सोमवार, 18 मई 2009

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोमर की जीत पर मनाया जश्न (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोमर की जीत पर मनाया जश्न

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )  कैलारस। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्रंसिह तौमर की जीत की खबर जैसे ही स्थानीय पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिलते ही मण्डल के सैंकडों कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं जोश की लहर दौड गई। और पार्टी का कार्यालय आतिशबाजी से गूंज उठा।

       भाजपा प्रत्यासी की जीत की खबर लगते ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता सैंकडों की तादात में कार्यालय पर एकत्रित होने लगे। इसके तुरंत बाद पार्टी के जिला महामंत्री अनूपसिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जीत मण्डल के सैंकडों सक्रिय कार्यकर्ताओं की है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में बैण्डबाजों के साथ आतिशबाजी करते हुए विजयी जुलूस निकाला, इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।

       विजयी जुलूस में पार्टी के जिला महामंत्री अनूपंसिह के अलावा, महेश श्रीवास्तव, पार्टी के महामंत्री सियाराम सिंह सिकरवार, अध्यक्ष बीरेन्द्र त्यागी, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंहल, केशव पाराशर, पूरन बाथम, राजू गुप्ता (यु.मो.अ.), रामहेत धाकड पूर्व अध्यक्ष जनपदं,रामगोपाल सिंह सिकरवार, अरविन्द्र सिह सिरकवार, महेश माहौरिया, दिलीप जगा, अकबर खॉ, जलील काजी, डॉ.एच.ए.मंसूरी,प्रताप धाकड, रामनिवास धाकड, डॉ.सोनेराम कुशवाह, बसंत मंगल, कृष्णपाल सिंह भदौरिया, विशम्भर   धाकड, प्रदीप कुशवाह, विक्रम कुशवाह, अमित सिकरवार, उम्मेद धाकड, मुन्नालाल सोनी, रामकुमार बंसल सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

       तोमर की जीत पर ज.पं.कैलारस के अध्यक्ष रामलखन धाकड, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सेवाराम धाकड, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पूरन बैरागी, मण्डी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड, जनपद सदस्य श्यामलाल  धाकड, सहित सैंकडों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए ज.पं.कार्यालय के पास आतिशवाजी चलाई एवं मिष्ठान वितरण किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं :