मंगलवार, 14 अप्रैल 2009

लोक सभा निर्वाचन- 2009 : पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये, चौबीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 15 निर्दलीय

लोक सभा निर्वाचन- 2009 : पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये, चौबीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 15 निर्दलीय  

प्रत्‍याशीयों को मिले फितरत और स्थिति के मुताबिक चिह्न

मुरैना 13 अप्रैल 09/ लोक सभा निर्वाचन 2009 के अन्तर्गत मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के लिए आज पांच प्रत्याशियों गौडवाना मुक्ति सेना के कुंअर बलबीर सिंह तोमर, निर्दलीय प्रत्याशी मुरारी लाल रावत, व्रजनंदन भारद्वाज, अजय सिंह तोमर और दिनेश राठौर ने उम्मीदवारी से अपने नाम वापस ले लिये । अब 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है । रिटर्निंग आफीसर श्री एम.के. अग्रवाल द्वारा चुनाव लड रहे प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिये गये है :-

मजे की बात यह है कि प्रत्‍याशीयों को तकरीबन चुनाव चिह्नों का आवंटन भी महज संयोगवश या कारणवश इस प्रकार से हुआ है कि बरबस ही मुस्‍कराहट आ जाये 1 मसलन अनीता चौधरी आजकल फुरसत में हैं और पॉलिटिकल जॉब की तलाश में है तो उनका चिह्न हुआ कि सिलाई मशीन चलाओ फुरसत और बेकारी में रोजी रोटी पाओ, इसी प्रकार राजपूत उम्‍मीदवारों में बकाया सारे उम्‍मीदवार बैठ गये यानि अपने अपने नाम वापस ले लिये मगर एक पठ्ठा देवेन्‍द्र सिंह सिकरवार फिर भी पता नहीं कैसे शेर की तरह मैदान में डट गया तो उसे चुनाव चिह्न भी शेर ही मिला है, बिशनलाल अग्रवाल जबरदस्‍ती नगाड़ा बजाते फिर रहे थे सो उन्‍हें चिह्न भी नगाड़ा ही मिल गया बेचारे उत्‍तम मित्‍तल को टोकरी टांग कर चने बेचने पड़ेंगे वहीं रामनिवास रावत का एक कॉंटा मुरारी रावत भले ही निकल गया लेकिन दूसरे प्रत्‍याशी ऊषा रावत को वे सूटकेस देकर सेट नहीं कर पाये सो ऊषा रावत को चिह्न मिला ब्रीफकेस, कलावती को शटल के साथ कला खेलनी है, धल्‍लू अल्‍लाबक्‍स अब फुरसत में कप प्‍लेट लेकर सब प्रत्‍याशीयों के साथ कप प्‍लेट लेकर चायपान में टाइम पास करेंगें, एक महेश जाटव केला खयेंगे तो दूसरे महेश जाटव टी.वी. पर चिपक कर इलेक्‍शन रिजल्‍ब्‍ का आनन्‍द लेंगें, नरेन्‍द्र सिंह कुशवाह जग टांग कर सबको पानी पिलाते फिरेंगें, विजय कुमार को पतंग उड़ाने का काम मिल गया है तो विजय आप्‍टे को टेबल लैंप के सहारे इलेक्‍शन स्‍टडी करके अगले इलेक्‍शन की तैयारी करना है ।         

 

क्रमांक  

 

अभ्यर्थी का नाम

 

दल

 

आवंटित प्रतीक

 

1

 

जुगल किशोर पिप्पल

 

कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इण्डियान मार्क्ससिष्ट

 

हथौडा हसिंया और सितारा

 

2

 

नरेन्द्र सिंह तोमर

 

भारतीय जनता पार्टी

 

कमल

 

3

 

बलवीर सिंह डंण्डोतिया

 

बहुजन समाज पार्टी

 

हाथी

 

4

 

एङ बैजनाथ कुशवाह

 

समाजवादी पार्टी

 

साइकिल

 

5

 

रामनिवास रावत

 

इण्डियन नेशनल कॉग्रेस

 

हाथ

 

6

 

अनीता हितेन्द्र चौधरी

 

भारतीय बहुजन पार्टी

 

सिलाई मशीन

 

7

 

देवेन्द्र सिह सिकरवार

 

ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक

 

शेर

 

8

 

रामबाबू सिंह परिहार

 

लोक जन शक्ति पार्टी

 

बंगला

 

9

 

विशनलाल अग्रवाल (गोकुल एम.पी.)

 

सवर्ण समाज पार्टी

 

नगाड़ा

 

10

 

उत्तम सिंह मित्तल

 

निर्दलीय

 

टोकरी

 

11

 

ऊषा रावत

 

निर्दलीय

 

ब्रीफकेश

 

12

 

कलावती रमेश अर्गल

 

निर्दलीय

 

शटल

 

13

 

गन्दर्व

 

निर्दलीय

 

ब्लैक बोर्ड

 

14

 

जोगेन्द्र

 

निर्दलीय

 

गुब्बारा

 

15

 

धल्लू(अल्लाबक्स)

 

निर्दलीय

 

कप- प्लेट

 

16

 

नरेन्द्र सिंह

 

निर्दलीय

 

जग

 

17

 

महेश जाटव

 

निर्दलीय

 

टेलीवीजन

 

18

 

महेश सिंह जाटव

 

निर्दलीय

 

केला

 

19

 

राजवीर सिंह

 

निर्दलीय

 

बैंटरी टार्च

 

20

 

रामनिवास कुशवाह

 

निर्दलीय

 

अलमारी

 

21

 

रामसेवक

 

निर्दलीय

 

छड़ी

 

22

 

विजय कुमार

 

निर्दलीय

 

पतंग

 

23

 

विवेक आपटे

 

निर्दलीय

 

टेबिल लैंप

 

24

 

सत्येन्द्र जैन शम्मी

निर्दलीय

 

रेल का इंजन

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं :