शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

रोटरी के मेगा मेडिकल शिविर के लिए दिया 2 लाख रूपये का चैक

मुरैना रोटरी क्‍लब के मेगा मेडिकल हेल्‍थ शिविर के लिए दिया 2 लाख रूपये का चैक

-
मुरैना | 11-फरवरी-2017
 
    मुरैना मेडीकल मैगा शिविर में आज एक्स स्टूडेन्ट जी पी जी कॉलेज ग्रुप मुरैना की ओर से शिविर में सहायतार्थ राशि के रूपमें दो लाख रूपये का चैक प्रदान किया। चैक प्रदान करने में एक्स स्टूण्डेट के संरचक व कलेक्टर श्री विनोद शर्मा, अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह सिकरवार, सचिव श्री महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा,, श्री महेश तोमर, श्री प्रकाश शर्मा, श्री ओमी वर्मा, श्री डी के शुक्ला, एवं नरेश सिंह सिकवार, राजेन्द्र सिंह बैस उपस्थित थे।

श्‍योपुर में नेशनल लोक अदालत आयोजित

श्‍योपुर में नेशनल लोक अदालत आयोजित

-
श्योपुर | 11-फरवरी-2017
 
   
    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर श्री आलोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 11 फरवरी 2017 शनिवार को जिला न्यायालय श्योपुर एवं तहसील न्यायालय विजयपुर मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी बार ऐसोसियेशन के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल वर्मन अधिवक्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय श्योपुर में परिवार न्यायालय के मामलो के लिये श्री एम.एस. चनद्रावत विशेष न्यायाधीश, एम.ए.सी.टी. संबंधी प्रकरणों हेतु श्री आर.के. शर्मा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, विद्युत मामलों के लिये श्री अक्षय कुमार द्विवेदी द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, फोजदारी एवं सिविल मामलों के लिये श्री सुधीर चोधरी सी.जे.एम., श्री एन. एस. बघेल ए.सी.जे.एम., श्रीमति नेहा श्रीवास्तव एवं श्री अंकित श्रीवास्तव जे.एम.एफ.सी. एवं तहसील न्यायालय विजयपुर श्री अविनाश शर्मा एवं श्री हेमन्त सविता जे.एमएफसी. की खण्डपीठें गठित की गई थी।
    जिला न्यायालय श्योपुर मे प्रीलिटिगेशन मामलों के लिये विद्युत विभाग, नगर पालिका, बैक आदि के स्टाल लगाये गये थे। प्रिलिटिगेशन के विभिन्न विभागों के करीब 214 प्रकरण निराकृत किये गये। बैकों ने लगभग 1786210 रू. की बसूली की। विद्युत मण्डल ने लगभग 41 मामलों में 513085 रू. की वसूली की। जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीयो की खण्डपीठों ने कुल 159 प्रकरणों का आपसी सुलह के माध्यम से पक्षकारों के मामलों का निराकरण किया। जिसमें से मोटर दुर्घटना के 10 मामलों मे पीडितों के परिजनो को 1820000 रूपये मुआवजा दिलाया गया तथा चैक बाउन्स के मामलों में 1554500 रू. दिलाये गये।
    लोक अदालत में खण्डपीठ क्र. 5 की पीठासीन अधिकारी श्रीमति नेहा श्रीवास्तव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी के समक्ष लंबित धारा 138 एन.आई.एक्ट चैक बाउंस के मामलो में जिला न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा एवं विशेष न्यायाधीश श्री एम.एस. चंद्रावत के विशेष प्रयासों से पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह के आधार पर लंबित प्रकरण का निराकरण किया गया। जिसमें राशि रूपये 1200000 की बसूली की गई।

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

मेगा स्वास्थ्य शिविर में लगे बॉलेन्टियर्स की बैठक संपन्न

मेगा स्वास्थ्य शिविर में लगे बॉलेन्टियर्स की बैठक संपन्न


-
मुरैना | 09-फरवरी-2017
    कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने कहा कि सेवा भाव से जो काम किया जाता है उसका फल व्यक्ति को जरूर मिलता है। यह बात उन्होने पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आज मेगा स्वास्थ्य शिविर में लगे बॉलेन्टियर्स से संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर महापौर श्री अशोक अर्गल, विधायक श्री बलवीर सिंह डण्डोतिया, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश रूस्तम सिंह,रोटरी क्लव के श्री गर्वनर श्री भूपेन्द्र जैन सहित अन्य विशेष सेवादल के सदस्य एवं बडी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में कलेकटर ने कहा कि सेवा के बारे में ऐसा भाव होना चाहिए कि व्यक्ति मुरैना से ईलाज कराकर जाए तो वो जहां भी पहुंचे वह मुरैना के शिविर की प्रशंसा करने में कोई हिचक न हो।
    महापोर श्री अर्गल ने कहा कि जो बॉलेन्टियर्स शिविर में लगाये गए है। वे मेहनती एवं जिम्मेदार व्यक्ति है साफ सफाई के मामले में भी उन्होने अच्छा योगदान दिया है।
    विधायक श्री बलवीर सिंह डण्डोतिया ने कहा कि मुरैना में ऐसा महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है जिसमें सेवाभाव से ये लोग लगे हुए है यह फल सभी को मिलेगा। शिविर में विधायक निधि से 2 लाख 50 हजार रूपये भोजन व्यय के लिए देता हूं।
    जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश रूस्तम सिंह ने कहा कि बॉलेन्टियर्स बास्तविक ऐसा कार्य कर रहे है कि वे अपनी छाप इस स्वास्थ्य शिविर में जरूर छोडेगें। इस अवसर पर रोटरी क्लव के श्री भूपेन्द्र जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

भिण्ड-दतिया के सांसद श्री भागीरथ प्रसाद ने कैम्प का अवलोकन किया

भिण्ड-दतिया के सांसद श्री भागीरथ प्रसाद ने कैम्प का अवलोकन किया


-
मुरैना | 10-फरवरी-2017
  
   भिण्ड-दतिया के सांसद श्री भागीरथ प्रसाद ने आज मुरैना पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पहुँचकर वृहद मैगा स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि वास्तव में जिला प्रशासन व रोटरी बधाई के पात्र है जिन्होने इतना बडा महाकुम्भ आयोजित किया है। गरीब को इलाज बिना पैसे के इलाज मिले इससे बडा पुण्य और क्या हो सकता है। उन्होने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य शिविर में 35-40 हजार मरीजों के ओपीडी, ऑपरेशन, जांचों के आंकडे से लगता है कि वास्तविक महाकुम्भ मुरैना में हो रहा है। इस अवसर उन्होने शिविर में सभी स्टाल को देखा। उन्होने चिकित्सकों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनोद शर्मा उनके साथ थे।

महिला सरपंच को 5-5 हजार रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा

महिला सरपंच को 5-5 हजार रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा

सांसद निधि से ओडीएफ होने वाली पंचायतों में एक-एक हैण्ड पम्प लगाने की घोषणा, कैलारस विकास खण्ड में आज 9 पंचायतें ओडीएफ घोषित
मुरैना | 10-फरवरी-2017
 
   
    प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि प्रदेश के साथ साथ मुरैना जिले को भी 31 मार्च तक ओडीएफ होना है इसके लिए जिला अधिकारी व जनप्रतिनिधि पूरी मेहनत कर रहे है जिसका ही यह परिणाम है कि आज कैलारस की 9 पंचायत को एक साथ ओडीएफ हो रही है। कैलारस में 65 पंचायतों में से 25 पंचायतें ओडीएफ हो चुकी है। यह बात उन्होने आज जनपद पंचायत कैलारस के प्रांगण में सम्बोधित करते हुये कही। इस अवसर पर सांसद श्री अनूप मिश्रा, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, दिमनी विधायक श्री बलवीर सिंह दण्डोतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनूप भदौरिया, कलेक्टर श्री विनोद शर्मा, जिला सीईओ श्री अनुराग वर्मा, समाज सेवी श्री नागेन्द्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्री सोहन लाल धाकड, श्री रामगोपाल सिंह, रामलखन धकड एसडीएम सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिह ने कहा कि कैलारस विकास खण्ड में पूर्व में 16 और आज 9 पंचायतें ओडीएफ हो चुकी है। जिनमें आज ओडीएफ होने वाली पंचायतों में महिला सरपंचों की संख्या अधिक है। मैं विधायक निधि से इन महिला सरपचों को 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा करता हूं। उन्होने कहा पुरूषों की अपेक्षा महिला सरपंच ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर रही है। जिनमें निरारा, भिलसैंया, तिलांजरी, सुहांस, विलगांव क्वारी, चमरगवां, डोंगरपुर मानगढ, बडमन और कुर्रोली के नाम शामिल है।
    मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश मुख्यमंत्री की सोच है कि कोई भी खुले में शोच न करें इसके लिए सरकार द्वारा 12 हजार रूपये पुरूस्कार के रूप में शौचालय बनवाने के लिए दिये जा रहे है। लोग खुले में शौच न करें और जल्द से जल्द पंचायतों को ओडीएफ घोषित करायें। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीब एक दर्जन लडकियों को 2-2 हजार रूपये देने की बात कही।
    सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि बडी खुशी की बात है आज कैलारस जनपद में 9 पंचायतें ओडीएफ हो रही है जिनमें सबसे अधिक महिला सरपंच है। महिला इस कार्य को अच्छी तरह से समझती है क्योंकि उन्हे खुले में शौच करने से कितनी परेशानी होती है। सांसद ने कहा कि सभी की मांग पर जो पंचायतें ओडी हो चुकी है उन 25 पंचायतों में एक एक हैण्ड पम्प सांसद निधि से खनन किये जाये। इसके लिए कलेक्टर प्रपोजल तैयार करे। सांसद ने कहा कि प्रधान मंत्री के सपनों को साकार करें और जिलें को जल्द से जल्द खुले में शौच मुक्त करायें।
    कार्यक्रम में कैलारस की सभी 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों को सम्मानित किया। इसके साथ ही समन्वयक श्री कमल यादव व ब्लाक कॉर्डीनेटर श्री दीपक पटले को सम्मनित किया। कार्यक्रम में कैलारस जनपदसीईओ श्री प्रजापति की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विधायक श्री बलबीर सिंह दण्डोतिया ने भी सम्बोधित किया किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जनपद अध्यक्ष श्री सोहन लाल धाकड ने स्वास्थ्य भाषण प्रस्तुत किया।

11 फरवरी को शिविर में ध्रुपद कार्यक्रम का आयोजन होगा

11 फरवरी को शिविर में ध्रुपद कार्यक्रम का आयोजन होगा 
संजय गुप्‍ता ( मांडिल ) 
ब्‍यूरो चीफ - मुरैना 
 मुरैना | 10-फरवरी-2017
   
   वृहद मैगा शिविर में दोपहर के समय ख्याति प्राप्त अभिजीत सुखदानी द्वारा ध्रुपद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होकर सुने।

रोटरी मेडिकल मिशन में पांचवे दिन ओपीडी में 9056 मरीजों का इलाज 217 मरीजों के हुये ऑपरेशन, मुरैना को मिली मोबाइल कैंसर यूनिट की सौगात

रोटरी मेडिकल मिशन में पांचवे दिन ओपीडी में 9056 मरीजों का इलाज
Sanjay Mandil Gupta ( Bureau Chief Morena )
217 मरीजों के हुये ऑपरेशन, मुरैना को मिली मोबाइल कैंसर यूनिट की सौगात









 मुरैना | 10-फरवरी-2017  
मुरैना के परेड ग्राउण्ड में 6 से 13 फरवरी तक चल रहे रोटरी मेडिकल मिशन राहत-2017 के चिकित्सा महाकुंभ के आज पांचवे दिन शुक्रवार को आयोजित ओपीडी में देश-विदेश के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिण्ड एवं राजस्थान के पड़ौसी शहर, कस्बों, ग्रामों से आए 9056 मरीजों का विभिन्न बीमारियों का जांच-परीक्षण किया, परामर्श दिया, उपचार प्रारंभ किया, ऑपरेशन भी किए एवं गंभीर ऑपरेशन के लिए उन्हें ग्वालियर के अस्पतालों में रैफर किया गया। आज कुल 217 मरीजों के ऑपरेशन किये गये। इन सभी को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। रोटरी मेडिकल मिशन में अभी तक के 5 दिनों में 1271 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके है। आज की ओपीडी में बुखार, छाती के दर्द, जलने, कफ व सर्दी, दंतरोगों, कान में दर्द, ईएनटी, पीलिया, मुंह के अल्सर, सूजन संबंधी समस्याओं के हजारों का मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों की आंखों का चैकअप भी किया गया। महिला मरीजों का गायनिक चैकअप किया गया। इनके अलावा मरीजों का एंटेनटल चैकअप भी किया गया। कुछ को परिवार नियोजन संबंधी सलाह दी गई। ओपीडी में महिलायें अपने बीमार नवजात बच्चों को  लेकर आई थी जिनका उपचार किया गया। शरीर संबंधी विभिन्न समस्याओं के सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया।
देश के शीर्षस्थ व अनुभवी चिकित्सिकों ने दी सेवायें
   आज शुक्रवार को एस्कोर्ट, एम्स एवं मैक्स हॉस्पीटल दिल्ली के जाने माने चिकित्सिकों ने मुरैना पहुँचकर रोटरी मेडीकल मिशन में सेवायें दीं। इनमें एस्कोर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र भदौरिया, डॉ. परवेज उमर, मोहम्मद तल्हा, एम्स दिल्ली की शिशु शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ मीनू वाजपेयी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. पुनीत खन्ना, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित वर्मा, सर्जन डॉ. पीयूष मिश्रा, मैक्स हॉस्पीटल के दर्दरोग निवारण विशेषज्ञ डॉ. नीरज जैन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. राजश्री जैन आदि प्रमुख थे। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने देश के इन शीर्ष अनुभवी चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया। इन चिकित्सकों ने मरीजों से कहा कि वे उनके इलाज के लिए रोटरी मेडीकल मिशन के बाद भी मुरैना आते रहेंगें। जिन मरीजों को नेत्र संबंधी मोतियाबिन्द जैसी समस्याऐं है उनके ऑपरेशन ग्वालियर के रतन ज्योति नेत्रालय में कराये जा रहे है।
स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसदों ने शिविर की व्यवस्थाऐं देखीं, मरीजों से मिले
   प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह, भिण्ड-दतिया क्षेत्र के सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद अनूप मिश्रा ने मुरैना पहुँचकर परेड ग्राउण्ड में रोटरी मेडीकल मिशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, मरीजों से चर्चा कर उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं चिकित्सकों से भी चर्चा की। मिशन के कॉर्डिनेटर सांसद विवेक तन्खा ने भी शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये। वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं रोटरी मेडीकल मिशन के कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि मेडिकल मिशन के इस चिकित्सा महाकुंभ में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
मुरैना को मिली मोबाइल कैंसर यूनिट की सौगात
   मुरैना अंचल को आज मोबाइल कैंसर यूनिट की महत्वपूर्ण सौगात मिली। यह सौगात दी है रोटरी फाउण्डेशन ने। अब मुरैना, श्योपुर क्षेत्र में कैंसर के मरीजों का आवश्यक जांच परीक्षण एवं उपचार इस मोबाइल यूनिट के जरिए उनके मोहल्ले, बस्ती, कस्बे एवं ग्राम में पहुँचकर ही अत्यंत सुविधा पूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उक्त मोबाइल कैंसर यूनिट की सोगात देने की घोषणा आज सायं परेड ग्राउण्ड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोटरी इण्टरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष रोटे. डॉ. राजेन्द्र कुमार साबू ने की। राजा साबू ने पत्रकारों को उक्त चिकित्सा महाकुंभ में अब तक के पांच दिनों की सेवा कार्य संबंधी उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  मेडिकल मिशन का 13 फरवरी को किया जायेगा। जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ राजनेता, सेवाभावी व्यक्‍ित्व एवं रोटरी पदाधिकारी भाग लेंगें।
सेवा के महायज्ञ में ये दे रहे सहयोग की आहुति
   रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेंद्रकुमार साबू, मिशन के कोर्डीनेटर सांसद विवेक तन्खा, मप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. हरीश भल्ला, रोटरी गवर्नर भूपेन्द्र जैन, कार्यक्रम संयोजक राकेश रूस्तम सिंह, महापौर अशोक अर्गल, मुरैना कलेक्टर विनोद शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना, विभिन्न जनप्रतिनिधि, स्वागताध्यक्ष रमेशचंद्र गर्ग, रोटरी के पूर्व प्रांतपाल डॉ. वीके गंगवाल, डिस्ट्रिक्ट कोर्डीनेटर प्रभात भार्गव सहित ग्वालियर व मुरैना के वरिष्ठ चिकित्सक, गणमाण्य नागरिक, मुरैना की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में हाथ बंटा रहे हैं।