शुक्रवार, 14 सितंबर 2007

विधायक निधि से निर्माण कार्यो के लिए 14 लाख 21 हजार रूपये मंजूर

विधायक निधि से निर्माण कार्यो के लिए 14 लाख 21 हजार रूपये मंजूर

मुरैना 13 सितम्बर 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने विधायक जौरा श्री उम्मेद सिंह बना की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख 21 हजार 500 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

       ग्राम बघेल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए गोदाम निर्माण हेतु तीन लाख रूपये, बरेठापुरा में पत्थर खरंजा निर्माण के लिए डेढ लाख रूपये, पुरोहित पुरा में सी.सी. खरंजा निर्माण हेतु  4 लाख 87 हजार 500 रूपये, गुल्हापुरा में पत्थर खरंजा निर्माण हेतु 1 लाख रूपये, बस्तौली में सी.सी. खरंजा निर्माण हेतु 2 लाख रूपये मंजूर किये गये है । स्वीकृत कार्य संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की देख- रेख में पूर्ण कराये जायेंगे ।

       कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को माधव नगर जौरा में नाली निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 93 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं :