मंगलवार, 16 अक्तूबर 2007

अधिकारों के लिये सत्याग्रहियों का दिल्ली की ओर कूच

अधिकारों के लिये सत्याग्रहियों का दिल्ली की ओर कूच

जगदीश शुक्ला, मीडिया समन्वयक, एकता परिषद, 09981361281

·                     स्थानीय नागरिक एवं संगठनों ने किया पदयात्रियों का स्वागत

·                     स्कूली छात्र छात्राओं ने भी किया समर्थन

 

मथुरा/15 अक्टूबर / एकता परिषद की सत्याग्रह पदयात्रा का काफिला आज सुबह अपने पिछले पड़ाव सलेमपुर फरेह से आगामी पड़ाव बरारी के लिये रवाना हुआ। पदयात्री इस दौरान उत्साह पूर्वक, नारे लगाते, गाते बजाते चल रहे थे। पदयात्रियों िका आज हाइवे के आस पास के गांव के ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया वहीं पदयात्रियों के स्वागत एवं समर्थन के लिये उतरे स्कूली छात्र छात्राओं ने पदयात्रियों के लिये टिफिन एवं आर्थिक सहयोग देकर आन्दोलन का समर्थन किया।

झलकियां

  • स्वागत के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने पदयात्रियों को खाने के पैकिट भी सौपे।
  • पदयात्रा के दौरान सड़क पर नजारा एक दम अदभुत तथा दूर दूर तक लंबी कतार में चलते पदयात्री
  • बृज भूमि पर अनूठा था स्वागत का अंदाज उत्तरीय एवं पीताम्बर पहनाकर किया स्वागत
  • पदयात्रा शुरू करने से पहले उड़ीसा की कलाकार डॉली बहन ने जनादेश जिन्दाबाद गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • पदयात्रा में सबसे आगे कावेरी ग्रुप के कलाकार अपनी पांरपरिक वेशभूषा में पारंपरिक वादय यंत्र बजाते चल रहे थे।
  • पदयात्रा के दौरान चंबल नदी समूह में लंगुरिया लोकगीत पर आधारित जनादेश गीत उत्साह पूर्वक गाया जा रहा था।
  • पदयात्रा में चल रहे महात्मा रामसिया सरकार बाली बाबा नंगे पांव व्रत करते हुए चल रहे है।

उल्लेखनीय है कि भूमि सुधार एवं आजीविका के अधिकारों को लेकर एकता परिषद के नेतृत्व में देशभर के 25 हजार लोगों ने ग्वालियर से दिल्ली तक की पदयात्रा गांधी जयंती  के दिन ग्वालियर से शुरू की है। सभी पदयात्री पदयात्रा के चौदहवे दिन आज सोमवार को सलेमपुर फरेह से सुबह आठ बजे अगले पड़ाव बरारी के लिये रवाना हुए। पदयात्री दल जैसे ही प्रेमसुख दास इंटर कॉलेज फरेह के पास से गुजरा मुरारी लाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, लक्ष्मण पवार, संग्राम भाई , हेमा एक्का के नेतृत्व में  सैकड़ो छात्र छात्राओं ने नारे लगाकर एवं फूल वरसा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। इसी प्रकार पं.दीनदयाल उपाध्याय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पदयात्रियों का स्वागत कर जनादेश सत्याग्रह की सफलता की कामना की।

पदयात्रा के महुअन गांव पहुचने पर ग्राम प्रधान खेमसिह के नेतृत्व में सोवरन सिंह, पं. कृष्णस्वरूप शास्त्री, प्रताप सिंह, विजय, कम्मोदी बाई आदि ने पदयात्रियों पर पुष्पा बर्षा की एवं यात्रा में चल रहे मेहमानों का माल्यार्पण किया इसी प्रकार ग्राम मकदूम फरेह में ग्राम प्रधान मोतीराम हाकिम सिंह आदि ने पदयात्रियों को स्वागत कर तीन बोरी अनाज भेंज किया। इससे आगे पदयात्री दल जब बरारी गांव पहुंचा तो व्ही.पी.एस. पब्लिक स्कूल के पास लगभग 800 छात्र छात्राओं ने पंक्तिबध्द खड़े होकर पदयात्रियों पर पुष्प बर्षा कर एवं उन्हे तिलक लगाकर स्वागत किया।

 

खूबियों से भरा है उड़ीसा कलामंच

मथुरा/15 अक्टूबर - जनादेश के साथ अपनी कला विखेरना उड़ीसा का कला मंच अनेको खूबियों भरा है। कला मंच के साथी जनादेश के उददेश्यों को नाटय एवं नृत्य नाटिका द्वारा लोगों को जागरूक भी करते है और सत्याग्रहियों का मनोरजन भी करते है। जनादेश की तैयारी के समय भी एक बर्ष तक उड़ीसा कला मंच के साथियों ने कई जिले के गांव में जाकर सत्याग्रहियों को जागरूक किया है। कलामंच सामाजिक ढंग से प्रस्तुत करता  है।

कला मंच द्वारा गाये गीतो में आदिवासी व समाज के गरीब तबके पर हुए अत्याचारों की मार्मिक गाथा होती है। जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देती है। कला मंच के साथी जिरूइया, प्रमोद, मुण्डा, आलोक नेहरा, प्रजन्ना पटनायक, एवं डौली। अनीता ने बताया कि उनका समूह वंचितों के हक की लड़ाई में समर्पित है। कला समूह की समन्वयक डॉली बहन ने बताया कि कलामंच ने सत्याग्रही की भावनाओं का समझा है हम उनकी लड़ाई में साथ है। जनादेश में हम ग्वालियर से दिल्ली तक पदयात्रा करते हुए जाऐगें। डॉली बहन ने बताया कि उनके दल में बारह सदस्य है सभी सदस्य सत्याग्रहियों का मनोरंजन करते हुए वंचितों को अधिकार दिलाने के लिये संकल्पित है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :