गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्योपुर को कारण बताओं नोटिस

जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्योपुर को कारण बताओं नोटिस


-
मुरैना | 16-फरवरी-2017
     आयुक्त चंबल संभाग श्री शिवानंद दुवे ने जिला श्योपुर के तत्कालिन परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना विजयपुर के विरूद्ध संस्थित विभागीय जांच प्रकरण 2014 से लंबित था। इस संबंध में कलेक्टर श्योपुर निरंतर स्मरण पत्र भेजते रहे किन्तु जिला महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा जानकारी समय पर प्रस्तुत नही की इस संबंध में जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्योपुर श्री रतनसिंह गुण्डिया को 2 वेतनवृद्धि अंचयी प्रभाव से रोकने का नोटिस जारी किया गया है।

जिला जेल में घटित घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए अपर कलेक्टर नियुक्त

जिला जेल में घटित घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए अपर कलेक्टर नियुक्त

-
मुरैना | 16-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने बताया कि जिला जेल में 13 फरवरी को मुरैना जेल से 2 विचाराधीन बंदी अनिल राठौर पुत्र रामनिवास एवं ओमप्रकाश जाट पुत्र धर्मवीर जाट जेल से फरार हो गये थे। उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी श्री विवेक सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जांच के बिन्दु :-
  • 13 फरवरी जेल ब्रेक की घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई।
  • इस गंभीर घटना के लिए कौन अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार है।
  • जेल की सुरक्षा व्यवस्था में क्या खामियां थी।
  • जेल में ऐसी घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो एवं समग्र सुरक्षा की व्यवस्थाओं हेतु क्या उपाय किये जावे।
  • अन्य अनुसांगिक विषय जो जांच अधिकारी उचित समझे।

अनु.जाति के पीड़‍ित 49 आश्रित हितग्राहियो को 3952500 राशि स्वीकृत

अनु.जाति के पीड़‍ित 49 आश्रित हितग्राहियो को 3952500 राशि स्वीकृत

-
मुरैना | 16-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/अनु.जनजाति अत्याचार निवारण अंतर्गत 49 आश्रित हितग्राहियो को 39 लाख 52 हजार 500 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

आज विद्युत बन्द रहेगी , बिजली रहत ही कब है सो साली बंद रहेगी, बंद में भी बंद ... जय हो

आज विद्युत बन्द रहेगी

-
मुरैना | 16-फरवरी-2017
 
   उप महा प्रबंधक ने बताया कि 17 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे शिकारपुर चौकी से छौदा टोलटेक्स तक 11 के.व्ही. नूरावाद फीडर व 33 के.व्ही. जडेरूआ फीडर पर लाईन शिफ्टिंग का कार्य होने के कारण उक्त फीडरों से विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जिससे संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंदर रहेगी।

हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी की परीक्षायें चुनाव की तर्ज पर सम्पन्न हो- कलेक्टर

हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी की परीक्षायें चुनाव की तर्ज पर सम्पन्न हो- कलेक्टर

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी हों परीक्षायें, परीक्षा केन्द्र के वाहर धारा 144 लागू रहेगी, परीक्षा परिधि में मोबाइल पाया तो केन्द्राध्यक्षों की खैर नहीं
मुरैना | 16-फरवरी-2017

  जिले में 1 मार्च से हाई स्कूल/ हायर सेकण्डरी की परीक्षायें 81 परीक्षा केन्द्रों पर प्रारंभ होगी। परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने सभी केन्द्रों को निर्देशित किया है कि परीक्षायें चुनाव पैटर्न पर होगी इसमें किसी प्रकार की कोताई वरदास्त नहीं होगी। ये निर्देश उन्होने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उपस्थित जिले के सभी केन्द्राध्यक्षों को दिये। इस अवसर पर जिलासीईओ अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर श्री विवेक सिंह, समस्त एसडीएम, डीईओ सहित 81 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष उपस्थित थे।
   कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने कहा कि जिले में 81 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैजिनमें 15 संवेदनशील और 47 अति संवेदनशील केन्द्र रहेगे। इन केन्द्रों पर सीटीव्ही कैमरा भी रहेगे जो परीक्षाओं की पूरी गतिविधियों को कैद किया जायेगा। उन्होने कहा कि परीक्षायें चुनाव की तर्जपर होगी जिसमें दो-दो प्रवेश द्वारों पर सर्चिंग की जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर रोटेशन के हिसाब से केन्द्रों पर दो-दो महिला-पुरूष सर्चिंग कर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को प्रवेश देंगे। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षायें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सभी केन्द्रों पर उडन सदस्ता नियुक्त किया जायेगा जो वारी वारी से परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने में शक्ति वरतेगा। कलेक्टर ने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित साधन का उपयोग न हो इसके लिए सभी केन्द्रों पर चौकीदरों की व्यवस्था की जायेगी जो परीक्षार्थी को उसके स्थान पर ही जल पिलायेंगे। इसके साथ ही उन्होने कहा कि परीक्षार्थी यूरिनल का उपयोग करे इसके लिए अस्थाई यूरिनल बनाये जाये स्थाई वाले स्थानों को शील किया जाये। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देश किया है कि अपने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला शिक्षा केन्द्र को प्रस्तुत कर दें, जिसमें आवश्यक मरम्मत, दरवाजे, खिडकी आदि को दुरूस्त किया जा सके। परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था रहे। किसी भी प्रकार की परीक्षा कार्य में गडबडी पाये जाने पर 0752-232130 कन्ट्रोल रूम पर सूचित करें।
   कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि परीक्षा केन्द्र की परिधि में मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा अगर केन्द्र परिधि में मोबाईल पाया तो संबंधित केन्द्राध्यक्ष के विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र पर नकल सामग्री पाई गई तो केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार माने जायेगे। उन्होने कहा कि परीक्षा परिधि 100 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी तथा 6 से अधिक व्यक्ति पाये गये तो धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाये।

आवश्यक बिन्दु
  • परीक्षा कक्ष में ड्यूटी देने वाले शिक्षक बिना आईडी के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नही करेंगे।
  • बिना केन्द्राध्यक्ष की अनुमति पुलिस व प्रेस का परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • विद्यालय की लायब्रेरी परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व शील कर दी जावे।
  • केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा अवधि में 4 बार परीक्षा संबंधी ओके रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देनी होगी।
  • अंग्रेजी गणित, फिजीक्स, केमेट्री, वायलॉजी के पेपरो में केन्द्राध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी के साथ विडियो ग्राफी कराये।
  • ड्यूटी देने वाले शिक्षक/शिक्षकाओं से इस प्रकार का प्रमाण पत्र लें कि इस परीक्षा में हमारा अपना कोई छात्र छात्रा सम्मिलित नही है।
  • परीक्षा केन्द्र में नकल प्रकरण बनाते समय पर्यवेक्षक वस्तुस्थिति का आकलन करें कि वास्तविक नकल छात्र द्वारा की गई है कि पहले से ही किसी अन्य विषय से उस स्थान पर पर्ची पाई गई है इस प्रकार के कैश दर्ज करने से पूर्व परीक्षण कर लें।
  • केन्द्राध्यक्ष परीक्षा के पूर्व समस्त कमरों में किसी प्रकार की पर्ची आदि न रहे इस प्रकार की सफाई करवाये।
  • छात्र परीक्षा केन्द्र पर समय पर उपस्थित होवे।
  • परीक्षा केन्द्र पर फास्ट एण्ड बॉक्स रखें जाये।

दिव्यांग छात्रो के लिए नि:शुल्क बस सेवा को दिखाई हरी झण्डी


 
राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा श्योपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति ललिता यादव द्वारा श्योपुर जिले के प्रवास के दौरान आज सीडब्लयूएसएन के छात्र-छात्राओ को विद्यालय आने जाने हेतु निशुल्क वाहन सेवा का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता मीणा, विधायक श्री दुर्गालाल विजय, कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिहं सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति सीमा जाट, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी डीपीसी श्री एनआर गौड, एसडीएम श्री आरबी सिन्डोसकर आदि अधिकारी  एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला शिक्षा केंद्र के तत्वाधान मे बायपास रोड पर संचालित सीडब्लयूएसएन छात्रावास मे रहकर विभिन्न स्कूलो में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रो को अब स्कूल आने जाने के लिए बस की सेवा उपलब्ध रहेगी।
   प्रभारी मंत्री श्रीमति ललिता यादव द्वारा इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर मे 25 लाख की लागत से नव निर्मित नापतौल विभाग के कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया गया।



मुंजरी एवं पार्वती परियोजना मंजूरी हेतु प्रयास होगे- श्रीमति ललिता यादव

राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा श्योपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति ललिता यादव ने आज कलेक्ट्रेट मे आयोजित जिला योजना समिति की बैठक मे जनप्रतिनिधियो की मांग पर कहा कि मुजंरी बांध परियोजना एवं पार्वती लिफ्ट एरिगेशन योजना के लिए प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री सिचाई योजना मे शासन से स्वीकृति के प्रयास किये जायेगे। 251 करोड रूपये की मुजंरी परियोजना से जहां 5100 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी वही पार्वती लिफ्ट एरिगेशन से अनेक ग्रामो के किसानो को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस दौरान तुलसेफ क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक ग्रामो को सिंचित करने के लिए चंबल नहर से डिस्ट्रीब्यूटरी निकालने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता मीणा, विधायक श्री दुर्गालाल विजय, कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति सीमा जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसौदिया, जिला पचायंत सदस्य श्रीमति ममता मौर्य, सुश्री ममता गोरसिया, श्रीमति रूमाली आदिवासी, श्री कुबेर भिलाला, श्री रामचरण बैरवा, विधायक विजयपुर प्रतिनिधि श्री रविन्द्र पाठक, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
    प्रभारी मंत्री श्रीमति यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि आगामी ग्रीष्मकाल मे पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि इस संबध मे बैठक आयोजित कर कार्य योजना तैयार की गई है तथा 14वे वित्त की राशि का उपयोग आवश्यकता पडने पर पेयजल के लिए किया जायेगा। इस संबध मे प्रभारी मंत्री श्रीमति यादव द्वारा कहा गया कि वे भी पीएचई मंत्री को पत्र लिखकर नवीन हैंडपंप एवं स्पोर्टसोस हेतु राशि प्रदाय करने की मांग प्रेषित करेगी। स्वरोजगार योजनाओ की समीक्षा के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग एवं शहरी विकास अभिकरण के लक्ष्य भी पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये अन्य विभागो मे शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो चुका है तथा उक्त विभागो मे 70 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मे 12 के लक्ष्य के विरूद्ध 12 प्रकरण स्वीकृत होकर 10 मे वितरण हो चुका है। उन्होने कहा कि ओद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि आरक्षित करने का प्रस्ताव उनकी ओर से शासन को प्रेषित किया जाये।
    प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अवगत कराया गया कि 28 हजार के लक्ष्य के लिए 26835 हितग्राहियो को गैस कनेक्शन का वितरण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास मिशन के तहत नवीन वित्तीय वर्ष के लिए 7500 का लक्ष्य हासिल हुआ है चालू वर्ष मे यह लक्ष्य 5722 था। विद्युत मंडल की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमति यादव द्वारा विद्युत दुर्घटनाओ के लबित 10 सहायता राशि के प्रकरणो के निराकरण हेतु उनकी ओर से विद्युत मंडल के एमडी को पत्र लिखने के निर्देश दिये गये बैठक मे बताया गया कि फीडर सेपरेशन योजना मे 45 मे से 24 मे कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य नवबंर 2017 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। दीनदयाल ज्योति योजना मे 534 मजरोटोलो के विद्युतीकरण हेतु सर्वे का कार्य कराया जा रहा है अगले 24 माह मे कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सेसईपुरा, चकरामपुरा, बरगवा, सिलपुरी, गसवानी एवं खिरखिरी मे सब स्टेशन बनाये जाने तथा बडौदा कस्बे एवं श्योपुर शहर मे नवीन टांसफार्मर लगाये जायेंगे।कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा कार्यो की प्रगति के संबध मे हर 15 दिन मे बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये गये। बैठक मे कृषि, महिला बाल विकास, आत्मा परियोजना, जल संसाधन आदि के कार्यो की भी समीक्षा की गई। कृषि की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्तमान मे रबी की फसल के लिए 2 हजार अऋणी कृषको का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा किया गया है।
    बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता मीणा द्वारा राजपुरा-राधापुरा-बरखेडा सहित 15 गांवो मे नाले मे पानी भरने से किसानो को होने वाले फसल नुकसान से अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि सर्वे करा लिया गया है तथा नाला निर्माण करा कर पानी निकासी के लिए मनरेगा के तहत लगभग 40 लाख रूपये की लागत से कार्य कराया जायेगा उन्होने श्योपुर कृषि उपज मंडी रोड की मरम्मत कराये जाने की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया।
    विधायक श्री दुर्गालाल विजय द्वारा श्योपुर पाली मार्ग पर दातंरदा के पास तथा दातंरदा जैनी मार्ग पर दातरदा तिराहे पर सडक मरम्मत कराये जाने की ओर संबंधित अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इसके अलावा तुलसेफ क्षेत्र के ग्रामो के किसानो की भूमि सिचित करने हेतु डिस्ट्रीबयुटरी निकालने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कराने की अपेक्षा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि शहर मे नवीन टांसफार्मर स्थापित करने के कार्य के दौरान विद्युत मंडल द्वारा बीच संडक पर लगे टांसफार्मरो को साईड मे शिफ्ट कराया जाये तथा अनुपयोगी खम्बो को हटाया जाये। उन्होने प्रभारी मंत्री श्रीमति यादव से अपेक्षा की कि नगर पालिका श्योपुर द्वारा 2 फायर ब्रिगेड प्रदान करने का प्रस्ताव आयुक्त नगरीय प्रशासन को भेजा गया है अतः प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाई जाये वर्तमान मे नपा के पास एक फायर ब्रिेगेड है। प्रभारी मंत्री श्रीमति यादव द्वारा आश्वासन दिया गया कि शासन स्तर से प्रयास कर फायर ब्रिगेड दिलाई जायेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग द्वारा टर्रा कला की विद्युत समस्या सहित आदिवासी ग्रामो मे राजीव गाधी विद्युतीकरण योजना के तहत कराये गये कार्यो के बाद आदिवासीयो को एक बत्ती कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अब एक साथ अधिक राशि के बिल प्रदान करने से भुगतान नही होने पर टांसफार्मर उठाये जाने तथा किसानो के फसल के दौरान बिजली काटने की कार्यवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसोदिया द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओ मे बैंको द्वारा ऋण प्रकरणो की स्वीकृति अनावश्यक दस्तावेजो की मांग करने की ओर ध्यान दिलाया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति सीमा जाट द्वारा रतोदन की आदिवासी बस्ती एवं हीरापुरा बस्ती के विद्युतीकरण की मांग की गई।
जिला योजना समिति के निर्णय
    राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा श्योपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति ललिता यादव की अध्यक्षता मे आयोजित जिला योजना समिति की बैठक मे एनआरसी की क्षमता बढाने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पास किये गये इसके तहत श्योपुर जिला अस्पताल सहित कराहल एवं विजयपुर मे 50-50 बेड की क्षमता तथा वीरपुर मे 20 बेड की क्षमता करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार मार्कफेड के पास अनुपयोगी 2400 टन खाद को वापस करने पर सहमति दी गई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि किसानो को मुख्यमंत्री कृषक पंप स्थाई योजना ने पंप उर्जीकरण हेतु कनेक्शन के लिए आवेदन लोक सेवा केंद्र से लिये जायेगे। छोटे बकायादारो के टांसफार्मर न उतारे जाये तथा मार्च अंत तक बकाया राशि के पोस्ट डेटेड चैक स्वीकार किये जा सकते है। ग्राम जाखदा जागीर मे 1 हजार हैक्टेयर भुमि का प्रस्ताव रक्षा अनुसंधान केंद्र डीआरडीओ को दिये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इसी प्रकार पुलिस थानो की सीमाओ के युक्ति युक्तकरण के तहत झरेर कोटागढ को ढोढर थाने से बरगवा, बागचा को ओछापुरा से बरगवा मे, दुबावली को वीरपुर से रघुनाथपुर मे, हिरनीखेडा को देहात थाना से पाण्डोल चौकी मे, सिरसौद को आवदा से बडौदा मे, छिमछिमा मदिर क्षेत्र को चिमलबानी से विजयपुर मे, बुढेरा को चिमलबानी से गसवानी मे, सिमरई सारगपुर को गसवानी से चिमलबानी मे, सिरसनवाडी को बरगवा से कराहल मे, किन्नपुरा को रघुनाथपुर से ढोढर थाने मे शामिल करने सहित अन्य ग्रामो की थाना सीमाओ मे परिर्वतन के प्रस्ताव पास किये गये।