बुधवार, 11 जून 2008

प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, ग्‍वालियर चम्‍बल में भी असर रामकिंकर गुप्‍ता मुरैना, आकाश त्रिपाठी ग्‍वालियर कलेक्‍टर, राकेश श्रीवास्‍तव इन्‍दौर के कलेक्‍टर बने, चम्‍बल डी.आई.जी सागर का मुम्‍बई प्रस्‍थान

प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, ग्‍वालियर चम्‍बल में भी असर

रामकिंकर गुप्‍ता मुरैना, आकाश त्रिपाठी ग्‍वालियर कलेक्‍टर, राकेश श्रीवास्‍तव इन्‍दौर के कलेक्‍टर बने, चम्‍बल डी.आई.जी सागर का मुम्‍बई प्रस्‍थान

डीआईजी श्री सागर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र शासन को

राज्य शासन ने चम्बल रेंज के उप महानिरीक्षक श्री दिनेशचंद्र सागर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर तीन वर्ष के लिये केन्द्र शासन के गृह मंत्रालय को सौंपी हैं। श्री सागर को केन्द्र शासन ने वस्त्र मंत्रालय के अधीन मुम्बई के चीफ विजिलेंस आफीसर, कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापनाएं

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी किये गये आदेश में श्रमायुक्त श्री रजनीश वैश्य को सचिव गृह के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य भण्डार गृह निगम के प्रबंध संचालक डा. जे.टी. एक्का को आयुक्त-सह-संचालक भोपाल गैस त्रासदी और सचिव गृह डा. राजेश राजौरा को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर जबलपुर श्री संजय दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, कलेक्टर होशंगाबाद श्री जी.पी. तिवारी को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, कलेक्टर ग्वालियर श्री आर.के श्रीवास्तव को कलेक्टर इंदौर और कलेक्टर इंदौर श्री विवेक अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम के पद पर पदस्थ किया गया है।

परियोजना संचालक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एडीबी अर्बन सेल नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय श्री हरिरंजन राव को कलेक्टर जबलपुर, मिशन संचालक राजीव गांधी जल संग्रहण मिशन, समन्वयक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) तथा पदेन सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री सचिन सिन्हा को कलेक्टर होशंगाबाद, कलेक्टर शिवपुरी श्री मनीष श्रीवास्तव को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर श्री रामकिंकर गुप्ता को कलेक्टर मुरैना, कलेक्टर हरदा श्री भरत कुमार व्यास को कलेक्टर नीमच, कलेक्टर रीवा श्री डी.पी आहूजा को कलेक्टर सीहोर, नियंत्रक नापतौल एवं पदेन उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव को कलेक्टर छिंदवाड़ा, कलेक्टर गुना डा. जी.के सारस्वत को कलेक्टर मंदसौर, अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन एवं इंदौर संभाग श्री पी.जी. गिल्लौरे को कलेक्टर दतिया, कलेक्टर सीहोर श्री राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर देवास, कलेक्टर मंदसौर सुश्री एम. गीता को कलेक्टर रीवा और कलेक्टर दतिया श्री एस.एन. शर्मा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर बुरहानपुर श्री विनोद सिंह बघेल को अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग के पद पर पदस्थ करते हुये उन्हेंउज्जैन संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर मुरैना श्री आकाश त्रिपाठी को कलेक्टर ग्वालियर, उप सचिव गृह तथा संचालक संपदा संचालनालय श्री मुकेश गुप्ता को कलेक्टर गुना, उप सचिव राजस्व श्री के.पी. राही को कलेक्टर टीकमगढ़, उप सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती पुष्पलता सिंह को कलेक्टर हरदा, कलेक्टर नीमच श्री एस.एस. बंसल को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती उर्मिल मिश्रा को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, आयुक्त नगरपालिक निगम ग्वालियर डा. पवन कुमार शर्मा को कलेक्टर बुरहानपुर और कलेक्टर देवास डा. नवनीत मोहन कोठारी को कलेक्टर शिवपुरी के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में सचिव श्रम श्री पी.सी. मीना कोअपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ श्रम आयुक्त इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं तथा प्रोजेक्ट को-ऑरडीनेटर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को केवल संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं के प्रभार से मुक्त किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :