मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010

बी.एस. जादौन उपनिरीक्षक का विदाई समारोह

बी.एस. जादौन उपनिरीक्षक का विदाई समारोह

मुरैना..पुलिस कार्यालय मुरैना के श्री बी.एस. जादौन उपनिरीक्षक के 31 जनवरी 2010 को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें एस.पी. कार्यालय ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में श्री जादौन को शाल श्रीफल से सम्मानित कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। विदाई देने वालों में मुख्य रूप से

श्री अशोक मरैया उप निरीक्षक,ओपी शर्मा एसपी स्टेनो , शिवकुमार राजौरिया अकाउन्टेटं एसपी ओफिस मुरैना, बीडी सोनी उपनिरीक्षक, धनवीर बैस सहा. उपनिरीक्षक,राजेश ओझा सहा.उपनिरीक्षक,दयाल सिंह तोमर, राजेन्द्र शर्मा अमर सिंह कुशवाह, श्रीमती प्रेमलता चौहान सहायक उपनिरीक्षक, कमल सिंह सिकरवार, जगदीश राजपूत, नेमीचंन्द्र राठौर, केदार लाल राठौर, लक्ष्मीनारायण, श्रीमती मिथलेश तोमर, राकेश तिवारी, राकेश चौहान, सुरेन्द्र राजौरिया, शिवनारायण राजौरिया, अशोक हर्षाना आदि शामिल है।   

 

माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में सामूहिक निर्णयो के साथ मुरैना में सम्पन्न

माहौर ग्वार्रे वैश्य  महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में  सामूहिक निर्णयो के साथ मुरैना में सम्पन्न

मुरैला..अखिल भारतीय ग्वारे वेश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 31 जनवरी010 रविवार को विभिन्न सामूहिक निर्णयो के साथ सम्पन्न हुई। ओपी गुप्ता राष्ट्रीय सह प्रवक्ता ने प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि भारत चॉदिल ओपी ने बतया कि अखिल भारतीय महौर ग्वारे महासभा की राष्ट्रीयकार्यकारिणी नगर शाखाओं एवम नव युवक मण्डल के अध्यक्ष मन्त्री कोषाध्यक्ष जागरण के संचालक संयुक्त संघ मादक तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक 31 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे महौर वैश्य  काशीबाई धर्मशाला में राष्ट्रीध्यक्ष मोहनचन्द बाँदिल अखिल भारतीय ग्वार्रेवैश्य महासभा ने श्रीश्री 1008 महाराज महासेन के चित्र पर माल्यार्पणकर तथा भारत माता के सपूत क्रान्ति वीर डा. भगवानदास महौर कुन्दनलाल जी गुप्ता बन्देलखण्ड भूण राजकवि नाथूराम महौर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी विधि चन्द्र वांदिल के चित्र पर माल्यार्पण कर उदघाटन किया गया। साथ में सेवाराम गुप्ता पूर्व विधायक मुरैना लालता प्रसाद गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा ने भी पूजन किया महाराजा महासेन की आरती का गायन टीआर मॉडिल प्रधान संपादक महौर वेश्य जागरण ने किया। अम्बाह में 16 फरवरी 2010 में होने वाले सामूहिक विवाह के सम्बन्ध में संयोजक विजय गुप्ता ने रूप रेखा सदन के समक्ष रखी।  रामसेवक गुप्ता मुरैना सामूहिक विवाह की अन्य व्यवस्था पर प्रकाश डाला साथ ही बाबूलाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. भगवानदास जन्मशताब्दी समारोह क ा उदघाटन 27 फरवरी 2010 जन्म स्थान छोटी बडोनी दतिया में होना है  की रूप रेखा सदन के समक्ष रखी।

सामूहिक विवाह में 11 निर्धन कन्याओं के विवाह पंजीयन की राशि महासभा के विभिन्न दानदाताओं में ने सदन में संघोणा के द्वारा पंजीयन कराया गया। महौर वैश्य नगर शाखा मुरैना द्वारा एक अलमारी की घोषणा की गई। तृतीय शस्त्र में मुरैना में विगत दिवस सम्पन्न हुये नेत्र शिविर डा. भगवानदास माहौर की  जन्मशताब्दी स्मृति के दानदाताआं एवम कार्यकर्ता व डा. आरसी बादिल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुरैना कार्यक्रम के संयोजक डाक्टर रामप्रकाश गुप्ता आदि डाक्टरों का अभिन्नदन किया। समस्त अतिथियों का स्वागत हरीशंकर गुप्ता नगर शाखा अध्यक्ष श्याम गुप्ता मंत्री नगर शाखा, कोषाअध्यक्ष राकेशगुप्ता  मुरैना द्वारा किया गया। मृत आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। पातीराम गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलभारतीय महौर ग्यार्रे महासभा ने कराया गया। अन्त में पत्रकारों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भोजन किया मीटिंग की समाप्ति की घोषणा रामसेवक गुप्ता एडवोकेट राष्ट्रीय महामंन्त्री द्वाराकी गयी।

 

 

मुहिम:राजनीति को अपराधियों से मुक्त कराने की- तनवीर जांफरी

मुहिम:राजनीति को अपराधियों से मुक्त कराने की

तनवीर जांफरी (सदस्य, हरियाणा साहित्य अकादमी, शासी परिषद)

email:  tanveerjafri1@gmail.com   163011, महावीर नगर, अम्‍बाला सिटी , हरियाणा  फोन  Ñ ®v|v-wzxz{w}  मो: 098962-19228

            भारतीय राजनीति में गत् तीन दशकों से जिस प्रकार अपराधी प्रवृति के लोगों,पेशेवर अपराधियों,तथा अपराधी सरगनाओं की घुसपैठ बढ़ती जा रही है इस दुर्भागयपूर्ण घटनाक्रम ने भारतीय राजनीति को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शर्मसार कर दिया है। यह देश की संसद व विधानसभाओं में अपराधियों की बढ़ती संख्या का ही परिणाम है जिसके चलते हमारे देश के इन संवैधानिक एवं सम्मानपूर्ण स्थलों को भी कभी-कभी अराजकता के माहौल से रूबरू होना पड़ता है। भारतीय राजनीति के वर्तमान चेहरे को देखकर  कभी-कभी यह एहसास होता है कि इसी प्रकार कहीं अपराधिक तत्वों के हाथों में ही गोया देश की पूरी की पूरी राजनीति ही भविष्य में कहीं न चली जाए। देश के कई अपराधी मांफिया सरगनाओं  द्वारा देश के किसी  राज्य अथवा परिक्षेत्र की पूरी सत्ता पर अपना ंकब्ंजा जमाने के हौसलों के संकेत भी मिल चुके हैं। इसे महंज देश का सौभागय ही कहा जा सकता है कि ऐसे मांफिया सरगनाओं की योजनाएं किसी कारणवश अभी तक तो परवान नहीं  चढ़ सकी हैं।

            बहरहाल, बदलते समय के साथ अब ऐसा लगने लगा है कि पानी सिर से ऊपर पहुंचने को है। देश की आम जनता ही नहीं बल्कि ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले राजनेताओं को भी अब यह लगने लगा है कि जिन अपराधी तत्वों की ख़राब छवि की वजह से देश की संसद व विधानसभाओं की गरिमा धूल-धूसरित हो रही है उन्हीं अपराधियों के हौसले निश्चित रूप से कल इस ंकद्र बढ़ सकते हैं कि वे इन चंद बचे-खुचे शरींफ एवं राजनीति के वास्तविक जानकार नेताओं के लिए भी परेशानी खड़ी कर दें। परंतु इस नौबत तक पहुंचने से पहले ही ऐसा लगता है कि देश की राजनीति में कुछ ऐसी सुधार व्यवस्था लागू की जाने वाली है  जिससे कि भारतीय राजनीति को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराने में सहायता मिल सकेगी।

            कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले दिनों भारतीय चुनाव आयोग की 60वीं सालगिरह के मौक़े पर आयोजित आयोग के हीरक जयंती समारोह में अपना भाषण देते हुए भारतीय चुनाव आयोग सहित पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बावजूद इसके कि प्रत्येक राजनैतिक दल की ही तरह कांग्रेस में भी कई ऐसे सांसद हैं जिनकी पृष्ठभूमि आपराधिक है। परंतु इसके बावजूद सोनिया गांधी ने सभी राजनैतिक दलों का आवाहन किया है कि आपसी सहमति के द्वारा ऐसे उपाय करें जिनसे अपराधी छवि के दांगदार व्यक्तियों को किसी भी पार्टी की ओर से अपना प्रत्याशी न बनाया जाए। सोनिया गांधी के इस आवाहन से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपना सुर मिलाते हुए इस दिशा में कठोर ंकदम उठाने तथा पूर्ण पारदर्शिता बरतने की बात भी कही है। इसी समारोह में मौजूद ंकानून मंत्री वीरप्पा मोईली ने भी सोनिया गांधी के विचारों की सराहना की तथा अपने मंत्रालय के स्तर पर पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

            प्रश् यह है कि भारतीय राजनीति से अपराधियों का सफ़ाया क्या अब इतना आसान रह गया है कि उन्हें एक दो सत्रों अथवा पांच-दस वर्षों में भारतीय नाजनीति से नकारा जा सके। राजनीति में प्रवेश पा चुके तथा स्थापित हो चुके अपराधी एवं दांगदार छवि रखने वाले लोगों की भी कई प्रकार की श्रेणियां हैं। इनमें कई अपराधी तो केवल इसलिए राजनैतिक कवच ओढ़े हुए हैं ताकि उनकी अपनी जान सुरक्षित रहे तथा वह किसी पुलिस मुठभेड़ अथवा अपने विरोधी गिरोह की सांजिश का शिकार न होने पाएं। कुछ ऐसे अपराधी राजनीति में सक्रिय हैं जो बांकायदा अपना गिरोह या गैंग संचालित करते हैं। और या तो अपने-अपने राज्यों में अन्यथा राज्य के बडे हिस्से पर अपना पूरा नियंत्रण रखते हैं। कई राज्यों के धनार्जन वाले कई महत्वपूर्ण संसाधनों जैसे रेत,बजरी,मिट्टी खनन व्यापार,निर्माण कार्य तथा प्रापर्टी कारोबार आदि पर इनका एकछत्र नियंत्रण होता है। नीलामी,टेंडर,बोली आदि सब कुछ इन्हीं के गुर्गों  द्वारा शासन व प्रशासन की नाक तले किया जाता है। देश के अधिकांश विभिन्न प्रकार के खनन क्षेत्रों पर भी इन्हीं का ंकब्ंजा देखा जा सकता है।

                                 राजनीति,अपराध, बाहुबल तथा धनार्जन का यह संयुक्त गठजोड़ केवल ंकानूनों का घोर उल्लंघन ही नहीं करता बल्कि पर्यावरण पर भी अपना दुष्प्रभाव डालता है। परंतु अपराधियों की सत्ता तक सीधी पैठ होने के कारण संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मूक दर्शक बने रहने को मजबूर रहते हैं। और यदि किसी राष्ट्रभक्त तथा नियमों का पालन करने वाले किसी अधिकारी ने इन राजनैतिक मांफियाओं के अवैध खनन या अवैध निर्माण के कारोबार पर उंगली उठाने का साहस किया तो उसे किसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आम आदमी तो इन परिस्थितियों में कुछ बोलने व कहने का साहस ही नहीं जुटा सकता।

            दरअसल चाहते तो सभी दलों के नेता यही हैं कि राजनीति के अपराधीकरण पर नकेल कसी जाए परंतु यही राजनैतिक दल इस विषय पर एकमत नहीं हो पाते तथा इस समस्या से निपटने के समाधान को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाते। परंतु सोनिया गांधी के इस तांजातरीन आव्हान ने अब न केवल गेंद अन्य राजनैतिक दलों के पाले में डाल दी है बल्कि भविष्य के चुनावों के लिए यह संभावना भी व्यक्त की जाने लगी है कि कोई राजनैतिक दल कुछ करे या न करे परंतु कम से कम राजनीति को अपराधियों से मुक्त कराने का आव्हान करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  किसी दांगदार छवि वाले अथवा अपराधी प्रवृति के व्यक्ति को कांग्रेस का पार्टी प्रत्याशी तो संभवत: नहीं बनाएंगी। उधर राहुल गांधी भी राजनीति में अपराधियों की बढ़ती घुसपैठ से नाख़ुश हैं। वे देश में जहां भी छात्रों व युवाओं से मिलते हैं उन्हें राजनीति में भाग लेने हेतु आमंत्रित करते हैं। राहुल ने पिछले दिनों गोवा में छात्रों से मुलांकात के दौरान यह भी कहा कि युवाओं के राजनीति में सक्रिय होने के परिणामस्वरूप अपराधी स्वयं राजनीति से पलायन कर जाएंगे। राहुल का दावा है कि इस समय राष्ट्रीय छात्र संगठन तथा युवा कांग्रेस जैसे कांग्रेस पार्टी के सहयोगी संगठनों में दांगदार अथवा अपराधी छवि का कोई भी व्यक्ति नहीं है। यदि कुछ लोग ऐसे थे भी तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यदि राहुल गांधी की मानें तो वे युवा कांग्रेस में अपराधियों की घुसपैठ न होने पाए इसके लिए संगठन पर पूरी बारीक नंजर रखते हैं।

            कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के कुल सांसदों में 153 सांसद ऐसे हैं जिनपर घोर अपराधिक मामलों में मुंकद्दमें अदालतों में विचाराधीन हैं और इन्हीं में 74 सांसद ऐसे हैं जिनपर ंकत्ल, ंकत्ल का प्रयास,डकैती,अपहरण व फिरौती वसूलने जैसे संगीन अपराधों के आरोप हैं। इसी प्रकार यदि 14वीं लोकसभा पर नंजर डालें तो हम देखेंगे कि उस समय भी देश के 17 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों से संबद्ध 125 सांसद घोर अपराधी छवि वाले थे। अब ंजरा इन अपराधियों की दलगत स्थिति पर भी नंजर डालिए। 14वीं लोकसभा में देश की संसद को दांगदार बनाने में जहां भारतीय जनता पार्टी के सबसे अधिक 23 सांसद शामिल थे वहीं कांग्रेस पार्टी भी 17 सांसदों के साथ इस शर्मनाक दौड में भाजपा से कुछ ही ंकदम पीछे थी। लालू यादव के  राष्ट्रीय जनता दल के 7,समाजवादी पार्टी के 9 तथा बहुजन समाज पार्टी के 5 सांसद पिछली लोकसभा की छवि को धूमिल करने के भागीदार थे। इन आंकड़ों में आश्चर्यचकित करने वाली बात यह भी है कि उपरोक्त अधिकांश सांसद दूसरी बार अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

            ख़ुशी की बात है कि अब हमारे देश के शीर्ष नेता,बुद्धिजीवि तथा आम लोग अपराधीकृत राजनैतिक व्यवस्था से  संभवत: ऊब चुके हैं और इन्हें इनकी वास्तविक औंकात तक पहुंचाने का मन बना चुके हैं। अब इस सुधार व्यवस्था के अंर्तगत् क्या उपाय किए जाते हैं तथा इन्हें कैसे लागू किया जाता है यह ंजरूर चिंता का विषय है। यदि कांग्रेस के साथ सभी राजनैतिक दल यह मन बना भी लेते हैं कि अपराधी रिकार्ड रखने वाले या अपराधी छवि के लोगों को पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं बनाएगी तो भी क्या इस पर पूरा नियंत्रण पाया जा सकेगा? किसी निर्दलीय प्रत्याशी को किसी राजनैतिक दल के समर्थन देने को  कैसे रोका जा सकेगा। ऐसे घिनौने खेल कई राजनैतिक दलों द्वारा पहले भी खेले जा चुके हैं जबकि स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे किसी बाहुबली के पक्ष में किसी राष्ट्रीय राजनैतिक दल ने अपने घुटने टेक दिए हों। कई बार यह देखा जा चुका है कि पार्टी विशेष ने अपना प्रत्याशी खड़ा करने के बजाए किसी बाहुबली निर्दलीयअपराधी को समर्थन देकर विजयी बनवाया। दूसरी बात यह कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यदि कोई अपराधी व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहे तो भारतीय चुनाव आयोग उस पर कैसे लगाम लगा सकेगा। ंजाहिर है यहां सरकार तथा केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा ही कुछ ऐसे नए मापदंड स्थापित करने पड़ेंगे जो पुराने मापदंडों से अलग हटकर हों। अर्थात् केवल संजायाफ्ता व्यक्ति ही चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य नहीं हो बल्कि उसे भी चुनाव लड़ने से रोका जा सके जिस पर अपराधिक मुंकद्दमे चल रहे हों, जिससे समाज में भय व आतंक फैलता हो तथा जो अपराधिक व दांगदार छवि रखता हो। देश में दो दशकों से अपराधी व दांगदार राजनीतिज्ञों के विरुद्ध छिड़ी बहस में सोनिया गांधी के आव्हान ने बेशक नई जान फूंक  दी है। कहा जा सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अन्य सभी दल मिलकर इस विषय पर यदि चाहें तो बहुत कुछ कर सकते हैं। हमें यह मानना चाहिए कि राजनीति को आपराधियों के चंगुल से मुक्त करना एक कठिन कार्य ंजरूर हो सकता है परंतु यह असंभव बिलकुल नहीं है।

                                                                        तनवीर जांफरी

 

सोमवार, 1 फ़रवरी 2010

आदमीं बन जाओ…सचिन खरे

आदमीं बन जाओ…
सचिन खरे
भारत माता ने अपने घर में जन-कल्याण का जानदार आँगन बनाया. उसमें शिक्षा की शीतल हवा, स्वास्थ्य का निर्मल नीर, निर्भरता की उर्वर मिट्टी, उन्नति का आकाश, दृढ़ता के पर्वत, आस्था की सलिला, उदारता का समुद्र तथा आत्मीयता की अग्नि का स्पर्श पाकर जीवन के पौधे में प्रेम के पुष्प महक रहे थे.

सिर पर सफ़ेद टोपी लगाये एक बच्चा आया
, रंग-बिरंगे पुष्प देखकर ललचाया. पुष्प पर सत्ता की तितली बैठी देखकर उसका मन ललचाया, तितली को पकड़ने के लिए हाथ बढाया, तितली उड़ गयी. बच्चा तितली के पीछे दौड़ा, गिरा, रोते हुए रह गया खडा.

कुछ देर बाद भगवा वस्त्रधारी दूसरा बच्चा खाकी पैंटवाले मित्र के साथ आया. सरोवर में खिला कमल का पुष्प उसके मन को भाया
, मन ललचाया, बिना सोचे कदम बढाया, किनारे लगी काई पर पैर फिसला, गिरा, भीगा और सिर झुकाए वापिस लौट गया.

तभी चक्र घुमाता तीसरा बच्चा अनुशासन को तोड़ता
, शोर मचाता घर में घुसा और हाथ में हँसिया-हथौडा थामे चौथा बच्चा उससे जा भिड़ा. दोनों टकराए, गिरे, कांटें चुभे और वे चोटें सहलाते सिसकने लगे.

हाथी की तरह मोटे
, अक्ल के छोटे, कुछ बच्चे एक साथ धमाल मचाते आए, औरों की अनदेखी कर जहाँ मन हुआ वहीं जगह घेरकर हाथ-पैर फैलाये. धक्का-मुक्की में फूल ही नहीं पौधे भी उखाड़ लाये.

कुछ देर बाद भारत माता घर में आयीं
, कमरे की दुर्दशा देखकर चुप नहीं रह पायीं, दुःख के साथ बोलीं- ' मत दो झूटी सफाई, मत कहो कि घर की यह दुर्दशा तुमने नहीं तितली ने बनाई. काश तुम तितली को भुला पाते, काँटों को समय रहते देख पाते, मिल-जुल कर रह पाते, ख़ुद अपने लिये लड़ने की जगह औरों के लिए कुछ कर पाते तो आदमी बन जाते.

अभी भी समय है
,, बड़े हो जाओ,,,
आदमीं बन जाओ ।

 

सचिन खरे

भारतीय जनता पार्टी (आई. टी. सेल) मध्‍यप्रदेश

 

शुक्रवार, 29 जनवरी 2010

कहत कबीर सुनो भई साधो, बात कहूं मैं खरी.......बिजली जावत देख कर, जनता करी पुकार.....

कहत कबीर सुनो भई साधो, बात कहूं मैं खरी.......बिजली जावत देख कर, जनता करी पुकार.....

Narendra Singh Tomar "Anand"

 

कबिरा बिजली देंख के, जब रह गये यूं दंग ।
देख तमाशा अजब सा
, ठानी रच रस रंग ।।
ठानी रच रस रंग
, पदबन्ध रचा ।
लिखा अपढ गँवार जो जन मन बीच बसा ।।
बिजली को तो जाना है
, वक्त से पहले चली गयी ।
दिन भर पूरे गोल रह
, देर रात को आयेगी ।।
टाँग पसार के दिन भर सोवो
, करो रात में काम ।
चढ जा बेटा सूली पे
, बली करेंगे राम ।।
भली करेंगे राम
, जय श्री राम जय श्री राम ।
सदी 18 का मिले
, फोकट ही आराम ।।
बच्चों के पेपर फिर आये
, लेकिन बिजली कभी न आई ।
भर्ती सारे चोर कर लिये जिनने सूंत के करी कमाई ।।
चोर एक चोरी करे
, फिर भी सीनाजोर ।
अपनी चोरी का दे दोष
, कहता जनता चोर ।।
40 साल से चल रही व्यवस्था
, तब नहीं थी जनता चोर ।
चोरों की सत्ता आते ही अब कहते जनता चोर ।।
पूरी बिजली लील गये
, पर ना लई डकार ।
कानन में है रूई ठुसी
, सोय रही सरकार ।।
करोड अरब के करे घुटाले
, फर्जीवाडे खर्च में डाले ।
दारू बीवी और संग में 56 ऐब और हैं पाले ।।
खर्च वसूली लाली लिपिस्टक औ ऊपर की माँग ।
कैसे पूरति होवे इनकी रोज रचें नित इक स्वांग ।।
कछु लुगाई की फरमाइश कछु रखैलन संग ।
जेबें काट काट जनता की
, करें प्रजा कों तंग ।।
भडिया बैठे बिजली घर में रोज करें भडियाई ।
जो कहुँ जनता करे शिकायत
, जानो सिर पे आफत आई ।।
या चोरी का केस लगावै
, या माँगें पनिहाई ।
जो जनता माई बाप कहावे
, भई अब गरीब लुगाई ।।
लोड चेक के नाम पे
, ठांसें रोज डकैत ।
सरकारी लैसन्स पे
, लूटत फिरें भडैत ।।
इन भडियन के राज में
, खूब मचा अंधेर ।
अंधकार कायम रहे
, कोडवर्ड का ये शेर ।।
अब जनता दीखे चोर
, कहें लीलै बिजली जनता ।
जब बिजली थी खूब यहाँ
, काहे चोर बजी न जनता ।।
तब भी काँटे खूब डले थे. खूब जले थे हीटर ।
जम कर बिजली खूब जलाते और नहीं थे मीटर ।।
बिन बिजली के बिल मिल रहे अब अंधाधुंध अनंत ।
अब बढी गयी आबादी
, बोलो सरकारी संत ।।
6 शहर भारत के ऐसे
, आध करोड ऊपर आबादी ।
ना बिजली का पत्ता खडके
, ना ऐसी बर्बादी ।।
काँटे कटिया वहाँ भी डलते
, ए.सी. हीटर की भरमार ।
पहले झाँको गिरेबान में गुण्डा भडियन के सरदार ।।
हालत गुण्डा राज की
, देख कें रहे कबीरा रोय ।
पब्लिक नर्राती फिरे
, राजा रहो है सोय ।।
राजा रहो है सोय. कान में डारे नौ मन तेल ।
पाछें रजिल्ट से बुरो रहे
, छात्रों यही करमन के खेल ।।

 

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''
........क्रमश: जारी रहेगा अगले अंक में

 

मंगलवार, 26 जनवरी 2010

Jab Zero Diya Mere Bharat Ne - Purab Pashchim (UPDATED)

श्री रामसनेही को एक लाख रूपये का मध्यप्रदेश संत रविदास स्मृति सेवा पुरस्कार देने की घोषणा

श्री रामसनेही को एक लाख रूपये का मध्यप्रदेश संत रविदास स्मृति सेवा पुरस्कार देने की घोषणा

भोपाल 25 जनवरी 10। राज्य शासन ने वर्ष 2008-09 के लिये श्री रामसनेही, अध्यक्ष-विमुक्त जाति अभ्युदय संघ, ग्वालियर, चंबल संभाग वाटर र्वक्स कालोनी-मुरैना को एक लाख रूपये राशि ' का मध्यप्रदेश संत रविदास सेवा पुरस्कार ' प्रदान किये जाये की घोषणा की है। श्री रामसनेही को यह पुरस्कार उनके द्वार अनुसूचित जातियों के सामाजिक उत्थान के लिये किये गये उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु दिया जावेगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।