गुरुवार, 11 जून 2009

जौरा में भाजपा का आभार समारोह आज, नरेंन्द्रसिंह और मायासिंह शिरकत करेंगे (DAINIK MADHYARAJYA)

जौरा में भाजपा का आभार समारोह आज, नरेंन्द्रसिंह और मायासिंह शिरकत करेंगे

मुरैना 9 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  सांसद श्री नरेन्द्रसिंह तोमर का 10 जून को  जौरा में आयोजित आभार समारोह में उपस्थित होंगे। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रभारी सूबेदार सिंह रजौधा द्वारा बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र जौरा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान एवं समारोह दिनांक 10 जून 2009 को आयाजित किया गया है। जिसमें लोकसभा प्रभारी  सांसद श्रीमती मायासिंह एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा सहित  भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जिसमेंनवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश के मुखिया श्री तोमर का गर्मजोश से कार्यकर्ताओं द्वारा जौरा प्रवेश द्वार रजौधा हाउस पर स्वागत किया जायेगा। साथ में पधारहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के स्वागत के बाद  नगर जौरा में गाजे,बाजों के साथ विजयी जुलूस निकाला जावेगा। जौरा विधानसभा की जनता जनार्दन द्वारा मिले आर्शीवाद का श्री तोमर एवं भाजपा नेताओं द्वारा आभार प्रकट किया जावेगा। विजय जुलूस जौरा के मुख्य मार्गो से होता हुआ वापिस रजौधा हाउस पर सम्पन्न होगी। विजय जुलूस जौरा के मुख्य मार्गो से होता हुआ वापिस रजौधा हाउस पर सम्पन्न होगी। उसके उपरांतर रजौधा हाउस पर समस्त कार्यकर्ता आयोजित सम्मान भोज में शामिल होंगे।

समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता जनार्दन से अपील है कि प्रदेश के चहेते नेता एवं अपने सांसद का स्वागत समारोह,विजय  जुलूस एवं सम्मान भोज मे  आपकी  उपस्थिति प्रार्थनीय है।

अपील करने वालों मे सोनेराम कुशवाह, पूर्व विधायक प्रकाश त्यागी, गिर्राज त्यागी, कमलकिशोर यादव, सुन्दर सिंह यादव, वासुदेव त्यागी, राजाराम  त्यागी, सगुनचन्द्र जैन, सुनील सिंहल, प्रदीप त्यागी डा. रामनारायण शर्मा ,डा.रविन्द्र त्यागी इद्रजीत यादव शांतीलाल अग्रवाल वासुदेव शर्मा

 

कोई टिप्पणी नहीं :