सोमवार, 22 जून 2009

तमन्चा समेत एक युवक गिरफतार (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

तमन्चा समेत एक युवक गिरफतार ¤

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) अंबाह थाना पुलिस ने बिते दिवस बारदात की नियत के अवैध कट्टा लिये घूम रहे एक युवक को गिरफतार कर लिया । पुलिस द्वारा गिरफतार मनोज सखवार जगदीशगढ रेपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके विरूद्ध धारा 25,27 आर्मय एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है ।

चैऊराम की संदीग्ध मौत हत्या मैं तब्दील

 

डकैती की योजना बनात चार बदमाश पुलिस ने दवोचे (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

डकैती की योजना बनात चार बदमाश पुलिस ने दवोचे

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  शहर कोतवाली पुलिस ने चार  बदमाशों को बीते रोज उस समय गिरफतार कर लियाजब वह दुर्गापुरी कालोनी में छिप कर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

     पुलिस के अनुसार दुर्गापुरी कालोनी में कुछ बदमाश छिप कर किसी डक ैती की योजना बना रहे है उक्त आशय की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित दविस  देकर बदमाशों की घेराबंदीकर उन्हे गिरफतार कर लिया । पकडे गये बदमाशों के कब्जे से एक वारह वोर का कट्टा तथा तलवार बरामद की है।

पकडे गये बदमाशों में दिनेश,गब्बर,डिस्को उर्फ परमाल मेहतर निवासी तुस्सीपुरा सोनी जाटव गणेशपुरा शामिल है आरोपियों के बिरूद्ध शहर कोतवाली पुलिस ने धारा 399,400,402 आईपीसी 25,27,आर्म्मस एक्ट 11,13,एमपी डी के एक्ट का मामला दर्ज कर लिया  है।

 

राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) राहुल गांधी आस्था मंच की ओर माननीय राहुल गांधी अ.मा.राष्ट्रीय कांग्रेस मे महासचिव एवं युवा सांसद एवं जन जन के प्रेरणा स्योत का जन्म दिन समरसता के रूप में मनाया गया जिसमें आस्ता मंच द्वारा कैक काटा गया तथा दलित वस्तियोें सिगंल वस्ती,उत्तमपुरा ,शुभाषनगर ,तुस्सीपुरा,आदि में मिठाई का वितरण किया जिसमें आस्था मंच के समस्त पदाधिकारी एवं कार्य कर्ताओ नें भाग लिया तथा राहुल गान्धी को चिरायु होने की कामना की कार्यक्रम में सुनील सुभतिचन्द्र शास्थी,परिमाहल सिंह तौमर ,चमन जाटव ,रणवीर सिंह कंषाना ,अशौक र्जैन,दुलारे सिंह खटाना ,नमीचन्द्र जाटव,वालमुकन्द पिप्पल ,दिनेश गोयल ,श्रीराम सरपंच खवरोली, उत्तमसिंह डोनेरिया,भोलू खान,आदि सैकडों लोगों ने भाग लिया।

 

घर में घुसकर युवक को गोली मारी ..,हमले में पत्नी भी घायल(दैनिक मध्‍यराज्‍य)

घर में घुसकर युवक को गोली मारी ..,हमले में पत्नी भी घायल

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले के माताबसैया थाना क्ष्ेरत्र के ग्राम ज्वालापुरा में हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और बीच बचाव को आगे आई पत्नी और वच्चों की भी मारपीट कर चोटिल कर दिया पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ज्वालापुरा में रहने वाले जयसिहं गुर्जर को हमलावरों ने उस समय गोली मारी जब वह घर पर सो रहा था हमलावर छत से चढकर घर में घुस आये और जयसिंह को जान से मारने के इरादे से गोली मारदी  गोली की आवाज सुनकर जयसिंह की पत्नी गीता और  बच्चों की नींद खुली तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उनकी भी मारपीट कर चोट पहुंचाई

घायल को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया है । हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जारही है।

पुलिस ने गीता पत्नी जयसिंह गुर्जर की शिकायत पर आरोपी देवेन्द्र,बंटी जावालापुरा तथा केदार के लडके ग्राम लोलकपुरा के बिरूद्ध धारा 307,452,323,294, का प्रकरण कायम कर लिया है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी में धमेंन्द्र नामक युवक के साथ आरोपी प्रहलाद,सहदेव शिवहरे ने मारपीट कर चोट पहुंचाई आरोपी दत्तपुरा के रहने वाले है। शहर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध धमेंन्द्र खटीक की शिकायत पर मामला कायम कर लिया है।

 

रमेश गर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने दी बधाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रमेश गर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने दी बधाई

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  के.एस.ग्रुप के चेयरमैन प्रसिद्ध उद्योगपति रमेशगर्ग के अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत देशभर से बधाई, शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार को ही श्री गर्ग के नाम पर सहमति बन गई थी। आज सुबह ही वे दिल्ली में मौजूद थे, जहां निर्वाचन की औपचारिकता को पूरा किया गया। आज शाम तक  निर्वाचन संबंधी औपचारिकता पूरी हुई। जैसे ही समाज के प्रमुख लोगों को आज उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खवर मिली। मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रांतो से बधाई देने वाले कुछ लोग जोंह सुबह ही दिल्ली पहुंच गए। साथ ही कुछ लोगों ने टेलीफ ोन पर ही उन्हें बधाई दी। मुरैना के व्यापारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर अग्रवाल समाज के लोग इस सफलता से बेहद उत्साहित है। समाज के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रमेश जी के निर्वाचन होने से समूचे ग्वालियार-चम्बल का नाम रोशन हुआ है।

 

आवारा मसीहा पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आवारा मसीहा पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा संचालित पाठक मंच योजना के अन्तर्गत विगत दिवस विष्णुप्रभार की कृति आवारा समीहा समीक्षा के लिये प्रस्तुत की गयी। अवारा समीहा का सक्षित परिचय प्रस्तुत करते हुये। पाठक मंच क ी मुरैना ईकाई संयोजक देवेन्द्र तोमर ने कहा  कि विष्णुप्रभाकर की कृति

आवारा समीहा सरदचन्द्र चटर्जी की प्रमाणीत जीवनी है जिसमें सरदबाबू के अनेक अनछूऐ पहलू उदघाटित हुये है। महातमा गांधी पर लिखे गये शरद बाबू के लेख से दो बाते स्पष्ट होती है प्रथम तो दोनो के बीच विरोधा भाष की अवधरणा र्निरमुल  साबित होती है। दूसरा यहस्पष्ट होता है कि दोनो के बीच विरोध होते हुये भी एक स्नेह अपनत्व और संम्मान की भावना थी। इसी प्रकार चाय वह शरतजी का  कवि रूप हो या फिर उनके वैचारिंक जीवन के विवाद ग्रस्थ पहलु उपन्यास में एक-एक चीज परत-दर-परत खुलती चली जाती है।

इसी क्रम में भगतवती प्रसाद कुलक्षेट ने कहा की विष्णुप्रभाकर ने अथक परिश्रम करके शरत चन्द्र की जीवनी को कृति का जैसा रूप दिया है। उसके लिये वे कोटिस बधाई के पात्र है। आवारा मसीहा कृति के शीर्षक विजोड नायक के चरित्र के अनुकूल है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी शरत जी के जीवन के विविध पहलू एक साथ दूसरी जगह मिलना  न केवल कठिन बिल्क असंभव है।

विक्रांत तोमर का मानना था कि साहित्य,संस्कृति और कला के  प्रति  अगाध प्रेम शरत जी को विरासत में मिला था उनके पिता मोतीलाल जी यायावरी, प्रवृति के स्वप्नदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने भी कही बधकर जीवन जीना पसंद नहीं किया।

श्रीमती साधना पाठक ने कहा कि कृति में शरत के बचपन के प्रसंग और उनके प्रसंगो के युवा और प्रोढ़ होने की कथा को विष्णु जी ने बडे मार्मिक ढ़ग से तथा अत्यंत सटीक रूप में प्रस्तुत किया है। मसलन धीरू को मारने पर शरत को मां के हाथों पिटना पड़ा और पिटने के बाद भी शरत ने शैशव की इस संगिनी को आधार बनाकर अपने कई उपन्यासों की नायिकाओं का सृजन किया। विष्णु जी तो यह तक लिखते है कि देवदास की पारो,बड़ी दीदी की माधवी और श्रीकांत की राजलक्ष्मी यह सब धीरू का विकसित और  विराट रूप है।

जी.एन. निगम ने कहा कि उपन्यास कही कही बहुत मार्मिक बन पडा है। कृति के अनेक पहलू पाठक को जीवन जीने की प्रेरणा देते है। विशेषांक तोमर का मानना था कि शरत बाबू ने संस्कारों में मिले जीवन मूल्यों को सहेज कर रखते हुए जिन मौलिक सिद्धान्तों की स्थापना की वे उनके प्रगतिशील होने का प्रमाण देते है। गंगाशरण शर्मा का कहना था कि शरतचंन्द्र बागला कथाकार होकर भी सर्वत्र भारतीयता में रचे बसे रचनाकार दिखाई देते है। समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता  गंगाशरण  शर्मा तथा  संचालन नरेश श्रीवास्तव ने किया।

 

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन ने विस्मिल को याद किया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन ने विस्मिल को याद किया

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन कार्यालय सिकरवारीबाजार मुरैना में गत दिवस श्री बाबूलाल शर्मा अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की अध्यक्षता में एक मिटिंग आयोजित की गई। जिसमें शर्मा ने काकोरी कांड के अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल के जन्मदिन पर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं दोनो शहीदों को भावभीनी श्रंदाजली अर्पित की इस मिटिंग में स्वंतत्रता संग्राम सैनानी संगठन के कार्यवारी अध्यक्ष श्री मनीराम गुप्ता मंहामंत्री गुलजारीलाल नंदा, उपाध्यक्ष मुंशी बाबूलाल जैन, गिरवरलाल सविता, असगर अली, रामकुमार पाठक,बालमुकुन्द भदौरिया, मांगीलाल गुप्ता आदि के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रक्षपाल सिंह तोमर जब्बार बक्श कुर्रेशी,रघुवरदयाल वर्मा, राधेश्याम सेनानी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कलोनी में स्थित पं. रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति पर सुबह 8 बजे माल्यार्पण किया।