गुरुवार, 6 सितंबर 2007

महिला बाल विकास कार्यों की समीक्षा 7 को

महिला बाल विकास कार्यों की समीक्षा 7 को

मुरैना 5 सितम्बर 2007/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 7 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में सर्व संबंधितों से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

 

जिला केन्द्रीय सहकारी बैकों के संचालक मण्डल के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा

जिला केन्द्रीय सहकारी बैकों के संचालक मण्डल के  निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा

मुरैना 5 सितम्बर 2007 // प्रदेश में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के संचालक मण्डल के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन दो चरण में होगा। निर्वाचन प्रक्रिया 7 सितम्बर से शुरू होगी। जिन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के निर्वाचन पर किसी भी न्यायालय का स्थगन आदेश प्रभावशील है उनमें निर्वाचन प्रक्रिया शुरू नहीं की जायेगी ।

निर्वाचन कार्यक्रम के पहले चरण में 10 सितम्बर को सदस्यता सूची का प्रकाशन, 20 सितम्बर को आरक्षण संबंधी विनिश्चय और आम सभा की सूचना के लिये 22 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के दूसरे चरण में 29 सितम्बर को नियोजन पत्र प्राप्त किये जायेंगे जिनकी जांच एक अक्टूबर को होगी और 3 अक्टूबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मतदान और मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव हेतु प्रथम बैठक की सूचना 12 अक्टूबर को जारी होगी और 16 अक्टूबर को निर्वाचन होगा।

सहकारिता आयुक्त एवं सहकारी संस्थाओं के पंजीयक श्री प्रभात पाराशर द्वारा समस्त जिला अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया वैधानिक रूप से निर्धारित समय पर शुरू कर पूर्ण कराये जाने के संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया गया है। उन्हें निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया और प्रगति से मुख्यालय के साथ-साथ संबंधित जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही, उन्हें सभी सम्बध्द पक्षों से निर्वाचन संबंधी आचार संहिता का पालन कराये जाने के लिये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। 

 

आज होगी 59 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

आज होगी 59 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

मुरैना 5 सितम्बर 2007 // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने के लिए मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी क्रम में 6 सितम्बर को 59 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर फोटो खिंचवाने अथवा मतदान केन्द्र अधिकारी को दो पासपोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध कराने की अपील की है ।   

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 6 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 41 कटघर, 50 वक्सपुर, 51 डमैरा, 60 किशोरगढ़, 61 रूपा का तौर, 62 संतोषपुर, 77,78 सबलगढ़ , 112 माधोगढ़, 140 कैलारस , 150 विलौआ, 151 सगोरिया, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 146, 147 नरहेला, 148 धमकन,149 गढ़ी धमकन, 150 पृथ्वीपुरा, 151 कांशपुरा, 152, 153 झोंड़, 82 जौरा , 119 कुर्रोली और 118 लाभकरन , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 23, 24 सांटा, 25 वीरमपुरा, 26,27, 28 हडवांसी, 29, 30 उम्मेदगढ़ वांसी, 31, 32 सिहोरी , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 206 से 209 रिठौरा कलां, 210 वस्तपुर, 211 एेंती, 213 गड़ाजर, 214 पिपरसेवा, 215 उरहाना, 194, 195 पारोली, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 3 बंधा, 4 सबसुख और 5 मलबसई तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 1 ककरारी, 2 हार का पुरा रिठोना, 3 पल्लू का पुरा रिठौना, 4 हार का पुरा, 5 अम्बाह , 170, 171 नगरा , 172 , 173 भदावली, 174 चापक और 163, 164 डोंडरी में मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

 

मंगलवार, 4 सितंबर 2007

लोक अदालत में 36 प्रकरणों का निपटारा

लोक अदालत में 36 प्रकरणों का निपटारा

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // जिला न्यायालय में गत शनिवार को आयोजित लोक अदालत में आपसी समझौता के आधार पर 36 प्रकरणों का निराकरण किया गया । निराकृत प्रकरणों में क्लेम के 4, दीवानी के 2, फौजदारी के 14, चैक बाउंस धारा 138 के 7 प्रकरण तथा विद्युत संबंधी 9 प्रकरण सम्मिलित थे । खंडपीठ क्रमांक 1 के पीठासीन अधिकारी अपर जिला न्यायाधीश श्री आर.जी.कोठे की पीठ द्वारा 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया । इन प्रकरणों में  82 हजार रूपये की अवार्ड राशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई । खंडपीठ क्र. 2 के पीठासीन अधिकारी डा. रमेश साहू की पीठ द्वारा 12 फौजदारी प्रकरणों का निराकरण किया गया । द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री प्रभाकांत शुक्ला के न्यायालय द्वारा 9 विद्युत संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराया जाकर प्रकरण समाप्त किया गया । विशेष न्ययिक दण्डाधिकारी श्री आनंद मोहन गर्ग द्वारा 7 चैक वाउंस के प्रकरणों का निपटारा करते हुए पक्षकारों को लाभ पहुंचाया गया । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री एस.के.शुक्ला के अनुसार चैकों के अनादर के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कानून में कठोर प्रावधान किये गये है । अत: लोक अदालत में चैकों के अनादरण तथा विद्युत चोरी के प्रकरणों में पक्षकरों को पर्याप्त लाभ पहुंचाये जाने का प्रयास किया जा रहा है ।

 

दो मिष्ठान भण्डारों पर '' कम तौल '' के प्रकरण दर्ज

दो मिष्ठान भण्डारों पर '' कम तौल '' के प्रकरण दर्ज

मुरैना 3सितम्बर 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार मुरैना जिले में नाप' तौल विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विजय अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित घी एवं मिठाई विक्रेताओं की आकस्मिक जांच की गई । जांच के दौरान दो मिष्ठान भण्डारों पर कम तौल पाये जाने पर अपराध प्रकरण पंजीवध्द किये गये ।

       निरीक्षक नाप तौल के अनुसार मैसर्स अग्रवाल मिष्ठान भण्डार पर विक्रेता जगदीश प्रसाद अग्रवाल द्वारा क्रेता को 1 किलो मिठाई डिब्बे सहित तौल कर दी गई है । मौके पर जांच करने पर मिठाई का शुध्द वजन 900 ग्राम पाया गया । कम तौल करने के कारण अधिनियम 85 की धारा 39 (2) के तहत मिठाई विक्रेता के विरूध्द अपराध प्रकरण कायम किया गया ।

       इसी प्रकार मैसर्स न्यू मुरैना मिष्ठान भण्डार के संस्थान पर मौजूद अमित मंगल द्वारा क्रेता को 500 ग्राम मिठाई डिब्बे सहित तौल कर दी गई और उसका वजन 435 ग्राम पाया गया । संस्थान पर इलेक्ट्रोनिक मशीन का भी पुन: सत्यापन नहीं पाया गया । संस्थान के विरूध्द मशीन जप्त कर अपराध प्रकरण पंजीवध्द किया गया । 

 

सोनोग्राफी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु स्वयं सेवी संस्थायें अधिकृत

सोनोग्राफी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु स्वयं सेवी संस्थायें अधिकृत

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // कलेक्टर एवं समुचित प्राधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीकी अधिनियम की समीक्षा बैठक आज सम्पन्न हुई  । बैठक में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुखों से सोनो ग्राफी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एच.एस. शर्मा, आई एम.ए. के अध्यक्ष डा. ओ.पी. शुक्ला, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा समस्त सदस्यगण उपस्थित थे ।

       कलेक्टर ने कहा कि जिले में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों से सोफ्टकॉपी में मासिक रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त की जाय । उन्होंने कहा कि केन्द्रों के लिए किसी भी सोनोग्राफी से पहले कारण सहित पूर्ण पता रजिस्टर में अंकित करना अनिवार्य किया जाय । उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगें और इस प्रतिविदेन के आधार पर अनियमितता बरतने वाले सोनोग्राफी केन्द्रों के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी । उन्होंने कहा कि कम लिंगानुपात वाले चिन्हित ग्रामों में जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बालिकाओं की सुरक्षा और भ्रूण परीक्षण नहीं कराने की शपथ दिलाई जाय ।

       बैठक में बताया गया कि कम लिंगानुपात के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिनियम की जानकारी देने के उद्देश्य से ग्रामों में जागरूकता शिविर और कालेज एवं स्कूल स्तर पर बाद- विवाद प्रति योगिता का आयोजन किया गया । जिले में संचालित 13 पंजीकृत अल्टा सोनोग्राफी केन्द्रों की चिकित्सीय दल द्वारा नियमित जांच की जा रही है । घटते लिंगानुपात को जानने के उद्देश्य से मुरैना जिले में उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनवाड़ी स्तर पर जुलाई 06 से जुलाई 07 तक का सर्वेक्षण कराया जा रहा है । इस सर्वेक्षण से एक वर्ष के प्रयास में क्या अंतर आया है, इसका पता चलेगा और इसके आधार पर आगामी कार्य योजना तैयार की जायेगी ।

 

समाधान ऑन लाइन 5 सितम्बर को

समाधान ऑन लाइन 5 सितम्बर को

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // चार सितम्बर को जन्माष्टमी होने के कारण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम अब पांच सितम्बर को आयोजित होगा । मुख्यमंत्री के उप सचिव श्री एस.एस. कुमरे के अनुसार 5 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे समाधान ऑन लाइन के माध्यम से जन शिकायतों का निराकरण किया जायेगा ।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने समस्त जिला अधिकारियों को समाधान ऑन लाईन के दौरान 5 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए हैं । मुरैना जिले में समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित निक सेंटर में आयोजित होगा ।