मंगलवार, 11 दिसंबर 2007

राज्य सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी ''सुपर फास्ट विकास एक्सप्रेस''

राज्य सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी ''सुपर फास्ट विकास एक्सप्रेस''

 

मुरैना 11 दिसम्बर 2007// राज्य सरकार ने चार वर्षो के अल्प समय में ही प्रदेश के समग्र विकास के सफल प्रयास किए है जिनसे अब प्रदेश की नई तस्वीर बनी है। पिछले चार वर्षो में हासिल महत्वपूर्ण विकास उपलब्धियों की जानकारी सुदुर अंचलों में आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने भोपाल में सुपर फास्ट विकास एक्सप्रेस (चलित प्रदर्शनी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वप्रथम भोपाल संभाग के सभी विकास खंडों का यह विकास एक्सप्रेस भ्रमण करेगी। इसी तरह अन्य संभागों में भी सुपर फास्ट विकास एक्सप्रेस चलेगी जो ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं तथा चार वर्षो में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यो की जानकारी देकर उनमें विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जागरूकता लाने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर आयुक्त एवं सचिव जनसंपर्क श्री मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। श्री शर्मा ने इस सुपर फास्ट विकास एक्सप्रेस में प्रदर्शित विकास गतिविधियों के छायाचित्रों और उपलब्धियों को दर्शाने वाले विवरणों का अवलोकन किया और जनसंपर्क विभाग की इस अभिनव पहल की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा चार वर्षों की उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रकाशनों का विमोचन भी किया। इनमें राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं, नई नीतियों, कल्याणकारी फैसलों तथा उपलब्धियों का लेखा-जोखा विस्तार से दर्शाया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :