गुरुवार, 23 अगस्त 2007

अम्बाह- पोरसा रोड़ की मरम्मत कराई जायेगी

अम्बाह- पोरसा रोड़ की मरम्मत कराई जायेगी

मुरैना 23 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत एम.एस. रोड़  मुरैना से अम्बाह - पोरसा तक की सड़क का मरम्मत कार्य अबिलम्ब कराने की अपेक्षा महा प्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ग्वालियर श्री आशुतोष मिश्रा से की है ।

       कलेक्टर ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के महा प्रबंधक को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त सड़क का मरम्मत कार्य कराये जाने हेतु यह सड़क लोक निर्माण विभाग से म.प्र. सड़क विकास निगम को हस्तांतरित की जा चुकी है । वर्तमान में ओवर ब्रिज तिराहे से पोरसा तक कई स्थानों , विशेष कर ग्राम मुडियाखेड़ा, जींगनी, खेड़ा मेवदा, दिमनी, थरा और पोरसा नगर आदि में सड़क में बीच- बीच में काफी गड्डे हैं, जिनमें पानी भरा रहता है । इन गड्डों के कारण आये दिन वाहनों से एक्सीडेंट होकर दुर्घटनायें होती रहती हैं । अभी हाल ही में हुई दुर्घटना के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिसके कारण व्यक्तियों द्वारा सड़क पर चक्का जाम कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित की गई ।

       भविष्य में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होने पाये और आये दिन हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके, इसके लिए जरूरी है कि ओवर ब्रिज तिराहे से पोरसा तक सड़क का मरम्मत कार्य अविलम्ब कराया जाय और गड्डों में पेचवर्क का कार्य पूर्ण कराया जाये । मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम मुरैना के सहायक प्रबंधक श्री आर.सी. मिश्रा को भी इस सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है ।

 

आज होगी 58 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

आज होगी 58 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

मुरैना 23 अगस्त 2007

       भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी तारतम्य में 24 अगस्त को 58 मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी कराई जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर फोटो खिचवायें अथवा पास पोर्ट साइज के दो फोटो मतदान केन्द्र अधिकारी को उपलब्ध करायें, ताकि उनके फोटो पहिचान पत्र तैयार कराये जा सकें ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 24 अगस्त को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 19 और 20 जावरोल, 70 कीरतपुर, 71 रामपहाड़ी, 72 खोह, 73 गुलालई, 86 और 87 सबलगढ़ , 182 गोल्हारी, 168 बधरेंटा एवं 137 और 138 कैलारस विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 122 चमरगवां, 124 तिलोजरी, 47 छोले का पुरा, 48 गोकुल पुरा, 49 धनसुला का पुरा, 50 स्यारू, 51 बदरपुरा, 52 करोरी, 53 और 54 करेरा एव ं55 और 56 रसोंधना तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली के मतदान  केन्द्र 33 सिहोरी एवं 34 से 40 गलेथा में मतदाताओं के फोटो खीचे जायेंगे ।

       विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 132 और 133 घुरघान, 139 और 130 मिरघान, 144 और 145 छिछावली, 141 से 143 दतहरा, 139 और 140 बिजोली पुरा, 62 और 63 तरेनी, 49 नावली, 50 लालजीत का पुरा, 67 सुनावली तथा 54 और 55 कुरथरी, एवं विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 44 रेतका पुरा, 100 और 101 खुर्द रामपुर , 105 और 106 करसंडा, 107 और 108 परदू का पुरा  और 109 धर्मगढ़ में 24 अगस्त को मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

 

क्षय नियंत्रण कार्यक्रम पर सामुदायिक सभा सम्पन्न

क्षय नियंत्रण कार्यक्रम पर सामुदायिक सभा सम्पन्न

मुरैना 23 अगस्त 2007

       मुरैना जिले में चल रहे पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉट्स उपचार पध्दति से प्रचार- प्रसार हेतु गत दिवस शहरी क्षेत्र सिंघल बस्ती एवं सुर्जनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम हरिगंवा में सामुदायिक सभा का आयोजन किया गया। सामुदायिक सभा में डा. निधि सोनी, आई.ई.सी.आफीसर भोपाल, डा. मनीश शर्मा, जिला क्षय अधिकारी मुरैना, संबधित क्षेत्र में डॉट्स पध्दति से उपचार ले रहे रोगियों, संभावित क्षय रोगियों एवं रोग मुक्त हुए व्यक्तियों ने भाग लिया ।

       सभा में क्षय रोग से वचाब, इसके रोक-थाम और उपचार के विषय में विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई । संबंधित क्षेत्र के निवासियों को कार्यक्रम के अन्तर्गत नि: शुल्क जाँच एवं उपचार की जानकारी के साथ- साथ उपचार पध्दति की आवश्यकता और महत्व की जानकारी दी गई । जन समान्य का क्षय नियंत्रण कार्यक्रम से रोग मुक्ति हेतु आव्हान किया गया। सामुदायिक सभा का आयोजन दिनेश तिवारी (एस.टी.एस.) अरविन्द्र त्रिपाठी (एस.टी.एल.एस.), यतेन्द्र सिंह कुशवाह (टी.बी.एच.व्ही.) संजय सिकरवार (डी.ई.ओ.)उपचार इकाई मुरैना एवं बलबंत सोनी (जे.एस.आर.) द्वारा किया गया ।

 

स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण : शैक्षणिक स्तर सुधारने के निर्देश

स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण : शैक्षणिक स्तर सुधारने के निर्देश

मुरैना 23 अगस्त 2007

       जिला परियोजना समन्वयक श्री अशोक त्रिपाठी ने गत दिवस आठ प्राथमिक शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा प्राधानाध्यापकों को एक माह के अंदर शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए ।

       प्राथमिक विद्यालय गडोरा का पुरा प्रात: 8.15 बजे निरीक्षण के दौरान बंद मिला तथा शिक्षक अनुपस्थित थे । शाला में दर्ज 250 विद्यार्थियों में से 50 उपस्थित पाये गये तथा उनका शैक्षणिक स्तर भी निम्न स्तर का पाया गया । प्राथमिक विद्यालय जीवाजी गंज के निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्रीमती उर्मिला गुप्ता और श्रीमती रामप्यारी उपस्थित मिली । दर्ज 130 छा्त्रों में से 70 मौके पर मिले । प्राथमिक विद्यालय चम्बल कॉलोनी में दर्ज 290 छात्रों में से 95 उपस्थित मिले । शिक्षा का स्तर निम्न स्तर का पाया गया । प्राथमिक विद्यालय अनिवार्य गांधी नगर में दर्ज 310 विद्यार्थियों में से निरीक्षण के दौरान 105 उपस्थित पाये गये । मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नहीं था ।

       ई.जी.एस. सिंघल वस्ती में प्रधानाध्यापक श्री भंवर सिंह पाल और प्राथमिक विद्यालय रूई की मण्डी में प्रधानाध्यापक श्री दाताराम शर्मा अनुपस्थित पाये गये । प्राथमिक विद्यालय सिंघल वस्ती में दर्ज 366 विद्यार्थियों में से 120 तथा प्राथमिक विद्यालय तुस्सी का पुरा में दर्ज 294 विद्यार्थियों में 135 उपस्थित मिले । मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार नहीं पाया गया और बच्चों की पढ़ाई का स्तर भी निम्न स्तर का पाया गया । निरीक्षण के दौरान जेण्डर समन्वयक श्री डी.पी.शर्मा, ए.पी.सी. श्री एस.आर यादव और मोबलाइजेशन प्रोग्रामर श्री प्रदीप तिवारी साथ थे।

 

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्वास्थ्य परीक्षण

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्वास्थ्य परीक्षण

मुरैना 23 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मुरैना में गत दिवस स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । सिविल सर्जन के अनुसार शिविर में 15 स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं । शिविर में स्वंतत्रता संग्राम सैनानियों फ्री एक्स-रे, ई.सी.जी. एवं पैथोलोजी जांच भी की गई ।

 

रोगी कल्याण समिति की बैठक आज

रोगी कल्याण समिति की बैठक आज

मुरैना 23 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 24 अगस्त को 11 बजे सर्व शिक्षा अभियान तथा अपरान्ह 4 बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई है । कलेक्टर कक्ष में आयोजित इन बैठकों में सर्व संबंधितों से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है ।

 

एक लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी

एक लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी

मुरैना 23 अगस्त 2007

       मुरैना जिले में अब तक 297.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष इसी अवधि में हुई 271.7 मि.मी. वर्षा से 25.5 मि.मी. अधिक है । जिले में खरीफ कार्यक्रम के तहत निर्धारित एक लाख 11 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य की तुलना में एक लाख 5 हजार हेक्टेयर में बोनी की जा चुकी है।

       उप संचालक कृषि कल्याण एवं कृषि विकास के अनुसार जिले में सर्वाधिक 90 हजार हेक्टेयर में बाजरा की बोनी की गई है । तिल की साढे छै हजार हेक्टेयर में तथा अरहर की 5 हजार हेक्टेयर में बोनी की गई है । जिले में 20 हजार टन यूरिया उर्वरक वितरण का लक्ष्य है, जिसकी तुलना में 17 हजार टन की पूर्ति की जा चुकी है । इसी प्रकार दो हजार टन अमोनियम सल्फेट के लक्ष्य की तुलना में 884 टन, 12 हजार टन डी ए पी के लक्ष्य की तुलना में 6272 टन और 12:32:16 के 3 हजार टन के लक्ष्य की तुलना में 750 टन उर्वरक का भंडारण किया गया है।