गुरुवार, 15 मई 2008

शीघ्र बहाल होगी अम्बाह की विद्युत व्यवस्था ऑधी तूफान ने ढाया कहर, चोरों ने चुराये ऐंगल्‍स, कलपुर्जे और तार

शीघ्र बहाल होगी अम्बाह की विद्युत व्यवस्था

ऑधी तूफान ने ढाया कहर, चोरों ने चुराये ऐंगल्‍स, कलपुर्जे और तार

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यपालन यंत्री मुरैना जे.के.एस. राठौर के अनुसार  आंधी और तूफान के कारण ध्वस्त अम्बाह की विद्युत व्यवस्था की शीघ्र बहाली के लिए द्रुत गति से कार्य कराया जा रहा है । नागरिक इस संकट की कड़ी में धैर्य से काम लें और शांति का परिचय दें ।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि सोमबार को रात आये आंधी तूफान के कारण अम्बाह के पाय का पुरा और अजुद्दी का पुरा के पास स्थापित तीन टॉवर ध्वस्त हो गये । विद्युत अधिकारियों द्वारा कराये गये सर्वे में पाया गया कि अकेले आंधी - तूफान के कारण ही ये टॉवर नहीं गिरे हैं, बल्कि इनके ऐंगिल और कल पुर्जो की चोरी हो जाने के कारण कमजोर हो जाने से ये हवा का बेग नहीं सह सकें । इनके गिर जाने से सात विद्युत उपकेन्द्र बंद हो गये हैं और अम्बाह क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई हे । नागरिकों को पानी आदि की पूर्ति के लिए पोरसा से विद्युत आपूर्ति की बैकल्पिक व्यवस्था की गई है । ध्वस्त तीनों टॉवरों को सुधारने का कार्य द्रुत गति से जारी है और आशा है कि चार दिन में ये टॉवर कार्य करना शुरू कर देंगे ।

 

पंचायत मंत्री आज 6 सड़कों का शिलान्यास करेंगे

पंचायत मंत्री आज 6 सड़कों का शिलान्यास करेंगे

मुरैना 14 मई 08/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह 15 मई को प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास करेंगे ।

       महाप्रबंधक म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकारण श्री यशवंत सक्सैना के अनुसार पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह 15 मई को पूर्वान्ह 10.30 बजे ग्राम गोवरा में शनिचरा रोड से गोवरा (सुसैरा कोठी) तक, पूर्वान्ह  11.30 बजे बडापुरा में मेहटोली गोवरा रोड बडापुरा, दोपहर एक बजे कोटे का पुरा में बामोर शनिचरा रोड़ से कोटे का पुरा, अपरान्ह  3 बजे नौगांव में रिठौरा रोड से नौगांव सिलगिला रोड़, अपरान्ह 4.30 बजे पार्थ का पुरा में नौगांव रोड से पार्थ का पुरा (वक्शी का पुरा ) और सांय 5.30 बजे बड़वारी में रिठौरा रोड से बड़वारी तक के मार्गों का भूमि पूजन करेंगे ।

 

कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की समीक्षा बी.पी.एल. कार्डों की सघन जांच के निर्देश

कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की समीक्षा

मुरैना 14 मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आज सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को बी.पी.एल. कार्डों की सघन जांच के निर्देश दिए । बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.दौहरे तथा  सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

       कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में नीला राशन कार्डधारी बी.पी.एल. परिवार को प्रतिमाह 20 किलो खाद्यान्न उपलब्ध  कराना है । जिले में बीपीएल नीले राशन कार्ड धारियों की संख्या 75 हजार 338 है और बीपीएल कार्डों के लिए हर तहसील में आवेदन भी बहुतायत में आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि इन आवेदन पत्रों की जांच में सावधानी बरती जाय और अपात्र हितग्राहियो के नाम बीपीएल सूची से हटाने की कार्रवाई की जाय । उन्होंने कार्ड बनाने बाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि माता - पिता के साथ रहने वाले किसी भी व्यक्ति का पृथक परिवार कार्ड तब तक नहीं बनाया जाय जब तक कि वह परिवार से पृथक नहीं हो गया हो । उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बीपीएल कार्डों की जांच कराने और एक ही परिवार के नाम से एक से अधिक कार्ड पाये जाने पर उन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई करें ।

 

सांगोली और तरसमा में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 4 लाख 39 हजार रूपये मंजूर

सांगोली और तरसमा में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 4 लाख 39 हजार रूपये मंजूर

मुरैना 14/मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जनपद पंचायत अम्बाह के गोकुल ग्राम सांगोली और जनपद पंचायत पोरसा के गोकुल ग्राम तरसमा में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 4 लाख 39 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । स्वीकृत कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा करायें जायेंगे ।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार सांगोली में सी.सी. रोड और नाली निर्माण के लिए अधोसंरचना मद से 2 लाख रूपये की राशि मंजूर की गई है तथा कार्य प्रारंभ करने के लिए 60 हजार रूपये की प्रथम किस्त कार्य एजेंसी को प्रदत्त की गई है ।

       इसी प्रकार तरसमा में सी.सी. रोड़ निर्माण के लिए 1 लाख 67 हजार रूपये अधोसंरचना मद से तथा 72 हजार रूपये विधायक निधि से कुल 2 लाख 39 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है । कार्य एजेंसी को 50 हजार रूपये की राशि कार्य प्रारंभ करनेके लिए प्रदायकी गई है ।

 

11 हितग्राहियों को एक लाख रूपये की सहायता

11 हितग्राहियों को एक लाख रूपये की सहायता

मुरैना  14 मई 2008/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तमसिंह की स्वेच्छानुदान निधि से 11 हितग्राहियों को 1 लाख 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।

       गोपाल पुरा निवासी कु. मंजू और सिंघल वस्ती निवासी कु. रेशमा को विवाह हेतु पांच - पांच हजार रूपये, इस्लामपुरा निवासी श्रीमती सायरा को पुत्री के विवाह हेतु तीन हजार रूपये तथा दत्तपुरा निवासी श्रीमती गीता को पुत्री के विवाह हेतु पांच हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है । इसी प्रकार ग्राम बमरोली निवासी श्री श्याम सुन्दर, मुरैना निवासी श्री रामवाबू राठौर और श्री राजेन्द्र जैन को उपचार हेतु दस-दस हजार रूपये, गोपाल पुरा निवासी श्री मूलचंन्द्र राठौर को इलाज हेतु पांच हजार रूपये तथा जौरा खुर्द के श्री सियाराम सिंह कुशवाह और सब्जी मंडी मुरैना के श्री वैजनाथ सिंह को शिक्षा हेतु 20-20 हजार रूपये एवं श्री विनोद कुशवाह को शिक्षाहेतु 11 हजार रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता मंजूर की गई है ।

 

मुरैना में एक करोड़ का गबन- सहकारी संस्थाओं में गबन और घोटालों की बैठक, तुरन्‍त दर्ज हो एफ.आई.आर.

मुरैना में एक करोड़ का गबन- सहकारी संस्थाओं में गऔर घोटालों की बैठक, तुरन्‍त दर्ज हो एफ.आई.आर.

मुरैना 14 मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिले की सहकारी संस्थाओं में हुए गवन घोटालों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थायें श्री विनोद कुमार सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन, भूमि विकास बैंक और व्यावसायिक बैंक के प्रतिनिधि, डी.एस.पी. श्री जयबीर सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

       बैठक में बताया गया कि जिले की सहकारी समितियों में 1 करोड 16 लाख और सहकारी बैंक शाखाओं में लगभग सबा करोड़ रूपये के गवन घोटाले के मामले प्रकाश में आये हैं । इनमें से कैलारस बैंक शाखा के 95 लाख 80 हजार रूपये के गवन को छोडकर शेष सभी प्रकरणों में बसूली और एफ.आई आर. दर्ज कराने की कार्रवाई की जा चुकी है । कलेक्टर ने कैलारस शाखा में हुए गवन के प्रकरण में भी अतिशीघ्र एफ.आई आर. दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होने इस गवन राशि की बसूली और एफ.आई आर. दर्ज कराने में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण सहकारी बैंक के महा प्रबंधक श्री अरस्तु के विरूध्द कार्रवाई करने हेतु मुख्यालय भोपाल को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए ।

 

उपचार हेतु 1 लाख 30 हजार रूपये की सहायता

उपचार हेतु 1 लाख 30 हजार रूपये की सहायता

मुरैना 14 मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 20 हितग्राहियों को बीमारी के इलाज हेतु एक लाख 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।

       पुलिस लाइन मुरैना निवासी श्रीमती मुन्नी डडोतिया, दत्तपुरा की श्रीमती अंगूरी देवी और कृष्णा कॉलोनी अम्बाह के श्री मुकेश परमार को उपचार हेतु 10-10 हजार रूपये, गनपति का पुरा निवासी सुश्री विमला वाई, केमारी सबलगढ़ के श्री चिरोंजी लाल, बरवाई पोरसा की सुश्री ममता, अरोली अम्बाह के श्री रमेश, अटार सबलगढ़ की श्रीमती सुनीता रावत, उदयभान का पुरा पोरसा के श्री जनक अवस्थी और भैसोरा के श्री मोती सिंह को इलाज हेतु पांच- पांच हजार रूपये, अम्बाह के श्री गजराज सिंह कुशवाह और मुरैना के श्री गिर्राज कुलश्रेष्ठ को 15-15 हजार रूपये, सबलगढ़ के श्री श्रीनिवास शर्मा , बुधावली पोरसा के श्री राकेश सिंह, विवेक नगर जौरा के श्री रामप्रकाश योगी, गडौरा के श्री सिरमोर सिंह, सबलगढ़ के श्री श्रीनिवास शर्मा और नूरावाद के श्री सोवरन सिंह को चार- चार हजार रूपये, जौरा की श्रीमती शीला वाई को 8 हजार रूपये और सुर्जन पुर के श्री बदले लाल जाटव को तीन हजार रूपये की सहायता बीमारी के इलाज हेतु मंजूर की गई है ।