सोमवार, 21 सितंबर 2009

आज मनाई जावेगी ईद,शहर में जोरदार तैयारी, .पूर्व विधायक मावई ने दी रोजा अफतार पार्टी.(दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आज मनाई जावेगी ईद,शहर में जोरदार तैयारी, .पूर्व विधायक मावई ने दी रोजा अफतार पार्टी.

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..ईद का पर्व शहर में सोमवार को उमंग व उत्साह के साथ मनाया जावे गा जिसकी तैयारिया की गई। मुस्लिम भाई शहर की बिभिन्न मजिस्दों में नमाज अता कर एकदूसे को गले मिला कर ईद की मुवारक बाद देंगे।

रमजान के मुवारक मौके पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के बरिष्ठ नेता श्री सोवरन सिहं मावई ने रविवार को सायं अपने निवास पर रोजा अफतार पर्ाई का आयोजन किया जिसमें शहर के मुस्लिम बन्धूओं तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी रमजान के पवित्र मौके पर श्री मावई रोजा अफतार पार्टी की दावत दी गई ईद की पूर्व संध्या पर दी गई उक्त रोजा अफतार पार्टी में हिन्दू व मुस्लिम भाईओं ने  एक दूसरे को गले मिला कर ईद की मुवारक बाद दी गई। इस अवसर पर प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कर्मचारी व राजनेतिक व सामाजिक कर्ताकर्ता भी मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं :