सोमवार, 24 मई 2010

मुरैना में वारिश से मौसम हुआ सुहाना

मुरैना 24 मई 2010, आज मुरैना में दोपहर  2 बज कर 40 मिनिट से वारिश की बूंदा बांदी हुयी , वारिश रह रह कर करीब तीन घण्‍टे तक चलती रही । हॉंलांकि अधिक पानी नहीं बरसा लेकिन भीषण गर्मी के मौसम की पहली वारिश होने , आसमान पर बादल छाये रहने तथा ठण्‍डी हवायें चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी  और तपते मौसम से थोड़ी राहत महसूस हुयी ।

शनिवार, 22 मई 2010

मुरैना में स्‍व. राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई

मुरैना 21 मई 2010, मुरैना में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई । चित्र में आज विशाल संख्‍या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने , मुरेना के सदर बाजार स्थित झण्‍डा चौक पर स्‍व. राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीपमालिकायें प्रज्‍वलित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

शुक्रवार, 21 मई 2010

चंबल की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प

खेद सूचना
मुरैना 21 मई 2010, हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही पिछले दस दिन से बिजली कटोती विगत आठ दिनों से पूरे दिन और रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । फेलुअर विद्युत व्यवस्था सही होने पर पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में हर दिन सुबह 5:30 बजे से देर रात 11 बजे तक बिजली कटौती चल रही है । तथा रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक चल रही बिजली कटोती के कारणवश घण्टे दो घण्टे के लिये भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है हर दस पंद्रह मिनिट बाद बिजली गुल हो जाने पर जिसमें समाचार अद्यतन संभव नहीं है । फोटो एवं समाचारों का प्रकाशन भी बिजली बहाल होने पर किया जा सकेगा । इस समाचार के लिखे व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली सप्लाई सुबह से ही बन्द है । आपके समाचार, आलेख एवं फोटो हमें नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं , आशा है, आपका सहयोग पूर्ववत बना रहेगा ।
--------------------------------------------------------------
Ovi Store: Fresh apps and more
http://store.ovi.com/?cid=ovistore-fw-bac-na-acq-na-ovimail-g0-na-4

मंगलवार, 18 मई 2010

चंबल की बिजली सप्लाई फिर बंद

खेद सूचना
हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही पिछले दस दिन से बिजली कटोती विगत चार दिनों से पूरे दिन और रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । फेलुअर विद्युत व्यवस्था सही होने पर पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में हर दिन सुबह 5:30 बजे से देर रात 11 बजे तक बिजली कटौती चल रही है । तथा रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक चल रही बिजली कटोती के कारणवश घण्टे दो घण्टे के लिये भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है हर दस पंद्रह मिनिट बाद बिजली गुल हो जाने पर जिसमें समाचार अद्यतन संभव नहीं है । फोटो एवं समाचारों का प्रकाशन भी बिजली बहाल होने पर किया जा सकेगा । इस समाचार के लिखे व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली सप्लाई सुबह से ही बन्द है ।
--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Free email account from Nokia
http://mail.ovi.com

शुक्रवार, 14 मई 2010

Power Supply failures and Power cuts at Morena , Sorry News & Photo Updates are not possible

Power Supply failures and Power cuts at Morena , Sorry News & Photo Updates are not possible

Heavy Voltage fluctuations and long term Electricity Shut Downs are continued

 

Morena (M.P.) India 14th may 10. we are sorry to declare news and photographs related to Bhind, Morena, Gwalior, Shivpuri, Guna is not possible to us due to very long duration power shut downs , power supply failures, Voltage fluctuations varies  60 to 280 volts.

 

Although we are releasing detailed news in Hindi about these power problem in detail with conversation made by us with electricity company officials.

 

We also recorded some phone conversations with officials up to S.E. of company.

 

In further here at Morena there is no power supply available for working conditions, also at Bhind and Gwalior in same circumstances.

 

We will come back soon as early as failure power system starts work to normal. In same we are releasing Hindi news about the power supply failure conditions at Morena.  

It is requested till that please waits for conditions will normal.

बुधवार, 12 मई 2010

हास्‍य- व्‍यंग्‍य- गुरू घण्‍टाल मुनिवर ज्ञानी ...करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी- भ्रष्टाचार महाराज एक वन्दना- नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘'आनन्‍द''

हास्‍य- व्‍यंग्‍य- गुरू घण्‍टाल मुनिवर ज्ञानी ...करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी- भ्रष्टाचार महाराज एक वन्दना

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

हर बार, हर जगह हुये तेरे दर्शन महाराज ।
अब तो छोडो पिण्ड हमारा करें प्रार्थना आज ।।
चौतरफा साम्राज्य तुम्हारा, नाम गाम चहुँ ओर ।
कभी शक्कर में, आई पी एल में कभी दाल में ठौर ।।
चारों ओर बसे हो प्रभु तुम कित कित देखें नैन ।
सी एम, पी एम, कलेक्टर बाबू तुमसे लागे नैन ।।
बडनसीब बडभागी समझें तुम हो तारणहार ।
सेवा आपकी बडफलदायक नाम है भ्रष्टाचार ।।
छुटमाछी औ बडमछली सब महिं तोरी भक्ति करे निवास ।
क्या डार्लिंग मेहबूबा बीवी सबको, इक तेरी ही आस ।।
सब्जी रोटी औ चावल में प्रभु अब तुम दीखो रोज ।
लवर मंगेतर सारी, साडी माँगे, अब ना लेंतीं रोज ।।
अब प्रेम परीक्षा और इंटरबू लेकर, खाते- लाकर देखदाख कर, लवरें रोज सुनायें ताना ।
चोखी कमाई भाड में डालो, पहले ऊपर की बतलाओ वरना प्यारे भाड में जाओ ये है तानाबाना ।।
बिजली मंत्री लील गया, खंबे लीला अफसर ।
चोरी सारे तार कर लिये बेच खाये ट्रांसफार्मर ।।
उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे कहते जनता चोर ।
सब बीवी साली संग में चार रखै हैं कछु और ।।
ऐशो दारू और गुलछर्रे रोज मनावत नेता ।
अफसर की बची खुरचन को बाबू लपक के लेता ।।
धन्य धन्य हे प्रभु जी तुम तो पूरे कृपानिधान ।
नेक कृपा हम पर भी कर तू हम हैं तेरे भक्त महान ।।
बहुत लडे हम तुमसे प्रभु जी हम अज्ञानी थे नादान ।
सब चेले बैठे महलों में जो शरण तेरी गये भगवान ।।
हम निपट मूर्ख अज्ञानी, हे मतिहर, करें वन्दना आज ।
करूणा सुर में फाड टेंटुआ, हे प्रभु भ्रष्टाचार महाराज ।।
दयादृष्टि थोडी सी कर दो, कर सी एम का खासमखास ।
जादा दे तो बडा भोग दूँ बना पी एम का खासमखास ।।
बडा नहीं छुटभैया करदे नेता हम बन जायें महान ।
चाट पोंछ कर दूध मलाई खुरचन बाँटे रोज जहान ।।
सब अफसर से किश्तें बाँधें प्रभु ऐसा कर दो कल्यान ।
सब नेतियन से इश्क करें हम ऐसा प्रभु दो वरदान ।।
ए सी महला बैठ, संग बोतल बकरा करें हलाल ।
मुर्गी बकरी रोज लपेंटे ना बच पाये लाल रूमाल ।।
एक ए सी गाडी भी देना, देना कोई हंसी सा माल ।
ठेकेदार रिश्वत में देवें, दें सेठ फैक्ट्री, नित नूतन माल ।।
प्रभु अरज सुनो अब इस बंदे की या तो कृपा करो महाराज ।
वरना पिण्ड हमारा छोडो सुरग सिधारो अब महाराज ।।


-नरेन्द्र सिंह तोमर "आनन्द" 

 

शनिवार, 8 मई 2010

Astrology cannot be banned: Centre

Astrology cannot be banned: Centre

Ramprakash Bagree
( On our Facebook Group – Jyotish Tantra Mantra Yantra)

 

Astrology is an ancient 'science' and it cannot be banned, the Union Government has said in an affidavit filed in the Bombay High Court here. The High Court is currently hearing a PIL, which seeks a ban on practice of astrology, vastu-shastra etc. It also seeks action against advertisements of astrologers under the Drugs and Magic Remedies (Objectionable Advertisements) Act, 1954. However, in an affidavit filed in reply to the PIL, Dr R Ramkrishna, Deputy Drugs Controller, Government of India, says that "ban on astrology and related sciences sought by the petitioner, which is a time-tested science more than 4,000 years old, is totally misconceived and unjustifiable". The affidavit relies on Supreme Court's judgement which had held that introduction of a course in astrology did not militate against the concept of secularism enshrined in the Constitution. Further, the affidavit states, that Drugs and Magic Remedies Act does not cover astrology and related disciplines. The Act can be used only against misleading advertisements relating to drugs and magic remedies, such as an advertisement of a drug assuring prevention of pregnancy, or improvement of sexual power, etc without any scientific basis, according to the affidavit. Petitioner Bhagwanji Rayani has made several well-known practitioners of astrology and vastu-shastra a party to the petition. It includes famous astrologer Bejan Daruwala too. However, the High Court adjourned the hearing today till June 23, as several of them have not yet filed their replies.