शनिवार, 7 नवंबर 2020

मुरैना जिला की सभी पांचों विधानसभा के लिये अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के कार्य के लिये अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। अधिसूचना के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा, 05 सुमावली, 06 मुरैना के लिये 3-3 और 07 दिमनी, 08 अंबाह के लिये 4-4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये है। नियुक्त अधिकारी मतगणना संबंधी कार्य देंखेगे।

    विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा के लिये जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सबलगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर परिषद कैलारस के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 05 सुमावली के लिये जनपद पंचायत कैलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरपालिका सबलगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका जौरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, 06 मुरैना के लिये नगर निगम के सहायक आयुक्त, नगर परिषद बानमौर के मुख्य नगर परिषद अधिकारी, जनपद पंचायत पहाडगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, 07 दिमनी के लिये जनपद पंचायत अम्बाह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम के आयुक्त, जनपद पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरपालिका अंबाह के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, 08 अंबाह के लिये भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक मुरैना, भू-अभिलेख के अधीक्षक, जनपद पंचायत पोरसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर परिषद पोरसा के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं :