मंगलवार, 20 अक्तूबर 2020

मतदान केन्द्रों पर निगरानी के लिये सीसीटीवी लगेंगे तो कई मतदान केन्द्रों पर वैबकास्टिंग और वीडियोग्राफी कराई जायेगी

 विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने के लिये मुरैना जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1 हजार 726 मतदान केन्द्र गठित किये हैं। इन मतदान केन्द्रों में से 674 मतदान केन्द्र क्रिटिकल चिन्हित किये हैं।

      जिला प्रशासन द्वारा इन मतदान केन्द्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके इसके लिये प्रशासन ने 201 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाई जा रही है। 171 मतदान केन्द्रों पर वैबकास्टिंग और 248 मतदान केन्द्रों पर वीडियाग्राफी की जायेगी। 251 केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये जा रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। 4 जौरा विधानसभा क्षेत्र में 370 मतदान केन्द्र गठित किये हैं। इनमें 139 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के 45 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इन केन्द्रों पर वैबकास्टिंग 54 केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की जायेगी और 59 केन्द्रों पर माईक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे। इसी तरह 5 सुमावली विधानसभा क्षेत्र में गठित 348 मतदान केन्द्रों में 147 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये हैं। इस विधानसभ क्षेत्र के 45 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाये जा रहे हैं। 26 केन्द्रों पर वैबकास्टिंग कराई जायेगी। 57 केन्द्रों पर वीडियोग्राफी होगी। 52 केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे। 06 मुरैना विधानसभा क्षेत्र 376 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें 138 मतदान केन्द्र क्रिटिकल चिन्हित किये गये हैं। इस क्षेत्र के 42 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जा रहे हैं। 58 केन्द्रों पर वैबकास्टिंग कराई जायेगी। 34 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जायेगी, 42 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये जा रहे हैं। 7 दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 315 मतदान केन्द्र गठित किये गये हैं। इनमें 123 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये हैं। इस क्षेत्र में 33 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। 29 केन्द्रों पर वैबकास्टिंग 52 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जायेगी। 47 मतदान केन्द्रों पर माईक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे। 8 अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 317 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इनमें से 127 मतदान केन्द्र क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। क्षेत्र के 36 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाये जा रहे है। 29 मतदान केन्द्रों पर वैबकास्टिंग कराई जायेगी। 51 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जायेगी। 51 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं :