गुरुवार, 28 जून 2007

सभी तहसीलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

सभी तहसीलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

मुरैना 26 जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख के निर्देशानुसार मुरैना जिले में संबंधित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु जिला सहित समस्त तहसील में बाढ नियंत्रण कक्षों की स्थापना कर दी गई है । जिला स्तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया गया है । जिसके प्रभारी अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आर.के.सिन्हा रहेंगे तथा दूरभाष क्रमांक 250133 और मोवाइल नम्बर 94254-73123 है । सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री के.के.शर्मा इस कक्ष के सहायक प्रभारी की हैसियत से काम करेंगे ।

       जिला स्तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन पारियों में कार्य करेगा प्रथम पारी प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी और इसमें जल संसाधन विभाग के हैल्पर श्री मुलायम सिंह तोमर और कृषि विभाग के हैल्पर श्री सियाराम की डयूटी लगाई गई है । इन्हें सोमवार का साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा । द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगी और भू-प्रबंधन के राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप वर्मा तथा सहायक भू-संरक्षण अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री छविराम कुशवाह तैनात रहेंगे । इन्हें मंगलवार का साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा । तृतीय पारी में भू-प्रबंधन के ट्रेशर श्री राजेन्द्र कुमार ओझा और कृषि विभाग के भृत्य श्री लक्ष्मीनारायण डयूटी करेंगे । साप्ताहिक अवकाश के रूप में इन्हें बुधवार दिया जायेगा । भू-प्रबंधन के राजस्व निरीक्षक श्री रामनिवास शर्मा और श्री रामनाथ श्रीवास्तव तथा कृषि विभाग के भृत्य श्री रामप्रकाश वघेल रिजर्व पारी में रहेंगे और इन्हें रविवार का साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा । इसके अलावा भूप्रबंधन के राजस्व निरीक्षक श्री प्रकाश चन्द्रशर्मा, जल संसाधन के हैल्पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, कृषि विभाग के भृत्य श्री महेश तोमर और सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री लक्ष्मण कुशवाह रिजर्व कर्मचारी के रूप में कार्य करेंगे ।

      प्रथम,द्वितीय और तृतीय पारी के साप्ताहिक अवकाश में रिजर्व पारी के कर्मचारी कार्य करेंगे । शेष दिनों में रिजर्व पारी के कर्मचारी अपने विभागीय कार्यालय में कार्य करेंगे । तीनों पारियों में नियुक्त कर्मचारियों को राजपत्रित अवकाश में भी कार्य करने के कारण नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देय होगा । प्रत्येक पारी के कर्मचारी रोटेशन से प्रत्येक सप्ताह बाद अगली पारी में कार्यरत रहेंगे । रिजर्व में रखे गये कर्मचारी अपने विभागों में नियमानुसार कार्य पर उपस्थित रहेंगे । संबंधित अधिकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी की अनुमति के बिना तैनात कर्मचारी का आकस्मिक अवकाश सहित किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे तथा ये कर्मचारी प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष की मौखिक अथवा लिखित सूचना पर तत्काल कार्य पर उपस्थित होंगे ।

       सभी तहसीलों में भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है । मुरैना तहसील में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी नायव तहसीलदार श्री एल.के.मिश्रा रहेंगे और दूरभाष क्रमांक 226220 रहेगा । पोरसा में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तहसीलदार श्री एस.के.दोहरे रहेंगे और दूरभाष क्रमांक 254772 तथा मोवाइल नम्बर 94254-57013 रहेगा । नायव तहसीलदार श्री लोकेन्द्र श्रीवास्तव अम्बाह में स्थापित नियंत्रण कक्षके प्रभारी रहेंगे और इनका दूरभाष क्रमांक 256348 रहेगा । कैलारस में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी नायव तहसीलदार श्री प्रदीप शर्मा रहेंगे  और दूरभाष क्रमांक 287048 है । जौरा में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 255984 है और इसके प्रभारी अधिकारी अपर तहसीलदार श्री पी.एस.रूअर रहेंगे । सबलगढ में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री जे.एन.पालीवाल रहेंगे तथा दूरभाष क्रमांक 252326 रहेगा ।

       कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपलब्ध बाढ बचाओं सामग्री उपकरणों को सूचीबध्द करने और मोटर वोट एवं नावों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि सभी विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाय और जिन स्थानों पर बाढ आने का पूर्व इतिहास रहा है, उन्हें चिन्हित कर सूचीबध्द कर लिया जाये । जिले में स्थित नदियों, जलाशयों, वांधो जहा पर बाढ आने की संभावना रहती है वहां आवश्यकतानुसार कन्ट्रोल रूम स्थापित करने और जलाशयों से जल छोडने की पूर्व सूचना देने की ताकीद की गई । एस.डी.ओ. और तहसीलदार को बाढ से बचाव हेतु सुरक्षित स्थान एवं भवनों को चिन्हित करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी तथा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाये को दुर्गम क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, दवाइयों का भंडारण और पशु उपचार की माकूल व्यवस्था के निर्देश दिये गये । प्रशिक्षित निजी नाव चालकों गोताखोरों के नाम पते और फोन नम्बर की अद्यतन सूची जिला एवं तहसील स्तर पर रखने पर जोर दिया गया ।

 

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लायें -कलेक्टर

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लायें -कलेक्टर

 

मुरैना 26 जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने आज राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निपटारा समय सीमा में सुनिश्चित करने, विभिन्न मदों की वसूली में गति लाने और पट्टेदारों के कब्जे का शतप्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी, प्रभारी अधिकारी श्री आर.पी.शर्मा, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तथा तहसीलदार और नायव तहसीलदार उपस्थित थे ।

       कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की और राजस्व अधिकारियों को सिटीजन चार्टर के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण की सुनिश्चितता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी विभिन्न मदों की मांग अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें । विशेष कर डायवर्सन की वसूली में गति लाये और प्रयास यह हो कि चालू वर्ष की मांग की तुलना में शतप्रतिशत वसूली हो । उन्होंने कहा कि कम वसूली करने वालों को दंडित और अच्छी वसूली करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा । उन्होंने पोरसा तहसील में राजस्व प्रकरणों के निराकरण और कम वसूली की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि एक माह में प्रकरणों के निराकरण एवं वसूली की स्थिति में सुधार लायें, अन्यथा संबंधित के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी ।

       बैठक में बताया गया कि जिले में 19251 हेक्टर अतिशेष भूमि के 20968 हितग्राहियों को पट्टे दिये गये थे । इनमें से 436 को छोडकर सभी पट्टेदारों के कब्जे का सत्यापन किया जा चुका है । कलेक्टर ने शेष प्रकरणों में भी कब्जे का सत्यापन कर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहाकि गांव में स्थाई रूप से रह रहे हर पट्टेदार को कब्जा अनिवार्य रूप से मिल जाये । उन्होंने भू-अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण कार्य और किसानों को अभिलेखों की नकल देने के कार्य में तेजी लाने की हिदायत की ।

 

मुरैना जिला में वर्षा की स्थिति

मुरैना जिला में वर्षा की स्थिति

मुरैना 26 जून07- जिले में इस वर्ष 1 जून से 26 जून तक 23.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई, जो गत वर्ष इसी अवधि में हुई 75 मि.मी. औसत वर्षा से 51.7 मि.मी. कम है ।

 

केशियर का प्रशिक्षण 2 जुलाई से

केशियर का प्रशिक्षण 2 जुलाई से

मुरैना 26 जून07- लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर में 2 से 13 जुलाई तक शासन के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को केशियर एवं एकांउटेंट संबंधी कार्य का अल्पकालीन प्रशिक्षण दिया जायेगा । इस प्रशिक्षण के लिए दो हजार रूपये का शुल्क लगेगा । प्रशिक्षण शुल्क का भुगतान संबंधित कर्मचारी के विभाग द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु कर्मचारी का नाम पूर्ण विवरण और निर्धारित शुल्क सहित प्रशिक्षण से पहले प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर के पास पहुंच जाना चाहिए ।

 

छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मुरैना 26 जून07- जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण के अनुसार जिले में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास मुरैना तथा कैलारस, जौरा, मुरैना और पहाडगढ में कन्या छात्रावास खोले जा रहे हैं । प्रत्येक छात्रावास 50 सीटर है । इन छात्रावासों में एक जुलाई से प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा । अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्रा अपने आवेदन पत्र छात्रावास अधीक्षक के पास जमा कर सकते हैं ।

 

गायन और नृत्य की अनुश्रति 30 जून को

गायन और नृत्य की अनुश्रति 30 जून को

 

मुरैना 26 जून07- मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 30 जून को सांय 7.30 बजे गायन,वादन और नृत्य का मनोहारी कार्यक्रम अनुश्रति शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैना में आयोजित किया जा रहा है ।

       यह जानकारी कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में आज सम्पन्न बैठक में दी गई । बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

       ज्ञात हो कि संस्कृति विभाग द्वारा शास्त्रीय गायन,वादन और नृत्य पर आधारित अनुश्रति का आयोजन प्रतिमाह किसी न किसी जिले में किया जाता है । अब तक इस कार्यक्रम की प्रदेश के विभिन्न जिलों में 15 श्रंखलायें आयोजित हो चुकी है, जिसमें मूर्धन्य कलाकारों की कला से रसिकश्रोता समाज आनंदित हुआ है । श्रंखला का 16 वां आयोजन 30 जून को सांय 7.30 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैना में सम्पन्न होगा । इस आयोजन में नई दिल्ली की उप शास्त्रीय एवं गजल गायिका सुश्री महिमा कसेवा का गायन और उज्जैन की कथक नृत्यांगना सुश्री भावना शाह के शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति होगी ।

 

मंगलवार, 26 जून 2007

शिवराज सिंह ने किया पुलिस का तगड़ा पोस्‍टमार्टम, अरविन्‍द कुमार होंगें चम्‍बल आई.जी.

पुलिस में भारी फेरबदल, ग्‍वालियर चम्‍बल सहित कई आई.जी.तितर बितर

शिवराज सिंह ने किया पुलिस का तगड़ा पोस्‍टमार्टम

डी.एस.सेंगर ग्‍वालियर और अरविन्‍द कुमार होंगें चम्‍बल आई.जी.

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए है।

जारी आदेशों के अनुसार श्री अशोक दोहरे पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसी प्रकार श्री के.सी. वर्मा निदेशक जे.एन.पी.ए. सागर को पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर, श्री सर्वजीत सिंह पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल, श्री बी.एम. कुमार पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा को निदेशक जेएनपीए सागर, श्री स्वर्ण सिंह पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल तथा श्री के.एल. मीणा पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसके अलावा श्री के.एन. तिवारी पुलिस महानिरीक्षक योजना मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर, श्री अनिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज भोपाल, श्री संजीव कुमार पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री विजय यादव पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं भोपाल, श्री पी.एम. मोहन, पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भोपाल, श्री डी.एस. सेंगर पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर, श्री एम. पी. द्विवेदी पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन, श्री ए.के. सोनी पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवा तथा अरविंद कुमार पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

श्री अजय कुमार शर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक आएपीटीसी इंदौर, श्री जी.आर. मीणा उप पुलिस महानिरीक्षक लेखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवां, श्री आर.पी. सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री बी. बी.एस. ठाकुर उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को महानिरीक्षक जेएनपीए सागर, श्री व्ही.के. माहेश्वरी उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन को उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन, श्री अशोक अवस्थी उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज छिंदवाड़ा को उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, श्री के. वैफई उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा, श्री ए.पी. सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल भोपाल, योगेश मुद्गल उप पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवां को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री आर.के. गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन तथा श्री के. पी. खरे उप पुलिस महानिरीक्षक जेएनपीएसी सागर को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर पदस्थ किया गया है।