बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

नगर निगम द्वारा प्रमुख मार्गो पर चलाया सफाई अभियान


      नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मुरैना नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। जिसमें एमएस रोड़, पुल तिराहा, बड़ोखर माता मंदिर, सामूहिक दलेल बनाकर निगम के एसआई श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की टीम ने सफाई करवाई एवं कचरे के ढ़ेरों को उठवाया। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। सामूहिक व्यवस्था का निरीक्षण नगर निगम कमिश्नर द्वारा भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं :