सोमवार, 2 नवंबर 2020

मुरैना और भिंड की 7 विधानसभाओं के लिये संभाग स्तर पर कंट्रॉल रूम गठित

 मुरैना की 5 विधानसभा क्षेत्रों और भिण्ड जिले की 2 विधानसभाओं में 3 नवम्बर 2020 को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की जानकारियों को आदान-प्रदान करने के लिये संभाग स्तरीय कंट्रॉल रूम स्थापित किया है।

    अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चौहान ने बताया कि संभाग स्तरीय कंट्रॉल रूम का नम्बर 07532-232900 है। कंट्रॉल रूम 3 नवम्बर को 24 घंटे संचालित रहेगा। कंट्रॉल रूम में उपसंचालक पंचायत श्री अशोक कुमार निम, अतिरिक्त सहायक आयुक्त विकास श्री अरविन्द शर्मा, अधीक्षक श्री सुबोध कुमार गुप्ता, निर्वाचन प्रभारी श्री सुरेश चन्द्र मित्तल, स्टेनो प्रदीप पाराशर सुबह 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कंट्रॉल रूम में 3-3 कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे के लिये लगाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं :