कांग्रेस ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया, सहायता राशि बढाने की मांग------
मुरैना 3 जून (देनिक मध्यराज्य) चम्बल नदी में अनियत्रिंत गिरी ें बस में 34 लोगों की मौत पर गहरा  दुख व्यक्त करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह तोमर ने घायलों के शीघ्र  स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। श्री तोमर ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस  अप्रत्याशित घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करता है।्रे कांग्रेस  मृतक परिवारो को सहायतार्थ उन के साथ है।  उन्हनें ने प्रशासन से घायलो का इलाज अच्छे स्तर पर मुक्त में किये जाने की मांग  की है। जिला कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मृत परिवारों को आर्थिक सहायता  दिये जाने की बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा है कि 50-50 हजार रूपये की सहायता शासन की कन्जूसी का प्रतीक है। जिला कांग्रेस इस  दुखत घंडी में राज्य शासन से मांग कराता है कि कई परिवार इस घटना में बैघर हो गये  है। कई परिवारों के मुखिया इस घटना में मारे गये है। उनके परिवरो के पास  जीवकोपार्जन का कोई साधन नही हैं इस लिये राज्य शासन मुख्यमंत्री कोष से मृत  परिवार को 11-11 लाख रूपये तथा घायलों को 5-5 लाख रूपये दिये जाने की मांग की है।   मांग करने वालों में कांग्रेस जन भगवान सिंह तोमर, सोवरनसिंह मावई, ऐदल सिंह कंषाना सुरेश पचौरी,  रघुराज सिंह कंषाना,राकेश गर्ग, रविप्रतापसिंह भदौरिया, सत्यपाल सिंह कुशवाह,  चंदनसिंह तोमर, सुरेश जाटव, राजेन्द्र मरैया, मदन शर्मा, दिनेश जैन, राकेशयादव, मनोजपाल यादव, जगदीश कुशवाह, विजयसिंह शर्मा, गांगा सिंह तोमर, विरेन्द्र हर्षाना, श्रीमंती शोभाशिवहरे,  श्रीमती उमा तोमर, हरिओम शर्मा, गिर्राज डण्डौतिया, वीरप्रताप सिकरवार,  मुरारीलाल खस, राधेश्याम तोमर, मोहनचंद्र बादिल, दिनेशगोयल, राजेन्द्र यादव, कैलारश मित्तल, रामसेवक डण्डौतिया, बनवारी लाल, हितकिशोर गुप्ता, रामलालधाकड, अब्दुल रहमान अब्बासी,शहजाद खांन अब्बासी,  फेरनसिंह यादव आदि। 
 
 
 
 संदेश
संदेश
 
 

 
कोई टिप्पणी नहीं :
एक टिप्पणी भेजें