मंगलवार, 20 अक्तूबर 2009

उमंग और उत्साह से मना दीपों का पर्व दीपावली ,धन की देवी लक्ष्मी व गौ माता औेर गोर्वधन महाराज की हुई पूजा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

उमंग और उत्साह से मना दीपों का पर्व दीपावली ,धन की देवी लक्ष्मी व गौ माता औेर गोर्वधन महाराज की हुई पूजा

भाई दूज आज गौ बंश की भी होगी पूजा

मुरैना...जिले में प्रति बर्ष  की भांति इस बर्ष भी दीपों का त्यौहार दीपावली हर जगह पर उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को धन की देवी लक्ष्मी व गौ माता की पूजा की गई तो रविवार को गोर्वधन महराज को पूजा  गया। सोमवार को भाई दूज मनाई जावेगी जिसके साथ ही पांच  दिवसीय दीपावली के पर्व का समापन हो गया हिन्दू परम्परा के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व शांति व सद्भाव के माहौल में मनाया  गया जा रहा है।

हिन्दू समाज में ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने दशहरा को लंकापति रावण का वध करने के बाद चौदह बरस का बनवास पूरा कर जब अवध में पधारे तो उनके सम्मान में यह पर्व अवधवासियों ने मनाया। धनतेरस से शुरू  होने वाला पांच  दिवसीय दीपावली का पर्व भाई दूज तक मनाया जाता है। दशहरे से लोग इस पर्व की तैयारी करते है इसवार कमर तोड मंहगाई के बाबजूद लोगों ने दीपावली का पर्व प्रति बर्ष की तरह ही मनाया शहर में जमकर खरीददारी हुई हुई और बच्चों एवं युवाओं ने खूव पटाखे चलाये। मिठाईओं की दुकानों पर भी जमकर खरीदारों की भीड देखी गई। पुलिस और प्रशासन ने भी त्यौहर के मौके पर कानून ब्यबस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये शहर में सादा बर्दी में तेैनात पुलिस जवान हर आने जाने पर कडी नजर रखे रहे जिला मुख्यालय समेत अन्य तहसील मुख्यालयों व ग्रामीण अंचल से किसी अप्रिय घटना की खवर नही है। दीपावली के पर्व पर धनकी देवी लक्ष्मी व गौ माता की पूजा की गई सोमवार को गौ बंस बैल व बछडों की पूजा की जावेगी  भाई दूज के अवसर पर बहिने अपने भाईं के मांथे पर टीका करेंगी। जिसके साथ ही दीपों के इस  पर्व का समापन हो जावेगा।

सड़क हादसे में मजदूर की मौत पर शोक ब्यक्त

मुरैना..सडक दुर्घटना में एक मजदूर के असमायिक निधन पर अखिल भारतीय मजदूर सेवा संगठन ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए उसके प्रति गहन संवेदना प्रकट  की है। जौरा रोड पर चार   दिन पूर्व सडक दुर्घटना में बनवारी निवासी जाफराबाद नामक मजदूर की मृत्यु हो  गई थी। अ.भा. मजदूर सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम राठोर व संभागीय अध्यक्ष रामदुलारे शर्मा,अजीत जाटव, श्योपुर जिला अध्यक्ष, समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने वनवारी की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :