मंगलवार, 20 अक्तूबर 2020

मुरैना जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों सहित भिण्ड की 2 विधानसभा मिलाकर कुल 2 हजार 431 मतदान केन्द्र बनाये गये

 989 क्रिटिकल और 199 वल्नरेवल मतदान केन्द्र चिन्हित

मुरैना जिले की 5 विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिये 1 हजार 726 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इसी तरह भिण्ड जिले की दो विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिये 705 मतदान केन्द्र स्थापित किये है, इस तरह चंबल संभाग के मुरैना एवं भिण्ड में उपचुनाव संपन्न कराने के लिये 2 हजार 431 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों में 989 क्रिटिकल और 199 वल्नरेवल मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों में पुलिस कंपनियों के जवान तैनात किये जायेंगे।
    चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आर.के. मिश्रा ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुये बताया कि मुरैना जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1 हजार 726 मतदान केन्द्र बनाये गये है, इनमें 04 जौरा विधानसभा क्षेत्र में 370 मतदान केन्द्र, 05 सुमावली में 348 मतदान केन्द्र, 06 मुरैना में 376 मतदान केन्द्र, 07 दिमनी में 315 और 08 अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 127 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इसी तरह भिण्ड जिले की 12 मेहगांव विधानसभा में 378 मतदान केन्द्र और 13 गोहद विधानसभ क्षेत्र में 327 मतदान केन्द्र मिलाकर दोंनो विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 431 मतदान केन्द्र बनाये गये है।
    04 विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये 370 मतदान केन्द्रों में से 139 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और 33 मतदान केन्द्र वल्नरेवल चिन्हित किये गये है। इसी तरह 05 सुमावली में स्थापित 348 मतदान केन्द्रों में से 147 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और 32 मतदान केन्द्र वल्नरेवल चिन्हित किये है। 06 मुरैना विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किये गये 376 मतदान केन्द्रों में से 138 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और 39 मतदान केन्द्र वल्नरेवल चिन्हित किये गये है। 07 दिमनी में स्थापित किये गये 315 मतदान केन्द्रों में से 123 मतदान केन्द्र क्रिटिकल, 24 मतदान केन्द्र वल्नरेवल मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये है। 08 अंबाह विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 317 मतदान केन्द्रों में से 127 क्रिटिकल और 31 वल्नरेवल मतदान केन्द्र चिन्हित किये है। भिण्ड जिले की 12 मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 378 मतदान केन्द्रों में से 180 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और 18 मतदान केन्द्र वल्नरेवल मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किये है। इसी तरह 13 गोहद विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 327 मतदान केन्द्रों में से 135 क्रिटिकल और 22 वल्नरेवल मतदान केन्द्र चिन्हित किये है। इस तरह भिण्ड जिले की दो विधानसभाओं में स्थापित 705 मतदान केन्द्रों में से 315 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और 40 मतदान केन्द्र वल्नरेवल चिन्हित किये गये है।

कोई टिप्पणी नहीं :