रविवार, 13 जनवरी 2008

गणतंत्र दिवस पर '' भारत पर्व'' का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर '' भारत पर्व'' का आयोजन

       मुरैना 12 जनवरी 08/ गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को '' भारत पर्व'' का आयोजन किया जायेगा। 1857 मुक्ति संग्राम के 150 वर्ष, भारत की आजादी की 60 वीं वर्षगांठ और मध्यप्रदेश की स्थापना के 51 वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर '' भारत पर्व'' का आयोजन किया  जायेगा। राज्य शासन द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार अब यह आयोजन 26 जनवरी 2008 से गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रतिवर्ष हुआ करेगा।

       मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री राकेश साहनी ने समस्त संभागायुक्त, जिलाध्यक्ष और जिला जनसम्पर्क अधिकारियों को भेजे पत्र में लोकतंत्र के उत्सव के रूप में आयोजित '' भारत पर्व'' के प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। '' भारत पर्व'' में सांस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान द्वारा देश भक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ ही कला संगीत नृत्य नाटक कविता और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की उपलब्धि तथा विकास यात्रा की प्रर्दशनी भी जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा लगाई जायेगी।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं :