मंगलवार, 30 जून 2009

दहेज हेतु श्रीती को प्रताडित किया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दहेज हेतु श्रीती को प्रताडित किया

मुरैना 29 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) दहेज की खातिर एक युवती को उसके ससुरालवालों ने मारपीट कर प्रताडित किया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर जांच शुरू करदी है।

पुलिस के अनुसार श्रीती पत्नी वासुदेव सिकरवार निवासी कुकथरा आगरा उ.प्र. ने अंबाह थाने में शिकायत की है कि उसके ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर उसे इतना प्रताडित किया कि वह वह बर्तमान में अपने मायके में रहने को मजबूर है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी श्रीमती,सर्वेश सास,रवीन्द्र ससुर,जीवन ,वलदेव सभी सिकरवार कुकथरा आगरा उ.प्र. के बिरूद्ध धारा 498ए 34 आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :