गुरुवार, 22 अक्टूबर 2009

झगडे में घायल चाचा भतीजे का मुरैना जिला चिकित्सालय में इलाज, चाचा भतीजे पर हमला (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

झगडे में घायल चाचा भतीजे का मुरैना जिला चिकित्सालय में इलाज, चाचा भतीजे पर हमला

मुरैना..सिहोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सांगोली में गत दिवस चाचा ..भतीजे पर प्राण घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायलों को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल खडियाहार में दाखिल कराया गया घायलों की हालत को गंभीर होने की बजह से डाक्टरों ने जिला अस्पताल मुरैना के लिये रेफर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांगोली निवासी रामनरेशसिंह तोमर और उसके भतीजे धीरेन्द्र सिंह तोमर पर गांव के ही शैलेन्द्र सिंह व भूरे सिंह तोमर ने उस समय फरसा व लाठी से हमला कर दिया जब वह अपने कुआ पर कार्य कर रहे थे। हमले की बजह आरोपीगणों को कुआ पर शराव पीने से मना करना बताया जा रहा है। शनिवार को लक्ष्मी पूजन के दिन किये गये हमले में घायल चाचा भतीजे को इलाज हेतु खडियाहार अस्पताल लाया गया। पुलिस थाना सिहोनिया ने हमलावरों के बिरूद्ध धारा 294,323,506वी का मामला कायम कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

अफसरों की मनमानी के चलते नरेगा योजना खटाई में, दिमनी क्षेत्र की अनेक पंचायतों को नही मिल रहा है योजना का लाभ (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

अफसरों की मनमानी के चलते नरेगा योजना खटाई में, दिमनी क्षेत्र की अनेक पंचायतों को नही मिल रहा है योजना का लाभ

मुरैना..केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बर्तमान में कतिपय अधिकारी व कर्मचारीओं की मनमानी और भष्ट्राचार के चलते जिले केअनेक क्षेत्रों में दमतोड रही है। ग्रामीण अंचलों में सौ दिन के रोजगार देने की सरकार ने गारंटी ली थी मगर जिले के कई क्षेत्रों में नरेगा बर्तमान में अधिकारियों की धींगामस्ती और कथित भृष्टाचार के चलते ठप्प पडी है। जिले के दिमनी क्षेत्र की अनेक ऐसी पंचायते है जहा पर वहा के सरपंच व सचिव उक्त योजना का सफल संचालन कर योजना का लाभ वहा के जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है मगर जिला व ब्लाक स्तर पर बैठे कतिपय अधिकारियों को सुविधा शुल्क ने मिलने पर योजना की फायलों को दवा कर बैठे है।

केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उक्त योजना का लाभ जरूरतमंद मजदूरों दिलाने का है मगर अधिकारी अपनी जुगाड में रहते है यही बजह है कि अनेक पंचायतों की फायले आज भी अधिकारियों के यहा पर डीमक खा रही है। जबकि काम के अभाव में मजदूर दर दर की ठोकेरे खाने को मजबूर है। जिला प्रशासन से नरेगा के सफल क्रियान्यवन में रोढा बने अधिकारियों के बिरूद्ध कार्यवाही की अपेक्षा है।

 

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2009

उमंग और उत्साह से मना दीपों का पर्व दीपावली ,धन की देवी लक्ष्मी व गौ माता औेर गोर्वधन महाराज की हुई पूजा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

उमंग और उत्साह से मना दीपों का पर्व दीपावली ,धन की देवी लक्ष्मी व गौ माता औेर गोर्वधन महाराज की हुई पूजा

भाई दूज आज गौ बंश की भी होगी पूजा

मुरैना...जिले में प्रति बर्ष  की भांति इस बर्ष भी दीपों का त्यौहार दीपावली हर जगह पर उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को धन की देवी लक्ष्मी व गौ माता की पूजा की गई तो रविवार को गोर्वधन महराज को पूजा  गया। सोमवार को भाई दूज मनाई जावेगी जिसके साथ ही पांच  दिवसीय दीपावली के पर्व का समापन हो गया हिन्दू परम्परा के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व शांति व सद्भाव के माहौल में मनाया  गया जा रहा है।

हिन्दू समाज में ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने दशहरा को लंकापति रावण का वध करने के बाद चौदह बरस का बनवास पूरा कर जब अवध में पधारे तो उनके सम्मान में यह पर्व अवधवासियों ने मनाया। धनतेरस से शुरू  होने वाला पांच  दिवसीय दीपावली का पर्व भाई दूज तक मनाया जाता है। दशहरे से लोग इस पर्व की तैयारी करते है इसवार कमर तोड मंहगाई के बाबजूद लोगों ने दीपावली का पर्व प्रति बर्ष की तरह ही मनाया शहर में जमकर खरीददारी हुई हुई और बच्चों एवं युवाओं ने खूव पटाखे चलाये। मिठाईओं की दुकानों पर भी जमकर खरीदारों की भीड देखी गई। पुलिस और प्रशासन ने भी त्यौहर के मौके पर कानून ब्यबस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये शहर में सादा बर्दी में तेैनात पुलिस जवान हर आने जाने पर कडी नजर रखे रहे जिला मुख्यालय समेत अन्य तहसील मुख्यालयों व ग्रामीण अंचल से किसी अप्रिय घटना की खवर नही है। दीपावली के पर्व पर धनकी देवी लक्ष्मी व गौ माता की पूजा की गई सोमवार को गौ बंस बैल व बछडों की पूजा की जावेगी  भाई दूज के अवसर पर बहिने अपने भाईं के मांथे पर टीका करेंगी। जिसके साथ ही दीपों के इस  पर्व का समापन हो जावेगा।

सड़क हादसे में मजदूर की मौत पर शोक ब्यक्त

मुरैना..सडक दुर्घटना में एक मजदूर के असमायिक निधन पर अखिल भारतीय मजदूर सेवा संगठन ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए उसके प्रति गहन संवेदना प्रकट  की है। जौरा रोड पर चार   दिन पूर्व सडक दुर्घटना में बनवारी निवासी जाफराबाद नामक मजदूर की मृत्यु हो  गई थी। अ.भा. मजदूर सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम राठोर व संभागीय अध्यक्ष रामदुलारे शर्मा,अजीत जाटव, श्योपुर जिला अध्यक्ष, समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने वनवारी की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

 

लोडिड कट्टा व अवैध मदिरा समेत पुलिस ने तीन दवोचे (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

लोडिड कट्टा व अवैध मदिरा समेत पुलिस ने तीन दवोचे

मुरैना..शहर कोतवाली पुलिस ने शहर से तीन लोगों को गिरफतार कर उनके कब्जे से अवैध कट्टा व शराव बरामद कर मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार माधैपुरा की पुलिया के पास सेने साविर व नन्हे निवासी अलीयापुरा को गिरफतार कर उनके कब्जे से 315 बोर का कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ धारा 25,27 आर्म्मस एक्ट का मामला कायम कर लिया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार बजरंग कालोनी निवासी छोटू उर्फ कैलाश गुर्जर को शराव का अवैध काराोवार करते पुलिस ने बंदी बनाया आरोपी उक्त कालाोनी का ही रहने वाला है। पुलिस ने आराोपी के कब्जे से आठ क्वाटर अवैध शराव बरामद कर उसके बिरूद्ध धारा 34 आवाकारी एक्ट का प्रकरण कायम कर  लिया है।

 

मनचलों ने सजातीय युवती को छेडा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मनचलों ने सजातीय युवती को छेडा

मुरैना..युवती को अकेला पाकर दो मनचलों ने छेडखानी की युवती के शोर मचाने पर  आरोपी  अपने नापाक इरादों में असफल होकर मौके से भाग गये पुलिस ने नामजद आरोपियों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार जिले के महुआ थाना क्षेत्र के ग्राम उसेद में छेडखानी की उक्त घटना बीते रोज हुई पुलिस ने आरोपी कमलेश जबरसिंह सखवाी निवासी उसेद के बिरूद्ध धारा 354,34आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।

 

सड़क हादसे में मजदूर की मौत पर शोक ब्यक्त (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सड़क हादसे में मजदूर की मौत पर शोक ब्यक्त

मुरैना..सडक दुर्घटना में एक मजदूर के असमायिक निधन पर अखिल भारतीय मजदूर सेवा संगठन ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए उसके प्रति गहन संवेदना प्रकट  की है। जौरा रोड पर चार   दिन पूर्व सडक दुर्घटना में बनवारी निवासी जाफराबाद नामक मजदूर की मृत्यु हो  गई थी। अ.भा. मजदूर सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम राठोर व संभागीय अध्यक्ष रामदुलारे शर्मा,अजीत जाटव, श्योपुर जिला अध्यक्ष, समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने वनवारी की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

 

दीपावली की पूर्व संध्या पर अज्ञात युवक की हाईवे पर निर्मम हत्या, ..मृतक के हाथ में बधी फिजी कम्पनी की घडी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दीपावली की पूर्व संध्या पर अज्ञात युवक की हाईवे पर निर्मम हत्या, ..मृतक के हाथ में बधी  फिजी कम्पनी की घडी

ट्रेन से गिरकर यात्री ,व सर्पदंश से युवक की मौत

मुरैना..शहर में दीपावली की पूर्व संध्या पर एक युवक की निर्मम हत्या करदी गई किसी के घर का चिराग बुझाने वाले अज्ञात हत्यारों के बिरूद्ध पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया है और अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया। एक अन्य जानकारी  के अनुसार टे्रन से गिरकर एक यात्री ,व सर्पदंश से युवक की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बिबेचना शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार हाइवे पर मछली केंन्द्र पर एक पानी के गड्डे में अज्ञात युवक की लाश पडी होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाला गया। मृतक की उम्र करीव 25-26 बर्ष होगी और उसके शरीर पर चाकूओं की चोट के गहरे निशान थे पेंन्ट शर्ट  और हाथ में घड़ी पहिने हुए था। घटना स्थल से  दो लोगो की चप्पले भी मिली है संभवत हत्या के आरोपियों के है।

नगर पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने बताया कि मृतक अज्ञात है और प्रथम दृष्टि में उसकी हत्या होना प्रतीत हो रहा है। उन्होने घटना का मौका मुआयना करने केबाद बताया कि हत्या दो तीन लोगों ने मिल कर की है ऐसा प्रतीत होता है। हत्या के पीछे क्या मकशद है अभी पता नही चला है। पुलिस मृतक की  शिनाख्त व हत्या के आरोपियो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मृतक की हुलिया इस प्रकार की है..रंग सावला वाल काले चेहरपतला बदन दुवला ऊचाई पांच फुट 6 इंच जींस का पेंन्ट पैरों में पेश के जूते तथा दाहिने हाथ में फिजी कम्पनी की घडी पहिने था। सिविल लाईन थाना पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई ब्यक्ति उक्त मृतक के बारे में किसी भी प्रकार की  जानकारी रखता हो तो थाने के टेली फोन नम्बर 07532..234360 पर सूना देकर शिनाख्त में सहयोग करे।

पुलिस ,द्वारा दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र में सिकरौदा के पास रेलवे से पुलिसने एक युवका का शव बरिामद किया मृतक की शिनाख्त बाद में कैलाश पुत्र मनोहर सिंह उम्र 25 बर्श निवासी कुलतावरी उत्तरांचल प्रदेश के रूप में की  गई। कैलाश की मृत्यु टे्रन से गिर कर होना बताइ जारही है। पुलिस ने शव का मेडीकल परीक्षड कर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कैमरा में गत दिवस सर्प के काट लेने से मनोज पुत्र सुरेशपाल जादौन की मौत हो गई पुलिस ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर बिबेचना शुरू कर दी है।