‍छा से कन्‍या रत्‍न अनमोल मानकर उसे बचाने लगे तथा गर्भ में भ्रूण परीक्षण से परहेज करने लगे हैं । श्री अग्रवाल ने म.प्र. सरकार द्वारा कन्‍याओं के संरक्षण व कल्‍याण के लिये चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्‍मी, मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना, और मुफ्त साइकिल वितरण जैसी कई योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये सरकार की बालिका संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्‍साहन की मंशा पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में अभ्‍युदय आश्रम के संचालक प्रसिद्ध समाजसेवी रामसनेही, डॉ. एच.सी.शर्मा, डाफ. गजेन्‍द्र सिंह तोमर, डॉ. आर.सी. बांदिल ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये ।

संस्‍कृति संस्‍था के संचालक व अभियान के संयोजक देवेन्‍द्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम और अभियान की बुनियादी अवधारणा, रूपरेखा तथा उपलब्धियों पर  प्रकाश डाला । अंत में ग्‍वालियर टाइम्‍स के प्रधान संपादक एवं स्‍वयंसेवी संस्‍था नेशनल नोबल यूथ अकादमी के संस्‍थापक व संचालक नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' ने अभार प्रदर्शन किया ।

 

गुरुवार, 24 सितंबर 2009

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से 20 तटीय गांवों के जीवन में बदलाव

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से 20 तटीय गांवों के जीवन में बदलाव

सार्वजनिक - निजी भागीदारी के लिए मॉडल

 

                                                            के.एम रवीन्द्रन *

अपर महानिदेशक, पसूका, चेन्नई

       किसी भी प्रौद्योगिकी अथवा उपकरण के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। हालांकि उसकी प्रभावोत्पादकता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके सकारात्मक पक्ष से हम कितना फायदा उठा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यह हम पर निर्भर है कि हम प्रौद्योगिकी को अपने पक्ष में कैसे इस्तेमाल करें।

 

       कुछ ऐसा ही पुडुचेरी बहुद्देश्यीय सामाजिक सेवा सोसायटी नामक गैर सरकारी संगठन ने पूरी सफलता के साथ किया है।

 

       सोसायटी ने मछुआरों के दैनक जीवन को नया रूप देने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सर्वोत्तम इस्तेमाल के जरिए पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुड्डालूर और वल्लुपुरम जिलों में ज्वार-भाटा को पूरी तरह से मछुआरा समुदाय के अनुकूल बना दिया है।

 

       पुडुचेरी में सोसायटी के मुख्यालय में इसरो के समर्थन से मुख्य सूचना केन्द्र की स्थापना से इस मिशन की शुरूआत हुई। यह केन्द्र गांवों में स्थित ग्राम सूचना केन्द्रों को सूचना प्रसारित करता है। पुडुचेरी में चिन्हित गांवों की संख्या नौ, कुड्डालूर में आठ और कराईकल में तीन हैं। इन 20 तटीय खेड़ों में ग्रामीणों के रोजमर्रा के जीवन में समृध्दि लाने के लिए सूचना और ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है।  आसन्न संकट की आशंका के मामले में नियमित सूचना के अलावा चेतावनी संदेश जारी किए जाते हैं। पांच साल पहले त्सुनामी से तबाह क्षेत्र में लोगों को प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने का यह पुडुचेरी बहुउद्देश्यीय सामाजिक सेवा सोसायटी का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

 

       सार्वजनिक उद्बोधन प्रणाली के जरिए दिन में तीन बार, मौसम, लहरों की ऊंचाई, हवा की चाल, वे संभावित क्षेत्र जहां मछली मिल सकती हैं और मछलियों के दैनिक बाजार भाव के बारे में घोषणाएं करने के लिए प्रणाली स्थापित की गई हैं। यह सूचना इन गांवों में बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जाती है। हालांकि सार्वजनिक उद्धोषणा प्रणाली की पहुंच सिर्फ एक किलोमीटर तक सीमित है लेकिन पुडुचेरी बहुउदेश्यीय सामाजिक सेवा सोसायटी के अथक प्रयासों से इस सीमा से भी बाहर कदम रखा गया है। सोसायटी ने पुढु युगम पड़ाइपोम (आइए, एक नए प्रभात के लिए प्रयास करें) नामक मछुआरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रसारण के लिए आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के पुडुचेरी केन्द्र के साथ अनुबंध किया है। गहरे समुद्र में मौसम की स्थिति की जानकारी पाने के लिए मछुआरों के आग्रह पर संचार के इस माध्यम के इस्तेमाल का विचार किया गया। आकाशवाणी पुडुचेरी के सहयोग से ग्रामीण समुदाय के लिए सूचना नामक विशेष कार्यक्रम भी दिन में तीन बार प्रसारित किया जाता है।

 

       पुडुचेरी बहुउद्देश्यीय सामाजिक सेवा सोसायटी के पास मौसम पूर्वानुमान पर कार्यक्रम रिकार्ड करने के लिए सुसज्जित स्टूडियो है। सोसायटी के मुख्यालय में स्वचालित मौसम केन्द्र स्थापित किया गया है जहां लहरों की ऊंचाई, समुदाय आधारित आपदा की तैयारी,  सूचना का अधिकार, बाल अधिकार, महिला सशक्तीकरण, बच्चों के गैर कानूनी व्यापार और समुदाय आधारित अन्य विशिष्ट जानकारियां प्रदान की जाती हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और युवकों सहित ग्रामीण समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में उत्सुकता व उत्साह से भाग लेते हैं। उन्हें कार्यक्रम के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है जो उनकी अपनी आवाज में रिकार्ड किया जाता है तथा आकाशवाणी पुडुचेरी के जरिए उसे प्रसारित किया जाता है।

 

       भू-विज्ञान मंत्रालय का हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय समुद्र सूचना सेवा केन्द्र और चेन्नई स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान और लहरों की ऊंचाई के बारे में सूचना उपलब्ध कराते हैं। पुडुचेरी में सोसायटी के मुख्यालय में इसरों की मदद से डिजिटल डिस्प्ले प्रणाली स्थापित की गई है जो मछुआरों को समुद्र संबंधी सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराती है। इस गैर सरकारी संगठन ने इन गांवों के मछुआरों की सुरक्षा के लिए लहरों की ऊंचाई नापने के लिए 2007 में  (अक्षांश: 11 डिग्री 52. 442' एन, उन्नतांश: 79 डिग्री 50. 573' ई) बंगाल की खाड़ी, चिन्नावीरंपत्तीनम, पुडुचेरी में बंगाल की खाड़ी में अपना वेव राइडर चिन्ह स्थापित किया गया है।

 

       सॉपऊटवेयर सेवा कम्पनियों के राष्ट्रीय संघ ने इन 20 गांव ज्ञान केन्द्रों के जरिए सीखने के इच्छुक लोगों को कम्प्यूटर शिक्षा के अलावा इन गांवों में ई-साक्षरता और प्रौढ श्ािक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए हैं। दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा के जरिए ई-शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। पुडुचेरी में निजी टीवी चैनल रेनबो के जरिए भी ऐसी ही सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

       पुडुचेरी आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ अनुबंध के जरिए ग्रामीण लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यचिकित्सा देखरेख सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक अन्य लागत प्रभावी (कम खर्च वाली) आईओटी सुविधा ई-औषधि  स्थापित की गई है।

 

       ई-कृषि सेवा के जरिए उर्वरक, बीज, कृषि उत्पादों की कीमतों जैसी कृषि संबंधी सभी प्रासंगिक सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जहां कहीं संभव है आवेदन फार्म डाउनलोड करने और ऑन लाइन आवेदन जैसी सरकारी सेवाओंस्कीमों सूचनाओं को उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ई-शासन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

 

       कुल मिलाकर पुडुचेरी बहुउदेश्यीय सामाजिक सेवा सोसायटी बहुत ही सफल सार्वजनिक-निजी भागीदारी सिध्द हुई है।

 

       इसके अलावा यह सोसायटी (संस्था) सम्पूर्ण समग्र मानव विकास के लिए लोगों की शिक्षा और प्रशिक्षण पर बल दे रही है। प्रशिक्षण के लक्ष्यों में  लोगों को जागरूक बनाने, शिक्षा, संगठन, शक्ति और कार्रवाई शामिल है। इन वर्षों में स्वच्छता, पर्यावरण और पारिस्थितिकी जैसे संबंधित क्षेत्रों और कृषि में नेतृत्व के गुणों का अनेक लोगों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कौशलों के विकास का प्रशिक्षण दिया गया है।

 

       पुडुचेरी बहुद्देश्यीय सामाजिक सेवा सोसायटी ने इन गांवों का सुव्यवस्थित गांवों में रूपान्तरण करने के उद्देश्य से यहां  मेन्ग्रोव सहित हरियाली बढाने, तटीय पारिस्थितिकी विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सुधार लाने के अनेक प्रयास किए हैं।

 

       यह सोसायटी पुडुचेरी और कुड्डालूर के आर्कडियोसीज की पंजीकृत समाज सेवा करने वाली संस्था है। इसका मुख्यालय पुडुचेरी में है। यह इस संघीय क्षेत्र के पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र तथा तमिलनाडु के कुड्डालूर एवं वल्लुपुरम जिलों में पिछले 32 साल से अनेक लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को नया रूप दे रही है।

 

------------------------------------

  *अपर महानिदेशक, पसूका, चेन्नई

 

बुधवार, 23 सितंबर 2009

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने कार्यक्रमों के लिए ई-ट्रैकिंग एवं सामाजिक लेखा परीक्षण शुरु करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने कार्यक्रमों के लिए ई-ट्रैकिंग एवं सामाजिक लेखा परीक्षण शुरु करेगा

नई दिल्‍ली 22 सितम्‍बर 09, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपने महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अभिनवीकरण लाने के लिए शीघ्र ही वाच डाग, ई ट्रैकिंग एवं सामाजिक लेखा परीक्षण शुरु करेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ ने आज यहां केंद्र एवं राज्यों के सामाजिक कल्याण बोर्डों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनकल्याण कार्यक्रमों में लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए तथा लापरवाही, कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं की विफलता, धन के कुप्रबंधन एवं सामाजिक समूहों के साथ असहयोग से जुड़े मामलों में बिल्कुल कड़ाई बरती जानी चाहिए।

 

       मंत्री महोदया ने केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड की संस्थापक स्वर्गीय डा0 दुर्गाबाई देशमुख के योगदानों को याद करते हुए कहा कि बोर्ड को उनके सपने को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड के कामकाज की आलोचना पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्यों के सामाजिक कल्याण बोर्डों को अपनी वार्षिक कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए तथा उसपर मंत्रालय से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड को अपने सहयोगियों तथा हितधारकों के कामकाज का रिकार्ड रखने के लिए नियमित रुप से सामाजिक लेखा परीक्षण एवं कार्यक्रम लेखा परीक्षण करना चाहिए।

 

       श्रीमती तीरथ ने कहा कि केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड के कामकाज में सुधार के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल के अगले पांच सौ दिनों के लिए कार्यक्रम लेखा परीक्षण, स्कीम का सामाजिक लेखा परीक्षण, एनजीओ प्रोफाइलिंग, सेवाओं के बीच अंतर को दूर करने के लिए विश्लेषण बोर्डों के पुनर्गठन आदि की प्रकियाएं शुरु की हैं।

 

जिला चिकित्सालय में नेत्र वार्ड और प्रसूति वार्ड का लोकार्पण आज - दैनिक मध्‍यराज्‍य

जिला चिकित्सालय में नेत्र वार्ड और प्रसूति वार्ड का लोकार्पण आज

मुरैना 22 सितम्बर 09/ सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 23 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय मुरैना में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जन भागीदारी योजना के अन्तर्गत ओपीडी भवन का शिलान्यास करेंगे तथा राी परिवार के सहयोग से निर्मित नेत्र वार्ड और प्रसूति वार्ड का लोकार्पण करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री के.एल. अग्रवाल करेंगे । विधायक सर्वश्री सुरेश चौधरी, मनीराम धाकड़, ऐदल सिंह कंषाना, परशुराम मुदगल, शिवमंगल सिंह तोमर और कमलेश सुमन विशेष अतिथि रहेंगे ।

 

सांसद करेंगे सड़क का शुभारंभ - दैनिक मध्‍यराज्‍य

सांसद करेंगे सड़क का शुभारंभ

मुरैना 22 सितम्बर 09/ सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 23 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे नाला नम्बर-2 पर 50 लाख रूपये की लागत की 1200 मीटर लम्बी सड़क का शुभांरभ करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री के.एल. अग्रवाल करेंगे । विदित हो कि इस सड़क निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री श्री बाबू लाल गौर द्वारा 50 लाख रूपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी । सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर जिले के विधायकगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

 

सूचना एवं जागरूकता शिविर आज - दैनिक मध्‍यराज्‍य

सूचना एवं जागरूकता शिविर आज

मुरैना 22 सितम्बर 09/ राज्य शासन द्वारा शहरी गरीबों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुरैना में जिला स्तरीय सूचना एवं जागरूकता शिवि®úक् का आयोजन किया जा रहा है ।

       कलेक्टर एवं अध्यक्ष  जिला शहरी विकास अभिकरण श्री एम.के.अग्रवाल ने बताया कि टाउन हॉल मुरैना में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कन्हैया लाल अग्रवाल करेंगे । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक सर्वश्री सुरेश चौधरी, मनीराम धाकड़, ऐदल सिंह कंषाना, परशुराम मुदगल, शिवमंगल सिंह तोमर और कमलेश सुमन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।

       सूचना एवं जागरूकता शिविर में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना स्टेप योजना, शहरी महिला स्व सहायता कार्यक्रम, श्रमिक बीमा योजना एवं कर्मकार संनिर्माण योजना से संबंधित जानकारी दी जायेगी । शिविर में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ महिला एवं बालविकास श्रम, उद्योग शिक्षा आदि विभागों की सहभागिता रहेंगी । इस अवसर पर योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी ।