शुक्रवार, 7 अगस्त 2009

तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता

तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता

ग्वालियर, 6 अगस्त 09/ राज्य सरकार ने तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता प्रदान करने के लिये नियमों को सरल कर दिया है ।संशोधित नियमों के अनुसार तहसील मुख्यालय/प्रकाशन स्थल में पदस्थ पत्रकारों को जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अधिमान्यता दी जा सकेगी। इसके लिये तहसील में समाचार पत्र की न्यूनतम दो सौ प्रतियों का प्रसार होना और आवेदक पत्रकार व पत्रकारिता के क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। अधिमान्यता के लिये इच्छुक पत्रकार  आवेदन पत्र के साथ नियुक्ति पत्र या संबंधित जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ अधिकारी की अनुशंसा होना जरूरी है।

 

पहल का आदर्श बगीचा बना कृषक की पहचान =एक सफलता की कहानी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पहल का आदर्श बगीचा बना कृषक की पहचान =एक सफलता की कहानी=

मुरैना 6 अगस्‍त्‍ा 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) ग्राम मि­त्र संस्थान म.प्र. एवं स्वयं सेवी संगठन है जो कि स्वयं कृषि आन्दोलनकारी भावना रखने  वाली टीम द्वारा संचालित है।

संस्थान द्वारा 2004-05 से पहले ( ParticipatoryAgricultural g Horticural Activitiy for livelihood) गतिविधि संचालित की जा रही है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतिवर्ष कृषकों को कई आजीविका अर्जन करने वाली गतिविधियों का संचालन किया रहा है। इसी कड़ी में 2004-05 में चयनित कृषकों को समन्वित उद्यानिकी कार्यक्रम के तहत आदर्श उद्यान लगवाये गये जिनमें एक उद्यान हड़वासी ग्राम के राकेश के यहां लगावाया गया जिसमें सागौन की बाउण्ड्री तथा अन्तवर्ती फसल में 50 अनार,25 आंवला, 25  अमरूद, 5 कटहल, मौसमी अमरूद फल देने लगे है जिसमें कृ षक 40-50 हजार रूपये प्रति वर्ष आय लेने लगा है। जिसमें अनाार की फसल वर्तमान में बम्पर आ रही हैं। जिसमें कृषक लाभ ले रहा है।

अनार का आकार चम्बल संभाग के इतिहास में सबसे बड़ा है औसतन अनार 500 ग्राम से 750 ग्राम तक के है।  कृषिक ने बताया कि उसका और भी लाभ प्राप्त कर सकता है। क्यों कि बरसात व अन्य करणों से फसलों में कुछ रोग लगे हैं। जिससे किसान चिंतित था। उक्त समस्या के निराकरण हेतु संस्थान के समन्वयक श्री वीरेन्द्र वर्मा के द्वारा तकनीकी विशेषज्ञ दल कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. वाय.पी.सिंह उद्याान विभाग के सहायक संचालक श्री परते व भदौरियास तथा नाबार्ड के व्हाई.एन. मवाल ने कृषक की समस्याओं के निराकरण के लिये कृ षक के खेत पर ले गये जहां पर विशेषज्ञ दल ने कृषक को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। तथा अन्य समस्याओं के कारण निराकण हेतु फलों के सैम्पल कृषि विज्ञान केन्द्र की अनुसंधान शाखा में परीक्षण हेतु ले गये कृषि विज्ञान केन्द्र के डा. वाय.पी सिंह ने कृषक को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

कृषक ने बताया कि उसने अपने स्वयं पंजी से कई संसाधनों में विेश किया है किन्तु व इस योजना का विस्तार करना चाहता है। तथा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन व मधुमक्खी पालन से शहद से उत्पादन की इकाइयां प्रारम्भ करना चाहता है। जिसके लिये उसके पास पर्याप्त निवेश पँजी का अभाव है जिस पर उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री परते व भदौरिया ने कृषक को अपना प्रस्ताव  विभाग के पास भिजवाने के लिये कहा तथा नाबार्ड के ए.जी.एम.श्री मवाल जी ने प्रस्ताव को बैंक से स्वीकृति हेतु आश्वासन दिया।

कृषक राकेश ने कहा कि मेरी अन्य कृषक भी आदर्श उद्यान विकास करके लाभ ले सकते है क्यों कि मेरे उद्यान का यह चौथा वर्ष है जिसमें मैं 40-50 हजार रूपये तक की वार्षिक आय प्राप्त की है। अभी मेरे अन्य फसलों में आना शेष है जब फल आने लगे गे तब एक  लाख रूपये से अधिक प्राप्त होने की आशा है। ग्राम मित्र संस्थान  के कार्यक्रम पहल के परियोजना समन्यवक श्री वीरेन्द्र वर्मा ने कहा कि अगर शासन प्रशासन व अन्य शासकीय अशासकीय संस्थायें इस तरह की योजनाओं मे ंसकारात्मक सहयोग प्रदान करती हैं तो ग्वालियर चम्बल संभाग  में आधुनिक कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। जो कि ग्वालियर चम्बल संभाग की सरसों की मूल पहचान के साथ मालवांचल की तरह कृषि व उद्यानिकी के क्षेत्र में सकारात्मक ख्याति उपलब्ध कराई जा सकती है।

 

 

भुजरियां इंदिरा सरोवर में बिर्सजित =बडोखर में भुजरियां मेला आयोजित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

भुजरियां इंदिरा सरोवर में बिर्सजित =बडोखर में भुजरियां मेला आयोजित

मुरैना 6 अगस्‍त्‍ा 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ोखर स्थित इंदिरा सरोवर पर रक्षा बंधन के दूसरे दिन भुजरिया मेला क ा आयोजन किया गया। जहां पर आज भुजरिओं को बिर्सजित किया गया । भुजरियों के बिर्सजन होने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व का समापन हो गया इस अवसर पर शहर भर से लडकियां बच्चे ब बडे लोग मेला देखने आते हैं और भुजरियों को इदिरा सागर में बिर्सजित करते है। प्राचीन बउोखर तालाब हालाकि अब नही रहा है मगर शहर की आमजनता में उसके प्रति आज भी गहरी आस्था है। परेपरा के अनुसार मेला में बिभिन्न प्रकार के सांस्क्तिक कार्यक्रम और खेलकूद प्र्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेला में शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी बडी संख्या में महिला पुरूष ब बच्चे भाग लेने आये।

 ग्राम पंचायत बडोखर द्वारा आयोजित भुजरिया मेला में  सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये पुलिस कर्मीओं को डयूटी पर लगाया गया था। इंदिरा सरोवर पर भुजरियों का मेला लगने से पूर्व नगर प्रशासन ने हटैची द्वारा साफ-सफाई करवाई गयी।  मेले का पास लगे समूचे घूरों का भरवाकर अन्य स्थान पर फिकवा दिया गया। मेले के रास्ते में जहा पर कीचड़ था वहा पर गिटटीयां डलवाकर रास्ते को दुरूस्त कर करवाया गया जिससे मिले जाने राहगीरों  को कोई परेशानी नही आये। अम्बाह की और जाने वाले चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से बंद किये गये। चार पहियें वाहनों को बाइपास रोड़ से निकाला गया। पोलीटेकनिक के पास अस्थायी रूप से बैरीकेटस लगाकर पुलिस के जवान तैनात किये गये जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। इस के अलावा पुलिस के कुछ जवान सिविल में मेले में व्यवस्था को देखते पाये गये।

 

आपसी बिबाद को लेकर झगडा तीन घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आपसी बिबाद को लेकर झगडा तीन घायल

मुरैना 6 अगस्‍त्‍ा 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य).आपसी बिबाद को लेकर हुए झगड़े में तीन लोग घायल हो गये प्रेम नगर और इस्लाम पुरा में रक्षाबंधन को के पर्व पर हुए उक्त झगडे में घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा  दिया है। तथा हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नगर में दलितों के बीच आपसी बिबाद को लेकर हुए झगडे में लाठी डंडा ब ईंट पत्थर मारकर एक दूसरे को चोटिल कर दिया हमले में मुरारी जाटव व दूसरे पक्ष का कमलेश जाटव घायल हो गया सिविल लाईन थाना पुलिस ने मुरारी की शिकायत पर बाबूलाल परूषोत्तम कमलेश नेमी जाटव तथा कमलेश की फरियाद पर रामेश्वर धांसू सुनील बहरदुर जाटव के खिलाफ धारा 336,294,323,34 आईपीसी का क्रास मामला कायम कर लिया है।

शहर कोतवाली अंर्तगत आने वाले इस्सलाम पुरा में आपसी बिबाद को लेकर हुए  झगडें में आरोपी गटुआ रामसुंदर बन्टी दिनेश राठोर ने मिलकर धर्मवीर राठोर की   मारपीट कर चोट पहुंचाई और धमकाया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला  कायम कर जांच शुरू करदी है।

 

दवंगों ने तीन दलितों को पीटा,मामला कायम (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दवंगों ने तीन दलितों को पीटा,मामला कायम

मुरैना 6 अगस्‍त्‍ा 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य).जिले के बिभिन्न थाना क्षेत्रों में गत दिवस तीन दलित युवकों की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और जातिय अपमान किया पुलिस ने नामजद आरोपियों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबाह के जग्गा चोैराहे पर  आरोपी बुद्धा ब मूला शर्मा ने मिलकर सुभाष सेनी की मारपीट कर चोट पहुंचाई और जातीय अपमान किया आरोपी और फरियादी ग्राम चांदपुर के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के बिरूद्ध धारा 323,294,341,506वी एवं हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

महुआ थाना अंर्तगत ग्राम उसेद के पास आरोपी लटूरी,गिल्ली ,अन्नू तोमर ने कमलेश सखवार की मारपीट कर जातीय अपमान किया और जान से मारने की धमकी दी । महुआ थाना पुलिस ने फरियादी कमलेश सखवार ग्राम मेहदी रायकापुरा की शिकायत पर आरोपियों के बिरूद्ध धारा 323,294,341,506वी एवं हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

सवलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बत्तोखर में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी दिनेश ज्ञान पप्पू जादौन ने करण जाटव की लाठी डंडों से मारपीट कर चोट  पहुंचाई और  जातीय अपमान किया पुलिस ने ग्राम छीतरिया का पुरा निवासी करण जाटव की शिकायत पर आरोपियों के बिरूद्ध धारा 323,294,341,506वी एवं हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

 

मिल मजदूर समेत दो युवक फांसी लगाकर मरे (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मिल मजदूर समेत दो युवक फांसी लगाकर मरे

मुरैना 6 अगस्‍त्‍ा 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..मिल मजदूर समेत दो युवकों ने गत दिवस फंासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्याओं के काराों की जांच शुरू करदी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मडोखर कौंथर में रहने वाले राघवेन्द्र पुत्र वरनाम तोमर उम्र 40 बर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। पुलिस ने ब्जेश तोमर की सूचना पर मग्र कायम कर जांच शुरू करदी है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार फेक्ट्री क्षेत्र बामौर में त्रिपती फेक्ट्री में कार्यरत रमदू पुत्र अमर सिंह जादौन उम्र 40 बर्ष ने फेक्ट्री परिसर में ही गत दिवस फंासी लगाकर आत्म हत्या करली म्तक ग्राम बत्तोखर का रहने वाला था। युवकी मौत की सूचना मिलने पर ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मेडीकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर युवकी मौत के कारणों की बिबेचना शुरू करदी है।

 

बदना जाटव हत्या कांड में तीन आरोपी नामजद::दो माह पूर्व की गई थी हत्या::(दैनिक मध्‍यराज्‍य)

बदना जाटव हत्या कांड में तीन आरोपी नामजद::दो माह पूर्व की गई थी हत्या::

मुरैना 6 अगस्‍त्‍ा 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) .दो माह पूर्व की गई बदना जाटव हत्या में शामिल तीन आरोपियों के बिरूद्ध पुलिस थाना सुमावली ने हत्या का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुमावली थाना क्षेत्र के लोहगढ क़े जंगल दो माह पूर्व अज्ञात युवक की लाश को पुलिस ने बरामद किया मृतक की शिनाख्त बदन उर्फ बदना जाटव पुत्र आशाराम जाटव मुरेना गांव के रूप में की गई। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद मेडीकल परीक्षण हेतु अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई मर्ग जांच और म्तक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इस निर्ष्कस पर पहुंची कि बदना जाटव की मारपीट कर हत्या की गई है। और साक्ष्य छिपाने  की गरज से आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि उक्त मर्डर के आरोपी दीवान रघुनाथ और जयाराम गुर्जर को नामजद किया गया है। सभी आरोपी ग्राम सिलारपुरा के रहने वाले है। सुमावली थाना पुलिस ने बुधवार को उनके बिरूद्ध धारा 302,201 तथा हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

 

पत्र मिला हमको (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पत्र मिला हमको

सारे जीवन में इकलौता, पत्र मिला हमको ।

प्रति उत्तर में लिख न सके हम, धन्यवाद उनको॥

 

नील गगन में पंछी सा मन, उड़ा उजाले में ।

सभी दूरियाँ सिमट गईं, ऑंखों के प्याले में ॥

चित्रांकित से स्वप्न, नयन की पुतली में डोले ।

कागज के कोरे हिस्से ने, कई भेद खोले ॥

षब्द पुश्प की माला का, उपहार मिला मन को ।

सारे जीवन में इकलौता, पत्र मिला हमको ॥

 

 

कलम कला ने कागज पर, संगम साकार गढ़ा ।

गुम्फित षब्दों की भाशा में, मृदु अभिसार जड़ा ॥

लिख न सकी जो कलम, इसलिये छोड़ दिया कोना।

इन्द्र धनुश सी छटा दिखाकर, मार गया टोना॥

कुंचित केषी षब्दाकृति से, वार दिया तन को ।

सारे जीवन में इकलौता, पत्र मिला हमको ॥

 

 

अक्षर के खाली कोटर से, झांक उठा मुखड़ा ।

पलकों की कोरों में सिमटा, नीर कहीं उमड़ा॥

षब्दों से षब्दों की  दूरी, लगती व्याकुल है ।

सागर में खोने को जैसे, नदिया व्याकुल है॥

केवल हमको छोड़, सलौना प्यार लिखा सबको।

सारे जीवन में इकलौता, पत्र मिला हमको ॥

लिखा पते में नाम साथ में, केवल उन्हें मिले।

लिखा पते में नाम साथ में, केवल उन्हें मिले।

लिखा पते में नाम साथ में, केवल उन्हें मिले ।

जितनी बार पढ़ा, चितवन में नवल प्रसून खिले॥

मदिराचल ने मथ डाला, फिर से मन सागर क।

बरसाने की सुध लौटी ज्यों, फिर नटनागर ॥

पूर्ण विराम लगाकर बाकी, छोड़ दिया कब को।

सारे जीवन में इकलौता, पत्र मिला हमको ॥

ब्रजमोहन कुषवाह

गायत्री कालोनी मुरैना

 

शासकीय कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें, राज्य शासन के कड़े निर्देश

शासकीय कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें, राज्य शासन के कड़े निर्देश

Bhopal:Thursday, August 6

 

राज्य शासन ने सभी विभागों को अधीनस्थ शासकीय कार्यालयों का नियमित निरीक्षण तथा कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी प्रमुख सचिव, सचिव, शासन के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर्स तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनें के लिये कहा है ताकि शासकीय कार्यालयों में आम जनता एवं पक्षकारों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

शासन को यह शिकायत मिली है कि शासकीय कार्यालयों में आने वाले आवेदकों को कर्मचारियों की अनुपस्थिति से जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण में कठिनाई होती है क्योंकि कर्मचारी न तो समय पर कार्यालय आते हैं और न ही उनके द्वारा अपने स्थान से अनुपस्थित रहने का कोई कारण बताया जाता है। यह स्थिति शासकीय कर्मचारियों के लिये विहित आचरण नियमों के सर्वथा विपरीत है। निर्देशों में ऐसे अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुये समुचित अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिये कहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रत्येक कार्यालय प्रमुख से यह अपेक्षा की है कि उनके अधीन कार्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलें और वहीं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नियत स्थान पर जन सामान्य को उपलब्ध हों। यह भी कहा गया है कि शासकीय कर्मचारी कार्यालय प्रारंभ होनें के समय के पूर्व अपने स्थान पर उपस्थित हो जायें। कर्मचारी मध्यान्ह भोजन के लिये निर्धारित अवधि को छोड़कर सामान्य परिस्थितियों में कार्यालय बंद होने की अवधि तक अपने कार्य के लिये कार्यालय में उपस्थित रहें। सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये हैं। निर्देशों से विभिन्न कर्मचारी संगठनों को अवगत कराते हुये उनसे भी इस संबंध में अपने स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा की है।

 

 

बृहस्पतिवार, 6 अगस्त 2009

राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर

राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर

·                    डॉ. डी.एस.चंदेल

·                    रजिस्ट्रार,राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय

 

 

      राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की स्थापना 19 अगस्त 2008 को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय अध्यादेश 2008 के अन्तर्गत हुई थी । इस विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु कई वर्षों से प्रयास किये जा रहे थे । इसी संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान , माननीय श्री अनूप मिश्रा मंत्री म.प्र. शासन, माननीय श्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय सांसदों गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई ।

       राजा मानसिंह तोमर की साहित्य एवं संगीत के प्रति अगाध श्रध्दा थी । उनके कार्यकाल में ग्वालियर में संगीत विद्यालय की स्थापना की गई , जो शायद भारत वर्ष का पहला संगीत विद्यालय था। राजा स्वयं भी संगीतज्ञ एवं कवि थे व संगीत की ध्रुपद शैली के प्रणेता भी ।  राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 विधानसभा द्वारा 11 फरवरी 2009 को पारित हुआ । इस अधिनियम के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के संचालन के लिये प्रथम कुलपति, आचार्य पं. चित्तरंजन ज्योतिषी को विश्वविद्यालय स्थापना के लिये शीघ्र समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं । इस अधिनियम के अन्तर्गत बीस सदस्यों वाली एक साधारण परिषद् होगी , जिसके अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी होंगे ।  विश्वविद्यालय की एक कार्य परिषद और विद्या परिषद भी होगी  जो कि विश्वविद्यालय का संचालन करेगी । इस विश्वविद्यालय का क्षेत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश होगा।

       वर्तमान में विश्वविद्यालय के अन्तर्गत 24 महाविद्यालय संबध्दता प्राप्त हैं और इसके लिये जो पाठयक्रम हैं उनको निर्धारित करने के लिये विभिन्न विद्वानों की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं । इस अधिनियम के अन्तर्गत संगीत संकाय, नृत्य संकाय, कला संकाय और अन्य संकाय जो परिनियम के अधीन होंगे का गठन किया गया है । यह भी निर्णय लिया गया कि नाटय संकाय को भी इसमें शामिल किया गया ।

      भोपाल में संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग,       श्री राम तिवारी संचालक संस्कृति विभाग, पं चित्तरंजन ज्येतिषी कुलपति जी की उपस्थिति में विश्विद्यालय के समग्र विकास पर चर्चा हुई । शैक्षणिक पदों का सृजन अन्य सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई और एक संबध्द कार्यकम के अन्तर्गत इसको पूर्ण करने का निर्णय लिया गया । इस विश्वविद्यालय में सभी संकायों में शोधकार्य, स्नातकोत्तर पाठयक्रम, स्नातक स्तर के पाठयक्रम , पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोमा एवं शार्ट कोर्स भी होंगे।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य -

1-     संगीत एवं कला संबंधी विद्या तथा ज्ञान का अभिवर्धन तथा उसका प्रसार और भारतीय समाज के विकास में रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित करना ।

2-     छात्रों तथा अनुसंधनकर्ता विद्वानों में संगीत एवं कला के क्षेत्र में सुधारों के संबंध में बुध्दि-कौशल का विकास करके संगीत एवं कला तथा संबंधित क्षेत्र में समाज की सेवा करने के उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना ।

3-     संगीत से संबंधित ज्ञान की अभिवृध्दि के लिये अभिभाषणों, सेमीनारों, परिसंवादों और अधिवेशनों को आयोजित करन  और संगीत एवं कला संबंधी प्रक्रिया को सामाजिक विकास का प्रभावशाली उपकरण बनाना ।

4-     परीक्षायें आयोजित करना और उपाधियां तथा अन्य विद्या संबंधी विशिष्टताएं प्रदान करना ।

5-     ऐसे समस्त कार्य करना जो विश्वविद्यालय के समस्त उद्देश्यों या उनके से किसी भी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिये आनुषंगिक, आवश्यक या सहायक हैं ।

6-     विश्वविद्यालय का और गवेषणा, शिक्षा और शिक्षण के ऐसे केन्द्रों क, जो विश्वविद्यालय के उद्देश्यों को अग्रसर करने हेतु आवश्यक है, प्रशासन तथा प्रबंधन करना ।

7-     संगीत एवं कला संबंधी ज्ञान या विद्या की ऐसी शाखाओं में, जैसा कि विश्वविद्यालय उचित समझे, शिक्षण हेतु उपबंध करना और गणवेषण के लिये संगीत एवं कला के ज्ञान की अभिवृध्दि तथा प्रसार के लिये उपबंध करना ।

8-                              अध्येतावृत्तियां, छात्रवृत्तियां, पुरस्कार तथा पदक संस्थित करना तथा प्रदान करना ।

 

बुधवार, 5 अगस्त 2009

कांग्रेसीयों के आन्‍दोलन को प्रशासन का जवाब, मुरैना में बिजली पानी सप्‍लाई ठप्‍प

कांग्रेसीयों के आन्‍दोलन को प्रशासन का जवाब, मुरैना में बिजली पानी सप्‍लाई ठप्‍प

मुरैना 4 अगस्‍त 09, विगत दो रोज से युवक कांग्रेसियो द्वारा बिजली कटौती ओर जिले में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार को लेकर चलाये जा रहे आन्‍दोलन एवं पुतले फूंकने की घटनाओं से कुर्राया मुरैना जिला प्रशासन ने पिछले दो दिनों से सम्‍पूर्ण मुरैना जिला की बिजली पानी सप्‍लाई पूरी तरह ठप्‍प कर दी है । शहर मुरैना में जहॉं पिछले दो दिन से घण्‍टे भर के लिये भी बिजली सप्‍लाई नहीं की जा रही वहीं शहर की पेयजल सप्‍लाई भी पूरी तरह ठप्‍प कर दी है ।

हालात इतने बदतर हैं कि न तो बिजली घर पर और न नगरपालिका पर ही लोगों की शिकायत सुनी जा रही है और न कार्यवाही की जा रही है । उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेसियों द्वारा पिछले तीन दिनों से बिजली कटौती औ जिले में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार, राजनैतिक प्रतिशोध  आदि बातों को लेकर जबरदस्‍त आन्‍दोलन चलाया जा रहा है । जिससे प्रशासन खिसियाया हुआ है ।

विशेष खेद सूचना

पिछले दो दिनों से मुरैना शहर की बिजली पानी सप्‍लाई पूरी तरह बन्‍द रहने से माननीय मुख्‍य न्‍यायाधिपति म.प्र. उच्‍च न्‍यायालय श्री अनंग कुमार पटनायक का समाचार हम समय पर प्रकाशित नहीं कर सके । यह समाचार हमारे मुरैना ब्‍यूरो से प्रकाशित होना था लेकिन वहॉं बिजली पानी सप्‍लाई पूरी तरह बन्‍द रहने से यह समाचार मुरैना ब्‍यूरो द्वारा प्रकाशित नहीं किया जा सका है । बिजली व पानी सप्‍लाई वहॉं बहाल होने के बाद संभवत: मुरैना ब्‍यूरो द्वारा यह समाचार प्रकाशित किया जायेगा ।

 

 

मत्स्य बीज का विक्रय 7 से (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मत्स्य बीज का विक्रय 7 से

 

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पर उन्नत किस्म का मत्स्य बीज विक्रय हेतु उपलब्ध है । सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जिले के समस्त हितग्राहियों को सूचित किया है कि प्रक्षेत्र पर मत्स्य बीज विक्रय 7 अगस्त से प्रारंभ किया जायेगा । प्रक्षेत्र से मत्स्य बीज प्राप्त कर तालाबों में संचयन करने की सलाह मत्स्य पालकों को दी गई है ।

 

जन सुनवाई : निशक्त को मिला सहारा बरदान बनी “जन सुनवाई” (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

जन सुनवाई : निशक्त को मिला सहारा  बरदान बनी "जन सुनवाई"

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  राज्य शासन के निर्देशानुसार मुरैना जिले के सभी कार्यालयों में आज "जन सुनवाई" की गई । कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल को जन सुनवाई के दौरान काफी संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया । आज की जन सुनवाई न्यू हाउसिंग कॉलोनी मुरैना के दस वर्षीय निशक्त बालक मोनू के लिए बरदान बनी । चलने-फिरने से लाचार मोनू को आज उसकी मां कलेक्टर की जनसुनवाई में लेकर आई । उसके आवेदन पर कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को उचित मदद करने के निर्देश दिए । उप संचालक सामाजिक न्याय श्री वाय. पी. बाथम द्वारा निशक्त जन मोनू को व्हील चेयर प्रदत्त की गई । इसके सहारे अब मोनू आसानी से चल फिर सकेगा ।

       कलेक्टर कार्यालय में हुई जन सुनवाई के दौरान श्रीमती शशि सक्सैना को दो वर्ष से 36 हजार रूपये के लम्बित भुगतान का चैक प्राप्त हुआ । साथ ही वृध्दावस्था पेंशन संबंधित आवेदनों पर कलेक्टर द्वारा पेंशन राशि संबंधितों के खातों में तत्काल जमा कराने के निर्देश दिये । जन सुनवाई में मिले गम्भीर किस्म के मामलों की जांच के लिए तत्काल अधिकारियों को मौका मुआयना हेतु भेजा गया ।

       इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह को जन सुनवाई के दौरान 67 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 23 का मोके पर ही निराकरण किया । जिला  एवं खण्ड स्तर के कार्यालय प्रमुखों द्वारा अपने कार्यालय में जन सुनवाई की गई और प्राप्त आवेदनों का निपटारा किया गया ।

 

दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की जांच का अभियान: दो मिष्ठान भंडारों से नमूने लिए (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की जांच का अभियान:  दो मिष्ठान भंडारों से नमूने लिए

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल के निर्देशानुसार मुरैना जिले में दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों में मिलावट खोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है ।

       इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक श्री वेदप्रकाश चौबे ने गत दिवस मुरैना शहर की विभिन्न दुकानों की जांच की । जांच के दौरान अम्बाह रोड फाटक वाहर स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार से वर्फी और जैन स्वीट सेंटर से पेडे का नमूना लिया । उक्त दुकानों से लिए गये नमूने भोपाल स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे जा रहे हैं ।

 

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत 6 अगस्त को प्रात: 8 बजे घौलपुर से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे मुरैना आयेंगे । श्री शेखावत मुरैना से प्रात: 10 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

अल्प संख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 16 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

अल्प संख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 16 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को कक्षा एक से दस तक शिक्षा जारी रखने हेतु प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक मदद दी जायेगी । इसके लिए जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण द्वारा 16 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं ।

       छात्रवृत्ति हेतु अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए । इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को किसी अन्य छात्रवृत्ति अथवा शिष्यावृत्ति को प्राप्त करने की पात्रता नहीं होगी । एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ही छात्रवृत्ति दी जायेगी । तीस प्रतिशत छात्रवृत्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी ।

       कक्षा 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं को प्रवेश शुल्क के रूप में 500 रूपये वार्षिक तथा शिक्षण शुल्क के रूप में 350 रूपये प्रतिमाह तक की धात्रवृत्ति दी जायेगी । इसी प्रकार कक्षा 1 से 10 तक के छात्रावासी को 600 रूपये प्रतिमाह तथा गैर छात्रावासी को 100 रूपये प्रतिमाह निर्वाह भत्ता 10 माह तक के लिए देय होगा । आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में शैक्षणिक संस्था के प्रमुख से अग्रेषित कराकर जमा करने होंगे । निर्धारित अवधि के पश्चात प्रापत आवेदन पत्रों पर बिचार नहीं किया जायेगा ।

 

आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद हेतु 17 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद हेतु 17 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  मुरैना जिले की आठ एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में नवीन स्वीकृत 154 आंगनवाडी और 466 मिनी आंगनवाडी केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका और उप आंगनवाडी कार्यकर्ता के पदो की पूर्ति हेतु 17 अगस्त तक संबंधित परियोजना कार्यालय द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं ।

       जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री प्रदीपराय के अनुसार परियोजना पोरसा में 5, अम्बाह में 14, मुरैना ग्रामीण में 8, मुरैना शहरी में 12, जौरा में 18, पहाडगढ में 47, कैलारस में 34 और सबलगढ में 16 आंगनवाडी केन्द्र स्वीकृत किये गये है । इन केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति की जाना है । इसी प्रकार परियोजना पोरसा में 105, अम्बाह में 58, मुरैना ग्रामीण में 59, जौरा में 66, पहाडगढ में 65, कैलारस में 66 और सबलगढ में 47 मिनी आंगनवाडी केन्द्रों पर उप आंगनवाडी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जायेगी ।

       आंगनवाडी कार्यकर्ता हेतु आवेदिका की न्यूनतम योग्यता हायर सेकेण्ड्री तथा उप आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 5वी कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है । आवेदक को उसी ग्राम अथवा वार्ड की मूल निवासी होना जरूरी है । आवेदिका की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए । आंगनवाडी कार्यकर्ता को ढाई हजार रूपये, उप आंगनवाडी कार्यकर्ता को 750 रूपये और आंगनवाडी सहायिका को 1250 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा ।

 

इंदिरा आवास योजना : सबलगढ़ में 130 हितग्राहियों को मिली आवास सुविधा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

इंदिरा आवास योजना : सबलगढ़ में 130 हितग्राहियों को मिली आवास सुविधा

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  जिला पंचायत मुरैना द्वारा सबलगढ़ जनपद के 103 हितग्राहियों को नवीन आवास हेतु 35 हजार रूपये प्रति आवास के मान से 36 लाख 5 हजार रूपये तथा 27 हितग्राहियों को आवास उन्नयन हेतु प्रति आवास 15 हजार रूपये के मान से 4 लाख 5 हजार रूपये कुल 40 लाख 10 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार ग्राम पंचायत के सरपंच का दायित्व होगा कि वे राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अन्दर हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि की आधी राशि प्रथम किश्त के रूप में पहुंचायें तथा कार्य की प्रगति के आधार पर अधिकतम डेढ़ माह में द्वितीय किश्त दी जाय । राशि उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सरंपच और सचिव के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सबलगढ़ को दिए गए हैं ।

जनपद पंचायत सबलगढ़ में इन्दिरा आवास योजना के अन्तर्गत ग्राम बावड़ीपुरा के बलबीर सिंह, बरोठा की गयोबाई जाटव, केमाराकलां के काशीराम, गोदोली के ओमप्रकाश, केमारा खुर्द की गयासोबाई, जवाहरगढ के सीताराम, अनधोरा के मंगल सिंह, टेंटरा के बीरबल, जाबरोल के जगदीश और अनवर, जाटोली के गजाधर विकलांग, रामपहाड़ी के शिवराम, कीरतपुर के पूरन, खोद के कमलेश, गुलालई की बसन्ती, मांगरोल के केशदरे, कैमारी के श्रीरामऔर तेज सिंह, खरिका की नहनी, अटार के बकील, खेडा डिगवार के दिनेश, डिगवार के रामनिवास, रामगढ की गोविंदी बाई, रहू का गांव के हीरा माहोर, बनवारा के वीरबल, बत्तोखर के मांगी, नोरावली खेरोन के नेकराम, बटेश्वरा के बासुदेव, खेरोन के विजय सिंह, कढावना के रामऔतार, हीरापुर के हाबुलाल, गुरेमा के राजेन्द्र, रतनपुर के सत्यवीर, जमुनीपुरा के बीरवल खां और मांगीलाल, किशोरगढ़ के मुन्दा, रूपा का तोर के राजाराम, संतोषपुर के बलवन्त, खेरला के कुल्ला, बेरईगिर्द के उदय सिंह, राजा का तोर के रोशन, रामपुर गिर्द के सरवन, कुल्होली के कुअर दे, शिवलाल का पुरा के श्यामू, कटघर के भरोषी और शहजाद, चनोटी के ल्होरे और रामलखन, बकसपुर की श्रीमती गोरादेवी, पासोन खुर्द के रामस्वरूप, पहाड़ी के शिवलाल, लेकेजरा के लालपति, टोंगा के सुखराम, कुतधान की सीता, पिपरधान के बबलू, बामसोली के लक्ष्मण, रामपुरकलां के दिलप और साबू, जलालगढ़ के रामहेत, धरसोला के कन्हैया लाल, सलमपुर के जीवनलाल, सोलई के रामजी और रतनलाल, सराय के मावसिया, रूनधान खालसा के गरीबा, गोबरा की कम्मोदीबाई, बेरखेडा की साबुदी देवी, बेटरखेडा के रामचरन, सेमना के रमेश, पचेर के रघुबीर, बावड़ी के महेश श्रीवास, सिमरोदा किरार के जगदीश, जाटोली के सरवन, गोदोली के रघुवीर, पिपरधान के रामजीलाल, बरोठा के गिर्राज, मांगरोल की शशि, बतोखर के उदयवीर, हीरापुर के शिवलाल, जाटोली के महेश और महेश्वरी, बनवारा के जगदीश, खरिका के पासवान, जाबरोल के अनवर, हबीब खां, अकबर , इंसाफ अली और नवी शेर, रामपुरकलां के सामुदन खां और रसीद खां, टेटरा के ईदो खां, बत्तोखर के बजीर, खेरला के मेमो खां, कटघर के शहजाद, बामसोली के जाकिर, रामपुरकलां के राजेश मेहतर, अटाार की श्रीमती गुड्डी बेवा, बसन्ती और सरोज देवी, केमारा के सामलिया, बकसपुर के हरिचरन, लेकेजरा के भूप सिंह तथा कुल्होली की जुबोदा को नवीन आवास निर्माण कार्य स्वीकृत किए गये हैं । प्रत्येक हितग्राही को आवास निर्माण हेतु 35 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी ।

              इसी प्रकार बावड़ीपुरा के भगरी, बरोठा के रघुवीर, बामसोली के मुन्ना, सेमना के चोखरिया, बेरखेडा के लाखन, जलालगढ़ के सिध्दार, रामपुरकलां की भारतीदेवी, कतधान के भोटू, लंकेजरा के नरेश जाटव, टोंगा के फोसू जाटव, पहाड़ी के रोशन, बक्सपुर की लच्छो बाई, कटधर की सूखों, खेरला के सिकन्दर, रतनपुर के मोला बक्स, खेरोन के रामलखन, नोरावली खेरोन के अशोक, रामगढ की जानुकी, खेडा डिगवार के बीधाराम, मांगरोल के धर्मेन्द्र, बत्तोखर की बफाती, टेटरा के आशिक, रतनपुर के सलीम, जामुनीपुरा के जफरूद्दीन, बेरई गिर्द के गोकुल खां, बामसोली की रामश्री जग्गा और रामपुरकलां के अनीश को आवास उन्नयन हेतु 15-15 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है ।

 

पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई

मुरैना- 4 अगस्‍त 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  म.प्र. के मुख्यमंत्री महो. के आदेश अनुसार दिनांक 16 जून 2009 क ो परख वीडियों कान्फेसिंग के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। हर मंगलवार को 12.00 बजे से 2 बजे तक दोपहर तक जन साधारण एवं क्षेत्र के संभ्रान्त व महत्वपूर्ण व्यक्तियों से पुलिस से संबंधित विषयों पर चर्चा करनी चाहिये और इस दौरान उठाये गये प्रश्नों का उत्तर अवश्य देना चाहिये और इस दौरान उठाये गये प्रश्नों का उत्तर अवश्य देना चाहिये अगर इस दौरान कोई शिकायतें प्राप्त है तो उन पर समुचित कार्यवाही तत्काल आरंम्भ करनी चाहिये।

मंगलवार 4 अगस्त को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुरैना उपस्थित रहे। इस दौरान आवेदकों से स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा समक्ष में सुनवाई की जाकर आवेदन पत्र प्राप्त किये गये जिसमें जिला पुलिस कार्यालय में 64 अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय स्तर पर 01 एवं थाना स्तर पर 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिले में जन सुनवाई के दौरान कुल 68 आवेदकों के  आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जिनमें 23 आवेदन पत्रों का निराकरण किया जा चुका है।  शेष आवेदन पत्र में वर्णित तथ्यों का समुचित निराकरण तत्काल किया जा रहा है।