सोमवार, 7 दिसम्बर 2009

मतदाताओं पर अब आतंक का कहर, मुरैना में कई इलाकों की बिजली पानी सप्‍लाई ठप्‍प कराई

मतदाताओं पर अब आतंक का कहर, मुरैना में कई इलाकों की बिजली पानी सप्‍लाई ठप्‍प कराई

Narendra Singh Tomar "Anand"

मुरैना 7 दिसम्‍बर 09, जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही मतदाताओं लाभ, लोभ प्रलोभन के साथ ही तंग करने व आतंकित करने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है ।

मुरैना शहर नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र में कई वार्डों की पानी सप्‍लाई पिछले तीन दिन से जहॉं नेताओं ने एकदम ठप्‍प करा दी है वहीं बिजली सप्‍लाई भी केवल मुरैना नगरपालिका क्षेत्र ही बल्कि जिले की कई अन्‍य नगरपालिका क्षेत्रों में भी एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत बन्‍द करा दी गयी है ।

मजे की बात यह है कि पार्षदी या नगरपालिका अध्‍यक्षी का चुनाव प्रचार के सतर पर जहॉं विधानसभा चुनावों को पीछे छोड़ चुका है वहीं मतदाताओं पर कहर ढाकर आतंक बरपा कर धमका चमका कर वोट देने के लिये बाध्‍य करने का मामला भी जोरों से परवान चढ़ता जा रहा है ।

 कई प्रत्‍याशी बकायदा बिजली, पानी सड़क को मुद्दा बना कर ऐलान के साथ प्रचार कर रहे है । इस मामले में संदेह की सुई उन्‍हीं की ओर स्‍वत: घूम जाती है । मुझे हैरत है कि निर्वाचन आयोग और उसके अधिकारी नेताओं और अफसरों की इस मिली भगत और गुण्‍डागर्दी पर आखिर कहॉं सो रहे हैं । आखिर उनके पर्यवेक्षक कहॉं झक मरा रहे हैं ।

मै अपनी गांधी कालोनी की ही बात करता हूं , यहॉं पिछले तीन दिनों से वाटर सप्‍लाई पूरी तरह बन्‍द है, पिछले दो दिन से बिजली सप्‍लाई पूरी तरह बन्‍द है , शहर के 17 वार्डों (मेरे पास मय साक्ष्‍य पूरी रिपोर्ट उपलब्‍ध है ) में बिल्‍कुल ठीक यही हालात हैं । निर्वाचन के नाम पर जिस कदर शराब और भण्‍डारों , मॉस, मुर्गी मछली से लेकर सुन्‍दरियों को परोसा जा रहा है मुझे लगता है कि यह आपत्ति जनक है और तत्‍काल रोका ही नहीं जाना चाहिये बल्कि इन्‍हें चुनाव के लिये आजीवन अयोग्‍य घोषित कर देना चाहिये ।

जहॉं राजनीतिक पार्टीयों ने टिकिटों की जम कर बिक्री की, वहीं ऐयाशी में भी नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी, मुझे हैरत है कि राजनीतिक पार्टीयों में ऐसे वरित्र के नेता इस समय शीर्षाधार हैं, मेरे पास कई चौंकाने वाली हैरत अंगेज रिपोर्ट आयीं हैं, मैं इन्‍हें पढ़ कर दंग हू । एग, लेग पैग यानि सुरा, सुन्‍दरी और नानवेज जिस कदर रंग पर यानि शवाब पर है यूं कहिये कि शराब, शवाब और कवाब की जो इस समय बहार है कौन कहेगा कि ये महात्‍मा गांधी का देश है ।  

चलो भई निर्वाचन हो लोने दो तब तक हम भी मौन रहेंगें वरना हम बोलेंगा तो बोलोगे कि बोलता है ।    

 

स्वाध्यायी छात्र 31 दिसम्बर तक आवेदन करें - दैनिक मध्‍यराज्‍य

स्वाध्यायी छात्र 31 दिसम्बर तक आवेदन करें

मुरैना / राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार स्थानीय परीक्षा वर्ष 2009-10 में कक्षा 5 तथा कक्षा 8 में स्वाध्यायी रूप से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए फार्म भरने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर थी । उसे बढाकर अब 31 दिसम्बर कर दी गई है ।

       जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जो भी छात्र कक्षा 5 व कक्षा 8 के आवेदन फार्म भरने के इच्छुक हों वे अपने नजदीकी संकुल केन्द्र से फार्म प्राप्त कर सकते हैं । परीक्षा शुल्क कक्षा 5 के लिए 30 रूपये कक्षा 8 के लिए 50 रूपये रहेगा ।

 

तीन सचिव पद से डी- नोटीफाई - दैनिक मध्‍यराज्‍य

तीन सचिव पद से डी- नोटीफाई

मुरैना 5 दिसम्बर 09/ कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत संचालित कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन ग्राम पंचायतों के सचिवों को सचिव पद से डी-नोटीफाई कर दिया है ।

       जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत करूआ के सचिव श्री मोहर सिंह, जनपद पंचायत अम्बाह की ग्राम पंचायत सिहोनियां एवं अतिरिक्त प्रभार महूरी के सचिव श्री विश्व नाथ सिंह और जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत रन्हेरा के सचिव श्री गजेन्द्र सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत कार्यों हेतु संधारित लेखा अभिलेखों को अंकेक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं किया गया । इस लापरवाही के कारण उक्त तीनों सचिवों को मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 69(1) के तहत सचिव के पद से डी नोटी फाई किया गया है ।

 

रोजगार गारंटी योजना : संचालित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश - दैनिक मध्‍यराज्‍य

रोजगार गारंटी योजना : संचालित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

मुरैना 5 दिसम्बर 09/ कलेक्टर श्री एम.के.अग्रवाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र.के अन्तर्गत संचालित एवं स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं । उन्होने स्पष्ट किया है कि पूर्व में संचालित कार्य पूर्ण होने पर ही नये कार्य स्वीकृत एवं प्रारंभ कराये ।

       कलेक्टर ने एस.डी.ओ आर.ईएस एवं सहायक यंत्री नरेगा को निर्देशित किया है कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों पर मजदूरी व सामग्री का 60:40 का अनुपात सुनिश्चित करायें । इस अनुपात को संधारित करने के लिए आवश्यक होने पर जल संरक्षण के कार्य तथा रोड कनेक्टीविटी और समग्र स्वच्छता के लिए पत्थर खरंजा, निर्मल वाटिका के कार्य स्वीकृत किये जा सकते है । पूर्व में स्वीकृत किये गये हैण्ड पम्प रीचार्जिंग तथा सी सी खरंजा के कार्य 60:40 के अनुपात के कारण अधूरे हैं, उन्हें 12 वां वित्त एवं मूलभूत की राशि के संयोजन से पूर्ण कराया जाये ।

       कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत सरपंचों का कार्यकाल निकट भविष्य में समाप्त होने जा रहा है । अत: संचालित और स्वीकृत कार्यों को इसी कार्यकाल में पूर्ण कराया जाय । अधूरे एवं गुणवत्ता विहीन कार्यो पर किया गया व्यय निरर्थक माना जावेगा, जिसकी बसूली म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 92 के तहत संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच से की जायेगी ।

 

ग्राम पंचायतों के वार्ड और सरपंच पदों का आरक्षण - दैनिक मध्‍यराज्‍य

ग्राम पंचायतों के वार्ड और सरपंच पदों का आरक्षण

मुरैना 5 दिसम्बर 09/ कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2009-10 के लिए ग्राम पंचायतों के वार्ड (पंच), सरपंच, जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र (सदस्य)और अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र (सदस्य)का आरक्षण कर दिया गया है । आरक्षण की इस कार्रवाई में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है ।

ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण

       मुरैना जिले की कुल 475 ग्राम पंचायतों के 8336 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 1698, अनुसूचित जन जाति के लिए 75, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 2004 और अनारक्षित (सामान्य ) के लिए 4559 वार्ड आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 4231 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे । इन में से 965 में अनुसूचित जाति, 47 में अनुसूचित जन जाति, 1186 में अन्य पिछडा वर्ग और 2033 में अनारक्षित (सामान्य) वर्ग की महिलायें चुनाव लडेगी।

      पोरसा जनपद के 977 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 240, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 224 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 513 वार्ड सुरक्षित रहेंगे । इनमें से 494 वार्ड महिलाओं के लिए 513 वार्ड आरक्षित रहेंगे, जिनमें से 135 अनुसूचित जाति 132 अन्य पिछडा वर्ग तथा 227 अनारक्षित (सामान्य) वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेंगे । अम्बाह के 1050 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 237, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 255, अनारक्षित (सामान्य )के लिए 558 वार्ड आरक्षित किये गये हैं । अम्बाह के 494 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे , इनमें से 131 अनुसूचित जाति, 150 अन्य पिछडा वर्ग और 248 अनारक्षित (सामान्य ) वर्ग की महिलाओं के लिए रहेंगे ।

      मुरैना जनपद के 1794 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 322, अनुसूचित जन जाति के लिए 4, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 441 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 1027 वार्ड आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 910 वार्ड केवल महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेंगे, जिनमें से अनुसूचित जाति के लिए 187, अनुसूचित जन जाति के लिए 3 अन्य पिछडावर्ग के लिए 255 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 465 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं । जौरा जनपद के 1249 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 245, अनुसूचित जनजाति के लिए 3, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 306, और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 695 आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 636 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये, जिनमें से 139 में अनुसूचित जाति, 3 में अनुसूचित जन जाति, 181 में अन्य पिछडा वर्ग और 313 में अनारक्षित (सामान्य) महिलायें  निर्वाचन लडेंगी ।

      कैलारस जनपद के 1106 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 211, अनुसूचित जन जाति के लिए 20, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 256 और अनारक्षित (सामान्य ) के लिए 619 वार्ड आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 562 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं, जिनमें से अनुसूचित जाति के लिए 119, अनुसूचित जन जाति के लिए 13, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 161 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 269 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेंगे । पहाडगढ जनपद के 1102 वार्डों में से 197 अनुसूचित जाति, 33 अनुसूचित जन जाति, 260 अन्य पिछडा वर्ग और 612 अनारक्षित (सामान्य) के लिए आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 561वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं, जिनमें 114 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जन जाति, 152 अन्य पिछडा वर्ग और 276 अनारक्षित (सामान्य) महिलाओं के लिए रहेंगे ।

      सबलगढ़ जनपद के 1058 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 246, अनुसूचित जनजाति के लिए 15, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 262 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 535 वार्ड आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 539 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगें, जिनमें से 140 में अनुसूचित जाति, 9 में अनुसूचित जनजाति, 155 में अन्य पिछडा वर्ग और 235 में अनारक्षित (सामान्य ) महिलायें चुनाव लडेंगी।                     

ग्राम पंचायत के सरपंच पदों का आरक्षण

       जिले की कुल 475 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 98, अनुसूचित जन जाति के लिए 3, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 118 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 256 सरपंच पद आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 240 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं, जिनमें से 51 में अनुसूचित जाति, 2 में अनुसूचित जन जाति 60 में अन्य पिछडा वर्ग और 127 में अनारक्षित (सामान्य) महिलायें चुनाव लडेगीं ।

                                               

      पोरसा जनपद की 53 ग्राम पंचायतों में से सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए 12, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 14 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 28 आरक्षित की गई है । महिलाओं के लिए 27 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं, इनमें से अनुसूचित जाति के लिए 6, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 7 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 14 रहेंगी । अम्बाह जनपद की 55 ग्राम पंचायतों में से 13 अनुसूचित जाति, 14 अन्य पिछडा वर्ग, 28 अनारक्षित (सामान्य) के सरपंच पद के हेतु आरक्षित की गई है । इनमें 7 में अनुसूचित जाति, 7 में अन्य पिछडा वर्ग, 14 में अनारक्षित (सामान्य)कुल 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे ।

      मुरैना जनपद की 102 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 21, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 25 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 56 आरक्षित रहेंगी । इनमें से 51 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे । जिनमें 11 में अनुसूचित जाति, 13 में अन्य पिछडा वर्ग और 27 में अनारक्षित (सामान्य) महिलायें चुनाव लडेंगी । जौरा जनपद की 71 ग्राम पंचायतों में से 13 अनुसूचित जाति, 18 अन्य पिछडा वर्ग और 40 अनारक्षित (सामान्य) के लिए आरक्षित की गई हैं । इनमें से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति के 7, अन्य पिछडा वर्ग के 9 और आनारक्षित (सामान्य) के 20 कुल 36 पद आरक्षित रहेंगे ।

      कैलारस जनपद की 65 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 12, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 16 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 37 सरपंच पद आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 33 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे । जिनमें से 6 अनुसूचित जाति 8 अनुसूचित जन जाति और 19 अनारक्षित (सामान्य) महिलाओं के लिए रहेंगे । पहाडगढ़ जनपद की 64 ग्राम पंचायतों में से 12 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जन जाति, 16 अन्य पिछडा वर्ग और 34 अनारक्षित (सामान्य) के लिए आरक्षित किये गये हैं । इनमें से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति के 6, अनुसूचित जनजाति के 1, अन्य पिछडा वर्ग के 8, अनारक्षित (सामान्य) के 17 कुल 32 पद आरक्षित रहेंगे ।

      सबलगढ़ जनपद की 65 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 15, अनुसूचित जन जाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 16 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 33 पद आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 8 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जन जाति, 8 अन्य पिछडा वर्ग और 16 अनारक्षित (सामान्य) कुल 33 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे ।

जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण

       जिले की सात जनपद पंचायतों के 172 निर्वाचन क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति के लिए 38, अनुसूचित जन जाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 42 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 91 आरक्षित रहेंगे । इनमें से 89 निर्वाचन क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं । जिनमें से 20 में अनुसूचित जाति 1 में अनुसूचित जन जाति, 21 में अन्य पिछडा वर्ग और 47 में अनारक्षित (सामान्य ) महिलायें चुनाव लडेंगी ।

      पोरसा, अम्बाह, मुरैना और सबलगढ़ जनपद के 25-25 निर्वाचन चेत्रों में से प्रत्येक में अनुसूचित जाति के लिए 6, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 6 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 13 निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित किये गये हैं । इनमें से प्रत्येक में 13 निर्वाचन क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे । जिनमें अनुसूचित जाति की 3, अन्य पिछडा वर्ग की 3 और अनारक्षित (सामान्य) की सात महिलायें चुनाव लडेंगी । जौरा जनपद के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति के लिए 5, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 6 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 14 आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जिनमें से 3 में अनुसूचित जाति, 3 में अन्य पिछडा वर्ग और 7 में अनारक्षित (सामान्य) वर्ग की महिलायें चुनाव लडेंगी । कैलारस जनपद के 22 निर्वाचन क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति के लिए 4, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 6 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 12 आरक्षित किये गये हैं । इनमें से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति के 2, अन्य पिछडा वर्ग के 3 और अनारक्षित (सामान्य) के 6 कुल 11 निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित रहेंगे । पहाडगढ़ जनपद के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 6 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 13 आरक्षित किये गये हैं । इनमें से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति के 3, अनुसूचित जन जाति के 1, अन्य पिछडा वर्ग के 3 और अनारक्षित (सामान्य) के 6 कुल 13 पद आरक्षित रहेंगे ।

 

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण

       जिले की सात जनपद पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 2 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 4 अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित किये गये हैं । इनमें से 4 जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे । जिनमें से 1 में अनुसूचित जाति, 1 में अन्य पिछडा वर्ग और 2 में अनारक्षित (सामान्य) महिला चुनाव लडेंगी ।

जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण

       जिला पंचायत सदस्य के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति के लिए 4, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 5 और अनारक्षित (सामान्य) के लिए 11 आरक्षित किये गये हैं । इनमें से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति के 2, अन्य पिछडा वर्ग के 3 और अनारक्षित (सामान्य) के 5 कुल 10 निर्वाचन क्षेत्र (सदस्य )पद आरक्षित रहेंगे ।

 

नगरीय निकाय के चुनावों में वार्डो में जनसभाओं ने जोर पकड़ा -निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी रैलियॉ निकाली - दैनिक मध्‍यराज्‍य

नगरीय निकाय के चुनावों में वार्डो में जनसभाओं ने जोर पकड़ा -निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी रैलियॉ निकाली

मुरैना/ नगरीय निकाय के चुनावों में पंजीकृत राजनैतिक दल कांग्रेस भाजपा व बसपा अपने अपने पक्ष में  सभी वार्डो में  जन संभाओं का आयोजन कर रहे है। दलों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर शोर से अपनी अपनी जन सभाओं को आयोजित कर रहे है। सभाओं में वार्डो के मतदाता काफी दाता में  एकत्रित होते है। और प्रत्याशियों के छद्म वादों  की कहानी सुनते है। सभी प्रत्याशी बिजली सड़क पानी के विकास का वादा कर रहे है। निर्दलीय प्रत्याशी भी रैलीयॉ निकाल रहे है। अपने अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास जारी है। किन्तु मतदाता के स्पष्ट रूझान का कुछ भी पता नहीं लग रहा है। मतदाता अपने अपने वार्ड में प्रत्याशियों की क्षमताओं को तोलने में जुटा हुआ है।

 

राजनैतिक दलों के बागी प्रत्याशी किसी भी कानून को मानने तैयार नही - दैनिक मध्‍यराज्‍य

राजनैतिक दलों के बागी प्रत्याशी किसी भी कानून को मानने तैयार नही

मुरैना.कांग्रेस भाजपा व बसपा के बागी प्रत्याशी राज्यनिर्वाचन आयोग एवं अपने अपने दलों के किसी भी कानून को मानने तैयार नहीं हैं राज्य निर्वाचन आयोग के कानून अनुसार नाम बापसी के दिन तीन बजे तक राजनैतिक दलों की जिला इकाई के प्राधिकृत पदाधिकारी प्रारूप 8  में  जिस प्रत्याशी का नाम निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वह प्रत्याशी उस राजनैतिक दल का अधिकृत प्रत्याशी कहलायेगा। किन्तु बागी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के इस कानून को मानने को तैयार नहीं है। और अनाधिकृत के रूप मैदान में डटे हुये है। और जन सामान्य में अपने आप को अधिकृत प्रत्याशी बता रहे है। पार्टीयों ने उनके ऐसे आचरण के लिये अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है किन्तु इस चेतावनी का भी उनके ऊपर कोई असर नहीं है इससे यह स्पष्ट होता है कि ये बागी प्रत्याशी शासन या पार्टी किसी के भी कानून को कोई मान्यता या सम्मान नही देते है। और अपने निजी स्वार्थ की सोच को ही सहीं ठहराते हुये उसे ही कानून बताते है। सर्वाधिक आश्चर्य श्री जिनेश जैन महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना द्वारा दिनांक 3.12.09 को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेशपचौरी द्वारा दिनांक 2.12.09 को उनकी पत्नी श्रीमती अंजली जैन को लिखा गया पत्र है जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की निजी सोच को कानून ठहराने का प्रयास मात्र है क्यों कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस सत्य से भलीभॉति परिचित है कि नगरीय निकाय के चुनावों में जिला इकाई के प्राधिकृत पदाधिकारी ही दल के अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी करने हेतु संक्षम है ना की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष । फिर उन्होंने नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के दो दिन बाद श्रीमती अंजली जैन को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी होने का पत्र लिखना पूरी तरह आयोग के कानूनों की अनदेखी करना है तथा पार्टी का भी ऐसा कोई कानून नही है कि निर्धारित समय के पश्चात कोई भी पदाधिकारी किसी अन्य को अधिकृत प्रत्याशी ठहराने की कार्यवाहीं करे, इससे यह स्पष्ट है कि वर्तमान में राजनैतिक दल दल के पदाधिकारी एवं दलों के बागी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग या पार्टी किसी के कानून को मानने के लिये कतई तैयार नहीं है केवल अपने निजी  स्वार्थ बश अपनी अपनी मनमानी करने में जुटे हुये है और आम मतदाता को भ्रमित कर रहे है।

 

नगरीय निकाय चुनाव: मतदाता किधर पता नहीं -प्रत्याशी पोस्टर बैनर झंण्डे लगाकर संतुष्ट - दैनिक मध्‍यराज्‍य

नगरीय निकाय चुनाव: मतदाता किधर पता नहीं -प्रत्याशी पोस्टर बैनर झंण्डे लगाकर संतुष्ट

मुरैना.कांग्रेस,भाजपा,बसपा व निर्दलीय अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशी शहर व अपने अपने वार्डो में मतदाताओं के मकानों पर पोस्टर वेरन व झंण्डे लगाने की होड़ जुटे हुये है। एक ही भवन स्वामी के मकान पर सभी दलों के झण्डे व बेनर टगे हुये है और पोस्टर चिपके हुये है। जब मकान के मतदाता से पूछा जाता है कि आप इन सब में से किसे वोट देगें तो मतदाता अपने रूझान को नहीं बताता है मतदाता कहता है कि मतदान करते समय ईश्वर जैसी बुद्धी करेगा उसे ही वोट दे...देगे... जब उस से पूछा जाता है कि तुमारे मकान पर तो सभी दलों के बेनर व झंडे टगें है तो वह कहता है हम किसी के समर्थक नहीं है। पार्टी वाले अपनी मर्जी से बिना पूछे टाग जाते है। किस-किस से मना करें चार दिन की बात है इन्हें जो करना है वो कर लेने दो वोट का जहा तक सवाल है तो आज हम भी नहीं जानते कि हम किसे वोट देगें ? यह तो उसी दिन पता चलेगा जब परिणाम निकलेगा। इस संबंध में जब प्रत्याशी से पूछा जाता है कि जिस मकान पर आप ने अपना बेनर झंडा व पोस्टर लगाया है क्या उस मकान का मतदाता आप को वोट देगा तो प्रत्याशी का कहना है कि हमने तो अपने प्रचार के लिये पोस्टर व बेनर व झंडे लगा दिये हैं मतदाता से वोट देने की अपील भी कर दी है उसने हमसे हा भी करदी है और हम उसकी सामयिक हॉ से संतुष्ट भी हैं अब आगें राम  जो भी करेगा सो देखेगें। ये हालात ये बताते है कि मतदाता किसे वोट देगा पता नहीं किन्तु प्रत्याशी पोस्टर बेनर व झंण्डे मतदाता के मकान पर लगाकर संतुष्ट है।

 

 

नगरीय निकाय चुनाव : मतदाता वोट क्यों दे ? - दैनिक मध्‍यराज्‍य

नगरीय निकाय चुनाव : मतदाता वोट क्यों दे ?

मुरैना. मध्यराज्य की टीम ने नगरीय निकाय के चुनावों में मतदाता का रुझान जानने के लिये सर्वे किया सर्वे में मतदातओं ने प्रश्न किया कि वह वोट क्यो दे? कोई भी प्रत्याशी जीते या हारे हमें क्या लेना देना। जीतने के वाद भी कोई प्रत्याशी हमारे किसी काम नही आता हमें अपना सब काम पैसे देकर ही कराना पढ़ता है। चाहे नगरपालिका काम हो या तहसील, कलेक्ट्रेट, अस्पताल, आदि..आदि... किसी भी जगह का काम हो जब जगह पैसा देकर ही जब हमें काम करना पढ़ता है और हमारे काम में कोई भी पार्षद विधायक या सासंद काम ही नहीं आता है तब हम इन्हें वोट क्यों दे?

मतदाता का प्रश्न व्यबहारिक धरातल पर कटु सत्य है  वर्तमान परिवेश में शासन से संबंधित सभी कार्यालयों में भ्रष्ट्रचार चरम सीमा पर है किसी भी कार्यालय में बिना पैसा दिये कोई भी काम आम नागरिक का नहीं होता हैं यहा तक कि चुनाव जीतने के बाद पार्षद हो या विधायक या फिर सांसद सभी मतदाता से पैसा देने की अपेक्षा करते है। इस हालात में मतदाताओं के प्रश्न का उत्तर कथित जनप्रतिनिधियों समक्ष विचारणीय है कि उन्हें वोट क्यो दिया जाये ? वे मतदाता को स्पष्टीकरण दे।

 

ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान - सरेआम आचार सहिता का उल्लंघन - दैनिक मध्‍यराज्‍य

ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान - सरेआम आचार सहिता का उल्लंघन

मुरैना..नगरीनिकाय चुनाव के चलते शहर में उम्मीदवारों ने अपने अपने पक्ष में ध्वनिविस्तारक यंत्रों का प्रयोग कर शहर में ध्वनिप्रदूषण में वृद्धि करदी है। इस कारण शहर के नागरिकों को परस्पर बातचीत करने में भी मुश्किल आ रही है। ध्वनिविस्तारक यंत्रों की पूरी रेंज खुली होने से लोगो के सुनने की शक्ति प्रभावित हो रही है। चुनाव प्रचार के शोर में लोग अपने काम काज की बात करने में भी दिक्कत महशूस कर रहे है। चुनाव प्रचार में लगे नगरीय निकाय के अध्यक्ष व पार्षद एक दूसरे बढ़चढ़कर अपने अपने प्रचार को साबित करने की होड़ में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चुनावी खर्च की सीमा को भी लांघ रहे है। अभी पांच दिन चुनाव प्रचार किया जाना शेष है। लेकिन अभी चुनाव खर्चे की निगरानी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चुनाव प्रचार से अत्यधिक शोर न हो और ध्वनि विस्तारक यंत्र को हलकी आवाज में बजाया जाये। तो लोग परस्पर अपने काम काज भी निपटासकते है और ध्वनि प्रदूषण से राहत पा सकते है। एक ओर जहॉ ध्वनिविस्तारक यंत्रों की खुली पूरी रेंज से लोग परेशान हो रहे है। वही दूसरी और उनके भवनों का विरूपण हो रहा है। नागरिक संपत्ति विरूपण अधिनियम की प्रत्याशियों द्वारा धाीयॉ उढ़ाई जा रही है। बिना किसी भवन स्वामी की अनुमती के, प्रत्याशियों द्वारा शहरी नागरिकों के भवनों पर बैनर तथा झण्डे टॉगे जा रहे है। एवं दिवालों पर पोस्टर व पैम्पलेट चिपकायें जाकर दिवाली पर पुताई गयी दिवालों को बिगाढ़ा जा रहा है। प्रत्याशियों की यह कार्यवाही आदर्श  आचार सहिता का खुल्ला उल्लंघन तो ही है साथ ही साथ शहरी नागरिको कों परेशानी पैदाकरना भी है। प्रत्याशियों के समर्थक बलपूर्वक समूह के साथ ऐसी कार्यवाहीयॉ करते देखे जा सकते है। भवन स्वामी किसी प्रकार का झगड़ा ना हो यह सोच कर मन मसोस कर चुप रह जाते है कही कही आपसी विवाद भी होता देखा जा सकता है। किन्तु प्रत्याशीगण अपने चुनाव प्रचार में मद मस्त है, उन्हें आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन होने का कोई भान नहीं है। उनके ऐसे आचरण से कभी भी किसी भवन स्वामी के साथ झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 

मावई के निधन पर आर.पी.आई. ने किया शोक व्यक्त - दैनिक मध्‍यराज्‍य

मावई के निधन पर आर.पी.आई. ने किया शोक व्यक्त

मुरैना..आर.पी.आई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारणकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की शौक संवेदना व्यक्त करने वालों में डा. एमएसबाजौरिया,जीतेन्द्र सिंह ललित कुशवाह रामसेवक सिंह बहादुर सिंह महेश सिंह राजेन्द्र सिंह विनोद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार - गढ़ोरा ग्राम पंचायत सरपंच हटाया गया - दैनिक मध्‍यराज्‍य

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार - गढ़ोरा ग्राम पंचायत सरपंच हटाया गया   

मुरैना.सरपंच श्रीमती विद्यादेवी पत्नी श्री शिवसिंह ग्राम पंचायत गढ़ोरा जनपद पंचायत मुरैना को वित्तीय अनियमितता के कारण सरपंच पद से हटाने तथा आगामी छ:वर्ष के लिये अयोग्य घोषित करने के निर्देश उच्चन्यायालय खण्ड पीठ ग्वालियर द्वारा अनुविभगाीयअधिकारी राजस्व मुरैना को दिये गये निर्देशों में कहा गया कि तीस दिवस के भीतर अपेक्षित कार्यवाही की जाकर कृतकार्यवाही से उच्च न्यायालय को अवगत कराया जावे। ज्ञातव्य है कि श्रीमती विद्यादेवी पत्नी शिवसिंह के विरूद्ध भाई भतीजे के नाम से प्रशासन में गम्भीर वित्तीय अनियमितता करने के संबंध में एक याचिका जगदीश सिंह पुत्र लेखराम सिंह पंच ग्राम पंचायत गढ़ोरा जनपद पंचायत मुरैना द्वारा याचिका क्रमांक 3476,2008 उच्च न्यायालय खण्ड पीठ में प्रस्तुत  की गयी थी। इस याचिका पर सुनवाई की जाकर उच्च न्यायालय ने आवेदक के पक्ष में दिनांक 12.10.2009 को निर्णय सुनाया। निर्णय अनुशार अनावेदक श्रीमती विद्यावत्ती सरपंच ग्रामपंचायत गढ़ोरा को दोषी मानते हुये उनके विरूद्ध सरपंच पद से हटाने तथा आगामी छ: वर्ष के लिये अयोग्य घोषित करने के आदेश पारित किये।

 

 

मतदाता और दूध का कुल्हड़- राजेश सिकरवार - दैनिक मध्‍यराज्‍य

मतदाता और दूध का कुल्हड़- राजेश सिकरवार

मतदाता और दूध का कुल्हड़

उपभोग से पहले, हाथों हाथ लियाजाता है।

उपभोग के बाद, फेक दिया जाता है॥

                     राजेश सिकरवार

खेत में पानी देने के विवाद पर एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल - दैनिक मध्‍यराज्‍य

खेत में पानी देने के विवाद पर एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

मुरैना.सिहौनिया पुलिस थाना रैंज में आने वाले ग्राम बावरी पुरा में खेत में पहले पानी देने को लेकर उपजे विवादय में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि  दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहौनिया थाना प्रभारी शिवसिंह यादव एएस आई कल्यान सिंह गुर्जर को घटना की सूचना मिलते ही अपने हम राहीयों के साथ मौके पर पहुच गये। घटना ककनमठ मंदिर के समीप रवि सिंह तोमर के नलकूप पर घटित हुई। मृतक जिलेदार सिंह तोमर उम्र 40 पर्व निवासी बाबरी पुरा 4-5 की दरम्यिानी रात्रि को अपने खेत में पानी देने के लिये गया हुआ था। जहा पहले से ही नलकूप पर शराब के नशे में धुत्त आरोपी जगदीश सिंह तोमर लटूरी सिंह तोमर लालू सिंह तोमर सभी निवासी सिहौनियां रवि सिंह तोमर निवासी बाबरीपुरा जो कि नलकूप मालिक है। खेत में  पहले पानी देने को लेकर दोनों पक्षों में हुये विवाद में लाठी-फर्से चले जिसमें जिलेदार सिंह तोमर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि उक्त झगड़े में दुसरे पक्ष के लालू सिंह, लटूरी सिंह  और रवि सिंह भी घायल हो गये जिन्हें पुलिस हिरासत में जिला चिकित्सायल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जगदीश सिंह तोमर निवासी सिंहौनिया घटना स्थल से फरार है। पुलिस ने आरोपी जगदीश सिंह तोमर, लल्लू सिंह तोमर लटूरी सिंह तोमर, रवि सिंह तोमर, के विरूद्ध धारा 302 के  विरूद्ध मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड क्र. 23 शिवराम के कार्यालय का उदघाटन- दैनिक मध्‍यराज्‍य

निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड क्र. 23 शिवराम के कार्यालय का उदघाटन 

मुरैना.नगर पालिका मुरैना के वार्ड क्रमांक 23 के निर्दलीय प्रत्याशी शिवराम सविता ने  गोस्वामी रोड ग़णेशपुरा मुरैना पर अपने समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन कार्यालय का उदघाटन कराया। मुख्य अतिथि गिर्राजशर्मा अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसशन म.प्र. जिला मुरैना ने फीता काटकर कार्यालय का उदघाटन किया। अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश पलिया कोषाध्यक्ष पेंशनर्स एसो. द्वारा की गयी। उदघाटन के समय वार्ड क्रमांक 23 के  सैकड़ो मतदाता कार्यालय पर उपस्थित थे। मुख्य रूप से श्री लज्जाराम,बासदेव शर्मा, महेश शर्मा,कल्यान सिंह,रामविलास वकील, गोपाल दास गर्ग, रनसिंह बाबूजी, छोटे सिंह सिकरवार, मोती राम शर्मा, हीरालाल शर्मा, सतीश शर्मा, जगदीश प्रशाद शर्मा गिर्राज कुलश्रेष्ठ सुरेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

 

रविवार, 6 दिसम्बर 2009

सावधान ।। म.प्र. शासन की वेबसाइटों पर वायरस है, हेडलाइन अपडेशन पर न क्लिक करें और न वेबसाइटों पर सीधे जायें

सावधान ।। म.प्र. शासन की वेबसाइटों पर वायरस है

हेडलाइन अपडेशन पर न क्लिक करें और न वेबसाइटों पर सीधे जायें

मुरैना (ग्‍वालियर टाइम्‍स) 6 दिसम्‍बर 09, हम ग्‍वालियर टाइम्‍स के सुधी पाठकों और व्‍यूअर्स को सचेत कर रहे हैं कि यद्यपि वेब सिंडीकेशन के कारण म.प्र. शासन की वेबसाइटों के समाचार ग्‍वालियर टाइम्‍स पर आटोमेटिक अपडेट होते हैं और इन्‍हें अपडेशन से ग्‍वालियर टाइम्‍स प्रतिबंधित नहीं कर रही है । लेकिन ग्‍वालियर टाइम्‍स के सिक्‍योरिटी सिस्‍टम द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार म.प्र. शासन की कई / कुछ वेबसाइटों से खतरनाक वायरस इन्‍फेक्‍शन्‍स और ट्रॉजन हॉर्स के अलार्म और एबॉर्ट कनेक्‍शन के नोटिस मिल रहे हैं ।

विशेष कर जनसंपर्क संचालनालय म.प्र. की वेबसाइट पर फेविकॉन से लेकर एच.टी.एम.एल. और जावा स्क्रिप्‍ट आदि सर्वत्र वायरस और ट्रॉजन हॉर्स चेतावनी मिल रही है । जिन पाठकों और व्‍यूअर्स द्वारा अपडेटेड एण्‍टी वायरस तथा फायरवाल उपयोग नहीं की जा रही है उनके कम्‍प्‍यूटर्स क्षतिग्रस्‍त हो सकते हैं ।

हालांकि संबंधित वेबसाइटों की हेडलाइन अपडेशन हमने ब्लाक नहीं की हैं किन्‍तु फिलहाल म.प्र. सरकार की वेबसाइटों से अपडेट होकर आने वाली हेडलाइनों पर न तो क्लिक करें और न सीधे इन वेबसाइटों को खोलें । और अपना एण्‍टीवायरस तथा फायरवाल अद्यतन यानि अपडेट तुरन्‍त रखें ।      

 

शनिवार, 5 दिसम्बर 2009

जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की कार्रवाई आठ दिसम्बर को

जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की कार्रवाई आठ दिसम्बर को

मुरैना 4 दिसम्बर 09: मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 32 एवं मध्य प्रदेश पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 के नियम 3 के अन्तर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग तथा सभी वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षण लाट निकाल कर किया जाना है । आरक्षण से संबंधित संपूर्ण कार्यवाही 8 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय संस्थान, भोपाल के आडिटोरियम में संपादित की जायेगी ।

 

बोगस कार्ड निरस्त किये जायेंगे

बोगस कार्ड निरस्त किये जायेंगे

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वी.पी.एल. और अन्त्योदय राशन कार्डों में से बोगस राशन कार्डों को निरस्त किया जायेगा ।

       कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने सर्व सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वी पी एल और अन्त्योदय राशन कार्डों में से बोगस राशन कार्डों को निरस्त कर वास्तविक कार्डधारियों की जानकारी 31 दिसम्बर तक संकलित कर जनवरी के प्रथम सप्ताह में जिला कार्यालय में उपलब्ध करायें ।

 

पंचायत निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफीसर नियुक्त

पंचायत निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफीसर नियुक्त

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री एम.के. अग्रवाल ने म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत पंचायत निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) नियुक्त किये है ।

       विकास खण्ड पोरसा के लिए तहसीलदार श्री के.के. गौर, अम्बाह के लिए तहसीलदार श्री एस.एल.शाक्य, मुरैना के लिए तहसीलदार श्री एल.के. पाण्डे, जौरा के लिए तहसीलदार श्री आर.एस. बाकना, पहाडगढ़ के लिए नायब तहसीलदार श्री एच.वी. श्रीवास्तव, कैलारस के लिए तहसीलदार श्री प्रदीप कुमार शर्मा और सबलगढ़ के लिए तहसीलदार श्री एम.एस. कुर्रेशाह को रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है । नियुक्त अधिकारी पंचायत राज अधिनियम तथा पंचायत निर्वाचन नियम के द्वारा निर्धारित समस्त कृत्यों का सम्पादन करेंगे ।

             

सहायक रिटर्निंग आफीसर बदले

सहायक रिटर्निंग आफीसर बदले

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.के. अग्रवाल ने नगर पालिका सबलगढ़ हेतु नायब तहसीलदार श्री मोहन कुमार मिश्रा का स्थानांतरण हो जाने से उनके स्थान पर नायब तहसीलदार श्री वृजकिशोर स्वर्णकार को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया है ।

 

रिटर्निंग आफीसरों की बैठक 6 को

रिटर्निंग आफीसरों की बैठक 6 को

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में 6 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में रिटर्निंग आफीसर और सहायक रिटर्निंग आफीसरों की बैठक आयोजिज की गई है । इस बैठक में जोनल आफीसर भी उपस्थित रहेंगे ।

 

निरंर्थक व्यय की वसूली सचिव के मानदेय से होगी

निरंर्थक व्यय की वसूली सचिव के मानदेय से होगी

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोदोंलीहार द्वारा वर्ष 2008-09 में कराये गये वृक्षारोपण कार्य में ट्री गार्ड का निर्माण गुणवत्ता विहीन पाया गया । कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा की गई जांच में यह कार्य निरंर्थक पाया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा ने कार्य पर किये गये निरंर्थक व्यय की बसूली के लिए ग्राम पंचायत सचिव के मानदेय से प्रत्येक माह दो हजार रूपये का कटोत्रा करने के आदेश दिए है ।

                                 

 

ग्राम पंचायत अनघोरा में 10 लाख 94 हजार रूपये का निरर्थक व्यय

ग्राम पंचायत अनघोरा में 10 लाख 94 हजार रूपये का निरर्थक व्यय

सरपंच और सचिव से होगी वसूली

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत घटिया स्तर के ट्री गार्ड निर्माण पर हुए 10 लाख 94 हजार 032 रूपये के निरर्थक व्यय की वसूली जनपद पंचायत सबलगढ़ की ग्राम पंचायत अनघोरा के सरपंच और सचिव से समान रूप से की जायेगी । इसके लिए कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ को म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के प्रावधानों के तहत सम्बन्धित सरपंच और सचिव से नियमानुसार वसूली करने के निर्देश दिये है ।

       ज्ञात हो कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत वर्ष 2008-09 में ग्राम पंचायत अनघोरा द्वारा हरियाली महोत्सव के तहत वृक्षारोपण के पांच कार्य सम्पादित कराये गये । इन कार्यो में घटिया स्तर के 1425 ट्री गार्ड के निर्माण पर 10 लाख 94 हजार 032 रूपये का व्यय किया गया । सभी ट्री गार्ड टूट कर गिर गये । इस कारण इन पर किया गाया व्यय निरर्थक आंका गया । इन तथ्यों के आधार पर ग्राम पंचायत अनघोरा के सरपंच श्री गोधन सिंह रावत से 5 लाख 47 हजार 016 रूपये तथा सचिव श्री शिशुपाल सिंह से 5 लाख 47 हजार 016 रूपये की वसूली सुनिश्चित करने की म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जारही है।

 

रोजगार गारंटी योजना : 210 ग्राम पंचायतों द्वारा पौने तीन करोड़ रूपये की राशि का अवैधानिक व्यय

रोजगार गारंटी योजना : 210 ग्राम पंचायतों द्वारा पौने तीन करोड़ रूपये की राशि का अवैधानिक व्यय

सरपंच और सचिवों से बसूली के निर्देश

मुरैना 4 दिसम्बर 09/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत प्रावधान के विपरीत 2 करोड़ 70 लाख 73 हजार रूपये की राशि का अवैधानिक रूप से व्यय करने वाली 210 ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव से राशि की बसूली की जायेगी । कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सचिवों से प्रतिमाह एक हजार रूपये के मान से बसूली करने के निर्देश दिए है । इसके साथ ही सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के सरपंचों से बसूली से बचने के लिए 31 दिसम्बर तक रोजगार मूलक कार्य प्रारम्भ कर 4 करोड़ 16 लाख 07 हजार रूपये का व्यय मजदूरी पर किये जाने के निर्देश दिए है । निर्देशानुसार कार्य प्रारम्भ नहीं कराने की स्थिति में सम्बन्धित सरपंच के विरूध्द म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के अन्तर्गत नियमानुसार राशि बसूल करने की कार्रवाई की जायेगी ।

       योजना के अन्तर्गत अम्बाह जनपद की सात ग्राम पंचायतों द्वारा 2 लाख 45 हजार रूपये, पोरसा की 24 ग्राम पंचायतों द्वारा 23 लाख 93 हजार रूपये, मुरैना की 41 ग्राम पंचायतों द्वारा 28 लाख 37 हजार रूपये, जौरा की 37 ग्राम पंचायतों द्वारा 18 लाख 89 हजार रूपये, कैलारस की 25 ग्राम पंचायातों द्वारा 46 लाख 65 हजार रूपये, पहाड़गढ़ की 27 ग्राम पंचायतों द्वारा 21 लाख 69 हजार रूपये और सबलगढ़ की 49 ग्राम पंचायतों द्वारा 1 करोड़ 28 लाख 75 हजार रूपये की राशि अवैधानिक रूप से प्रावधान के विपरीत व्यय करना पाया गया है ।

 

शुक्रवार, 4 दिसम्बर 2009

चुनाव में गडबडी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो-आयुक्त - दैनिक मध्‍यराज्‍य

चुनाव में गडबडी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो-आयुक्त

चंबल संभागायुक्त, आईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

भिण्ड 3 दिसम्बर 2009

      चंबल संभागायुक्त एस.डी.अग्रवाल एवं आईजी संजय झा तथा डीआईजी आर.बी शर्मा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में जिले में हो रहे नगर पालिका आम निर्वाचन 09 की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं राजस्व प्रशासन को निर्देश दिए कि चुनाव में गडबडी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के लिए  संयुक्त जिम्मेदारी निभाए और जिले भर में प्रोएक्टिव होकर उपस्थिति दर्ज कराए। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहेल अली, पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर, अपर कलेक्टर एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी छोटे सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.के.चांदिल, जिले के समस्त विभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, रिटर्निग अधिकारी सहित मैदान स्तरीय पुलिस महकमे के एसडीओपी एवं थानेदार उपस्थित थे।

नोडयूज प्रमाण देने पर ही लोटाए लाएसेसी शस्त्र

      चंबल संभागायुक्त डी.एस.अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जमा कराए गये लायसेंसी शस्त्र नोडयूज प्रमाण देने पर ही लौटाए जाए। उन्होंने कहा कि लायसेंसी शस्त्र धारकों पर सभी प्रकार की बकाया राशि चुकाने और संबंधित इकाईयों से नोडयूज प्रमाण पत्र मिलने पर ही शस्त्र वापस किए जाए। ÷

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक तटस्थ एवं निष्पक्ष रहे

      कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में चंबल रेंज के आईजी संजय झा ने राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक तटस्थ एवं निष्पक्ष होकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के रूप में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी घटना के घटित होने पर पुलिस एवं राजस्व प्रशासन से जुडे सभी अधिकारी कर्मचारी तत्काल रिएक्ट करें और अपराधिक तत्वो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया कराने और कड़ी कानून व्यवस्था बनाए रखने कानून एवं शांतिव्यवस्था का उल्लघन नही होने देने और अपराधी को अपराध करने पर ही तत्काल पकडने की कार्यवाही विकसित करने पर जोर दिया। आपने बिना नम्बर प्लेट के वाहनों को अभियान के रूप में पकडने के निर्देश भी दिए। इसी तरह ऐसी घटना जिसमें दो गुट आपस में टकराते है या गुटो में आपसी रंजिश है या जिनके बीच आपसी रंजिश के साथ साथ जमीनों पर झगड़े चल रहे है की सूची बनाये और ऐसे तत्वों पर चुनाव होने तक विशेष निगाह रखे। 

सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगाह रखे

      आईजी संजय झा ने निर्देश दिए कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगाह रखें। कोर्ट परिसर, जेल प्रांगण, बस स्टेण्ड, ढावे एवं सार्वजनिक स्थल पर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति खुले रूप से नही घूमे उन पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।

 

चुनाव में उपद्रव कराने वाले तत्वों पर निगाह रखें

      डीआईजी चंबल रेंज आर.बी शर्मा ने चुनाव में उपद्रव कराने वाले तत्वों पर निगाह रखने और ऐसे तत्वों की सूची तैयार कर प्रतिवंन्धात्मक कार्यवाही करने तथा मतदान दिवस पर मतकेन्द्र के 100 मीटर की परिधि में भीड़ एकत्रित न होने दे और मतदान केन्द्र से वार-वार चुनावी अभिकर्ताओं को बाहर नही जाने के निर्देश दिए। आपने निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों को निर्धारित मतदान केन्द्र में ही मतदान सामग्री सहित रात्रि विश्राम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी थाने वार एक्टिव अपराधी तत्वों के सूची तैयार करें और 100 फीसदी अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही कराए। इसी तरह एनएसए व जिला बदर की कार्यवाही भी अभियान के रूप में कराई जाए। निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान शुरू होने के दो दिवस पूर्व से ही वाहनों की आवाजाही पर निगाह रखने के लिए नाकाबंदी की जाए और प्रत्येक वाहनों की सतकर्ता की जांच करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मोबाईल पार्टी अधिकतम 10 मिनट में मतदान केन्द्रों में आ जा सके ऐसे रूट चार्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के लिए बनाए गये मतदान केन्द्र हर दृष्टि से सुरक्षित हो मतदान केन्द्रों की कमियॉ पूर्व से ही दूर की जाए। आपने एसडीओ राजस्व एवं पुलिस तथा थानेदारों से अब तक की गई विभिन्न धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जानकारी लेते हुये विभिन्न धाराओं में दर्ज किए गये वांड ओवर की कार्यवाही को बढाने पर जोर दिया।

      पुलिस अधीक्षक भिण्ड चंचल शेखर ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि 34 शस्त्रों को छोडकर भिण्ड जिले में 20378 शस्त्र जमा कराए जा चुके है। जिले के संवेदन शील एवं अति संवेदन शील केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कानून व्यवस्था के लिए नाकाबंदी की जाएगी। रात्रि 10 बजे के बाद और प्रात:6 बजे के पूर्व ध्वनिविस्तारक यंत्रों का उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अवैध शस्त्रों और अवैध शराब की बिक्री को अभियान के रूप में रोकने की कार्यवाही शुरू की गई है। लाएसेंस शर्तों का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों पर कडी कार्यवाही की जा रही है।

      बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने जिले में अब तक की गई निर्वाचन तैयारियों की जानकारी देते हुये जमा कराए गये अस्त्र शस्त्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर एवं एनएसए की कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों का क्षेत्र को संयुक्त भ्रमण शुरू कराया गया है सम्पत्ति विरूपण एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन रोकने के लिए निकाय बार दल गठित किए जाकर दलों के सतत भ्रमण किया जा रहा है। स्थापित 301 मतदान केन्द्रो में से 108 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील और 88 मतदान केन्द्र संवेदनशील मत केन्द्र के रूप में चिन्हित किए गये है।