रविवार, 24 अगस्त 2008

निर्माण कार्यों के लिए पांच लाख रूपये मंजूर

निर्माण कार्यों के लिए पांच लाख रूपये मंजूर

मुरैना 22 अगस्त 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत चार निर्माण कार्यों के लिए पांच लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है ।

       विधायक सुमावली श्री गजराजसिंह सिकरवार की अनुशंसा परजौरा जनपद की ग्राम पंचायत मोधनी सावंत में सी सी खरंजा निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये की राशि मंजूर की गई है ।

       विधायक जौर श्री उम्मेद सिंह बना की अनुशंसा पर पहाडगढ जनपद की ग्राम पंचायत उत्तमपुरा में सी.सी. रोड और निचली बहराई में पत्थर खंरजा निर्माण के लिए एक-एक लाख रूपये तथा कैलारस जनपद की ग्राम पंचायत दीपेरा में ग्राम कल्यानपुर में नहर पर पुलिया निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है ।

 

माता बसैया में चिकित्सक दल तैनात : स्थिति में सुधार

माता बसैया में चिकित्सक दल तैनात : स्थिति में सुधार

 

मुरैना 22 अगस्त 08/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास दुबे ने बताया कि माता बसैया ग्राम में स्थिति अब पूर्णत: नियंत्रण एवं सुधार की ओर है । ग्राम में बीमारी की सूचना मिलते ही 16 अगस्त से खण्ड स्तरीय चिकित्सक दल पूरे समय ग्राम में रहकर चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध करा रहा है । जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में जिले का चिकित्सक दल भी नियमित ग्राम का भ्रमण कर बीमारी की स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए है । ग्राम में जगह-जगह पायरेथिरम का छिडकाव किया गया एवं टेमीफोस घरों के आस-पास छिडक वाई गई है । अब तक कुल 508 रोगियों का परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया । जिसमें समस्त रोगियों की स्लाइड बनाई गई । स्लाइड में 5 रोगी मलेरिया पीडित पाये गये जिनको तुरन्त मलेरिया का उपचार दिया गया।

संचालक स्वास्थ्य सेवायें भोपाल डा.अशोक शर्मा एवं संयुक्त संचालक ग्वालियर संभाग डा. एस.के. मीणा ने आज ग्राम माता बसैया का भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया । रोगियों के परीक्षण उपरांत चिकित्सकों के मतानुसार यह मौसमी बुखार है जो एक निर्धारित समय में ठीक हो जाता है । उक्त रोग फैलने का कारण गंदगी जगह-जगह भरा हुआ पानी एवं व्यक्तिगत साफ सफाई न रखना है । तापमान में बदलाब भी इस बुखार को फैलाने में सहायक होता है । जिला चिकित्सालय मुरैना में उपचारित ग्राम माता बसैया के सभी रोगियों का स्वास्थ्य सुधार की और कोई भी रोगी गंभीर स्थिति में नहीं है ।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है कि मौसमी बुखार से बचने हेतु अपने आस पास गन्दा पानी इकट्ठा न होने दें, कूडों के ढ़ेर की सफाई रखें, नालियों में पानी भरा न रहने दें, घरों में टूटे-फटे कवाड को इकट्ठा न रखें, व्यक्तिगत साफ सफाई का ध्यान रखें, सोते समय मच्छर दानी का उपयोग करें । इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत बचाव के अन्य साधन जैसे क्रीम, ऑल आउट एवं ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध नीम के पत्तों का धुआ भी किया जा सकता है । उपरोक्त सावधानियां बरतने की स्थिति में मौसमी बुखार से बचा जा सकता है । फिर भी बुखार आता है तो तुरन्त चिकित्सक को दिखाकर उपचार करायें एवं मलेरिया की जांच करवायें ।

 

अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 31 अगस्त तक लिये जायेंगे

अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 31 अगस्त तक लिये जायेंगे

मुरैना 22 अगस्त 08// राज्य शासन ने अल्पसंख्यक वर्ग की पोस्टमैट्रिक एवं मेरिट कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के आवेदन जमा करने की तिथि में 31 अगस्त तक की वृध्दि की है।

प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा 11वीं, 12वीं और विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्रायें आगामी 31 अगस्त तक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति के लिये आवेदन पत्र संबंधित जिले के सहायक आयुक्त/जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण कार्यालय में जमा कर सकेंगे। इस छात्रवृत्ति के लिये वे ही छात्र पात्र होंगे जिन्हें पिछले वर्ष की परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हों तथा जिनके अभिभावक की आय दो लाख रुपये तक तथा मेरिट-कम-मीन्स के लिये ढाई लाख रुपये तक हो। उनके आवेदन पत्र संबंधित स्कूल/महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अग्रेषित किये जायेंगे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र, भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वेबसाइट ण्द्यद्यद्र/.त्ददृध्दत्द्यठ्ठढढठ्ठत्ध्दद्म.ढ़दृध्.त्द/द्मड़ण्ङ्ढङ्ढद्म/द्रध्दङ्ढठ्ठद्यध्दत्ड़/ठ्ठथ्द्र ढध्ददृठ्ठद्य.द्रड्डद्य तथा ण्द्यद्यद्र//.द्र.ढ़दृध्.त्द/डड़ङ्ढथ्ढठ्ठध्दङ्ढ/ठ्ठद्मत्त्ठ्ठथ्ठ्ठद.ण्द्य से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

 

31 दिसम्बर तक होंगे बच्चों के जन्म का नाम अभिलेख में दर्ज

31 दिसम्बर तक होंगे बच्चों के जन्म का नाम अभिलेख में दर्ज

मुरैना 22 अगस्त 08/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के अनुसर भूतपूर्व सैनिक अपने बच्चों के जन्म का भाग दो प्रकाशित कराकर उनका नाम अभिलेख में दर्ज करा सकते हैं । इसके लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुरैना के माध्यम से 31 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आर्मी मुख्यालय नई दिल्ली भेजने होंगे । निर्धारित तिथि के पश्चात पांच वर्ष तक के बच्चों का ही भाग- दो पब्लिस कराने हेतु आवेदन रिकार्ड आफिसों द्वारा मान्य किया जायेगा । 

 

ढाई करोड़ रूपये से होगा गिट्टीकृत सड़कों का निर्माण

ढाई करोड़ रूपये से होगा गिट्टीकृत सड़कों का निर्माण

मुरैना 22 अगस्त 08/ कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री रामकिंकर गुप्ता ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम-म.प्र. के अन्तर्गत सबलगढ और कैलारस जनपद की 11 ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 41 लाख 91 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । कार्य प्रारंभ करने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण को ढाई लाख रूपये की राशि प्रदत्त की गई है ।

       सबलगढ जनपद की ग्राम पंचायत हीरापुर, बेरई, पूंछरी और जोंसिल में साढे आठ किलो मीटर डब्ल्यू वी एम सडक निर्माण के लिए 74 लाख 63 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत डोंगरपुर रहूगांव और खेरला में साढे आठ किलोमीटर गिट्टीकृत मार्ग के निर्माण के लिए 87 लाख 12 हजार रूपये मंजूर किये गये है । इसी प्रकार कैलारस जनपद की ग्राम पंचायत नेपरी, मोरीपुरा और कुटरावली में साढे सात किलोमीटर गिट्टीकृत मार्ग के लिए 68 लाख 07 हजार रूपये तथा डोंगरपुर में ढाई किलोमीटर मुरमीकृत मार्ग के लिए 12 लाख 09 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है ।

       स्वीकृत कार्य में ठेकेदारों और विचौलियों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा । मजदूरों द्वारा किये जा सकने वाले कार्य में मशीनों के उपयोग पर रोक रहेगी । ग्राम स्तरीय निगरानी समिति के गठन के पश्चात ही कार्य प्रारंभ कराया जायेगा । कार्य पूर्ण होने के उपरांत उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी । निर्माण स्थल पर कार्य की जानकारी का सूचना फलक लगाना होगा । मजदूरी का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जायेगा । कार्य की विभिन्न अवस्थाओं के फोटो ग्राफिक अभिलेख रखने होंगे । कार्य का सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा के माध्यम से किया जायेगा ।

 

टास्कफोर्स और कानून व्यवस्था संबंधी बैठक स्थगित

टास्कफोर्स और कानून व्यवस्था संबंधी बैठक स्थगित

मुरैना 22 अगस्त 08 / संभागायुक्त श्री एस.डी.अग्रवाल की अध्यक्षता में 23 अगस्त को आयोजित टास्कफोर्स एवं गम्भीर सड़क दुर्घटनाओं तथा आगामी विधान सभा चुनाव में कानून एवं व्यवस्था संबंधी बैठकें अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है ।

 

अक्षय ऊर्जा दिवस पर रैली निकली

अक्षय ऊर्जा दिवस पर रैली निकली

मुरैना 22 अगस्त 08/ पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के जन्म दिन 20 अगस्त पर प्रति वर्ष की भांति राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर 250 छात्र-छात्राओं की श्रृंखला बध्द रैली उत्कृष्ट उच्च माध्य विद्या से प्रारंभ हो कर अम्बेडकर स्टेडिम पहुंची । रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रघुराज सिंह कंषाना द्वारा किया गया । रैली में छात्र-छात्रायें अक्षय ऊर्जा के बढावा हेतु अक्षय ऊर्जा से देश विकास गांव-गांव बिजली घर-घर प्रकाश तथा अक्षय ऊर्जा है जंहा, खुशहाली है वहां'' आदि विभिन्न नारों के बैनर हाथों में लिए अक्षय ऊर्जा के बढावा हेतु सन्देश दे रहे थे । छात्र छात्राओं की रैली को स्टेडियम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्री कंषाना द्वारा विद्युत संकट के समाधान हेतु अक्षय ऊर्जा के बढ़ावा हेतु सम्बोधित किया गया  तथा विद्युत संकट पर पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 21 वीं सदी की सोच पर विचार व्यक्त किये गये ।

       कार्यक्रम के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील कुलश्रेष्ठ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह सिकरवार, बी.बार.सी. श्री एम.पी. श्रीवास्तव, क्रीडा प्रभारी श्री सुरेश शर्मा, अक्षय ऊर्जा प्रभारी श्री जगदीश यादव, प्रधानाध्यापक श्री छोटे सिंह सिकरवार, शिक्षक श्रीमती सरिता, शिक्षक श्री एम.एल. श्रीवास्तव तथा ऊर्जा विकास निगम के श्री लोकेश शर्मा उपस्थित थे । कार्यक्रम के समापन पर छात्र छात्राओं को स्वलपाहार वितरित किया गया ।