सोमवार, 28 जनवरी 2008

जिला पंचायत की समान्य सभा की बैठक 30 जनवरी को

जिला पंचायत की समान्य सभा की बैठक 30 जनवरी को

मुरैना 28 जनवरी 2008 // जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है । जिला पंचायत के सभागार में आयोजित इस बैठक में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना तथा वन, महिला एवं बाल विकास , कृषि , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,शिक्षा, अन्त्यावसायी, उद्योग और विद्युत विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी ।

 

नूरावाद का पुल राज्य संरक्षित स्मारक घोषित

नूरावाद का पुल राज्य संरक्षित स्मारक घोषित

मुरैना 28 जनवरी 2008// राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश एन्शीमेन्ट मान्युमेन्टस एण्ड आर्क्योलॉजीकल साइटस एण्ड रिमेन्स एक्ट 1964 की धारा 30 की उप धारा 16 के अन्तर्गत ए.बी. रोड़ सांक नदी पर स्थित नूरावाद पुल को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

       उप सचिव मध्यप्रदेश शासन सांस्कृति विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश प्राचीन स्मारक पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1976 के नियम 28 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मुरैना जिले के राज्य संरक्षित स्मारक नूरावाद पुल के समीप से 100 मीटर तक और उससे परे 200 मीटर तक के क्षेत्र को खनन और निर्माण दोनों प्रयोजनों के लिए प्रतिवंधित और विनियमित क्षेत्र घोषित किया गया है। संरक्षित स्थल को विकृत करने, क्षति पहुंचाने, एवं खुर्द वुर्द करने वालो के विरूध्द पुरातत्व अवशेष अधिनियम के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

 

जैण्डर बजटिंग से महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी

जैण्डर बजटिंग से महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी

जैण्डर बजट पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

मुरैना 28 जनवरी 2008 // भारतीय संविधान में लिंग पर आधारित समानता के प्रति प्रतिवध्दता व्यक्त की गई है । राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2007-08 से जैण्डर बजटिंग की व्यवस्था लागू कर लिंग पर आधारित असमानता को दूर करने और महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोडने की पहल की है । जैण्डर वजिटिंग से महिलाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी ।

       यह जानकारी आज जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न जैण्डर बजट की प्रशिक्षण कार्यशाला में दी गई । कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश महिला संसाधन केन्द्र आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी द्वारा किया गया । इस कार्यशाला में खेल एवं युवक कल्याण, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार , लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, स्कूल शिक्षा, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय , उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को जैण्डर आधारित बजट व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। वित्त विभाग म.प्र. शासन की सलाहकार एवं बुमेन पावर कनेक्ट दिल्ली की सुश्री कांता सिंह तथा म.प्र. प्रशासन अकादमी के महिला संसाधन केन्द्र की संचालक डा. प्रतिभा राजगोपाल ने जैण्डर बजटिंग की अवधारणा, लक्ष्यों , प्रक्रियाओं और तौर तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

       कार्यशाला में बतायागया कि विश्व में आस्ट्रेलिया प्रथम देश है जहां जैण्डर के प्रति उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए जैण्डर बजट व्यवस्था का विकास किया गया । भारत में मध्य प्रदेश ने इस दिशा में पहल की है और देश में सबसे पहले 13 विभागों में जैण्डर बजट व्यवस्था को लागू किया है । इस व्यवस्था के अन्तर्गत महिला और पुरूष को समान रूप से बजट का लाभ मिल सकेगा और योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन  में महिलाओं की बराबर भागीदारी और लाभ सुनिश्चित हो सकेगा ।

       कार्यशाला में प्रशिक्षण के अलावा समूह चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें जैण्डर बजट पर जिज्ञासाओं का समाधान तथा सुझावों का आमंत्रण किया गया । कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि लोक व्यय की आयोजना एवं क्रियान्वयन में महिला पुरूष जैण्डर आधारित प्रतिबध्दताओं को ध्यान में रखते हुए बजट व विकास गतिविधियों का संचालन किया जाना है । महिला को महत्वपूर्ण इकाई मानते हुए बजट का प्रावधान व क्रियान्वयन किया जाना है । साथ ही सभी प्रकार के आंकड़ों में महिलाओं की स्थिति को पृथक से सूचीबध्द किया जाये । इसके लिए माइक्रो (जमीनी)  तथा मेक्रों (नीतिगत) दोनों स्तरों पर आपसी प्रवाह की धारा बहना बहुत जरूरी है । महिलाओं की गरिमा, अधिकार, समानता व सशक्तिकरण की अवधारणा पर ही जैण्डर बजटिंग का क्रियाकलाप आधारित है । प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि अब तक जैण्डर-निरपेक्ष बजट सामान्य रूप से संचालित होता है जिसकी प्रक्रिया में परिवर्तन किया है । योजनाओं के निर्धारण के साथ ही बजट प्रावधान भी जैण्डर आधारित दृष्टिकोण से किया जायेगा ।

विश्व मोहन उपाध्याय ने कमिश्नर चम्बल का कार्यभार संभाला

विश्व मोहन उपाध्याय ने कमिश्नर चम्बल का कार्यभार संभाला

मुरैना 28 जनवरी 2008// भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1991 बैंच के अधिकारी श्री विश्व मोहन उपाध्याय ने आज मुरैना में चम्बल संभाग के कमिश्नर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है । श्री उपाध्याय आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें के पद से स्थानांतरित हो कर यहां आयें हैं । अभी तक चम्बल संभाग के कमिश्नर पद का कार्यभार ग्वालियर संभाग के आयुक्त डा.कोमल सिंह संभाले हुए थे ।