सोमवार, 22 जून 2009

दिमनी विधानसभा में भाजपा कार्यकताओं की बैठक सम्पन्न (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दिमनी विधानसभा में भाजपा कार्यकताओं की बैठक सम्पन्न

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) दिमनी विधानसभा की बैठक 21 जून रविवार  सुबह 8 बजे दिमनी भाजपा  कार्यालय बड़ागांव पर आयोजित की गई। बैठक में दिमनी विधायक शिवमंगल सिंह तोमर बतोर मुख्यअतिथि व बैठक की अध्यक्षता श्री विपिन्द्र सिंह तोमर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अम्बाह ने की।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी  नीरज भदौरिया ने कि उन्होने बताया कि दिमनी विधानसभा में 23 जून मंगलवार को होने वाले कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गयी एवं अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा भी की गई बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को दिमनी विधायक शिवमंगल सिंह तोमर ने दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाजपा  कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय नेता सांसद माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर का गर्म जोश से दिमनी विधानसभा आगमन पर स्वागत करें। अपील करने वालों में समस्त कार्यकर्ता व जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य गण।

 

सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 23 व 24 को दिमनी व मुरैना में (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 23 व 24 को दिमनी व मुरैना में

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व मुरैना,श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 23 जून को दिमनी  विधानसभा व 24 जून को मुरैना विधानसभा में होने वाले कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मिडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया ने बताया कि सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 23 जून मंगलवार को सुबह 10 बजे दिमनी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के महाकुंभ विशाल समहासम्मेलन मे बतोर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाअध्यक्ष  नागेन्द्र तिवारी करेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि दिमनी विधायक  शिवमंगल सिंह तोमर रहेगें।

दिमनी विधानसभाा आगमन पर सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर का भव्य स्वागत किया जायेगा। जगह जगह भाजपा कार्यकताओं द्वारा फूलमालाओं गाजे बाजे के साथ प्रिय नेता का आत्मीयता से स्वागत बन्धन अभिनन्दन किया जायेगा। सांसद नरेन्द्र सिह तोमर सांय 4 बजे तक कार्यकताओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेगें। लोकसभा चुनाव में मिली। ऐतिहासिकक जीत पर सभी कार्यकताओं को आभार व्यक्त करेंगें। इस कार्यक्रम में 24 जून गुरूवार को मुरैना विधानसभा में होने वाली धन्यवाद सभाओं में सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेगें। सुबह 10 बजे बानमोर में सेवाराम की बगिया में होने वाली धन्यावाद सभा में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगें। दोपहर 2 बजे बानमोर से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे मुरैना बी.आर.गार्डन नैनागढ रोड में होने वाले कार्यकर्ताओं को भी सुनेगें एवं अपनी जीत के लिये सभी कार्यकताओं को धन्यवाद कर उनका आभार प्रकट करेंगें।

 

जंगल में मिली लाश मुरैना गांव के बदन की - मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

जंगल में मिली लाश मुरैना गांव के बदन की  - मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सुमावली थाना क्षेत्र के कपसन के जंगल में तीन दिन पूर्व मिली अज्ञात लाख की शिनाख्त हो गई है। मृतक मुरैना गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से  मुलाकात कर हत्या के आरोपियो की गिरफतारी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना गांव निवासी बदन पुत्र आशाराम जाटव उम्र 40 वर्ष की लाश कपसन के जंगल सुमावली क्षेत्र में पिछले दिनो मिली थी। मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने की है। पीड़ित पक्ष ने आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर बदन के हत्यारों की मांग की है।

मृतक के भाई हरीसिंह जाटव ने अरोप लगाया है कि आरोपी जयराम गुर्जर निवासी सिलापुर सुमावली ने बदन को बधंक बनाकर रखा था बाद में उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया।

 

पहाड़गढ के जंगल से पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे , ठेकेदार के अपहरण की फिराक में थे बदमाश (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पहाड़गढ के जंगल से पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे ,  ठेकेदार के अपहरण की फिराक में थे बदमाश

- पहाड़गढ के जंगल से पुलिस ने दबोचे

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले की पहाड़गढ़ थाना पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफतार कर उनके कब्जे से तीन बंदूक मय कारतूसों के बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गिरोह के चार सदस्य भाग ने में सफल रहे। बदमाश किसी ठेकेदार के अपहरण की योजना बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक  श्री संतोष कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम में पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि पहाडगढ़ थाना अन्तर्गत बांगीबाबा के मंदिर के पास 7-8 हथियार बंद बदमाश छिपे है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे । उक्तसूचना पर पहाड़गढ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस  टीम ने त्वरित कार्य वाही कर जंगल में सर्चिग की गई तो पुलिस को तीन बदमाशों को गिरफतार करने में सफलता हाथ लगी मगर  चार भागने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक का कहना था बदमाशों द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के ठेकेदार को डरा धमका कर उनसे चौथ बसूली करना तथा लूट  डकैती की वारदात की जाती रही थी। वदमाशों से पूछताछ के दौरान कई घटनाओं के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। जिनमें ठेकेदार के अपहरण की योजना भी बदमाशों द्वारा बनाई जा रही थी।

पकडे ग़ये बदमाशों में सुधरसिंह गुर्जर निवासी रकेरा, प्रकाश सिंह गुर्जर निवासी अमोई भूरासिंह गुर्जर शामिल है। तथा मौके से फरार बदमाश बकीला दशरथ आशाराम पहलवान की पुलिस तलाश कर रही है। पकडे गये बदमाशों से तीन माउजर 315 बोर की बन्दूक पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद की है।

पुलिस मुखविर को  वेटा भी गिरोह का सदस्य

मुरैना- पहाडगढ़ क्षेत्र में पुलिस द्वारा पकडे गये बदमाशों के गिरोह में एक पुलिस मुखविर को वेटा भी सदस्य है। मुठभेड में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफतार किया जबकि चार भागने में सफल रहे। पुलिस मुखविर के बेटा के बारें में पूछताछ कर रही है।

 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि साधना शिविर 23 जून से गैपरा आश्रम पर: स्वामी परमानन्द जी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि साधना शिविर 23 जून से गैपरा आश्रम पर: स्वामी परमानन्द जी

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सर्वशक्ति साधना मण्डल वनखण्डी सरकार सिद्ध आश्रम गैपरा जौरा मुरैना के पीठाधीष्वर संत शिरोमणि, अखण्ड मण्डलाकार ,प्रात: स्मरणीय सदा वन्दनीय, परम पूज्य सदगुरूदेव स्वामी पंचमानन्द  जी महाराज  क ेसानिध्य में अषाढ गुप्त नवरात्रि साधना शिविर 23 जून से सिद्ध गैपरा में प्रात: घट स्थाापाना कर प्रारम्भ होगा ।

    संस्था सचिव युवा समाजशास्त्री डॉ0प्रदीप यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अषाढ गुप्त नवरात्रि साधना शिविर योगीराज सद्गुरूदेव के सानिध्य में दिनांक 23 जून मंगलवार से प्रात: घट स्थापना  साधना तात्रिक दीक्षा,जप भजन पूजा अर्चना का कार्यक्रम आरम्भ होगा प्रतिदिन रात्रि कालीन विशेष साधना तारा महाविद्या, शत्रुमर्दनी धूमावती,वगुला स्थिर लक्ष्मी,छिन्ममस्ता ,भुवनेश्वरी,पंचा,विद्या रोग निवारण दीक्षा कार्यक्रम भी साधको को साधकों कों सम्पनन करवाया जायेगा । न्यूनतम शुल्क पर उपलबध है ।

         संस्था सचिव समाजसेवी डॉ0 प्रदीप यादव ,इलाहाबाद से पधारे विश्वप्रसिद्ध वेदिक आचार्य पं.विश्वनाथ त्रिपाठी ,योगीराज गुरूदेव स्वामी पंचमानन्द जी महाराज ,छोटे गुरूदेव भरतानन्द जी ,कोषाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह यादव ,श्री वैजनाथ त्यागी ,यशवन्त त्यागी,नत्थीलाल शर्मा ,रामवरन शर्मा जौरा नगर सेठ हरिशचन्द्र जी एवं गोपाल सेठ जी डॉ0लक्ष्मीनारायण, राजाराम ठेकेदार पं. रामोतार शास्त्री वरोही वाले पं. रामगोविनद शास्त्री जौरा, पं.गजाधर शास्त्री ,पं.दामोदर शास्त्री श्री अशोक शर्मा जिला पुरातत्व अधिकारी मुन्नालाल अग्रवाल मुकेश शुक्ला,डॉ0श्री नाथ शर्मा ,गुड्डू तोमर बडागांव बना ओमप्रकाश परमार, नरसिंहगढ श्यामबातू दांगी ब्यावरा, मोहन दादा मुरली यादव व्याावारा पं. बाबूलाल शर्मा जतवार का पुरा आदि वरिष्ठ विद्वानो साधको शिष्य ,गुरू भाई-बहनों ने शिविर में उपस्थित होकर अपना सहयोग करने की अपील की है । आश्रम मण्डल द्वारास हवसन सामग्री आवास जलपान ,फलाहार, फरिहाल माला,एवं पूजन सामग्रीकी पूर्ण व्यवस्था कर ली गई है । अंत में गुरूदेव के 30 जून को ओजस्वी अमृतमयी,आर्शीवचन का रसपान कर अपाने जीवन को  धन्य बनावे एसवं गैपरा वाली मैया व दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने वाले दुर्लभ अद्भुत रत्न निखिलेश्वर स्कर्टिक शिवलिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ ले ।

   दिनांक 7 जुलाई को गैपरा धाम पर ऐतिहासिक तांत्रिक गुरूपूजन कर पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा । श्रावण्ध मास में प्रतिदिन नियमित रत्न निखिलेश्वर स्फटिक शिवलिंग पर महारूद्राभिषेक कार्यक्रम होगा ।

 

मोटर साईकिल की टक्कर से वालक घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मोटर साईकिल की टक्कर से वालक घायल

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  स्थानीय गल्ला मण्डी के पास मोटर साईकिल की चपेट मे आने से एक बालक घायल हो गया । घालय वालक सिद्ध नगर का रहने वाला है ।

            पुलिस के अनुसार सिद्ध नगर निवासी शांती पत्नी रमेश राठोर ने शहर क ोतवाली में रपट लिखाई कि आरोपी मोटर साईकिल क्र मांक एम पी15-के 8671 के चालक ने लापरवाही से चलाकर उसके लडके को टक्कर मार कर घायल कर दिया । पुलिस के चालक के विरूद्ध धारा 279 ओर 337 का मामला दर्ज कर लिया है ।

 

:: कुआ में गिरने से युवक मरा :: सेठ वाई पर वृद्ध की संदिग्ध मौत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

:: कुआ में गिरने से युवक मरा :: सेठ वाई पर वृद्ध की संदिग्ध मौत

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जोरी गांव में एक अवेद की हुई संदिग्ध मौत मर्ग जांच वाद पुलिस ने हत्या में तब्दील कर दी है । वही गंजरामपुर में एक युवक की कुआ में गिरने से मौत हो गई जबकि सेठवाई पर वृद्ध की संदिग्ध मृत्यु होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

        पुलिस के अनुसार गा्रम जौरा में चैऊराम पुत्र मानिक राम जाटव उम्र 52 वर्ष की पत्थरो से कुचल कर अज्ञात बदमाशों ने उस समय हत्या कर दी जब वह घर की छत पर सो रहा था । घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है । मर्ग जांच और पोस्ट मार्टम रपट में चैऊराम की हत्या होने पुष्टि होने पर सिविल लाईन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 302 का मामला दर्ज कर लिया है ।

        सिविल लाईन थाना अर्न्तगत ग्राम गंजरामपुर में बीते रोज रामऔतार पुत्र शंकर जाटव उम्र 45 वर्ष के कुआ में गिरजाने से मौत होगई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम करायाऔर मौत को ंसिदिग्ध मानते हुये मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य जानकारी के अनुसार बागचीानी थाना अर्न्तगत सेठबाई में मातादीन पुत्र मुंशीराम कुशवाह 60 वर्ष की बीते रोज संदिग्ध परिस्थित मेें मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।