शनिवार, 29 अगस्त 2009

सहा. राज्य संगठन आयुक्त ने कार्यभार सभाला (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सहा. राज्य संगठन आयुक्त ने कार्यभार सभाला

मुरैना. भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की शताब्दी वर्ष में इस वर्ष राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल द्वारानवीन चम्बल संभाग का गठन किया  गया है। जिसमें सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट के पद पर उमेश श्रीवास्तव को पदस्थ किया  है।

उक्त जानकारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट वीरसिंह यादव ने बताया कि सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट उमेश श्रीवास्तव ने गत दिवस नवीन सम्भागीय कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन पर जिला संघ मुरैना द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया  और आयुक्त बनने पर बधाई दी।

स्वागत कार्यक्रम में उमेश श्रीवास्तव चम्बल संभाग के मुरैना भिण्ड एवं श्योपुर जिले की स्काउटिंग गतिविधियों को शिखर तक ले जाने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में अतर सिंह राजपूत, भीमसेन लहरी, नरेन्द्र पिप्पल राष्ट्रपति स्काउट, संतोष पिप्पल, रोवर लीडर राजवीर सिंह स्काउट विवेक राजौरिया, राजतिलक मौर्य  स्काउट योगेन्द्र बाजोरिया आदि उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं :